*“हादसों से उबल रहा गुस्सा—अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की महामंत्री संगीता गुप्ता ने ज्ञापन देकर जालियां हटाने की उठाई मांग”* *“हादसों से उबल रहा गुस्सा—अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की महामंत्री संगीता गुप्ता ने ज्ञापन देकर जालियां हटाने की उठाई मांग”* *“लगातार हादसों के बाद फूटा आक्रोश—संगीता गुप्ता ने दी चेतावनी, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो उग्र प्रदर्शन”* लखीमपुर खीरी *लखीमपुर खीरी जिले के नगर पंचायत ओयल में सड़क डिवाइडर पर लगी लोहे की जालियां लगातार हादसों का कारण बन रही हैं। 15 अप्रैल की रात एकता नगर निवासी अमित शाह की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। इस मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की विभाग महामंत्री संगीता गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर जालियां हटाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि घनी जालियों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे सड़क पार करना जोखिम भरा हो गया है।*

- बिजुआ- सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, सुबह लखनऊ जाने वाली प्राइवेट बस से हुआ हादसा, भीरा पलिया मार्ग पर जाम की स्थिति, फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव की घटना, सूचना पर पुलिस मौके पर मौजूद1
- समाज का हाथ पकड़कर चलों, दूसरे लोगों के पांव पकड़ने की जरुरत नहीं पड़ेगी। #भारशिव_पासी_परिवार #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत #लाखन_आर्मी_शाहजहांपुर1
- समाज का हाथ पकड़कर चलों, दूसरे लोगों के पांव पकड़ने की जरुरत नहीं पड़ेगी। #भारशिव_पासी_परिवार #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत #लाखन_आर्मी_शाहजहांपुर1
- संवाददाता: AIMA बिहार ब्यूरो पटना में दिनदहाड़े हुई एक बड़ी लूट की वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के एक ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाते हुए हेलमेट पहने पांच हथियारबंद बदमाशों ने गन प्वाइंट पर करीब 20 लाख रुपये की ज्वेलरी लूट ली और मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाश अचानक शोरूम में घुसे और कर्मचारियों को हथियार दिखाकर काउंटर से जेवरात समेटने लगे। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, इस सनसनीखेज वारदात के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।1
- प्रश्न: इस वीडियो को देखकर आपके मन में पहला शब्द क्या आया? कमेंट में सिर्फ एक शब्द लिखें! ❤️🙌 📲 अपने ग्रुप्स में इसे आग की तरह फैला दें (Share)! 🔥 बेहतरीन और वायरल वीडियो के लिए Subscribe/Follow करना न भूलें!1
- लखीमपुर: लखीमपुर सीतापुर रोड़ पर मनु लॉ कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने नीलगाय को मारी टक्कर, हादसे में नीलगाय की हुई मौत1
- Kailash Gupta कागजों में दौड़ रहा स्वच्छता अभियान, भीरा नगर पंचायत में भ्रष्टाचार और हिटलरशाही के आरोप तेज 📍 भीरा, खीरी नगर पंचायत भीरा में स्वच्छता अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आ रहा है। जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है, जिससे नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नामित सभासद राजकुमार अग्रवाल ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों से जानकारी मांगी तो उन्हें स्पष्ट जवाब देने के बजाय टालमटोल किया गया। इससे नाराज होकर उन्होंने सीधे जिला अधिकारी खीरी से फोन पर संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी और तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। सभासद ने कहा कि बहुत जल्द वह जिला अधिकारी से व्यक्तिगत मुलाकात कर अधिशाषी अधिकारी (ईओ) के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे। उनका आरोप है कि ईओ की कार्यशैली पूरी तरह से मनमानी और तानाशाहीपूर्ण है, जिससे शासन की मंशा पर पानी फिर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि नगर पंचायत में तैनात कई सफाई कर्मी कभी फील्ड में दिखाई नहीं देते। न तो वहां उनके द्वारा सड़कों पर न सफाई होती है और न ही नालियों की नियमित सफाई की जा रही है। इसके बावजूद कागजों में कार्य पूर्ण दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सभासद के अनुसार, कुछ राजनीतिक प्रभाव में आकर नगर पंचायत की व्यवस्था चलाई जा रही है, जिससे सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ⚠️ सवाल यह है: क्या जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कार्रवाई करेंगे या फिर स्वच्छता अभियान यूं ही कागजों में चलता रहेगा?और कागजो में सरकारी धन का बंदरबाट करते रहेंगे।1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- पलिया नगर के पुराना बसड्डा पर एक किराए की दुकान का ताला तोड़कर कब्जा करने और उसमें रखा लाखों रुपये का सामान गायब करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पलियाकलां में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला सुभाषनगर निवासी आशिफ पुत्र स्वर्गीय हामिद अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने करीब 30 वर्ष पूर्व पुराना बसड्डा स्थित इरफान पुत्र असद हुसैन की दुकान किराए पर ली थी। दुकान में वह बिजली के उपकरणों की बिक्री और मरम्मत का कार्य करते थे। दुकान का मासिक किराया 2000 रुपये तय था। आशिफ के अनुसार वर्ष 2024 में उनके पिता के निधन के बाद वह कई बार दुकान मालिक के पास किराया जमा करने गये, लेकिन उन्होंने किराया लेने से इंकार करते हुए बाद में बात करने की बात कही। आरोप है कि इसी बीच गुड्डू पुत्र बरकत अली ने दुकान का ताला तोड़ दिया और अंदर रखा करीब तीन लाख रुपये का सामान गायब कर दिया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने दबंगई दिखाते हुए उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट की धमकी दी। घटना से परिवार दहशत में है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1