*बहू ने ससुर की हत्या से पहले गूगल सर्च किया:* कैसे मारें, जिससे मर्डर नहीं, सुसाइड लगे; कानपुर जेल में 30 सवाल पूछे कानपुर के बहुचर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस की तफ्तीश के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुख्य साजिशकर्ता और मृतक की बहू शालू मिनोचा के मोबाइल की जांच (डेटा रिकवरी) से पता चला है कि उसने ससुर की हत्या करने से पहले गूगल पर सर्च किया था कि— "किसी आदमी को कैसे मारें, जिससे हत्या नहीं आत्महत्या लगे?" हत्याकांड और पुलिस जांच के मुख्य बिंदु:हत्या का तरीका और वारदात: 5 सितंबर 2026 की रात को 63 वर्षीय करोड़पति दवा व्यापारी विनीत मिनोचा की उनके फ्लैट के अंदर चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उनके शरीर पर चोट के 26 से अधिक निशान मिले थे ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ
*बहू ने ससुर की हत्या से पहले गूगल सर्च किया:* कैसे मारें, जिससे मर्डर नहीं, सुसाइड लगे; कानपुर जेल में 30 सवाल पूछे कानपुर के बहुचर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस की तफ्तीश के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुख्य साजिशकर्ता और मृतक की बहू शालू मिनोचा के मोबाइल की जांच (डेटा रिकवरी) से पता चला है कि उसने ससुर की हत्या करने से पहले गूगल पर सर्च किया था कि— "किसी आदमी को कैसे मारें, जिससे हत्या नहीं आत्महत्या लगे?" हत्याकांड और पुलिस जांच के मुख्य बिंदु:हत्या का तरीका और वारदात: 5 सितंबर 2026 की रात को 63 वर्षीय करोड़पति दवा व्यापारी विनीत मिनोचा की उनके फ्लैट के अंदर चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उनके शरीर पर चोट के 26 से अधिक निशान मिले थे ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ
- लखनऊ खाला बाज़ार थाना क्षेत्र की मोती झील कॉलोनी में जुए की शिकायत, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल* लखनऊ खाला बाज़ार थाना क्षेत्र की मोती झील कॉलोनी में जुए की शिकायत, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल* लखनऊ। राजधानी के थाना खाला बाज़ार क्षेत्र स्थित मोती झील कॉलोनी में कथित तौर पर खुलेआम जुआ खेले जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से जुए की गतिविधियां चल रही हैं, जिससे आसपास के लोगों में नाराज़गी है। शिकायत करने वालों का कहना है कि यह सब पुलिस चौकी और थाना क्षेत्र के दायरे में होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का सवाल खड़ा करता है। लोगों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, और पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ महिगवां पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मोबाइल लूटने वाले 2 शातिर गिरफ्तार लखनऊ। थाना महिगवां पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो अभियुक्तों को महज 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अवनीश बाजपेयी उर्फ गोलू उर्फ कपिल और मुकलेश निवासी ग्राम शाहपुर नजूल, थाना महिगवां के रूप में हुई है। आरोप है कि 14 सितंबर को साइकिल से घर जा रहे व्यक्ति के हाथ पर डंडा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया गया था। पुलिस ने दोनों को शाहपुर नजूल चौराहे से हनुमंतपुर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से विवो कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार अवनीश बाजपेयी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में मु0अ0सं0 143/2026, धारा 309(4)/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। कार्यवाही करने वाली टीम: थानाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सतीश सिंह, इन्द्रपाल सिंह सेंगर समेत पुलिस टीम। ( अमन राठौर )1
- काला कपड़ा ओढ़कर घुसा, 7 घंटे खंगाला; मथुरा में 36 घंटे में पकड़ा गया पूर्व कर्मचारी करोड़ों की चोरी: रविवार रात करीब 9:30 बजे आरोपी शोरूम की छत का जाल काटकर अंदर घुसा था। उसने वहां से लगभग 14 करोड़ रुपये मूल्य का 10.50 किलोग्राम सोना और 15 लाख रुपये कैश उड़ा लिया था। 7 घंटे तक शोरूम को खंगाला: चोर काले कपड़े ओढ़कर शोरूम में दाखिल हुआ था और करीब 7 से 8 घंटे तक अंदर रहा। पूर्व कर्मचारी होने के कारण उसे दुकान के लेआउट और तिजोरी की चाबियों की सटीक जानकारी थी। उसने बेहद चालाकी से सिर्फ सोने के कीमती जेवरातों को ही हाथ लगाया और जाते-जाते सीसीटीवी का DVR भी साथ ले गया। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ1
- राजधानी लखनऊ बीकेटी थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में सनसनीखेज घटना घर के अंदर पति-पत्नी के संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव पत्नी का शव चारपाई पर पड़ा मिला पति का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव मिलने की सूचना से गांव में मचा हड़कंप सूचना मिलते ही एसीपी समेत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की ग्रामीणों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच कई दिनों से होता था विवाद फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी1
- जानकीपुरम में 16 सितंबर को लगेगा ‘सेवा सेतु शिविर’, एक ही स्थान पर मिलेंगी कई सरकारी योजनाओं की सुविधाएं जानकीपुरम में 16 सितंबर को लगेगा ‘सेवा सेतु शिविर’, एक ही स्थान पर मिलेंगी कई सरकारी योजनाओं की सुविधाएं लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और जनसुविधाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 16 सितंबर 2026 को जानकीपुरम के सेक्टर-एफ स्थित नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र में आयोजित होगा। शिविर की शुरुआत सुबह 9 बजे से होगी शिविर में क्षेत्रवासियों को सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी, आवश्यक मार्गदर्शन के साथ निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजकों का उद्देश्य लोगों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है शिविर में मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं आयुष्मान कार्ड राशन कार्ड वोटर कार्ड पेंशन एवं आवास योजनाएं रोजगार एवं श्रमिक कल्याण योजनाएं दिव्यांगजन संबंधी योजनाएं विद्युत विभाग एवं नगर निगम से संबंधित सेवाएं जनसुविधा केंद्र से जुड़ी सेवाएं उद्योग एवं खादी ग्रामोद्योग संबंधी योजनाएं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं स्थान: नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-एफ, जानकीपुरम, लखनऊ दिनांक: 16 सितंबर 2026 समय: सुबह 9:00 बजे से सेवा सेतु शिविर—सरकारी योजनाओं की जानकारी और सुविधा, एक ही स्थान पर। #DrNeerajBora #BoraFoundation #SevaSetu #NarendraModi #Lucknow #Jankipuram1
- दुबग्गा क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के पालन की अपील थाना दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकान्त राय के नेतृत्व में बीट चौकी इंचार्ज धीरज भारद्वाज ने कानपुर बाईपास चौराहे पर ब्रेकिंग न्यूज़ ✍️ लखनऊ खबर वाहन चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई* *लखनऊ। ट्रैफिक डीसीपी रवीना त्यागी के निर्देशन में टीएसआई राजेश कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ चौराहे पर शांति एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया* *वाहन चालकों से सड़क पर वाहन खड़ा न करने की अपील की गई* *नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान और कार्रवाई की चेतावनी दी गई*1
- निगोहां थाना क्षेत्र में पीड़ित से मारपीट का मामला, एडीसीपी दक्षिणी ने दी जानकारी मोबाइल की किस्त को लेकर मारपीट निगोहां थाना क्षेत्र में पीड़ित से मारपीट का मामला, एडीसीपी दक्षिणी ने दी जानकारी लखनऊ। थाना निगोहां क्षेत्रांतर्गत मोबाइल की किस्त जमा न करने को लेकर पीड़ित के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी श्री रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने पुलिस की ओर से जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- राजधानी लखनऊ की कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में महिला का खून से सना शव मिलने से मचा हड़कंप!! कृष्णा नगर क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन दूसरी हत्या से इलाके में मची सनसनी!! घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस कर रही है मामले की जांच पड़ताल!! घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची!! पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा!! मृतक महिला की पहचान राधा उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई!! कृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित मानसरोवर मार्केट की एक खाली पड़ी दुकान के बाहर रक्त रंजित अवस्था में मिला था महिला का शव!! वहीं दूसरी तरफ सोमवार को शुभम नामक युवक की हुई थी हत्या!! शुभम के गले पर धारदार हथियार से हमला करने के मिले थे निशान!! लगातार दो हत्याओं से कृष्णा नगर क्षेत्र बना चर्चा का विषय!! पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर रही है जांच पड़ताल!!1