*सेवा संकल्प अभियान के तहत सोनभद्र में रक्तदान शिविर एवं ‘आशीर्वाद दीया’ कार्यक्रम का होगा आयोजन* *सेवा संकल्प अभियान के तहत सोनभद्र में रक्तदान शिविर एवं ‘आशीर्वाद दीया’ कार्यक्रम का होगा आयोजन* *पांच प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों पर रक्तदान शिविर, सायंकाल जनपद के 19 स्थलों पर प्रज्ज्वलित होंगे ‘आशीर्वाद दीये’* *सेवा, सहभागिता और सामाजिक सरोकार के साथ अभियान को बनाएं सफल—जिलाधिकारी चर्चित गौड़* सोनभद्र। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रक्तदान शिविर तथा सायंकाल ‘आशीर्वाद दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों की सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इन पांच स्थानों पर आयोजित होंगे रक्तदान शिविर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म्योरपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोरावल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन, मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक तथा साईं हॉस्पिटल रॉबर्ट्सगंज में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के इस पुनीत कार्य में सहभागिता करने की अपील की है। सायंकाल 19 स्थानों पर होगा ‘आशीर्वाद दीया’ कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत सायंकाल जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में निर्धारित स्थलों पर ‘आशीर्वाद दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं बभनी के ग्राम पंचायत बभनी में विकास खण्ड परिसर। चतरा के पटना में नदी के किनारे तथा अईलकर में अमृत सरोवर। चोपन के गोठानी में गोठानी मंदिर तथा चोपन में जखही माता मंदिर। दुद्धी के बुटबेढ़वा में सूर्य मंदिर तथा जाबर में अमृत सरोवर। घोरावल के शिवद्वार में शिवद्वार मंदिर तथा मरसिआदिनाथ में अमृत सरोवर। करमा के सुकृत में बैजू बाबा मंदिर तथा करमा में हनुमान मंदिर। कोन के खेमपुर में अमृत सरोवर तथा बरहमोरी में अमिला धाम। नगवां के वैनी में अमृत सरोवर तथा खलियारी में खलियारी तालाब। म्योरपुर के जरहा में अजिरेश्वर महादेव मंदिर तथा कुण्डाडीह में आदर्श तालाब।राबर्ट्सगंज में डायट कैम्पस तथा विकास खण्ड परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी गतिविधियों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने जनपदवासियों से रक्तदान शिविर एवं ‘आशीर्वाद दीया’ कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

- *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 16.09.2026* 🔸*थाना रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई- शादी कराने के नाम पर ₹1.60 लाख की जबरन वसूली व जान से मारने की धमकी देने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में वारंटी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* के कुशल मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर *श्री सुधीर कुमार सिंह* के पर्यवेक्षण में थाना रायपुर पुलिस को अहम सफलता प्राप्त हुई। *घटना का संक्षिप्त विवरण एवं कृत कार्यवाही* अभियुक्ता मधू पाण्डेय एवं उसके साथियों द्वारा वादी को शादी कराने के नाम पर सोनभद्र बुलाया गया। शादी की रस्म कराने के उपरान्त वादी को डराया-धमकाया गया तथा नक्सलियों का रिश्तेदार बताकर उससे *₹1,60,000/- की जबरन वसूली* की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई। प्रकरण के संबंध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-138/2026, धारा 352, 351(2), 308(5), 318(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर वांछित अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उपरोक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्ता मधू पाण्डेय पत्नी सुधीर पाण्डेय, निवासी ग्राम छोटा मिर्जापुर, थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर को आज दिनांक *16.09.2026 को हिन्दुआरी पुलिस चौकी के पास पुल के ऊपर, रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया।* गिरफ्तार वाछिंत अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण* 01.मधू पाण्डेय पत्नी सुधीर पाण्डेय, निवासी ग्राम छोटा मिर्जापुर, थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर। *बरामदगी* * ₹6,920/- नगद * 01 अदद कीपेड मोबाइल फोन *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम* 1. प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, थाना रायपुर, सोनभद्र। 2. उ0नि0 सूबेदार यादव, थाना रायपुर, सोनभद्र। 3. आरक्षी चन्द्रकेश चौहान, थाना रायपुर, सोनभद्र। 4. आरक्षी सर्वेश मिश्रा, थाना रायपुर, सोनभद्र। 5. म0का0 भूमिका, थाना रायपुर, सोनभद्र। *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 16.09.2026* 🔸*थाना रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई- शादी कराने के नाम पर ₹1.60 लाख की जबरन वसूली व जान से मारने की धमकी देने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में वारंटी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* के कुशल मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर *श्री सुधीर कुमार सिंह* के पर्यवेक्षण में थाना रायपुर पुलिस को अहम सफलता प्राप्त हुई। *घटना का संक्षिप्त विवरण एवं कृत कार्यवाही* अभियुक्ता मधू पाण्डेय एवं उसके साथियों द्वारा वादी को शादी कराने के नाम पर सोनभद्र बुलाया गया। शादी की रस्म कराने के उपरान्त वादी को डराया-धमकाया गया तथा नक्सलियों का रिश्तेदार बताकर उससे *₹1,60,000/- की जबरन वसूली* की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई। प्रकरण के संबंध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-138/2026, धारा 352, 351(2), 308(5), 318(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर वांछित अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उपरोक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्ता मधू पाण्डेय पत्नी सुधीर पाण्डेय, निवासी ग्राम छोटा मिर्जापुर, थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर को आज दिनांक *16.09.2026 को हिन्दुआरी पुलिस चौकी के पास पुल के ऊपर, रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया।* गिरफ्तार वाछिंत अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण* 01.मधू पाण्डेय पत्नी सुधीर पाण्डेय, निवासी ग्राम छोटा मिर्जापुर, थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर। *बरामदगी* * ₹6,920/- नगद * 01 अदद कीपेड मोबाइल फोन *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम* 1. प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, थाना रायपुर, सोनभद्र। 2. उ0नि0 सूबेदार यादव, थाना रायपुर, सोनभद्र। 3. आरक्षी चन्द्रकेश चौहान, थाना रायपुर, सोनभद्र। 4. आरक्षी सर्वेश मिश्रा, थाना रायपुर, सोनभद्र। 5. म0का0 भूमिका, थाना रायपुर, सोनभद्र।1
- गांव-गांव संपर्क कर लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्यकर्ताओं से आह्वान। विंढमगंज में बसपा की समीक्षा बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर। गांव-गांव संपर्क कर लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्यकर्ताओं से आह्वान। विंढमगंज/सोनभद्र। सलैयाडीह पंचायत भवन में बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर एवं बूथ कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी मिर्जापुर रामविचार गौतम ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। बसपा जिला उपाध्यक्ष सेकरार अहमद ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे गरीब और आम लोगों के सामने आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की बात कही। बैठक में दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष संदीप भारती, जोन प्रभारी राजकुमार भारती, यूथ नेता यथार्थ जायसवाल, सेक्टर अध्यक्ष सुरेश देहाती, त्रिभुवन भारती, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता, जगदंबा भारती, ऐनुल सिद्दीकी, संजय डीजे, लग्न उरांव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि जून 2026 में विंढमगंज क्षेत्र में हुई बसपा की एक अन्य समीक्षा बैठक में भी संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिए जाने की रिपोर्ट सामने आई थी।1
- ब्रेकिंग न्यूज़— ग्राम प्रधान पर पैसे लेकर सरकारी ज़मीन पर बसाने का आरोप। ब्रेकिंग न्यूज़— ग्राम प्रधान पर पैसे लेकर सरकारी ज़मीन पर बसाने का आरोप। जिला सोनभद्र, तहसील घोरावल, थाना करमा। ग्राम सभा विसहार पहाड़ी पर, भगत सिंह स्टेडियम के बगल में स्थित पानी टंकी के पास, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान द्वारा लोगों से 20से 25 हजार रुपये तक लेकर सरकारी ज़मीन पर बसाया जा रहा है। जिन भूमिहीन और गरीब परिवारों के पास पैसे नहीं हैं, उन्हें बसाने का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। ऊपर की पट्टी में डालें: "सरकारी ज़मीन पर बसाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप।1
- महंगाई से गरीब जनता परेशान, बसपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान महंगाई से गरीब जनता परेशान, कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान विंढमगंज/सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह पंचायत भवन में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर एवं बूथ कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी मिर्जापुर रामविचार गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ें तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। वहीं जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र सेकरार अहमद ने कहा कि महंगाई की मार से गरीब जनता परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष दुद्धी संदीप भारती, जोन प्रभारी राजकुमार भारती, यूथ नेता यथार्थ जायसवाल, सेक्टर अध्यक्ष सुरेश देहाती, त्रिभुवन भारती, जगदंबा भारती, ऐनुल सिद्दीकी, संजय डीजे, लग्न उरांव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- दुद्धी में धूमधाम से मनाया गया गणेशोत्सव, शिवाजी तालाब में प्रतिमाएं विसर्जित दुद्धी (सोनभद्र)।कस्बे में आयोजित दो दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का समापन आज बुधवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं के भव्य विसर्जन के साथ हुआ। कस्बे के वार्ड नंबर एक प्राचीन हनुमान मंदिर और पंचदेव मंदिर में स्थापित गणेश भगवान की प्रतिमाओं को भव्य झांकी और डीजे की गूंज के साथ नगर भ्रमण कराया गया। ढोल तड़ासे और डीजे के साथ निकला यह जुलूस लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। बस स्टैंड, संकटमोचन मंदिर तिराहा,अमवार मोड़ सहित नगर भ्रमण के बाद जुलूस देर रात लगभग 9 बजे स्थानीय शिवाजी तालाब पहुंचा।जहां स्थानीय विद्वान पंडित देवेंद्र मिश्रा द्वारा विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति की प्रतिमाओं को जल में विसर्जित किया गया। सुरक्षा के लिहाज से सीओ विनय प्रभारक साहनी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आया। कस्बे में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बा इंचार्ज श्यामजी सिंह अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ जुलूस में मुस्तैद रहे।3
- 🔥 महुली में नितेश मोबाइल शॉप का बंपर धमाका! 📱 पुराना मोबाइल लाओ, डिस्प्ले लगवाओ और पाओ डाटा केबल FREE | दशहरा स्पेशल ऑफर 🔥 महुली में नितेश मोबाइल शॉप का बंपर धमाका! 📱 पुराना मोबाइल लाओ, डिस्प्ले लगवाओ और पाओ डाटा केबल FREE | दशहरा स्पेशल ऑफर1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- ब्रेकिंग: सोनभद्र शादी के नाम पर युवक से 1.60 लाख रुपये की जबरन वसूली के मामले में वांछित महिला गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार शादी की रस्म के बाद डराने-धमकाने और जान से मारने की धमकी देकर रकम मांगी गई। हिन्दुआरी चौकी के पास पुल से मधू पाण्डेय गिरफ्तार, कब्जे से ₹6,920 नकद व कीपैड मोबाइल बरामद। रायपुर थाने में BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज। DM Sonbhadra SP Sonbhadra1