Shuru
Apke Nagar Ki App…
गर्भपात के दौरान महिला की मौत,आशा बन गई थी डॉक्टर,जांच में जुटी पुलिस।
Raju Ranjan
गर्भपात के दौरान महिला की मौत,आशा बन गई थी डॉक्टर,जांच में जुटी पुलिस।
More news from बिहार and nearby areas
- गर्भपात के दौरान महिला की मौत,आशा बन गई थी डॉक्टर,जांच में जुटी पुलिस।1
- बिहार में मैट्रिक का रिजल्ट घोषित होने से सभी बच्चों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी जिसमें भागलपुर जिला के कहलगांव प्रखंड के धनोरा एवं कुर्मा पंचायत में एकता कुमारी ने 443 नंबर लाकर दो पंचायत का नाम रोशन की सभी जनप्रतिनिधि दे रहे बधाई1
- Post by SR AMIT NEWS1
- Post by Abhishek ranjan C E O1
- भागलपुर से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत को लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती गई, जिससे महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान पिंकी देवी के रूप में हुई है, जो भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत दिलौरी गांव की रहने वाली थीं। उनके पिता का नाम बेगी रजक बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, 13 मार्च 2026 को पिंकी देवी का डिलीवरी के लिए ऑपरेशन कराया गया था। ऑपरेशन के कुछ दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका अल्ट्रासाउंड कराया गया। आरोप है कि जांच के दौरान डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि ऑपरेशन में नस काट दी गई है, जिसके चलते महिला की हालत गंभीर हो गई और अंततः उनकी मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि संबंधित डॉक्टर का नाम प्रिंस राज है, जो भागलपुर जिले के अमडंडा थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव का रहने वाला है। “ऑपरेशन सही से नहीं किया गया, उसी की वजह से हमारी बेटी की जान चली गई…” घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और वे दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और क्या पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।1
- Post by Raj Ranjeet1
- बसंतराय थाना क्षेत्र स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद डिग्री कॉलेज से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। कॉलेज की एक छात्रा ने प्राचार्य के बेटे पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने अपने एक साथी के जरिए छात्रा को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दिलवाई। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव से परेशान होकर छात्रा इस कदर टूट गई कि उसने कॉलेज के ही क्लासरूम में पंखे से रस्सी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि समय रहते उसे बचा लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। इस पूरे मामले को ऐन आर मीडिया डिजिटल द्वारा प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। बसंतराय थाना प्रभारी रामदेव वर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद शाकिर समेत तीन लोगों के खिलाफ कांड संख्या 18/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।1
- सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफ़ा के बाद फूट-फूट कर रोए मंत्री अशोक चौधरी …1