संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के AC कोच में सांप की अफवाह से हड़कंप, दमोह में एक घंटे खड़ी रही ट्रेन, चला सर्चिंग अभियान दमोह। जबलपुर से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी बी-3 कोच में रविवार रात सांप दिखाई देने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। ट्रेन रात करीब 10 बजे दमोह रेलवे स्टेशन पहुंची। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ को जानकारी दी और सपेरों को भी बुलाया गया। प्लेटफार्म नंबर-1 पर ट्रेन रुकते ही सपेरों ने कोच में सांप की तलाश शुरू की और बीन बजाकर भी उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। आरपीएफ पुलिस और रेलवे कर्मचारियों ने भी पूरे कोच की सर्चिंग की, लेकिन करीब एक घंटे की तलाश के बाद सांप नहीं मिला। इस दौरान सांप देखने की खबर सुनकर अन्य कोचों के यात्री भी प्लेटफार्म पर उतर आए और कोचों के आसपास खड़े होकर जानकारी लेते रहे। सांप नहीं मिलने के बाद यात्रियों को राहत मिली। रात करीब 11 बजे ट्रेन को सागर की ओर रवाना किया गया। सर्चिंग के चलते ट्रेन करीब एक घंटे देरी से रवाना हुई। मौके पर आरपीएफ, स्टेशन मास्टर और कमर्शियल विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के AC कोच में सांप की अफवाह से हड़कंप, दमोह में एक घंटे खड़ी रही ट्रेन, चला सर्चिंग अभियान दमोह। जबलपुर से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी बी-3 कोच में रविवार रात सांप दिखाई देने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। ट्रेन रात करीब 10 बजे दमोह रेलवे स्टेशन पहुंची। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ को जानकारी दी और सपेरों को भी बुलाया गया। प्लेटफार्म नंबर-1 पर ट्रेन रुकते ही सपेरों ने कोच में सांप की तलाश शुरू की और बीन बजाकर भी उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। आरपीएफ पुलिस और रेलवे कर्मचारियों ने भी पूरे कोच की सर्चिंग की, लेकिन करीब एक घंटे की तलाश के बाद सांप नहीं मिला। इस दौरान सांप देखने की खबर सुनकर अन्य कोचों के यात्री भी प्लेटफार्म पर उतर आए और कोचों के आसपास खड़े होकर जानकारी लेते रहे। सांप नहीं मिलने के बाद यात्रियों को राहत मिली। रात करीब 11 बजे ट्रेन को सागर की ओर रवाना किया गया। सर्चिंग के चलते ट्रेन करीब एक घंटे देरी से रवाना हुई। मौके पर आरपीएफ, स्टेशन मास्टर और कमर्शियल विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
- संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के AC कोच में सांप की अफवाह से हड़कंप, दमोह में एक घंटे खड़ी रही ट्रेन, चला सर्चिंग अभियान दमोह। जबलपुर से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी बी-3 कोच में रविवार रात सांप दिखाई देने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। ट्रेन रात करीब 10 बजे दमोह रेलवे स्टेशन पहुंची। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ को जानकारी दी और सपेरों को भी बुलाया गया। प्लेटफार्म नंबर-1 पर ट्रेन रुकते ही सपेरों ने कोच में सांप की तलाश शुरू की और बीन बजाकर भी उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। आरपीएफ पुलिस और रेलवे कर्मचारियों ने भी पूरे कोच की सर्चिंग की, लेकिन करीब एक घंटे की तलाश के बाद सांप नहीं मिला। इस दौरान सांप देखने की खबर सुनकर अन्य कोचों के यात्री भी प्लेटफार्म पर उतर आए और कोचों के आसपास खड़े होकर जानकारी लेते रहे। सांप नहीं मिलने के बाद यात्रियों को राहत मिली। रात करीब 11 बजे ट्रेन को सागर की ओर रवाना किया गया। सर्चिंग के चलते ट्रेन करीब एक घंटे देरी से रवाना हुई। मौके पर आरपीएफ, स्टेशन मास्टर और कमर्शियल विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।1
- उज्जैन सिंहस्थ: जिस घर में बचपन बीता, उसे तोड़ना आसान नहीं- अपने पैतृक मकान के हिस्से को तोड़ने की शुरुआत की, गैंती चलाते भावुक हुए CM मोहन यादव उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पैतृक मकान के प्रभावित हिस्से को तोड़ने की शुरुआत खुद गैंती चलाकर की। इस दौरान मुख्यमंत्री भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि जिस घर में जन्म लिया, बचपन बीता और जहां खेले-कूदे, उसे तोड़ना आसान नहीं है, लेकिन यदि सिंहस्थ और उज्जैन के विकास के लिए इसकी जरूरत है तो सार्वजनिक हित में सहयोग करना चाहिए। खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक करीब 730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस विकास कार्य पर राज्य शासन की ओर से करीब 9.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मार्ग चौड़ीकरण का यह कार्य सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। #उज्जैन1
- विधायक ने हाथ जोड़कर की हेलमेट लगाने की अपील,बोलीं 2 किलोमीटर ही सही,हेलमेट जरूर लगाएं... एंकर/- हटा विधानसभा से भाजपा विधायक उमा देवी खटीक का एक वीडियो रविवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक हाथ जोड़कर बाइक सवारों से हेलमेट लगाने की अपील करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने वाहन चेकिंग कर रही पुलिस से भी लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने की बात कही। दरअसल रविवार दोपहर हटा थाना पुलिस द्वारा पटेरा-हटा मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान हटा विधायक उमा देवी खटीक का काफिला पटेरा से हटा की ओर जा रहा था। सड़क पर पुलिस की चेकिंग देखकर विधायक ने अपना वाहन रुकवाया और खुद गाड़ी से नीचे उतरकर बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों से हेलमेट लगाने की अपील की।1
- तेंदूखेड़ा में अमर शहीद भगत सिंह जयंती पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर तेंदूखेड़ा में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रप्रेम और शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के आदर्शों को स्मरण किया।1
- वाहन चेकिंग देखकर रुकीं हटा विधायक, पुलिस के साथ सड़क पर की यातायात नियमों के पालन की अपील दमोह //हटा-पटेरा मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान हटा विधायक उमादेवी खटीक भी मौके पर रुक गईं। विधायक ने हटा थाना पुलिसकर्मियों के साथ सड़क पर वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। विधायक ने बाइक चालकों से हाथ जोड़कर हेलमेट पहनकर वाहन चलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग स्वयं की सुरक्षा के लिए जरूरी है। इस दौरान पुलिसकर्मी भी वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते नजर आए।1
- दमोह पटेरा तिदनी आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, पोषण और शिक्षा के प्रति किया जागरूक1
- बस स्टैंड पर शराब के नशे में बस चलाते मिला चालक, ब्रेथ एनलाइजर से जांच कर यातायात पुलिस ने बस को जप्त कर चालक के विरुद्ध की कार्यवाही दमोह। जिले में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे दमोह बस स्टैंड पर सागर से दमोह होते हुए जबलपुर जा रही राधा ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP-15-PA-1554 को यातायात पुलिस ने जांच के लिए रोका। यातायात पुलिस के अनुसार, यातायात सूबेदार आकांक्षा जोशी ने चालक की ब्रेथ एनलाइजर से जांच की। जांच के दौरान चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को नीचे उतारा और बस सहित चालक को यातायात थाने ले जाया गया। पुलिस ने मामले में धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। यातायात पुलिस के अनुसार, प्रकरण में आगे की कार्रवाई के लिए चालक को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस की कार्रवाई के दौरान यात्रियों को बस से उतारकर अन्य वाहनों से रवाना किया गया।1
- बजरंग दल वालों ने भैंस चुराई ओबीसी एससी एसटी हो जाओ तैयार साथियों बजरंग दल के गुंडो खटमलों को जूता मारो सालों को ग्राम पिपरई लोधी ओबीसी एससी एसटी हिंदू परिवार के वाहनों कपड़े जलाने वालों दंगाइयों गुंडो खटमलों को जूता मारो सालों को पुलिस प्रशासन देख रही दंगा इन गुंडो पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करो नहीं तो आंदोलन किया जाएगा एक बड़ा अशोकनगर में ओबीसी महासभा भीम आर्मी जायस संगठन हो जाओ तैयार साथियों और लोधी समाज के व्यक्ति को नंगा करके घुमाया जिला अशोकनगर के ग्राम पिपरई में लोधी समाज के व्यक्ति ने हनुमान जी की मूर्ति तोड़ी पर उसकी सजा कानूनी रूप से मिलनी चाहिए ठीक है लेकिन बजरंग दल वालों ने उसके साथ मारपीट की पूरे गांव में नंगा घुमाया गया बजरंग दल वालों ने भैंस चोरी की पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई मासूम बच्चों के साथ मारपीट की गई उसके मकान पर बुलडोजर चलाया गया यह क्या संवैधानिक न्याय हैं उन अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो सुप्रीम कोर्ट का आदेश है अपराधी के परिवार को प्रताड़ित नहीं किया जा सकता या उसकी संपत्ति मकान पर बुलडोजर नहीं चल सकता1