Shuru
Apke Nagar Ki App…
गढ़वा पुलिस को मिले 21 नए फोर व्हीलर ,अपराध नियंत्रण में आएगी तेजी
Shital vishwakarma
गढ़वा पुलिस को मिले 21 नए फोर व्हीलर ,अपराध नियंत्रण में आएगी तेजी
More news from गढवा and nearby areas
- गढ़वा पुलिस को मिले 21 नए फोर व्हीलर ,अपराध नियंत्रण में आएगी तेजी1
- रंका पुलिस बकरी चोरी के आरोप में तीन आरोपी को गिरफ्तार, भेजा न्यायालय आज सोमवार एक बजे दिन में रंका थाना पुलिस ने बकरी चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रंका थाना कांड संख्या 120/2026, दिनांक 16 अगस्त 2026 में धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए छोटू अंसारी उर्फ हबीब अंसारी (20), मुस्लीम अंसारी (30) और तसलीम अंसारी (25) को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी रफीक अंसारी के पुत्र हैं और बुढ़ीबीर, थाना चैनपुर, जिला पलामू के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर बकरी चोरी करने का आरोप है। विधिवत गिरफ्तारी के बाद तीनों को उचित मार्गरक्षी दल के साथ सोमवार, 17 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेशी के लिए भेजा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मुस्लीम अंसारी और तसलीम अंसारी पूर्व में भी चैनपुर थाना कांड संख्या 31/2026 तथा गढ़वा शहर थाना कांड संख्या 361/2026 में बकरी चोरी के आरोप में जेल जा चुके हैं।1
- 📢 वीडियो वायरल सेवा सभी सेवादार भाई-बहनों से निवेदन है कि इन वीडियोज़ को ज्यादा से ज्यादा वायरल करने के लिए: 📲 सभी Social Media Platforms पर शेयर करें। 📱 अपने WhatsApp Status एवं Social Media Story पर जरूर लगाएं। 👍 वीडियो को Like करें। 💬 Comment करें और 🔄 अधिक से अधिक Share करें। 🙏 सभी सेवादार इस सेवा में बढ़-चढ़कर सहयोग करें।1
- नाग पंचमी पर महुली में सजा भव्य कुश्ती दंगल, पहलवानों ने दिखाए दमदार दांव-पेंच दुद्धी/सोनभद्र। रिपोर्ट—नितेश कुमार। नाग पंचमी के पावन पर्व पर सोमवार, 17 अगस्त 2026 को राजा बरियार शाह खेऐ मैदान, महुली में परंपरागत भव्य कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्र के नामी-गिरामी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने दमदार दांव-पेंच और कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेलप्रेमी एवं दर्शक मौजूद रहे। मुकाबलों के दौरान पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से गूंजता रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीरेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष विंढमगंज तथा विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण कन्नौजिया, जिला स्काउट कमिश्नर सोनभद्र एवं विंध्याचल प्रसाद कन्नौजिया ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर किया। शुभारंभ के साथ ही अखाड़े में पहलवानों के बीच मुकाबलों का सिलसिला शुरू हो गया। दंगल की पहली कुश्ती अनुराग जोरूखाड़ और संदीप के बीच हुई, जिसमें संदीप ने बाजी मारी। इसके बाद संदीप और संजय महुली के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। संजय ने शानदार दांव लगाते हुए संदीप को चित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके बाद आयुष, संजय, दिलीप कुमार, मुकेश कुमार, अभय, रंगीला, अमरनाथ फुलवार और चंद्रप्रकाश विंढमगंज सहित कई पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। दंगल के प्रमुख एवं रोमांचक मुकाबलों में संजय कुमार महुली और चंद्रप्रकाश विंढमगंज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। दोनों विजेता पहलवानों के बेहतरीन प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के विजेता पहलवानों को मुख्य अतिथि वीरेंद्र चौधरी, विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण कन्नौजिया एवं विंध्याचल प्रसाद कन्नौजिया तथा उदय शर्मा ने नगद धनराशि, विशेष पुरस्कार एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। सहयोग से सफल हुआ दंगल आयोजन कुश्ती दंगल को सफल बनाने में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। रामलखन कन्नौजिया ने 3,000 रुपये, ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल ने 10 अंगवस्त्र तथा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने 10 अंगवस्त्र एवं 500 रुपये का सहयोग प्रदान किया। इसके अलावा क्षेत्र के सम्मानित दुकानदारों एवं नागरिकों ने भी आर्थिक एवं अन्य सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया रहे मुख्य निर्णायक कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भूमिका डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया, प्रधानाचार्य आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली ने निभाई। उन्होंने सभी मुकाबलों में निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्रतियोगिता को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। इस अवसर पर मनीष कुमार, अनूप कुमार, रूपेश कुमार, सूरज कुमार, सोनू कुमार सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण, खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित इस भव्य दंगल ने महुली की धरती पर पारंपरिक कुश्ती की गौरवशाली परंपरा को एक बार फिर जीवंत कर दिया।1
- सांप रेस्क्यू सर्प मित्र नीरज श्रीवास्तव के द्वारा1
- इनर व्हील क्लब दुद्धी 19 अगस्त को धूमधाम से मनाएगा हरियाली तीज महोत्सव दुद्धी (सोनभद्र)। समाज सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी संस्था इनर व्हील क्लब दुद्धी के तत्वावधान में आगामी 19 अगस्त को हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दुद्धी स्थित इच्छिता कैंपस परिसर में संपन्न होगा। कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा के संबंध में जानकारी देते हुए इनर व्हील क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट राखी जायसवाल ने बताया कि हरियाली तीज का त्योहार भारतीय संस्कृति में उमंग, प्रकृति प्रेम और सुहाग का प्रतीक है। इसी परंपरा को सहेजने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्लब द्वारा इस सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। चार्टर प्रेसिडेंट राखी जायसवाल व इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष लीना जायसवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि उत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, तीज गीत, पारंपरिक प्रतियोगिताएं और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए क्लब की सभी सदस्य तैयारियां में जुटी हुई हैं। उन्होंने संस्था के सदस्यों व क्षेत्रीय महिलाओं से अधिक से अधिक इस महोत्सव में हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।2
- 📢 वीडियो वायरल सेवा सभी सेवादार भाई-बहनों से निवेदन है कि इन वीडियोज़ को ज्यादा से ज्यादा वायरल करने के लिए: 📲 सभी Social Media Platforms पर शेयर करें। 📱 अपने WhatsApp Status एवं Social Media Story पर जरूर लगाएं। 👍 वीडियो को Like करें। 💬 Comment करें और 🔄 अधिक से अधिक Share करें। 🙏 सभी सेवादार इस सेवा में बढ़-चढ़कर सहयोग करें।1
- नाग पंचमी पर महुली में हुआ भव्य दंगल, पहलवानों ने दिखाया दमखम नाग पंचमी पर महुली में हुआ भव्य दंगल, पहलवानों ने दिखाया दमखम4
- दुद्धी में नागपंचमी पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम दुद्धी सोनभद्र ।नागपंचमी के अवसर पर टाऊन क्लब क्रिकेट (श्रीरामलीला )मैदान पर कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया । जय बजरंग अखाड़ा समिति द्वारा आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। इस प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की शुरुआत प्राचीन हनुमान मंदिर से पूजा विधि के साथ हुई, जहां नन्हे मुन्ने बच्चों और युवा पहलवानों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इसके बाद अपराह्न तीन बजे टाऊन क्लब क्रिकेट मैदान में बड़े पैमाने पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता में दुद्धी विंढमगंज रेणुकूट अमवार ओबरा डाला चोपन शक्तिनगर अनपरा बिना आदि जगहों से आए पहलवानों ने अपनी जीत के लिए जोर आजमाइश की। घंटों चले मुकाबलों के बाद विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो,नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि,जय बजरंग अखाड़ा समिति के संयोजक कन्हैया लाल अग्रहरि ,अध्यक्ष पंकज जायसवाल ,महामंत्री दीपक शाह ,रामलीला कमेटी के महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता,शाखा अध्यक्ष हिमांशु दित्य ,अजित सिंह ,कमल कुमार कानू ,धीरेंद्र सिंह अग्रहरी ,पवन कुमार सिंह,राकेश पहलवान आदि उपस्थित रहे। उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों को बधाई दी। कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की और पहलवानों की प्रतिभा का आनंद लिया। आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों और स्थानीय लोगों ने भरपूर सहयोग किया।3