Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज की सुपर फ़ास्ट 100 खबरें इंडिया न्यूज़ 7 के साथ
सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
आज की सुपर फ़ास्ट 100 खबरें इंडिया न्यूज़ 7 के साथ
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रतलाम मंडल ने बिलडी से न्यू उधना तक सुपर-क्रैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन का 7 घंटे से कम समय में सफल परिचालन कर रचा इतिहास रतलाम, 15 मार्च। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने रेलवे के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए दिनांक 13 मार्च 2026 को बिलडी से न्यू उधना तक सबसे तेज सुपर-क्रैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन का सफलतापूर्वक संचालन किया। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह उपलब्धि रतलाम मंडल की उच्च स्तरीय परिचालन दक्षता, बेहतर संसाधन प्रबंधन, समय एवं मानव संसाधनों की बचत तथा माल परिवहन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि का प्रमाण है। बिलडी से न्यू उधना तक सुपर-क्रैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन मात्र 6 घंटे 55 मिनट में न्यू उधना पहुँची। इस दौरान ट्रेन की औसत गति 54.97 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जो रेलवे की लॉजिस्टिक्स दक्षता एवं तकनीकी उत्कृष्टता को दर्शाती है। रतलाम मंडल द्वारा इससे पूर्व भी 08 जनवरी 2026 को बिलडी से उधना तक मंडल की पहली लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन का सफल संचालन किया गया था। इसके पश्चात 10 जनवरी 2026 को दूसरी लॉन्ग हॉल ट्रेन वटवा से बकानियां भौरी के मध्य सफलतापूर्वक चलाई गई। इस प्रकार रतलाम मंडल ने लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेनों के सफल परिचालन की दिशा में यह तीसरी महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि पश्चिम रेलवे, विशेष रूप से रतलाम मंडल की नवाचार-प्रधान सोच, परिचालन उत्कृष्टता तथा माल परिवहन को अधिक सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मुश्ताक शेख की रिपोर्ट1
- आज की सुपर फ़ास्ट 100 खबरें इंडिया न्यूज़ 7 के साथ1
- देश के कई हिस्सों में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।1
- इंदौर में 11 मार्च से लापता 15 वर्षीय किशोर को पुलिस ने सुरक्षित ढूंढ लिया है। किशोर अपने घर कृष्ण विहार कॉलोनी से एक पत्र छोड़कर निकला था, जिसमें उसने परिजनों से चिंता न करने और अपने “असली परिवार” के पास जाने की बात लिखी थी। दरअसल किशोर रुद्र धार्मिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है और वह अक्सर संतों के प्रवचन और धार्मिक वीडियो देखा करता था। पुलिस जांच में सामने आया कि वह सोशल मीडिया पर संतों के प्रवचन, खासकर प्रेमानंद महाराज के वीडियो-रील देखा करता था। जिसमें 11 मार्च को घर से निकलते समय वह क्रिकेट खेलने का बोलकर गया था और अपने साथ एक बैग लेकर गया था। वही जांच में यह भी सामने आया कि वह करीब 1000 रुपए लेकर घर से निकला था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उसकी गूगल हिस्ट्री भी खंगाली, जिसमें काली माता से जुड़े कई वीडियो भी देखे जाने की जानकारी मिली। इसी बीच परिवार को सूचना मिली कि किशोर गुप्त काशी में देखा गया है। इसके बाद इंदौर के खजराना थाने की पुलिस ने वहां की पुलिस से संपर्क किया। गुप्त काशी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोर को दस्तियाब कर लिया। फिलहाल खजराना पुलिस की टीम गुप्त काशी पहुंच चुकी है और किशोर को लेकर इंदौर वापस आ रही है।1
- Post by Khuli kitab News1
- इंदौर के खजराना क्षेत्र में LPG गैस सिलेंडर चुरा कर भागा चोर, रोकने पर दिया महिला को धक्का, अब अगली बार ऐसी चोरी ना हो इसके लिए महिला ने गैस टंकी को ज़ंजीर से बांधकर किया सुरक्षित, LPG की क़िल्लत से अब लोग चोरी पर उतर आए हैं1
- इंदौर में ऑनलाइन ठगी का बड़ा खुलासा: 40 लाख की ठगी, 23 बैंक खाते फ्रीज1
- कोलकाता के कदमतला में अंग्रेजी माध्यम जीवन ज्योति मॉडल स्कूल के वार्षिकोत्सव के दौरान छात्राओं का 'टॉवल डांस' सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, अब स्कूल में अगर छात्र ऐसा डांस करेंगे और देखेंगे तो क्या सीखेंगे , आपकी क्या राय है कमेंट में जरूर 👇1