Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेगूसराय- कारगिल भवन में DM की अध्य्क्षता में जिला उद्योग टास्क फोर्स की हुई बैठक, दिए कई निर्देश कारगिल भवन में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला उद्योग टास्क फोर्स की बैठक गुरुवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में जिले में संचालित विभिन्न उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी तथा उद्यमियों को दी जा रही सुविधाओं पर चर्चा की गयी. समीक्षा के दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 292 लाभार्थियों का चयन किया गया है, जिनमें से 287 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में दो-दो लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है.
Ranjan Kumar
बेगूसराय- कारगिल भवन में DM की अध्य्क्षता में जिला उद्योग टास्क फोर्स की हुई बैठक, दिए कई निर्देश कारगिल भवन में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला उद्योग टास्क फोर्स की बैठक गुरुवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में जिले में संचालित विभिन्न उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी तथा उद्यमियों को दी जा रही सुविधाओं पर चर्चा की गयी. समीक्षा के दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 292 लाभार्थियों का चयन किया गया है, जिनमें से 287 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में दो-दो लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है.
More news from बिहार and nearby areas
- बेगूसराय एसपी मनीष के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में गहन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस बात की जानकारी गुरुवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि आमजनों में सुरक्षा एवं विश्वास कायम करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में जिला पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.1
- बेगूसराय1
- राजनाथ की अवधी होली, राहुल की रंगरसिया मोहब्बत भरी, नड्डा, योगी की सनातनी, संजय सिंह ने रंग बरसाए, बदला लालू की कपड़ा फाड़ होली का रंग, अखिलेश ने खेली फूलों की होली, जापानी सैनिकों ने मिले भारतीय सैनिकों से गले और शबाना जावेद की होली .... देखिए होली के हुड़दंग से जुड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...1
- Post by Focus Bihar News1
- #बिहार : #मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने साफ किया कि वो राज्यसभा जा रहे हैं l तो अगला बिहार का मुख्यमंत्री कौन ? BJP का या JDU का कमेंट में लिखे । चैनल को फॉलो शेयर ज़रूर करें । #News #Bihar #Nitishkumar1
- तेघरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में शांतिपूर्ण वातावरण में होली त्यौहार मनाए गई1
- रिपोर्ट : विक्रांत कुमार औंटा में CRPF कैंप के पास हंगामा, ग्रामीणों और जवानों में झड़प, कई घायल मोकामा: हाथीदह थाना क्षेत्र के औंटा गांव स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास होली के दौरान असामाजिक तत्वों की हरकत के कारण बुधवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मोकामा घाट स्थित सीआरपीएफ कैंप के जवान इलाके का भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान कैंप के पास चार युवक नशा करते हुए महिलाओं और बच्चियों के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज कर रहे थे। सीआरपीएफ के जवानों ने युवकों को वहां से हटाने की कोशिश की, जिस पर उन्होंने जवानों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इसकी सूचना जवानों ने कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद कुछ युवकों के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई। बुधवार को जब सीआरपीएफ कैंप में होली मनाई जा रही थी, उसी दौरान करीब 20 से 25 ग्रामीण महिला-पुरुष कैंप पहुंचकर सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक से शिकायत करना चाहते थे। हालांकि उनसे मुलाकात नहीं हो सकी और वे वापस लौटने लगे। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने कैंप गेट पर तैनात जवानों के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उपद्रवियों ने पेट्रोल बम जैसे पदार्थ कैंप की ओर फेंके और पत्थरबाजी भी की। स्थिति बिगड़ने पर सीआरपीएफ जवानों ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया, जिसके बाद भगदड़ और झड़प की स्थिति बन गई। इस घटना में दो महिलाएं, एक पुरुष और सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सीआरपीएफ बिहार सेक्टर के आईजी राज कुमार, सीआरपीएफ डीआईजी रविंद्र भगत और बाढ़ डीएसपी आनंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। सीआरपीएफ डीआईजी रविंद्र भगत ने बताया कि जवानों से गाली-गलौज और मारपीट कर भाग रहे एक नशेड़ी युवक का मोबाइल फोन घटनास्थल पर गिर गया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। मोबाइल के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। वहीं हाथीदह थाना पुलिस सूखा नशा करने वाले संदिग्ध युवकों की तलाश में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ युवक जानबूझकर ग्रामीणों और सीआरपीएफ जवानों के बीच टकराव की स्थिति पैदा करना चाहते थे ताकि वे खुद बच निकलें।1
- कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 6 फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है, इसके लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करने का निर्देश दिया.1