प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में ग्राम पंचायत गोठड़ा के ग्राम खेड़ी मांगरोल में बिलानाम सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर धरियावद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण लालूराम मीणा ने बताया कि ग्राम खेड़ी मांगरोल की आराजी नंबर 27 की भूमि वर्तमान में बिलानाम सरकारी जमीन है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस जमीन पर किसी व्यक्ति विशेष द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके पक्की बाउंड्री का निर्माण करवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस कब्जे को जल्द से जल्द रुकवाया जाए और इस भूमि का उपयोग सरकारी कार्यों के लिए किया जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस भूमि से अतिक्रमण को जल्द नहीं हटाया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में बदीया गमेती, रामलाल, धीरजमल, रूपा, रुपसी, गणेश, ईश्वर, लालूराम, आसुराम, कन्हैयालाल, गौतमलाल, प्रकाश, दिनेश, खातूराम और अर्जुन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में ग्राम पंचायत गोठड़ा के ग्राम खेड़ी मांगरोल में बिलानाम सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर धरियावद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण लालूराम मीणा ने बताया कि ग्राम खेड़ी मांगरोल की आराजी नंबर 27 की भूमि वर्तमान में बिलानाम सरकारी जमीन है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस जमीन पर किसी व्यक्ति विशेष द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके पक्की बाउंड्री का निर्माण करवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने
मांग की है कि इस कब्जे को जल्द से जल्द रुकवाया जाए और इस भूमि का उपयोग सरकारी कार्यों के लिए किया जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस भूमि से अतिक्रमण को जल्द नहीं हटाया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में बदीया गमेती, रामलाल, धीरजमल, रूपा, रुपसी, गणेश, ईश्वर, लालूराम, आसुराम, कन्हैयालाल, गौतमलाल, प्रकाश, दिनेश, खातूराम और अर्जुन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
- जंतर-मंतर पर चंद्रशेखर आजाद रावण।1
- चितौड़गढ़ के गांधी नगर स्थित आकाशवाणी चौराहा पर मौजूद आयुष हॉस्पिटल में हुए सफल इलाज की कहानी खुद की जुबानी सुनिए। इस संबंध में अधिक जानकारी या संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 8302083835 भी उपलब्ध कराया गया है।1
- डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की ऐतिहासिक पुस्तक "एनिहिलेशन ऑफ कास्ट (जातिभेद का विनाश)" पर आधारित राष्ट्रीय लिखित परीक्षा का देश के 8 राज्यों में एक साथ सफल आयोजन किया गया है। सामाजिक न्याय, शिक्षा, संविधान और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों के प्रसार के उद्देश्य से आयोजित इस वैचारिक अभियान में देशभर से 7,000 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। इस परीक्षा में भागीदारी दर्ज कराने के लिए अकेले गुजरात के 19 जिलों से 1,800 से अधिक युवा आगे आए। इस परीक्षा और इसके बाद आयोजित स्वागत-सम्मान समारोह का मुख्य कार्यक्रम सूरत के पांडेसरा स्थित उद्योग भारती विद्यालय में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर भंते संघरत्न जी, सेवानिवृत्त आईएएस आर.जे. पटेल, राहुलभाई मारू, नवीनभाई चौहान और प्रशांत कुमार सिंह सहित अनेक शिक्षाविद, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बहुजन चिंतक उपस्थित रहे। यह पूरी रिपोर्ट वंचितों, शोषितों और बहुजन समाज की राष्ट्रीय बुलंद आवाज़ 'मूकनायक न्यूज़' द्वारा प्रस्तुत की गई है। जय भीम, नमो।1
- मंदसौर के लदूना संदीपनी विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अजीत त्रिपाठी सर के स्थानांतरण के विरोध में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मुख्य सड़क पर बैठकर उग्र प्रदर्शन किया। छात्र अपने प्रभारी प्राचार्य के ट्रांसफर का कड़ा विरोध कर रहे हैं और उन्हें वापस लाने की मांग पर अड़े हैं। सड़क जाम की सूचना मिलने पर सीतामऊ थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने बच्चों को समझा-बुझाकर सड़क से उठाया, लेकिन इसके बावजूद बच्चे अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। प्रदर्शनकारी बच्चों का साफ कहना है कि अगर उनके सर का ट्रांसफर नहीं रोका गया, तो वे आगे भी अपना आंदोलन और प्रदर्शन जारी रखेंगे। फिलहाल मौके पर बच्चों को समझाने का प्रयास लगातार जारी है।1
- jantar mantar news............. .1
- चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर उपखंड क्षेत्र में पीपलवास ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार पर ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने तालाबंदी कर दी है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई स्थानांतरण सूची के बाद शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों और छात्रों ने स्कूल के शिक्षकों को भी परिसर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। इस स्कूल में कक्षा 1 से 12 तक कुल 350 से अधिक छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इस वर्ष यहां कार्यरत तीन लेक्चरर और तीन सेकंड ग्रेड अध्यापकों का तबादला हो गया है, जबकि एक सेकंड ग्रेड अध्यापक का पद पहले से ही रिक्त था। इस तरह विद्यालय में कुल सात शिक्षकों के पद खाली हो गए हैं, जिससे शैक्षणिक कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसके अतिरिक्त भदेसर उपखंड मुख्यालय के मॉडल स्कूल और घनेत विद्यालय सहित क्षेत्र के कई अन्य स्कूलों में भी शिक्षकों के पद खाली पड़े हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक रिक्त पदों पर शिक्षकों की तुरंत नियुक्ति नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस समस्या को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए जल्द नियुक्ति की मांग की है। ग्रामीणों ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, संस्था प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों से इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है।1
- मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक 16 साल की बच्ची सीधे एक IPS अधिकारी से जा भिड़ी है। इस घटना को लेकर बेहद तीखे तेवर दिखाते हुए चेतावनी दी गई है कि सब कुछ याद रखा जाएगा। साथ ही आक्रोश जताते हुए यह भी कहा गया है कि एक दिन ऐसा सैलाब आएगा जो इस मुल्क की सारी गंदगी को बहा कर ले जाएगा।1