Shuru
Apke Nagar Ki App…
*थाना चरथावल मे भाई ही निकाला भाई का कातिल पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण, 01 हत्याभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर की बाईट-*
Vijay rathi
*थाना चरथावल मे भाई ही निकाला भाई का कातिल पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण, 01 हत्याभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर की बाईट-*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *थाना चरथावल मे भाई ही निकाला भाई का कातिल पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण, 01 हत्याभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर की बाईट-*1
- चरथावल पुलिस ने किया दीपक हत्याकांड का खुलासा, छोटा भाई निकला कातिल । मुजफ्फरनगर चरथावल पुलिस ने दीपक हत्याकांड का खुलासा करते हुए छोटे भाई को गिरफ्तार कर उसकी निशान दही पर हत्या में इस्तेमाल किया ईट का टुकड़ा व स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की । पूछताछ में हत्यारे ने बताया के आए दिन बड़ा भाई दीपक शराब के नशे में उसकी पत्नी को परेशान करता था तथा पैतृक संपत्ति को बेचने का दबाव बना रहा था इन बातों से परेशान होकर उसने अपने बड़े भाई दीपक की हत्या कर दी । बाइट : क्षेत्राधिकार सदर डा0 रविशंकर ।1
- जिला महिला चिकित्सालय में फायर सेफ्टी वीक जागरूकता रैली, सीएमएस आभा आत्रेय ने दिया सुरक्षा का संदेश जिला महिला चिकित्सालय में फायर सेफ्टी वीक जागरूकता रैली, सीएमएस आभा आत्रेय ने दिया सुरक्षा का संदेश मुजफ्फरनगर के जिला महिला चिकित्सालय में फायर सेफ्टी वीक के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल स्टाफ, मरीजों और आमजन को आग से बचाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान अस्पताल परिसर में जागरूकता संदेशों वाले बैनर के साथ रैली निकाली गई। जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस आभाआत्रय ने जानकारी देते हुए बताया कि फायर सेफ्टी वीक के तहत लोगों को आग लगने की घटनाओं से बचाव, सतर्कता और सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर फायर सेफ्टी के मानकों का पालन बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते बचाव किया जा सके। सीएमएस आभाआत्रय ने बताया कि अस्पताल स्टाफ को भी समय-समय पर फायर सेफ्टी संबंधी प्रशिक्षण और जागरूकता दी जाती है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना के दौरान त्वरित कार्रवाई संभव हो सके। रैली के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सुरक्षा उपाय अपनाएं और संबंधित विभाग को सूचना दें।1
- मुज़फ्फरनगर में जॉब लोन के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार मुज़फ्फरनगर में कस्बा खतौली में पुलिस ने जॉब और लोन दिलाने के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों शाह आलम ओर संगीत उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर सोशल मीडिया और मोबाइल कॉल के जरिए बेरोजगार युवाओं तथा जरूरतमंद लोगों को निशाना बनाकर ठगी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी नौकरी और आसान लोन का झांसा देकर लोगों से रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोसेसिंग चार्ज और दस्तावेज सत्यापन के नाम पर रकम वसूलते थे। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेज, एटीएम कार्ड और बैंक खातों से संबंधित सामग्री बरामद हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और ठगी की कुल रकम कितनी है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया विज्ञापन के जरिए नौकरी और लोन के नाम पर मांगी जाने वाली रकम जमा न करें। किसी भी ऑफर की सत्यता जांचने के बाद ही आगे की प्रक्रिया अपनाएं।2
- वार्ड मे भ्रमण कर वार्ड वासियो की समस्याओ को को सुना और उन्हें आगे सम्बंधित अधिकारियो तक पहुंचाने का काम किया.. खिदमत जारी.. मौ. आदिल अहमद एडवोकेट सभासद सीनियर मेंबर गवार्निंग कॉन्सिल ज़िला बार एसोसिएशन बिजनौर1
- मुजफ्फरनगर के जिला महिला चिकित्सालय में फायर सेफ्टी वीक के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य अस्पताल स्टाफ, मरीजों और आमजन को आग से बचाव तथा आपातकालीन सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है। सीएमएस आभा आत्रेय ने बताया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर फायर सेफ्टी मानकों का पालन बेहद ज़रूरी है।3
- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक AC सर्विस सेंटर में देर रात भीषण आग लग गई। AC गैस सिलेंडरों और कंप्रेसरों में हुए धमाकों से आग तेजी से फैली, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।1
- मुजफ्फरनगर में चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान मुजफ्फरनगर के बुढाना क्षेत्र स्थित मेरठ-करनाल हाईवे पर देर रात सरिये से भरे एक चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। बताया गया कि ट्रक का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिसके बाद फ्यूल टैंक में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा ट्रक आग की चपेट में आ गया। सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। चालक और परिचालक ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल अधिकारी अनुराग कुमार ने बताया कि ट्रक गाजियाबाद से पंजाब जा रहा था और उसमें सरिया लदा हुआ था। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई1