सड़क सुरक्षा, कानून व्यवस्था और नशा नियंत्रण पर प्रशासन सख्त* *कलेक्टर, एसपी की संयुक्त बैठक में ब्लैक स्पॉट सुधार, ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने और नशे के नेटवर्क पर कार्रवाई के निर्देश कोरिया जिला के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी श्रीमती चन्दन त्रिपाठी की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा समिति, कानून व्यवस्था एवं नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर (एनकार्ड) जिला स्तरीय समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, ट्रैफिक प्रबंधन, नशा नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर त्वरित सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां दुर्घटनाओं की संभावना अधिक है, वहां स्पीड कंट्रोल हेतु संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर एवं हाईमास्ट लाइट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में चेतावनी संकेत, अंधे मोड़ों पर विशेष संकेतक तथा गति सीमा के बोर्ड पर्याप्त संख्या में लगाए जाएं। सड़कों के निर्माण से जुड़े विभागों को तीव्र मोड़ों के सुधार एवं आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल लागू करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उनके उचित प्रबंधन के निर्देश दिए। आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर देते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, सीमित गति में वाहन चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई। बैठक में शिक्षा संस्थानों की भूमिका पर भी विशेष चर्चा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्कूल एवं कॉलेजों में नियमित रूप से यातायात नियमों एवं नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने स्कूली वाहनों के चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन अनिवार्य करने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को स्कूली वाहन संचालन से दूर रखने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग को वाहनों की फिटनेस जांच नियमित रूप से करने तथा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए बैकुंठपुर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों, विशेषकर कुमार चौक एवं साप्ताहिक बाजारों में यातायात व पार्किंग व्यवस्था के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने नगर पालिका, राजस्व एवं पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर दिया। नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर (एनकार्ड) की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि नशा मुक्ति केवल प्रशासन का दायित्व नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने वन, आबकारी एवं राजस्व विभाग को निर्देशित किया कि अवैध नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी गांव स्तर पर कोटवार एवं ग्राम सचिव के माध्यम से एकत्र कर त्वरित कार्रवाई की जाए। मेडिकल स्टोर्स की नियमित जांच कर प्रतिबंधित दवाइयों एवं नशीले सिरप की अवैध बिक्री पर सख्त नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे ने बताया कि जिले में अवैध शराब, गांजा एवं प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस हर स्तर पर सक्रिय है और आम नागरिकों की भागीदारी इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाएगा। बैठक में कानून व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में बाहरी व्यक्तियों की सतत निगरानी रखी जाए तथा फेरीवालों एवं अन्य बाहरी कारोबारियों की जानकारी ‘मुसाफिर रजिस्टर’ में दर्ज की जाए। थाना प्रभारियों को नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, श्री डी.डी. मंडावी, एसडीएम, डीएसपी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।
सड़क सुरक्षा, कानून व्यवस्था और नशा नियंत्रण पर प्रशासन सख्त* *कलेक्टर, एसपी की संयुक्त बैठक में ब्लैक स्पॉट सुधार, ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने और नशे के नेटवर्क पर कार्रवाई के निर्देश कोरिया जिला के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी श्रीमती चन्दन त्रिपाठी की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा समिति, कानून व्यवस्था एवं नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर (एनकार्ड) जिला स्तरीय समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, ट्रैफिक प्रबंधन, नशा नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर त्वरित सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां दुर्घटनाओं की संभावना अधिक है, वहां स्पीड कंट्रोल हेतु संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर एवं हाईमास्ट लाइट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में चेतावनी संकेत, अंधे मोड़ों पर विशेष संकेतक तथा गति सीमा के बोर्ड पर्याप्त संख्या में लगाए जाएं। सड़कों के निर्माण से जुड़े विभागों को तीव्र मोड़ों के सुधार एवं आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल लागू करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उनके उचित प्रबंधन के निर्देश दिए। आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर देते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, सीमित गति में वाहन चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई। बैठक में शिक्षा संस्थानों की भूमिका पर भी विशेष चर्चा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्कूल एवं कॉलेजों में नियमित रूप से यातायात नियमों एवं नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने स्कूली वाहनों के चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन अनिवार्य करने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को स्कूली वाहन संचालन
से दूर रखने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग को वाहनों की फिटनेस जांच नियमित रूप से करने तथा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए बैकुंठपुर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों, विशेषकर कुमार चौक एवं साप्ताहिक बाजारों में यातायात व पार्किंग व्यवस्था के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने नगर पालिका, राजस्व एवं पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर दिया। नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर (एनकार्ड) की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि नशा मुक्ति केवल प्रशासन का दायित्व नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने वन, आबकारी एवं राजस्व विभाग को निर्देशित किया कि अवैध नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी गांव स्तर पर कोटवार एवं ग्राम सचिव के माध्यम से एकत्र कर त्वरित कार्रवाई की जाए। मेडिकल स्टोर्स की नियमित जांच कर प्रतिबंधित दवाइयों एवं नशीले सिरप की अवैध बिक्री पर सख्त नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे ने बताया कि जिले में अवैध शराब, गांजा एवं प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस हर स्तर पर सक्रिय है और आम नागरिकों की भागीदारी इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाएगा। बैठक में कानून व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में बाहरी व्यक्तियों की सतत निगरानी रखी जाए तथा फेरीवालों एवं अन्य बाहरी कारोबारियों की जानकारी ‘मुसाफिर रजिस्टर’ में दर्ज की जाए। थाना प्रभारियों को नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, श्री डी.डी. मंडावी, एसडीएम, डीएसपी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।
- बैकुंठपुर कोरिया/पटना से पांच किमी दूर छोटा सा गाँव ग्राम अंगा में भगवताचार श्री विक्रम दुबे जी महराज के मुखारबिंद से श्री कृष्ण जी लीला की महात्म को बताया और बहुत ही आनंद पूर्वक शांत चित होकर कथा को श्रवण किए2
- कोरिया जिला में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला कांग्रेस भवन में माननीय जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने NSUI के पदाधिकारियों के साथ संगठन की मजबूती, छात्र हितों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। बैठक के दौरान छात्र समस्याओं के निराकरण, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि छात्र संगठन भविष्य की राजनीति की नींव है और युवाओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आना चाहिए।1
- प्रेमिका ने नहीं भरी गिफ्ट वाले मोबाइल की किस्त, प्रेमी ने वापस लिया तो पेट्रोल डालकर कर लिया आत्मदाह… अस्पताल में मौत छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मोबाइल विवाद के चलते 17 वर्षीय छात्रा ने आत्मदाह कर लिया. गंभीर रूप से झुलसी छात्रा की हायर सेंटर रायपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से मामूली विवाद में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मोबाइल को लेकर कहासुनी के बाद 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने खुद को आग ली. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अगले ही उसने दम तोड़ दिया. इस मामले से इलाके में गुस्से का माहौल है. पुलिस ने छात्रा के प्रेमी से पूछताछ शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र का है. रामनगर इलाके का रहने वाले एक युवक पिछले दो सालों से 17 वर्षीय छात्रा के साथ प्रेम संबंध में था. युवक ने अपनी प्रेमिका को एक मोबाइल फोन फाइनेंस कराकर गिफ्ट में दिया था. इसी मोबाइल कुछ किस्तें युवक ने चुका दी थीं, लेकिन कुछ छात्रा को भरनी थीं. समय पर किस्त के पैसे नहीं जमा करने पर युवक ने गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में दिया मोबाइल अपने पास रख लिया था.1
- अमेरा कोयला खदान में विवाद के बाद काम ठप: ठेकेदार और श्रमिकों के बीच मारपीट, हड़ताल पर बैठे मजदूर… लखनपुर छेत्रांतर्गत अमेरा कोयला खदान एक बार फिर सुर्खियों में है जहाँ अमेरा कोयला खदान कांट्रेक्टर और दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों के बीच लड़ाई झगड़े के बाद खदान में तनाव का माहौल व्याप्त है। दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों ने एलसीसी कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और श्रमिक हड़ताल पर बैठे हैं।सूचना पर देर रात एसडीओपी तुल सिंह पट्टवी टीम के साथ खदान पहुंचे और श्रमिकों को समझाइए देने के दौरान श्रमिक भड़क उठे और पुलिस और श्रमिकों के बीच तीखी बहस हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरा ओपन कास्ट परियोजना के पुनः प्रारंभ होने के बाद कोयले को ज़मीन से निकालने का कार्य एलसीसी कंपनी द्वारा किया जा रहा है जिसके बाद बुधवार की बीती रात एलसीसी कंपनी के कांट्रेक्टर और खदान में काम कर रहे दैनिक वेतन श्रमिक के बीच खदान में ओवरटाइम काम करने की बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गया और श्रमिकों ने आरोप लगाया है कि एलसीसी कंपनी के कांट्रेक्टरों द्वारा उनसे सुबह 06 बजे से शाम 06 बजे काम लिया जाता है काम नहीं करने पर तक लाठी डंडे का डर दिखा काम लिया जा रहा है। वहीं एलसीसी कंपनी के मैनेजर राघवेंद्र पांडेय की माने तो श्रमिक शराब के नशे में धुत थे एवं शराब पीकर हल्ला गुल्ला और अभद्रता कर रहे थे। जिसके बाद मजदूरों के साथ केवल हल्की धक्का मुक्की ही हुई है। मजदूरों के बीच हुए झड़प में एलसीसी कंपनी के कौशिक बेकरिया,वेलजी बेकरिया,मंजी बेकरिया का साथ झुमझटकी भी हुई है।मजदूरों ने ये भी आरोप लगाया है कि उन्हें नियम के अनुरूप मानक हिसाब वेतन भुगतान नही किया जाता है।तथा उनसे निर्धारित समय से अधिक जबरदस्ती काम लिया जाता है। फ़िलहाल एलसीसी कंपनी के मैनेजर का कहना है की 08 घंटे से ऊपर ऐच्छिक ओटी करने पर भुगतान नियमानुसार किया जाता है। फिलहाल मामले की सूचना थाने में दर्ज नहीं करायी गई है बीच बचाव के लिए आए एसडीओपी मजदूरों और कांट्रेक्टर के बीच हुए झड़प के बीच रात्रि में एसडीओपी सरगुजा को बीच बचाव के लिए आना पड़ा जिसके बाद बड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल मामले में एसडीओपी ने दोनों ही पक्ष को समझाईश देते हुए थाने में सूचना देने की बात कही है। एलसीसी कंपनी के मैनेजर राघवेंद्र पांडेय का कहना है कि मजदूर शराब के नशे में धुत थे जिसके बाद कर्मचारियों और मजदूरों के बीच हल्की धक्का मुक्की की घटना हुई है। मजदूरों के हड़ताल करने से अमेरा खदान में काम बंद1
- 🚩 पशु तस्करों को शिवसेना की खुली चेतावनी! 🚩 शिवसेना शहडोल संभाग अध्यक्ष पवन पटेल जी के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने फिर दिखाया अपना दम! फूंगा क्षेत्र में क्रूरतापूर्वक गौवंश को ले जा रही एक पिकअप को शिवसैनिकों ने घेराबंदी कर पकड़ा। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, लेकिन याद रहे—अब हर गली-मोहल्ले में शिवसैनिक तैनात हैं।1
- Godhanpur chauk k pass ka najara jara dekhiye jana!! bhaiso ka jhund aaram se traffic vywastha rok raha hai.ye her roj ki baat ho gayi hai.exident durghtna ka karad ban sakta hai.khas report himanshu raj md news patrkar ambikapur cg.7805838076.2
- महतारी वंदन eKYC 2026 | ₹1000 बंद न हो | फ्री में करें eKYC#महतारी_वंदन_योजना #MahatariVandanYojana #eKYC2026 #महतारीवंदन #CSC #LokSevaKendra #AadhaarUpdate #CGScheme #महिला_योजना #GovernmentScheme #1000रुपए_किस्त #PublicApp #HindiNews #YojanaUpdate1
- कोरिया /छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने, मानसिक तनाव कम करने तथा नैतिक मूल्यों के संवर्धन के उद्देश्य से महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इसके तहत राज्य के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विपश्यना ध्यान शिविर में भाग लेने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार, अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के साथ-साथ राज्य सेवा के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी अपने संपूर्ण सेवाकाल में अधिकतम 6 बार 10 दिवसीय आवासीय विपश्यना ध्यान शिविर में भाग ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें यात्रा समय सहित अधिकतम 12 दिनों का विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। आदेश में यह भी उल्लेखित है कि इच्छुक अधिकारी या कर्मचारी को आवेदन के साथ संबंधित विपश्यना केंद्र द्वारा जारी पंजीकरण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। शिविर पूर्ण होने के बाद प्रतिभागी को भागीदारी प्रमाण-पत्र अपने कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा, अन्यथा अवकाश अवधि को अन्य अर्जित अवकाश में समायोजित किया जाएगा। यह अवकाश संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी द्वारा शासकीय कार्य की सुगमता को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत किया जाएगा। विशेष अवकाश अवधि को कर्तव्य अवधि माना जाएगा तथा इस दौरान पूर्ण वेतन देय होगा। हालांकि, शिविर में भाग लेने के लिए यात्रा भत्ता या अन्य किसी प्रकार का व्यय शासन द्वारा वहन नहीं किया जाएगा।1