1439 क्विंटल धान खरीदी… लेकिन किसानों को एक रुपया भी नहीं मिला! “1439 क्विंटल धान… सैकड़ों किसान… और पैसा एक भी नहीं!” रायसेन जिले के देवनगर क्षेत्र में किसानों के साथ लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां समनापुर निवासी हर्षित तिवारी ने इलाके के किसानों से करीब 1439 क्विंटल धान खरीद ली लेकिन भुगतान नहीं किया। पीड़ित किसान सोनू लोधी की शिकायत पर थाना देवनगर में मामला दर्ज हुआ। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे और एसडीओपी सोनाली गुप्ता के निर्देशन में देवनगर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक हरिओम अस्ताया की टीम ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय रायसेन में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोप है कि आरोपी ने किसानों से बड़ी मात्रा में धान खरीदकर भुगतान नहीं किया और इस तरह किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। अब सवाल यही है—किसानों की मेहनत की कमाई लौटेगी कब?

- रायसेन से चिकलोद रपद कि हालत बहुत खराब है आये दिन हादसे होते है और पिछले कई दिनों से यहां टाइगर का मूवमेंट भी देखा गया है इस सब के बावजूद प्रशासन कि नींद है कि खुलने का नाम नहीं ले रही1
- रायसेन जिले के सुल्तानगंज क्षेत्र में नाबालिग के कथित अपहरण की खबर से हड़कंप मच गया। एसडीओपी अनिल मौर्य ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग भोपाल जाने निकला था और गलत बस में बैठ गया। घरवालों की डांट के डर से उसने अपहरण की झूठी कहानी बता दी।1
- रायसेन जिले के सिलवानी–गैरतगंज सड़क मार्ग पर स्थित जमुनिया घाटी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भोपाल से सिलवानी की ओर पर्चून का सामान लेकर आ रही एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि जमुनिया घाटी के पास वाहन का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप पलट गई।1
- Post by PS24NEWS1
- Post by AM NEWS1
- ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार उत्सव कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशुल हसन बल्ली द्वारा इतवारे पर रोजा इफ्तार कराया गया जिसमें भोपाल शहर इसमें सभी धर्म के लोग शामिल थेशमसुल हसन बल्ली हमने कहा यह गंगा जमुना तहजीब है हमारे देश की जिसे हम बरकरार रखते हैं और हम सभी त्योहार बखूबी मानते हैं इसमें सभी शहर वासियों से मैं कहूंगा कि जैसे हमने होली मनाई वैसे ही रमजान और ईद भी मनाए कोई छोटी-मोटी गलती अगर किसी से होती है तो उसको माफ करके अपने त्योहारों को भारतीय सभ्यता के अनुसार मनाएं एक दूसरे की छोटी बड़ी गलतियों को नजरअंदाज करें1
- Post by शाहिद खान रिपोर्टर1
- रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग के कथित अपहरण से हड़कंप मच गया। खेत पर बाइक मिली और मोबाइल बंद था। पुलिस जांच में सच्चाई सामने आई कि नाबालिग भोपाल जाने निकला था, लेकिन गलत बस में बैठ गया और डांट के डर से अपहरण की झूठी कहानी बना दी।1