Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुशरिक
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by मुशरिक3
- हाथरस पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी शिवम के गोली लगने से घाय हाथरस एंटी थेफ्ट टीम व थाना सादाबाद पुलिस की संयुक्त हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये घटना में शामिल आरोपियो से हुई पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी शिवम के गोली लगने से घायल/गिरफ्तार तथा कांबिग के दौरान 03 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल, 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस तथा 1,97,000/-रुपये (लूटे हुए), एक पीली धातु की अंगुठी, एक पीली धातु का कडा व 01 मोबाइल फोन बरामद । !!1
- एक तरफ सरकार ने साफ कर दिया कि घरेलू गैस की देश में कोई दिक्कत नही फिर भी चाय की दुकान से लेकर खाने के होटल मे रेटो मे मनमानी देखने को मिल रही है।1
- कत्युर महोत्सव के मंच से कपकोट विधायक की लच्छू पहाड़ी पर अभद्र टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस-युकेडी ने दिव्यांग कलाकार के पक्ष में मोर्चा खोला. कुमाऊं के प्रसिद्ध लोककलाकार लच्छू पहाड़ी पर कपकोट विधायक द्वारा कत्युर महोत्सव के मंच पर की गई अभद्र टिप्पणी ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है। दिव्यांग कलाकार लच्छू पहाड़ी, जो अपनी मधुर लोक धुनों से कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करते हैं, इस घटना से आहत हुए। विधायक की टिप्पणी ने न केवल कलाकार की गरिमा को ठेस पहुंचाई, बल्कि स्थानीय लोक संस्कृति के प्रति असंवेदनशीलता को भी उजागर कर दिया। घटना के बाद कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल (युकेडी) ने लच्छू पहाड़ी के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है। दोनों पार्टियों ने विधायक की बयानबाजी की कड़ी निंदा की और दिव्यांग कलाकारों के सम्मान की मांग की। कत्युर महोत्सव में नेताओं ने मंच को संस्कृति के प्रचार का केंद्र बनाए रखने की अपील की। लच्छू पहाड़ी के पिता ने रोते हुए कहा, "मेरे बेटे का जिस तरह अपमान किया गया है, भगवान करें उन्हें भी वैसी ही बुद्धि आए। दिव्यांग का मजाक उड़ाया गया है, भगवान करे मजाक उड़ाने वाले के घर भी ऐसी संतान हो।" यह बयान पूरे विवाद को और भावुक बना रहा है।1
- प्रदेश स्तर में भी महोत्सव की चर्चा : समापन की झलकियां1
- अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हड़ताल सोमवार को पंद्रहवें दिन भी जारी रही। शक्ति सदन में आयोजित धरना-प्रदर्शन में लोक निर्माण, सिंचाई और ग्रामीण निर्माण विभाग समेत विभिन्न घटक संघों के अभियंता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता गणेश जोशी ने की। इस दौरान अभियंताओं ने 27 सूत्रीय मांगों के पूर्ण होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हड़ताल के चलते विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन इसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। अभियंताओं की प्रमुख मांगों में 10 वर्ष में प्रथम एसीपी के तहत 5400 ग्रेड पे, 16 वर्ष में 6600 और 26 वर्ष में 8700 ग्रेड पे, अभियंत्रण विभागों में न्यूनतम तीन पदोन्नति, पेयजल एवं जल संस्थान का राजकीयकरण, पुरानी पेंशन बहाली, आईटी भत्ता, फील्ड स्टाफ की नियुक्ति और गैर तकनीकी कार्यों से मुक्ति शामिल हैं। अभियंताओं ने चेतावनी दी कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगों की अनदेखी होने पर हड़ताल जारी रहेगी, भले ही इससे विकास कार्य और आवश्यक सेवाएं प्रभावित हों। धरना-प्रदर्शन में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने भी पहुंचकर अभियंताओं की मांगों का समर्थन किया। इस दौरान दीपक मटियाली, रिनी पांडे, हिमांशु जोशी, जीएस मेहरा, सूरज रावत, हितांशी नैलवाल, मयंक जोशी, मिनिका टाकुली, स्वाति पटवाल, कुंदन सिंह बिष्ट, प्रेमा पाटनी और नीरू थापा सहित अन्य मौजूद रहे।1
- टिहरी झील मे पुलिस का दम, लहरों मे होगा एक्शन1
- मेले की रौनक, लोगों का उत्साह और विकास की नई शुरुआत – भव्य आयोजन का यादगार समापन1