Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्कॉर्पियो से 3 लाख की विदेशी शराब जब्त | ब्रिज पर पुलिस की घेराबंदी | Indore News Indore में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन से करीब 3 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई हिंदी कॉलोनी ब्रिज पर घेराबंदी कर की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। 👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें । 👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें ।
PM NEWS
स्कॉर्पियो से 3 लाख की विदेशी शराब जब्त | ब्रिज पर पुलिस की घेराबंदी | Indore News Indore में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन से करीब 3 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई हिंदी कॉलोनी ब्रिज पर घेराबंदी कर की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। 👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें । 👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- राजस्थान चित्तौड़गढ़ से भाजपा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की परिवहन विभाग के अधिकारी को खुली धमकी, अधिकारी ने विधायक की गाड़ी का चालान बना दिया तो विधायक ने गाली गलौज के साथ धमकी दे डाली, क्या ऐसे गुंडे विधायक पर कार्यवाही होगी1
- इंदौर में माह-ए-रमज़ान के पाक मौके पर नूरानी नगर चौराहा स्थित रिक्शा स्टैंड पर 92 ग्रुप की ओर से रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सालों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में रोज़ेदार और स्थानीय लोग शामिल होते हैं। कार्यक्रम के दौरान रोज़ेदारों के लिए इफ्तार की व्यवस्था की गई और सभी ने मिलकर भाईचारे, एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर खलील भाई उर्फ बाबा, साबिर भाई, सिद्दीक भाई, अल्ताफ भाई, आसिफ भाई, जावेद भाई, फिरोज भाई, मोहसिन भाई, साकिर भाई उपचीन, सरवर भाई, साजिद भाई, शमी भाई, साहिल भाई, जाहिद भाई, अख्तर भाई, गब्बर भाई, अमजद पटेल और अकब भाई सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे। आमीन नूर मोहम्मद की रिपोर्ट, जोरदार हेडलाइंस, इंदौर।1
- Indore में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए MIG थाना क्षेत्र के तीन बदमाशों को 3 से 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। 👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें । 👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें ।1
- रतलाम मंडल ने बिलडी से न्यू उधना तक सुपर-क्रैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन का 7 घंटे से कम समय में सफल परिचालन कर रचा इतिहास रतलाम, 15 मार्च। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने रेलवे के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए दिनांक 13 मार्च 2026 को बिलडी से न्यू उधना तक सबसे तेज सुपर-क्रैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन का सफलतापूर्वक संचालन किया। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह उपलब्धि रतलाम मंडल की उच्च स्तरीय परिचालन दक्षता, बेहतर संसाधन प्रबंधन, समय एवं मानव संसाधनों की बचत तथा माल परिवहन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि का प्रमाण है। बिलडी से न्यू उधना तक सुपर-क्रैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन मात्र 6 घंटे 55 मिनट में न्यू उधना पहुँची। इस दौरान ट्रेन की औसत गति 54.97 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जो रेलवे की लॉजिस्टिक्स दक्षता एवं तकनीकी उत्कृष्टता को दर्शाती है। रतलाम मंडल द्वारा इससे पूर्व भी 08 जनवरी 2026 को बिलडी से उधना तक मंडल की पहली लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन का सफल संचालन किया गया था। इसके पश्चात 10 जनवरी 2026 को दूसरी लॉन्ग हॉल ट्रेन वटवा से बकानियां भौरी के मध्य सफलतापूर्वक चलाई गई। इस प्रकार रतलाम मंडल ने लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेनों के सफल परिचालन की दिशा में यह तीसरी महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि पश्चिम रेलवे, विशेष रूप से रतलाम मंडल की नवाचार-प्रधान सोच, परिचालन उत्कृष्टता तथा माल परिवहन को अधिक सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मुश्ताक शेख की रिपोर्ट1
- आज की सुपर फ़ास्ट 100 खबरें इंडिया न्यूज़ 7 के साथ1
- देश के कई हिस्सों में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।1
- इंदौर में 11 मार्च से लापता 15 वर्षीय किशोर को पुलिस ने सुरक्षित ढूंढ लिया है। किशोर अपने घर कृष्ण विहार कॉलोनी से एक पत्र छोड़कर निकला था, जिसमें उसने परिजनों से चिंता न करने और अपने “असली परिवार” के पास जाने की बात लिखी थी। दरअसल किशोर रुद्र धार्मिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है और वह अक्सर संतों के प्रवचन और धार्मिक वीडियो देखा करता था। पुलिस जांच में सामने आया कि वह सोशल मीडिया पर संतों के प्रवचन, खासकर प्रेमानंद महाराज के वीडियो-रील देखा करता था। जिसमें 11 मार्च को घर से निकलते समय वह क्रिकेट खेलने का बोलकर गया था और अपने साथ एक बैग लेकर गया था। वही जांच में यह भी सामने आया कि वह करीब 1000 रुपए लेकर घर से निकला था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उसकी गूगल हिस्ट्री भी खंगाली, जिसमें काली माता से जुड़े कई वीडियो भी देखे जाने की जानकारी मिली। इसी बीच परिवार को सूचना मिली कि किशोर गुप्त काशी में देखा गया है। इसके बाद इंदौर के खजराना थाने की पुलिस ने वहां की पुलिस से संपर्क किया। गुप्त काशी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोर को दस्तियाब कर लिया। फिलहाल खजराना पुलिस की टीम गुप्त काशी पहुंच चुकी है और किशोर को लेकर इंदौर वापस आ रही है।1
- Indore में गैस वितरण को सुचारू रखने के लिए कलेक्टर Shivam Verma ने बड़ा फैसला लिया है। आदेश के अनुसार शहर में रविवार को भी गैस एजेंसियां खुलेंगी, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और गैस की उपलब्धता बनी रहे। 👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें । 👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें ।1