logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छिंदवाड़ा में पलाश शासकीय स्वास्थ्य कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। पुराना नेत्र विभाग, जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित इस आमसभा में संस्था के बजट को मंजूरी देने के साथ ही सेवानिवृत्त सदस्यों और समाजसेवियों का सम्मान किया गया। वहीं पात्र सदस्यों को ऋण एवं अमानत से संबंधित चेक भी वितरित किए गए। पलाश शासकीय स्वास्थ्य कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित छिंदवाड़ा की वार्षिक आमसभा शनिवार 19 सितंबर को पुराना नेत्र विभाग, जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित हुई। आमसभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री आशीष बड़े ने की। कार्यक्रम में संचालक मंडल के सदस्यों ने प्रस्तावित बजट को स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान संस्था के कार्यों और सदस्यों के हित में किए जा रहे प्रयासों को लेकर भी चर्चा हुई। आमसभा के दौरान शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए संस्था के सदस्यों का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में श्यामली बंसोड़, रमेश कुमार राउत, प्रमोद नारद, मोहन बहादुर, बलवंत लोखंडे और हीराबाई धोलपुरिया शामिल रहे। इसके साथ ही पलाश संचालक मंडल के निर्णय के अनुसार समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले समाजसेवियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के उन सदस्यों को भी चेक वितरित किए गए, जिन्होंने ऋण के लिए आवेदन किया था और जिनकी अमानत एवं उस पर ब्याज की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी थी।

19 hrs ago
user_संतोष कुमार बाथरी
संतोष कुमार बाथरी
Chhindwara, Madhya Pradesh•
19 hrs ago

छिंदवाड़ा में पलाश शासकीय स्वास्थ्य कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। पुराना नेत्र विभाग, जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित इस आमसभा में संस्था के बजट को मंजूरी देने के साथ ही सेवानिवृत्त सदस्यों और समाजसेवियों का सम्मान किया गया। वहीं पात्र सदस्यों को ऋण एवं अमानत से संबंधित चेक भी वितरित किए गए। पलाश शासकीय स्वास्थ्य कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित छिंदवाड़ा की वार्षिक आमसभा शनिवार 19 सितंबर को पुराना

नेत्र विभाग, जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित हुई। आमसभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री आशीष बड़े ने की। कार्यक्रम में संचालक मंडल के सदस्यों ने प्रस्तावित बजट को स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान संस्था के कार्यों और सदस्यों के हित में किए जा रहे प्रयासों को लेकर भी चर्चा हुई। आमसभा के दौरान शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए संस्था के सदस्यों का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में श्यामली बंसोड़,

रमेश कुमार राउत, प्रमोद नारद, मोहन बहादुर, बलवंत लोखंडे और हीराबाई धोलपुरिया शामिल रहे। इसके साथ ही पलाश संचालक मंडल के निर्णय के अनुसार समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले समाजसेवियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के उन सदस्यों को भी चेक वितरित किए गए, जिन्होंने ऋण के लिए आवेदन किया था और जिनकी अमानत एवं उस पर ब्याज की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी थी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने राहुल गांधी को बाल बुद्धि बताया । कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी का नेतृत्व कोई बल बुद्धि व्यवहार करे तो उससे क्या दिशा तय होगी , राहुल गांधी के इंदौर आगमन को लेकर सवाल पूछे जाने पर राकेश सिंह ने कहा
    1
    छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने राहुल गांधी को बाल बुद्धि बताया । 
कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी का नेतृत्व कोई बल बुद्धि व्यवहार करे तो उससे क्या दिशा तय होगी , राहुल गांधी के इंदौर आगमन को लेकर सवाल पूछे जाने पर राकेश सिंह ने कहा
    user_Cwa
    Cwa
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 16,460 फीट पर तिरंगा फहराने वाले जतिन का केवलारी और गृह ग्राम कान्हीवाड़ा में भव्य स्वागत सिवनी। अरुणाचल प्रदेश के माउंट गोरिचेन क्षेत्र में करीब 16,460 फीट की ऊंचाई पर ग्लेशियर चोटी का सफल आरोहण कर तिरंगा फहराने वाले कन्हीवाड़ा के युवा जतिन बंदेवार का केवलारी और उनके गृह ग्राम कान्हीवाड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जतिन ने NIMAS का 28 दिवसीय बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स भी सफलतापूर्वक पूरा किया है। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दीं।
    1
    16,460 फीट पर तिरंगा फहराने वाले जतिन का केवलारी और गृह ग्राम कान्हीवाड़ा में भव्य स्वागत
सिवनी। अरुणाचल प्रदेश के माउंट गोरिचेन क्षेत्र में करीब 16,460 फीट की ऊंचाई पर ग्लेशियर चोटी का सफल आरोहण कर तिरंगा फहराने वाले कन्हीवाड़ा के युवा जतिन बंदेवार का केवलारी और उनके गृह ग्राम कान्हीवाड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जतिन ने NIMAS का 28 दिवसीय बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स भी सफलतापूर्वक पूरा किया है। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दीं।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • NH-44 पर भीषण टक्कर, ट्राला के केबिन में फंसा चालक—रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    1
    NH-44 पर भीषण टक्कर, ट्राला के केबिन में फंसा चालक—रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग स्थानों पर 12 बकरियों की मौत आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग स्थानों पर 12 बकरियों की मौत बकरी चराने गए पशुपालकों के सामने हुआ हादसा, करीब पांच मिनट के अंतर से गिरी बिजली; पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कुरई। कुरई विकासखंड क्षेत्र में शनिवार को मौसम के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ा हादसा हो गया। बिजली की चपेट में आने से कुल 12 बकरियों की मौत हो गई। हादसे के बाद पशुपालकों में चिंता का माहौल है। दोनों घटनाएं करीब पांच मिनट के अंतर से होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, घाटकोहका के समीप ग्राम टेवनी निवासी राहुल पिता रामभरोस धुर्वे बकरियों को चराने के लिए ले गए थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से राहुल की 8 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान ढूटेरा निवासी सीताराम पिता मुनेशी आहके की 4 बकरियां भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई। पशुपालकों ने बताया कि बकरियां उनसे करीब 50 मीटर की दूरी पर चर रही थीं। अचानक तेज बिजली गिरने के दौरान उन्हें हल्की झुनझुनी महसूस हुई। जब उन्होंने बकरियों की ओर देखा तो कई बकरियां जमीन पर पड़ी थीं और देखते ही देखते सभी मृत अवस्था में मिलीं। अचानक हुए इस हादसे से पशुपालकों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। बादलपार चौकी प्रभारी इंजन सिंह मर्सकोले ने बताया कि बकरी पालकों द्वारा चौकी पहुंचकर सूचना दी गई थी कि आकाशीय बिजली गिरने से करीब 12 बकरियों की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृत बकरियों के पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सक को प्रतिवेदन भेजा गया है। पुलिस द्वारा दोनों घटनाओं की जांच एवं विवेचना की जा रही है। अधिकारियों द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई के आधार पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
    1
    आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग स्थानों पर 12 बकरियों की मौत
आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग स्थानों पर 12 बकरियों की मौत
बकरी चराने गए पशुपालकों के सामने हुआ हादसा, करीब पांच मिनट के अंतर से गिरी बिजली; पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
कुरई। कुरई विकासखंड क्षेत्र में शनिवार को मौसम के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ा हादसा हो गया। बिजली की चपेट में आने से कुल 12 बकरियों की मौत हो गई। हादसे के बाद पशुपालकों में चिंता का माहौल है। दोनों घटनाएं करीब पांच मिनट के अंतर से होना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, घाटकोहका के समीप ग्राम टेवनी निवासी राहुल पिता रामभरोस धुर्वे बकरियों को चराने के लिए ले गए थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से राहुल की 8 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान ढूटेरा निवासी सीताराम पिता मुनेशी आहके की 4 बकरियां भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई।
पशुपालकों ने बताया कि बकरियां उनसे करीब 50 मीटर की दूरी पर चर रही थीं। अचानक तेज बिजली गिरने के दौरान उन्हें हल्की झुनझुनी महसूस हुई। जब उन्होंने बकरियों की ओर देखा तो कई बकरियां जमीन पर पड़ी थीं और देखते ही देखते सभी मृत अवस्था में मिलीं। अचानक हुए इस हादसे से पशुपालकों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।
बादलपार चौकी प्रभारी इंजन सिंह मर्सकोले ने बताया कि बकरी पालकों द्वारा चौकी पहुंचकर सूचना दी गई थी कि आकाशीय बिजली गिरने से करीब 12 बकरियों की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृत बकरियों के पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सक को प्रतिवेदन भेजा गया है।
पुलिस द्वारा दोनों घटनाओं की जांच एवं विवेचना की जा रही है। अधिकारियों द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई के आधार पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गोरखपुर-बलपुरा पंचायत में विकास के नाम पर लाखों के काम अधूरे! 3.30 लाख की नाली, 8.30 लाख की नल-जल योजना और बाउंड्रीवाल पर सवाल—ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप, जांच की मांग ​💥 *विकास या कागजी लीपापोती? लाखों का बजट गटक गए, काम छोड़ दिए अधूरे!* 💥 ​🚨 सिवनी से बड़ी खबर: गोरखपुर-बलपुरा पंचायत में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप! ​कागजों पर लाखों रुपये का 'विकास' बह गया, लेकिन जमीन पर ग्रामीणों को मिलीं सिर्फ अधूरी नालियां, टूटी बाउंड्रीवाल और बूंद-बूंद पानी का तरस! सिवनी जिले के धनोरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोरखपुर-बलपुरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पंचायत राज की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े कर दिए हैं। ​ ​🔴 बिना बीम-रॉड के 3.30 लाख की नाली? लगभग 3.30 लाख रुपये की लागत से बनी नाली आधी-अधूरी पड़ी है। बिना बीम और रॉड के बनी यह नाली उपयोग से पहले ही गुणवत्ता के सवालों में घिरी है। ​🔴 खैरदाई मंदिर की बाउंड्रीवाल का सच:ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर की बाउंड्रीवाल का प्लास्टर/छपाई का काम आज भी अधूरा है, जबकि इसकी पूरी राशि खातों से निकाली जा चुकी है! ​🔴 8.30 लाख की नल-जल योजना फिर भी पानी बंद! नल-जल योजना को दुरुस्त करने के नाम पर करीब 8.30 लाख रुपये आहरित (निकाल) लिए गए, लेकिन कई मोहल्लों की जनता आज भी पानी के लिए भटक रही है। ​🔴 पति चला रहे हैं पंचायत? 'पति-राज' का गंभीर आरोप! सबसे हैरान करने वाला आरोप यह है कि निर्वाचित महिला सरपंच आशा भलावी की जगह उनके पति मोहन भलावी पंचायत का कामकाज संभालते हैं। आरोप तो यहाँ तक हैं कि सरपंच के फर्जी हस्ताक्षर भी पति महोदय ही करते हैं! ​❓ बड़ा सवाल: अगर विकास के नाम पर सरकारी खजाने से पूरी राशि निकाल ली गई, तो जमीन पर काम अधूरा क्यों है? प्रशासन आखिर कब जागेगा और इस पूरे फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच कराएगा? ​ ​#SeoniNews #GramPanchayat #Seoni #MadhyaPradeshNews #NewsNation81 #Bhrashtachar #JalJeevanMission #PanchayatRaj #PublicIssue #GroundReport #YogeshGarhwal #SocialAudit #SeoniPolice #CollectorSeoni #ViralNews
    1
    गोरखपुर-बलपुरा पंचायत में विकास के नाम पर लाखों के काम अधूरे!

3.30 लाख की नाली, 8.30 लाख की नल-जल योजना और बाउंड्रीवाल पर सवाल—ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप, जांच की मांग


​💥 *विकास या कागजी लीपापोती? लाखों का बजट गटक गए, काम छोड़ दिए अधूरे!* 💥
​🚨 सिवनी से बड़ी खबर: 
गोरखपुर-बलपुरा पंचायत में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप!
​कागजों पर लाखों रुपये का 'विकास' बह गया, लेकिन जमीन पर ग्रामीणों को मिलीं सिर्फ अधूरी नालियां, टूटी बाउंड्रीवाल और बूंद-बूंद पानी का तरस! सिवनी जिले के धनोरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोरखपुर-बलपुरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पंचायत राज की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े कर दिए हैं।
​
​🔴 बिना बीम-रॉड के 3.30 लाख की नाली?
लगभग 3.30 लाख रुपये की लागत से बनी नाली आधी-अधूरी पड़ी है। बिना बीम और रॉड के बनी यह नाली उपयोग से पहले ही गुणवत्ता के सवालों में घिरी है।
​🔴 खैरदाई मंदिर की बाउंड्रीवाल का सच:ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर की बाउंड्रीवाल का प्लास्टर/छपाई का काम आज भी अधूरा है, जबकि इसकी पूरी राशि खातों से निकाली जा चुकी है!
​🔴 8.30 लाख की नल-जल योजना फिर भी पानी बंद!
नल-जल योजना को दुरुस्त करने के नाम पर करीब 8.30 लाख रुपये आहरित (निकाल) लिए गए, लेकिन कई मोहल्लों की जनता आज भी पानी के लिए भटक रही है।
​🔴 पति चला रहे हैं पंचायत? 'पति-राज' का गंभीर आरोप!
सबसे हैरान करने वाला आरोप यह है कि निर्वाचित महिला सरपंच आशा भलावी की जगह उनके पति मोहन भलावी पंचायत का कामकाज संभालते हैं। आरोप तो यहाँ तक हैं कि सरपंच के फर्जी हस्ताक्षर भी पति महोदय ही करते हैं!
​❓ बड़ा सवाल:
अगर विकास के नाम पर सरकारी खजाने से पूरी राशि निकाल ली गई, तो जमीन पर काम अधूरा क्यों है? प्रशासन आखिर कब जागेगा और इस पूरे फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच कराएगा?
​
​#SeoniNews #GramPanchayat #Seoni #MadhyaPradeshNews #NewsNation81 #Bhrashtachar #JalJeevanMission #PanchayatRaj #PublicIssue #GroundReport #YogeshGarhwal #SocialAudit #SeoniPolice #CollectorSeoni #ViralNews
    user_News Nation 81
    News Nation 81
    Dist.News रिपोर्टर 9584667143 सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *संदीपनी विद्यालय सुकतरा में बनाया गया सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम* कुरई -कुरई विकासखंड अंतर्गत संदीपनी विद्यालय सुकतरा में आज सेवा संकल्प अभियान के निमित्त 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत के कार्यक्रम का आयोजन सांदीपनि विद्यालय सुकतरा में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं ने विद्यालय के सेवा कार्य एवं विकसित भारत पर चित्र प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री आदरणीय श्री देवेन्द्र राहगंड़ाले जी, श्री नरेन्द्र पटेल जी दिलीप पटेल जी, राधेश्याम बीसेन जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन दीप सिंह भाटिया जी, देवेन्द्र भलावी उपस्थित रहे
    2
    *संदीपनी विद्यालय सुकतरा में बनाया गया सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम*
कुरई -कुरई विकासखंड अंतर्गत
संदीपनी विद्यालय सुकतरा में आज सेवा संकल्प अभियान के  निमित्त 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत के कार्यक्रम का आयोजन सांदीपनि विद्यालय सुकतरा में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं ने विद्यालय के सेवा कार्य एवं विकसित भारत पर चित्र प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री आदरणीय श्री देवेन्द्र राहगंड़ाले जी, श्री नरेन्द्र पटेल जी दिलीप पटेल जी, राधेश्याम बीसेन  जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन दीप सिंह भाटिया जी, देवेन्द्र भलावी उपस्थित रहे
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • राधा-कृष्ण की भक्ति, भजनों की गूंज और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान... छिंदवाड़ा में राधा अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पुराने आरटीओ ऑफिस के पास स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में जिला गौली समाज ने राधा अष्टमी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। धार्मिक आयोजन के साथ शिक्षा और संस्कार को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया। राधा अष्टमी के अवसर पर सुबह से ही राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। दोपहर बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें राधा-कृष्ण की भक्ति से जुड़े भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। भजन संध्या का आयोजन राधिका यदुवंशी ने किया, जिनका समाज की ओर से सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को डॉ. पारूल यदुवंशी की ओर से टेबलेट प्रदान किए गए। वहीं 10वीं के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को समाज की ओर से 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। इसके अलावा 10वीं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राजा यदुवंशी द्वारा 5-5 हजार रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। समाज के अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मान मिला। कार्यक्रम में समाज पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। राधा अष्टमी का यह आयोजन भक्ति, संस्कार और प्रतिभा सम्मान के सुंदर संगम के रूप में सामने आया।
    4
    राधा-कृष्ण की भक्ति, भजनों की गूंज और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान... छिंदवाड़ा में राधा अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पुराने आरटीओ ऑफिस के पास स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में जिला गौली समाज ने राधा अष्टमी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। धार्मिक आयोजन के साथ शिक्षा और संस्कार को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।
राधा अष्टमी के अवसर पर सुबह से ही राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
दोपहर बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें राधा-कृष्ण की भक्ति से जुड़े भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। भजन संध्या का आयोजन राधिका यदुवंशी ने किया, जिनका समाज की ओर से सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को डॉ. पारूल यदुवंशी की ओर से टेबलेट प्रदान किए गए। वहीं 10वीं के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को समाज की ओर से 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।
इसके अलावा 10वीं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राजा यदुवंशी द्वारा 5-5 हजार रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। समाज के अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मान मिला।
कार्यक्रम में समाज पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
राधा अष्टमी का यह आयोजन भक्ति, संस्कार और प्रतिभा सम्मान के सुंदर संगम के रूप में सामने आया।
    user_संतोष कुमार बाथरी
    संतोष कुमार बाथरी
    Chhindwara, Madhya Pradesh•
    19 hrs ago
  • *लालमाटी क्षेत्र में आंधी तूफान से मक्का की फसल चौपट* सिवनी जिला की लाल माटी क्षेत्र गोबर बेली, थरेली, मोहगांव, लामा ज्योति सहित कई ग्रामों में शुक्रवार को अचानक तेज बारिश आंधी तूफान आने से मक्का की फसल चौपट हो गई जिससे किसानों को भारी क्षति पहुंची किसानों ने प्रशासन से सर्वे कर मौजा की मांग की।
    1
    *लालमाटी क्षेत्र में आंधी तूफान से मक्का की फसल चौपट*
सिवनी जिला की लाल माटी क्षेत्र गोबर बेली, थरेली, मोहगांव, लामा ज्योति सहित कई ग्रामों में शुक्रवार को अचानक तेज बारिश आंधी तूफान आने से मक्का की फसल चौपट हो गई जिससे किसानों को भारी क्षति पहुंची किसानों ने प्रशासन से सर्वे कर मौजा की मांग की।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Seoni News: सरिया से भरे ट्राले ने बुझा दिया मासूम की जिंदगी का चिराग
    1
    Seoni News: सरिया से भरे ट्राले ने बुझा दिया मासूम की जिंदगी का चिराग
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.