logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशाम्बी में नकली लिक्विड यूरिया फैक्ट्री का भंडाफोड़! चरवा के पांसौर में पुलिस और कॉपीराइट टीम की बड़ी कार्रवाई

9 hrs ago
user_सच के साथ
सच के साथ
सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

कौशाम्बी में नकली लिक्विड यूरिया फैक्ट्री का भंडाफोड़! चरवा के पांसौर में पुलिस और कॉपीराइट टीम की बड़ी कार्रवाई

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भरवारी नगर पालिका में कथित घोटाले का मामला! भरवारी नगर पालिका परिषद में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर आधा दर्जन से अधिक पार्षदों ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में करीब 1 करोड़ रुपये के विकास कार्यों में धांधली, बिना मानक कार्य कराए भुगतान निकालने तथा कई वार्डों की उपेक्षा के आरोप लगाए गए हैं। पार्षदों का कहना है कि उन्होंने शिकायत के साथ जीपीएस फोटो, वीडियो और संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध कराए हैं। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। रिपोर्ट: शिवकुमार पासी #Kaushambi #Bharwari #NagarPalika #BreakingNews #DailyNews #CorruptionAllegation #UttarPradesh
    1
    भरवारी नगर पालिका में कथित घोटाले का मामला!
भरवारी नगर पालिका परिषद में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर आधा दर्जन से अधिक पार्षदों ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में करीब 1 करोड़ रुपये के विकास कार्यों में धांधली, बिना मानक कार्य कराए भुगतान निकालने तथा कई वार्डों की उपेक्षा के आरोप लगाए गए हैं। पार्षदों का कहना है कि उन्होंने शिकायत के साथ जीपीएस फोटो, वीडियो और संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध कराए हैं।
अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
रिपोर्ट: शिवकुमार पासी #Kaushambi #Bharwari #NagarPalika #BreakingNews #DailyNews #CorruptionAllegation #UttarPradesh
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा को लेकर जगतपुर थाने में डीजे संचालकों की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश जगतपुर (रायबरेली)। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में थाना जगतपुर परिसर में क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया गया। थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बैठक में उपस्थित सभी डीजे संचालकों से उनके संचालन संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उच्चाधिकारियों द्वारा जारी आदेशों एवं निर्देशों से सभी को विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे संचालन निर्धारित मानकों और प्रशासन द्वारा तय नियमों के अनुरूप ही किया जाए। ध्वनि प्रदूषण, यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक शांति भंग करने जैसी किसी भी गतिविधि से बचने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी डीजे संचालकों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक अमन कुमार, उपनिरीक्षक नागेंद्र नाथ मिश्रा सहित थाना जगतपुर का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
    1
    कांवड़ यात्रा को लेकर जगतपुर थाने में डीजे संचालकों की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
जगतपुर (रायबरेली)। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में थाना जगतपुर परिसर में क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया गया।
थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बैठक में उपस्थित सभी डीजे संचालकों से उनके संचालन संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उच्चाधिकारियों द्वारा जारी आदेशों एवं निर्देशों से सभी को विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे संचालन निर्धारित मानकों और प्रशासन द्वारा तय नियमों के अनुरूप ही किया जाए। ध्वनि प्रदूषण, यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक शांति भंग करने जैसी किसी भी गतिविधि से बचने के निर्देश दिए गए।
पुलिस ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी डीजे संचालकों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक अमन कुमार, उपनिरीक्षक नागेंद्र नाथ मिश्रा सहित थाना जगतपुर का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood
    1
    🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏
#viral #vlogs #reels #trending #instagood
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लोक निर्माण विभाग ने कराई सड़क की नाप , एनटीपीसी बाउंड्री तक विभाग की जमीन एनटीपीसी द्वारा फुटपाथ पर किए जा रहे निर्माण का मामला ऊंचाहार , रायबरेली । एनटीपीसी द्वारा ऊंचाहार सलोन मार्ग के फुटपाथ पर किए का रहे दीवार के निर्माण मामले में मंगलवार को लोक निर्माण विभाग ने नाप कराई है । जिसमें एनटीपीसी की बाउंड्री तक लोक निर्माण विभाग की जमीन पाई गई और एनटीपीसी का निर्माण सड़क की जमीन पर पाया गया है । ज्ञात हो कि एनटीपीसी द्वारा ऊंचाहार सलोन मार्ग पर अपनी बाउंड्री से बाहर सड़क की फुटपाथ पर दीवार खड़ी करके निर्माण कराया जा रहा है । जिसको लेकर आसपास के लोगों ने आक्रोश जताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया था । लोगों का कहना है कि फुटपाथ पर निर्माण हो जाने से पैदल , साइकिल, बाइक से आवागमन में दिक्कत होगी और स्कूल आने जाने वाले बच्चे हादसे का शिकार होंगे । इस बारे ने एनटीपीसी प्रबंधक ने भी जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि उनका निर्माण जिला प्रशासन के साथ हुई बातचीत के अनुसार चल रहा है । इस निर्माण का उद्देश्य फुटपाथ को सुरक्षित करना और सड़क के किनारे कूड़ा एकत्र न हो , इसकी व्यवस्था करना है । इस बीच लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मामले में अपने कर्मचारी मोसिम द्वारा मौके की नाप कराई गई। जिसके अनुसार सड़क के मध्य से दोनों ओर 60 फिर लोक निर्माण विभाग की जमीन है । नाप में सड़क के मध्य से एनटीपीसी की बाउंड्री 60 फिट पर पाई गई । यह बताया गया कि एनटीपीसी द्वारा किया जा रहा निर्माण लोक निर्माण विभाग की जमीन पर है । उधर इस बारे में एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि किया जा रहा निर्माण फुटपाथ को सुरक्षित करने के लिए किया जा रहा है । एनटीपीसी के गेट के आसपास दुकानदार यहां पर गंदगी और कूड़ा फेंक देते है । जिससे दुर्गंध निकलती है । यहां कूड़ा न फेंके इसलिए निर्माण किया जा रहा है ।
    1
    लोक निर्माण विभाग ने कराई सड़क की नाप , एनटीपीसी बाउंड्री तक विभाग की जमीन
एनटीपीसी द्वारा फुटपाथ पर किए जा रहे निर्माण का मामला 
ऊंचाहार , रायबरेली । एनटीपीसी द्वारा ऊंचाहार सलोन मार्ग के फुटपाथ पर किए का रहे दीवार के निर्माण मामले में मंगलवार को लोक निर्माण विभाग ने नाप कराई है । जिसमें एनटीपीसी की बाउंड्री तक लोक निर्माण विभाग की जमीन पाई गई और एनटीपीसी का निर्माण सड़क की जमीन पर पाया गया है ।
ज्ञात हो कि एनटीपीसी द्वारा ऊंचाहार सलोन मार्ग पर अपनी बाउंड्री से बाहर सड़क की फुटपाथ पर दीवार खड़ी करके निर्माण कराया जा रहा है । जिसको लेकर आसपास के लोगों ने आक्रोश जताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया था । लोगों का कहना है कि फुटपाथ पर निर्माण हो जाने से पैदल , साइकिल, बाइक से आवागमन में दिक्कत होगी और स्कूल आने जाने वाले बच्चे हादसे का शिकार होंगे । इस बारे ने एनटीपीसी प्रबंधक ने भी जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि उनका निर्माण जिला प्रशासन के साथ हुई बातचीत के अनुसार चल रहा है । इस निर्माण का उद्देश्य फुटपाथ को सुरक्षित करना और सड़क के किनारे कूड़ा एकत्र न हो , इसकी व्यवस्था करना है । इस बीच लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मामले में अपने कर्मचारी मोसिम द्वारा मौके की नाप कराई गई।  जिसके अनुसार सड़क के मध्य से दोनों ओर 60 फिर लोक निर्माण विभाग की जमीन है । नाप में सड़क के मध्य से एनटीपीसी की बाउंड्री 60 फिट पर पाई गई । यह बताया गया कि एनटीपीसी द्वारा किया जा रहा निर्माण लोक निर्माण विभाग की जमीन पर है । उधर इस बारे में एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि किया जा रहा निर्माण फुटपाथ को सुरक्षित करने के लिए किया जा रहा है । एनटीपीसी के गेट के आसपास दुकानदार यहां पर गंदगी और कूड़ा फेंक देते है । जिससे दुर्गंध निकलती है । यहां कूड़ा न फेंके इसलिए निर्माण किया जा रहा है ।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    14 hrs ago
  • बारिश में खुली सरकारी दावों की पोल! सावन की पहली तेज बारिश ने बीआरसी कड़ा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय की बदहाल तस्वीर सामने ला दी। विद्यालय परिसर पूरी तरह जलमग्न होकर तालाब में तब्दील हो गया, जिससे बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करोड़ों रुपये शिक्षा व्यवस्था और विद्यालयों के विकास पर खर्च होने के दावों के बीच पहली ही बारिश में स्कूल परिसर में जलभराव ने तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कब सरकारी प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर बदलेगी और नौनिहालों को सुरक्षित एवं बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा?
    1
    बारिश में खुली सरकारी दावों की पोल!

सावन की पहली तेज बारिश ने बीआरसी कड़ा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय की बदहाल तस्वीर सामने ला दी। विद्यालय परिसर पूरी तरह जलमग्न होकर तालाब में तब्दील हो गया, जिससे बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

करोड़ों रुपये शिक्षा व्यवस्था और विद्यालयों के विकास पर खर्च होने के दावों के बीच पहली ही बारिश में स्कूल परिसर में जलभराव ने तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कब सरकारी प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर बदलेगी और नौनिहालों को सुरक्षित एवं बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा?
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • देश की जनता राहुल गांधी के साथ, 2027 में ऊँचाहार में होगा परिवर्तन: अतुल सिंह ऊँचाहार (रायबरेली)। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के तिवारीपुर, मियापुर, गौरैयापुर, अलीगंज, मदारीगंज समेत कई गांवों में चौपाल और जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने की अपील की। अतुल सिंह ने कहा कि किसान धान की रोपाई के दौरान खाद और सिंचाई के पानी के लिए परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं, नालियों के अभाव में लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा आवारा पशुओं और बढ़ते बिजली बिलों से आमजन परेशान हैं। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर केवल विकास के दावे करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देशहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रहे हैं और जनता का विश्वास उनके साथ है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में ऊँचाहार की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। कार्यक्रम में शिवकुमार पांडे, शैलेंद्र सिंह, अनुज सिंह, आर.एन. गौतम, रामदत्त पांडे, करण बहादुर सिंह, विनोद मौर्य, रामफेर पटेल, जय ठाकुर, रामनरेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    देश की जनता राहुल गांधी के साथ, 2027 में ऊँचाहार में होगा परिवर्तन: अतुल सिंह
ऊँचाहार (रायबरेली)। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के तिवारीपुर, मियापुर, गौरैयापुर, अलीगंज, मदारीगंज समेत कई गांवों में चौपाल और जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने की अपील की।
अतुल सिंह ने कहा कि किसान धान की रोपाई के दौरान खाद और सिंचाई के पानी के लिए परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं, नालियों के अभाव में लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा आवारा पशुओं और बढ़ते बिजली बिलों से आमजन परेशान हैं। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर केवल विकास के दावे करने का आरोप भी लगाया।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देशहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रहे हैं और जनता का विश्वास उनके साथ है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में ऊँचाहार की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।
कार्यक्रम में शिवकुमार पांडे, शैलेंद्र सिंह, अनुज सिंह, आर.एन. गौतम, रामदत्त पांडे, करण बहादुर सिंह, विनोद मौर्य, रामफेर पटेल, जय ठाकुर, रामनरेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • चायल/कौशांबी...थाना पिपरी अन्तर्गत छिनैती की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास।थाना पिपरी पुलिस को मिली सफलता। इस दौरान थानाध्यक्ष चरवा भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
    1
    चायल/कौशांबी...थाना पिपरी अन्तर्गत छिनैती की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास।थाना पिपरी पुलिस को मिली सफलता। इस दौरान थानाध्यक्ष चरवा भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.