Shuru
Apke Nagar Ki App…
*लालमाटी क्षेत्र में आंधी तूफान से मक्का की फसल चौपट* सिवनी जिला की लाल माटी क्षेत्र गोबर बेली, थरेली, मोहगांव, लामा ज्योति सहित कई ग्रामों में शुक्रवार को अचानक तेज बारिश आंधी तूफान आने से मक्का की फसल चौपट हो गई जिससे किसानों को भारी क्षति पहुंची किसानों ने प्रशासन से सर्वे कर मौजा की मांग की।
बिहारीलाल सोनी
*लालमाटी क्षेत्र में आंधी तूफान से मक्का की फसल चौपट* सिवनी जिला की लाल माटी क्षेत्र गोबर बेली, थरेली, मोहगांव, लामा ज्योति सहित कई ग्रामों में शुक्रवार को अचानक तेज बारिश आंधी तूफान आने से मक्का की फसल चौपट हो गई जिससे किसानों को भारी क्षति पहुंची किसानों ने प्रशासन से सर्वे कर मौजा की मांग की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 16,460 फीट पर तिरंगा फहराने वाले जतिन का केवलारी और गृह ग्राम कान्हीवाड़ा में भव्य स्वागत सिवनी। अरुणाचल प्रदेश के माउंट गोरिचेन क्षेत्र में करीब 16,460 फीट की ऊंचाई पर ग्लेशियर चोटी का सफल आरोहण कर तिरंगा फहराने वाले कन्हीवाड़ा के युवा जतिन बंदेवार का केवलारी और उनके गृह ग्राम कान्हीवाड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जतिन ने NIMAS का 28 दिवसीय बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स भी सफलतापूर्वक पूरा किया है। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दीं।1
- गोरखपुर-बलपुरा पंचायत में विकास के नाम पर लाखों के काम अधूरे! 3.30 लाख की नाली, 8.30 लाख की नल-जल योजना और बाउंड्रीवाल पर सवाल—ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप, जांच की मांग 💥 *विकास या कागजी लीपापोती? लाखों का बजट गटक गए, काम छोड़ दिए अधूरे!* 💥 🚨 सिवनी से बड़ी खबर: गोरखपुर-बलपुरा पंचायत में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप! कागजों पर लाखों रुपये का 'विकास' बह गया, लेकिन जमीन पर ग्रामीणों को मिलीं सिर्फ अधूरी नालियां, टूटी बाउंड्रीवाल और बूंद-बूंद पानी का तरस! सिवनी जिले के धनोरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोरखपुर-बलपुरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पंचायत राज की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े कर दिए हैं। 🔴 बिना बीम-रॉड के 3.30 लाख की नाली? लगभग 3.30 लाख रुपये की लागत से बनी नाली आधी-अधूरी पड़ी है। बिना बीम और रॉड के बनी यह नाली उपयोग से पहले ही गुणवत्ता के सवालों में घिरी है। 🔴 खैरदाई मंदिर की बाउंड्रीवाल का सच:ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर की बाउंड्रीवाल का प्लास्टर/छपाई का काम आज भी अधूरा है, जबकि इसकी पूरी राशि खातों से निकाली जा चुकी है! 🔴 8.30 लाख की नल-जल योजना फिर भी पानी बंद! नल-जल योजना को दुरुस्त करने के नाम पर करीब 8.30 लाख रुपये आहरित (निकाल) लिए गए, लेकिन कई मोहल्लों की जनता आज भी पानी के लिए भटक रही है। 🔴 पति चला रहे हैं पंचायत? 'पति-राज' का गंभीर आरोप! सबसे हैरान करने वाला आरोप यह है कि निर्वाचित महिला सरपंच आशा भलावी की जगह उनके पति मोहन भलावी पंचायत का कामकाज संभालते हैं। आरोप तो यहाँ तक हैं कि सरपंच के फर्जी हस्ताक्षर भी पति महोदय ही करते हैं! ❓ बड़ा सवाल: अगर विकास के नाम पर सरकारी खजाने से पूरी राशि निकाल ली गई, तो जमीन पर काम अधूरा क्यों है? प्रशासन आखिर कब जागेगा और इस पूरे फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच कराएगा? #SeoniNews #GramPanchayat #Seoni #MadhyaPradeshNews #NewsNation81 #Bhrashtachar #JalJeevanMission #PanchayatRaj #PublicIssue #GroundReport #YogeshGarhwal #SocialAudit #SeoniPolice #CollectorSeoni #ViralNews1
- 78.76 करोड़ की लागत से 28.30 किमी सड़क का भूमिपूजन सिंगोड़ी-हिवरखेड़ी-मानेगांव सहित कई गांवों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा ग्राम खकरा चौरई पहुंचे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सिंगोड़ी:- क्षेत्रवासियों के लिए लंबे समय से बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। सिंगोड़ी, हिवरखेड़ी, मानेगांव, पिपरिया गुमानी, अकलमा, खुर्शीपार एवं खीरेटी मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन लोक निर्माण एवं प्रभारी मंत्री राकेश सिंह द्वारा खकरा चौरई में किया गया। करीब 28.30 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग का निर्माण 78.76 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में अमरवाड़ा विधायक राजा कुंवर कमलेश प्रताप शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव सहित जिले एवं ब्लॉक स्तर के अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि गण एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सड़क से जुड़े गांवों को मिलेगा सीधा लाभ नई सड़क के निर्माण से सिंगोड़ी सहित आसपास के अनेक गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़क बनने से ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क मुख्य मार्गों से मजबूत होगा तथा विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही कृषि उपज को बाजार तक पहुंचाने, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक ग्रामीणों की पहुंच भी सुगम होगी। खकरा चौरई पहुंचे मंत्री राकेश सिंह का हुआ जोरदार स्वागत लोक निर्माण एवं प्रभारी मंत्री राकेश सिंह निर्धारित कार्यक्रम के तहत खकरा चौरई पहुंचे और सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान नेताओं और लोगों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्र में सड़क एवं अधोसंरचना विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं होतीं, बल्कि गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने भी संबोधित करते हुए सड़क निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू सरसवार ने जताया आभार कार्यक्रम के अंत में सिंगोड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू सरसवार ने उपस्थित मंत्री, विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के कई गांवों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और विकास के नए रास्ते खुलेंगे। सड़क निर्माण के भूमिपूजन को लेकर क्षेत्रवासियों में भी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति एवं भूमिपूजन को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। 78.76 करोड़ की लागत से 28.30 किमी सड़क का भूमिपूजन सिंगोड़ी-हिवरखेड़ी-मानेगांव सहित कई गांवों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा ग्राम खकरा चौरई पहुंचे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सिंगोड़ी:- क्षेत्रवासियों के लिए लंबे समय से बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। सिंगोड़ी, हिवरखेड़ी, मानेगांव, पिपरिया गुमानी, अकलमा, खुर्शीपार एवं खीरेटी मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन लोक निर्माण एवं प्रभारी मंत्री राकेश सिंह द्वारा खकरा चौरई में किया गया। करीब 28.30 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग का निर्माण 78.76 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में अमरवाड़ा विधायक राजा कुंवर कमलेश प्रताप शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव सहित जिले एवं ब्लॉक स्तर के अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि गण एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सड़क से जुड़े गांवों को मिलेगा सीधा लाभ नई सड़क के निर्माण से सिंगोड़ी सहित आसपास के अनेक गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़क बनने से ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क मुख्य मार्गों से मजबूत होगा तथा विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही कृषि उपज को बाजार तक पहुंचाने, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक ग्रामीणों की पहुंच भी सुगम होगी। खकरा चौरई पहुंचे मंत्री राकेश सिंह का हुआ जोरदार स्वागत लोक निर्माण एवं प्रभारी मंत्री राकेश सिंह निर्धारित कार्यक्रम के तहत खकरा चौरई पहुंचे और सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान नेताओं और लोगों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्र में सड़क एवं अधोसंरचना विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं होतीं, बल्कि गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने भी संबोधित करते हुए सड़क निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू सरसवार ने जताया आभार कार्यक्रम के अंत में सिंगोड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू सरसवार ने उपस्थित मंत्री, विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के कई गांवों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और विकास के नए रास्ते खुलेंगे। सड़क निर्माण के भूमिपूजन को लेकर क्षेत्रवासियों में भी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति एवं भूमिपूजन को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में छिंदवाड़ा के इकरा कान्वेंट में बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के जरिए विद्यालय के विकास कार्यों को चित्रों में उकेरा। बच्चों की इस पहल ने सेवा, विकास और रचनात्मकता का सुंदर संदेश दिया। इकरा कान्वेंट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से विद्यालय के विकास कार्यों और बेहतर भविष्य की कल्पना को कागज पर जीवंत किया। बच्चों ने अपनी कला के जरिए विकास के प्रति सकारात्मक सोच और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों की बनाई गई चित्रकलाओं ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में प्रभारी नगर पालिक निगम सभापति श्री संजीव रंगू यादव एवं श्री संदीप यादव उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा और उनकी रचनात्मक सोच की सराहना की। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को विकास कार्यों से जोड़ने और उनकी कल्पनाशीलता को मंच देने का प्रयास किया गया।4
- छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के कार्यक्रम में बिजली गुल सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा सरकार द्वारा कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें छिंदवाड़ा में उत्कृष्ट विद्यालय में मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण का कार्यक्रम था इसी दौरान छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के लिए स्कूल के बच्चे का भाषण यहां भारत विकास की बात चल रही थी पहले का भारत और अब का भारत पर बात हो रही थी ठीक उसी दौरान बिजली गुल हो गई2
- Seoni News: बोलेरो में भरी थी शराब, ग्रामीणों ने रास्ते में धर दबोचा! पुलिस के पहुंचते ही शुरू हुई जांच1
- छिंदवाड़ा में पलाश शासकीय स्वास्थ्य कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। पुराना नेत्र विभाग, जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित इस आमसभा में संस्था के बजट को मंजूरी देने के साथ ही सेवानिवृत्त सदस्यों और समाजसेवियों का सम्मान किया गया। वहीं पात्र सदस्यों को ऋण एवं अमानत से संबंधित चेक भी वितरित किए गए। पलाश शासकीय स्वास्थ्य कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित छिंदवाड़ा की वार्षिक आमसभा शनिवार 19 सितंबर को पुराना नेत्र विभाग, जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित हुई। आमसभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री आशीष बड़े ने की। कार्यक्रम में संचालक मंडल के सदस्यों ने प्रस्तावित बजट को स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान संस्था के कार्यों और सदस्यों के हित में किए जा रहे प्रयासों को लेकर भी चर्चा हुई। आमसभा के दौरान शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए संस्था के सदस्यों का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में श्यामली बंसोड़, रमेश कुमार राउत, प्रमोद नारद, मोहन बहादुर, बलवंत लोखंडे और हीराबाई धोलपुरिया शामिल रहे। इसके साथ ही पलाश संचालक मंडल के निर्णय के अनुसार समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले समाजसेवियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के उन सदस्यों को भी चेक वितरित किए गए, जिन्होंने ऋण के लिए आवेदन किया था और जिनकी अमानत एवं उस पर ब्याज की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी थी।3
- Seoni News: सरिया से भरे ट्राले ने बुझा दिया मासूम की जिंदगी का चिराग1
- स्कूल जा रहे 7 वर्षीय मासूम को सरिया से भरे ट्रक(ओपन ट्राला) ने रौंदा, मौके पर मौत पलारी तिगड्डा में दर्दनाक हादसा, चालक मौके से फरार, कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र का मामला सिवनी। कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के पलारी तिगड्डा में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रहे 7 वर्षीय मासूम अनुज पिता सोनू चौरसिया को सरिया से भरे ओपन ट्राला ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ओपन ट्राला ट्रक में सरिया भरी हुई थी और वह मंडला की ओर जा रहा था। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। वहीं ट्राला को जब्त कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी है।1