logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्य विद्यार्थी चौराहे के पास किराना दुकान में चोरी चोर घंटों दुकान के अंदर बैठे रहे मुंगावली। नगर के मुख्य विद्यार्थी चौराहे के पास एक किराना दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है तथा पुलिस गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार माता मोहल्ला वाल्मीक गली निवासी लक्ष्मीनारायण अहिरवार की किराना दुकान शीतला मंदिर रोड स्थित यूको बैंक शाखा के पास संचालित है प्रार्थी ने बताया कि वह 28 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। 1 मार्च की सुबह लगभग 7:30 बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर खुली मिली और ताले टूटे पड़े थे। अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोर दुकान के अंदर काफी देर तक बैठे रहे। दुकान के भीतर नमकीन और गुटखा खाने के प्रमाण मिले, वहीं बोरा, बाटी सहित खाने-पीने का सामान भी अंदर ही छोड़ा गया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को आराम से अंजाम दिया और उन्हें किसी का भय नहीं था। दुकानदार के अनुसार दुकान से करीब 3,500 रुपये नगद, चेक बुक एवं लगभग 30,000 रुपये का किराना सामान चोरी हुआ है घटना स्थल मुख्य चौराहे और बैंक शाखा के समीप होने के कारण यह सवाल उठ रहे हैं कि नगर में पुलिस गश्त कैसी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर गश्त होती तो संभवतः वारदात रोकी जा सकती थी। चर्चा यह भी है कि चोर कहीं किसी बड़ी वारदात की फिराक में तो नहीं थे, क्योंकि बैंक शाखा भी पास में स्थित है। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर थाना मुंगावली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है नगरवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और मुख्य चौराहों पर निगरानी सख्त करने की मांग की है।

20 hrs ago
user_ADJ,Alim Dyer Journalist
ADJ,Alim Dyer Journalist
Reporter Mungaoli•
20 hrs ago

मुख्य विद्यार्थी चौराहे के पास किराना दुकान में चोरी चोर घंटों दुकान के अंदर बैठे रहे मुंगावली। नगर के मुख्य विद्यार्थी चौराहे के पास एक किराना दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है तथा पुलिस गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार माता मोहल्ला वाल्मीक गली निवासी लक्ष्मीनारायण अहिरवार की किराना दुकान शीतला मंदिर रोड स्थित यूको बैंक शाखा के पास संचालित है प्रार्थी ने बताया कि वह 28 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। 1 मार्च की सुबह लगभग 7:30 बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर खुली मिली और ताले टूटे पड़े थे। अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोर दुकान के अंदर काफी देर तक बैठे रहे। दुकान के भीतर नमकीन और गुटखा खाने के प्रमाण मिले, वहीं बोरा, बाटी सहित खाने-पीने का सामान भी अंदर ही छोड़ा गया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को आराम से अंजाम दिया और उन्हें किसी का भय नहीं था। दुकानदार के अनुसार दुकान से करीब 3,500 रुपये नगद, चेक बुक एवं लगभग 30,000 रुपये का किराना सामान चोरी हुआ है घटना स्थल मुख्य चौराहे और बैंक शाखा के समीप होने के कारण यह सवाल उठ रहे हैं कि नगर में पुलिस गश्त कैसी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर गश्त होती तो संभवतः वारदात रोकी जा सकती थी। चर्चा यह भी है कि चोर कहीं किसी बड़ी वारदात की फिराक में तो नहीं थे, क्योंकि बैंक शाखा भी पास में स्थित है। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर थाना मुंगावली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है नगरवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और मुख्य चौराहों पर निगरानी सख्त करने की मांग की है।

More news from Mungaoli and nearby areas
  • मुख्‍यमंत्री ने शोक संतृप्‍त परिवार के प्रति संवेदनाएं की व्‍यक्‍त मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने स्‍वर्गीय श्रीमति जनकदुलारी शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की अशोगनगर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को जिला अशोकनगर की तहसील नईसराय के ग्राम मढ़ी महिदपुर पहुंचकर राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के मध्‍य क्षेत्र सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख श्री हितानंद शर्मा की परम पूज्‍यनीय माताजी श्रीमती जनकदुलारी शर्मा के निधन पर दिवंगत आत्‍मा की शांति के लिए ईश्‍वर से प्रार्थना की तथा उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवंगत पुण्‍य आत्‍मा की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना कर श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की। उन्होंने शोक संतृप्‍त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्‍यक्‍त की। परम पूज्‍यनीय श्रीमती जनकदुलारी शर्मा का निधन मंगलवार को भोपाल में हुआ था। उनका अंतिम संस्‍कार पैतृक ग्राम जिला अशोकनगर की तहसील नईसराय के ग्राम मढ़ी महिदपुर में किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि स्‍वर्गीय श्रीमती जनकदुलारी शर्मा धार्मिक प्रवृत्ति, सादगीपूर्ण जीवन एवं संस्‍कारवान व्‍यक्तित्‍व के लिए जानी जाती थी।उन्‍होंने समाज एवं परिजनों को सामाजिक मूल्‍यों ,राष्‍ट्र भावना और सेवा संस्‍कारों से प्रेरित किया था। स्वर्गीय श्रीमती जनकदुलारी को बच्चा-बच्चा अम्मा राधे राधे कहकर पुकारते थे। अम्मा का जाना एक अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई होना संभव नहीं है। अम्मा का जीवन धार्मिक स्थल मथुरा, वृंदावन से काफी लगाव रहा, उनका हमेशा आना-जाना लगा रहता था। उन्होंने अपने परिवार का निर्वहन पूर्ण रूप से किया था। उन्होंने कहा कि श्रीमती जनक दुलारी शर्मा के अस्वस्थ होने पर में ग्राम मढ़ी महिदपुर पहुंच कर स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना था। विधायक चंदेरी श्री जगन्‍नाथ सिंह रघुवंशी,विधायक मुंगावली श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव ,भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्री आलोक तिवारी ने भी श्रद्धांजलि दी।
    2
    मुख्‍यमंत्री ने शोक संतृप्‍त परिवार के प्रति संवेदनाएं की व्‍यक्‍त
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने स्‍वर्गीय श्रीमति जनकदुलारी शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की
अशोगनगर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार  को जिला अशोकनगर की तहसील नईसराय के ग्राम मढ़ी महिदपुर पहुंचकर राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के मध्‍य क्षेत्र सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख श्री हितानंद शर्मा की परम पूज्‍यनीय माताजी श्रीमती जनकदुलारी शर्मा के निधन पर दिवंगत आत्‍मा की शांति के लिए ईश्‍वर से प्रार्थना की तथा उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवंगत पुण्‍य आत्‍मा की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना कर श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की। उन्होंने 
शोक संतृप्‍त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्‍यक्‍त की।
परम पूज्‍यनीय श्रीमती जनकदुलारी शर्मा का निधन मंगलवार को भोपाल में हुआ था। उनका अंतिम संस्‍कार पैतृक ग्राम जिला अशोकनगर की तहसील नईसराय के ग्राम मढ़ी महिदपुर में किया गया था। 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि स्‍वर्गीय श्रीमती जनकदुलारी शर्मा धार्मिक प्रवृत्ति, सादगीपूर्ण जीवन एवं संस्‍कारवान व्‍यक्तित्‍व के लिए जानी जाती थी।उन्‍होंने समाज एवं परिजनों को सामाजिक मूल्‍यों ,राष्‍ट्र भावना और सेवा संस्‍कारों से प्रेरित किया था। स्वर्गीय श्रीमती जनकदुलारी को बच्चा-बच्चा अम्मा राधे राधे कहकर पुकारते थे। अम्मा का जाना एक अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई होना संभव नहीं है। अम्मा का जीवन धार्मिक स्थल मथुरा, वृंदावन से काफी लगाव रहा, उनका हमेशा आना-जाना लगा रहता था। उन्होंने अपने परिवार का निर्वहन पूर्ण रूप से किया था। उन्होंने कहा कि श्रीमती जनक दुलारी शर्मा के अस्वस्थ होने पर में ग्राम मढ़ी महिदपुर पहुंच कर स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना था।
विधायक चंदेरी श्री जगन्‍नाथ सिंह रघुवंशी,विधायक मुंगावली श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव ,भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्री आलोक तिवारी ने भी श्रद्धांजलि दी।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    15 hrs ago
  • लोकल न्यूज बीना हौसलों की उड़ान देश भर में बीना का नाम किया रोशन बीना के आयुष ने बॉलीवुड में बनाई पहचान, अक्षय कुमार संग फिल्म गीत में आए नजर राम जी भला करेंगे गाना हुआ रिलीज जिसको सभी की सराहना मिल रही है #BinaTalent #AyushFromBina #BollywoodJourney #AkshayKumar #FilmSong #MPNews #BinaPride #RisingStar #YouthIcon #EntertainmentNews
    1
    लोकल न्यूज बीना 
हौसलों की उड़ान देश भर में बीना का नाम किया रोशन
बीना के आयुष ने बॉलीवुड में बनाई पहचान, अक्षय कुमार संग फिल्म गीत में आए नजर
राम जी भला करेंगे गाना हुआ रिलीज जिसको सभी की सराहना मिल रही है
#BinaTalent
#AyushFromBina
#BollywoodJourney
#AkshayKumar
#FilmSong
#MPNews
#BinaPride
#RisingStar
#YouthIcon
#EntertainmentNews
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    19 min ago
  • राजस्व अमले पर रिश्वत का आरोप ग्राम मेंवली में सीमांकन बना संग्राम ₹5000 रिश्वत लेने का आरोप आरआई बोले–आरोप बेबुनियाद बीना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कौरजा के ग्राम मेंवली में जमीन सीमांकन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गांव के एक निवासी द्वारा राजस्व अमले पर रिश्वत लेने और गलत सीमांकन करने के आरोप लगाए जाने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
    1
    राजस्व अमले पर रिश्वत का आरोप ग्राम मेंवली में सीमांकन बना संग्राम ₹5000 रिश्वत लेने का आरोप आरआई बोले–आरोप बेबुनियाद
बीना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कौरजा के ग्राम मेंवली में जमीन सीमांकन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गांव के एक निवासी द्वारा राजस्व अमले पर रिश्वत लेने और गलत सीमांकन करने के आरोप लगाए जाने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • ललितपुर : दिनांक 1.3.2026/ललितपुर। जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से लोगों के बिगड़ते स्वास्थ्य तथा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की आशंका पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने होली एवं रमजान पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान बाजार में बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा मिलावटखोरी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। *शनिवार को टोडी गांव में बड़ी कार्रवाई* दिनांक 28 फरवरी को जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तहसील तालबेहट अंतर्गत टोडी गांव स्थित आशीष यादव पुत्र तुलसीराम की डेयरी निर्माण इकाई पर छापामार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान वहां भंडारित घी एवं खोया के नमूने संग्रहित किए गए। साथ ही लगभग 5 कुंतल दूषित खोया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,20,000 रुपये थी, मौके पर ही नष्ट कराया गया। विभाग द्वारा संबंधित इकाई के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। *रविवार को शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी* रविवार को सहायक आयुक्त खाद्य प्रशासन विनोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन सहित टीम ने शहर क्षेत्र में सघन अभियान चलाया। टीम ने शाहू डेरी, तालाबपुरा प्रतिष्ठान पर छापा मारकर निर्माता एवं भंडारित घी के तीन नमूने संग्रहित किए तथा लगभग 2,30,000 रुपये मूल्य का 420 किलोग्राम घी सीज किया। वैध लाइसेंस प्राप्त न होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई। इसी क्रम में नगर पालिका क्षेत्र स्थित मनोज जैन पुत्र स्वर्गीय जानकी प्रसाद के सुपरमार्केट पर छापेमारी कर 11,760 रुपये मूल्य का 42 किलोग्राम खाद्य पदार्थ नष्ट कराया गया तथा नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। इसके अतिरिक्त नीलकमल स्वीट्स की निर्माण इकाई से मिठाइयों एवं गुजिया के नमूने तथा आर्य किराना स्टोर से सोनपापड़ी का नमूना जांच हेतु लिया गया। *जांच रिपोर्ट के बाद होगी कठोर कार्रवाई* सहायक आयुक्त खाद्य प्रशासन विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि सभी नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। यदि जांच में मिलावट अथवा मानकविहीनता पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। त्योहारों के मद्देनजर यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। आमजन से भी अपील की गई है कि संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 9455422423,9695121690
    1
    ललितपुर : दिनांक 1.3.2026/ललितपुर।      
जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से लोगों के बिगड़ते स्वास्थ्य तथा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की आशंका पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने होली एवं रमजान पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान बाजार में बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा मिलावटखोरी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
*शनिवार को टोडी गांव में बड़ी कार्रवाई*
दिनांक 28 फरवरी को जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तहसील तालबेहट अंतर्गत टोडी गांव स्थित आशीष यादव पुत्र तुलसीराम की डेयरी निर्माण इकाई पर छापामार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान वहां भंडारित घी एवं खोया के नमूने संग्रहित किए गए। साथ ही लगभग 5 कुंतल दूषित खोया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,20,000 रुपये थी, मौके पर ही नष्ट कराया गया। विभाग द्वारा संबंधित इकाई के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
*रविवार को शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी*
रविवार को सहायक आयुक्त खाद्य प्रशासन विनोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन सहित टीम ने शहर क्षेत्र में सघन अभियान चलाया।
टीम ने शाहू डेरी, तालाबपुरा प्रतिष्ठान पर छापा मारकर निर्माता एवं भंडारित घी के तीन नमूने संग्रहित किए तथा लगभग 2,30,000 रुपये मूल्य का 420 किलोग्राम घी सीज किया। वैध लाइसेंस प्राप्त न होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई।
इसी क्रम में नगर पालिका क्षेत्र स्थित मनोज जैन पुत्र स्वर्गीय जानकी प्रसाद के सुपरमार्केट पर छापेमारी कर 11,760 रुपये मूल्य का 42 किलोग्राम खाद्य पदार्थ नष्ट कराया गया तथा नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।
इसके अतिरिक्त नीलकमल स्वीट्स की निर्माण इकाई से मिठाइयों एवं गुजिया के नमूने तथा आर्य किराना स्टोर से सोनपापड़ी का नमूना जांच हेतु लिया गया।
*जांच रिपोर्ट के बाद होगी कठोर कार्रवाई*
सहायक आयुक्त खाद्य प्रशासन विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि सभी नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। यदि जांच में मिलावट अथवा मानकविहीनता पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। त्योहारों के मद्देनजर यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। आमजन से भी अपील की गई है कि संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा 
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड 
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 
9455422423,9695121690
    user_पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • थाना कोतवाली, ललितपुर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 395 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 5000 ली लहन मौके पर नष्ट कर कुल-14 नफर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर की बाइट।
    1
    थाना कोतवाली, ललितपुर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 395 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 5000 ली लहन मौके पर नष्ट कर कुल-14 नफर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर की बाइट।
    user_Pradumn tiwari (journalist)
    Pradumn tiwari (journalist)
    Video Creator ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ग्राम कबीरा में जनसमस्याओं का मौके पर विधायक राय जी ने निरीक्षण, शीघ्र समाधान के निर्देश..... विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कबीरा में आज विधायक इं. हरिबाबू राय जी द्वारा ग्रामीणों से संवाद किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों ने बताया कि कई पात्र परिवारों की राशन पर्ची जारी नहीं हो रही है, जिसके कारण उन्हें नियमित राशन प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में पुलिया से पानी की निकासी न होने की समस्या से अवगत कराया, जिससे आसपास के घरों में पानी भर जाता है। विधायक इं. हरिबाबू राय द्वारा स्थल पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया तथा ग्रामवासियों को जल्द आवश्यक कार्यवाही कर समस्या का स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    ग्राम कबीरा में जनसमस्याओं का मौके पर विधायक राय जी ने निरीक्षण, शीघ्र समाधान के निर्देश..... 
विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कबीरा में आज विधायक इं. हरिबाबू राय जी द्वारा ग्रामीणों से संवाद किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों ने बताया कि कई पात्र परिवारों की राशन पर्ची जारी नहीं हो रही है, जिसके कारण उन्हें नियमित राशन प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में पुलिया से पानी की निकासी न होने की समस्या से अवगत कराया, जिससे आसपास के घरों में पानी भर जाता है। विधायक इं. हरिबाबू राय द्वारा स्थल पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया तथा ग्रामवासियों को जल्द आवश्यक कार्यवाही कर समस्या का स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया गया।
जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जरा सी लापरवाही व जल्दबाजी बनी मुसीबत
    1
    जरा सी लापरवाही व जल्दबाजी बनी मुसीबत
    user_प्रफुल्ल बोहरे
    प्रफुल्ल बोहरे
    Khurai, Sagar•
    15 hrs ago
  • चोर घंटों दुकान के अंदर बैठे रहे मुंगावली। नगर के मुख्य विद्यार्थी चौराहे के पास एक किराना दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है तथा पुलिस गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार माता मोहल्ला वाल्मीक गली निवासी लक्ष्मीनारायण अहिरवार की किराना दुकान शीतला मंदिर रोड स्थित यूको बैंक शाखा के पास संचालित है प्रार्थी ने बताया कि वह 28 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। 1 मार्च की सुबह लगभग 7:30 बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर खुली मिली और ताले टूटे पड़े थे। अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोर दुकान के अंदर काफी देर तक बैठे रहे। दुकान के भीतर नमकीन और गुटखा खाने के प्रमाण मिले, वहीं बोरा, बाटी सहित खाने-पीने का सामान भी अंदर ही छोड़ा गया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को आराम से अंजाम दिया और उन्हें किसी का भय नहीं था। दुकानदार के अनुसार दुकान से करीब 3,500 रुपये नगद, चेक बुक एवं लगभग 30,000 रुपये का किराना सामान चोरी हुआ है घटना स्थल मुख्य चौराहे और बैंक शाखा के समीप होने के कारण यह सवाल उठ रहे हैं कि नगर में पुलिस गश्त कैसी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर गश्त होती तो संभवतः वारदात रोकी जा सकती थी। चर्चा यह भी है कि चोर कहीं किसी बड़ी वारदात की फिराक में तो नहीं थे, क्योंकि बैंक शाखा भी पास में स्थित है। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर थाना मुंगावली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है नगरवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और मुख्य चौराहों पर निगरानी सख्त करने की मांग की है।
    1
    चोर घंटों दुकान के अंदर बैठे रहे
मुंगावली। नगर के मुख्य विद्यार्थी चौराहे के पास एक किराना दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है तथा पुलिस गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार माता मोहल्ला वाल्मीक गली निवासी लक्ष्मीनारायण अहिरवार की किराना दुकान शीतला मंदिर रोड स्थित यूको बैंक शाखा के पास संचालित है प्रार्थी ने बताया कि वह 28 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। 1 मार्च की सुबह लगभग 7:30 बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर खुली मिली और ताले टूटे पड़े थे। अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोर दुकान के अंदर काफी देर तक बैठे रहे। दुकान के भीतर नमकीन और गुटखा खाने के प्रमाण मिले, वहीं बोरा, बाटी सहित खाने-पीने का सामान भी अंदर ही छोड़ा गया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को आराम से अंजाम दिया और उन्हें किसी का भय नहीं था। दुकानदार के अनुसार दुकान से करीब 3,500 रुपये नगद, चेक बुक एवं लगभग 30,000 रुपये का किराना सामान चोरी हुआ है घटना स्थल मुख्य चौराहे और बैंक शाखा के समीप होने के कारण यह सवाल उठ रहे हैं कि नगर में पुलिस गश्त कैसी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर गश्त होती तो संभवतः वारदात रोकी जा सकती थी।  चर्चा यह भी है कि चोर कहीं किसी बड़ी वारदात की फिराक में तो नहीं थे, क्योंकि बैंक शाखा भी पास में स्थित है। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर थाना मुंगावली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है नगरवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और मुख्य चौराहों पर निगरानी सख्त करने की मांग की है।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.