महंगाई से गरीब जनता परेशान, बसपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान महंगाई से गरीब जनता परेशान, कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान विंढमगंज/सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह पंचायत भवन में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर एवं बूथ कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी मिर्जापुर रामविचार गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ें तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। वहीं जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र सेकरार अहमद ने कहा कि महंगाई की मार से गरीब जनता परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष दुद्धी संदीप भारती, जोन प्रभारी राजकुमार भारती, यूथ नेता यथार्थ जायसवाल, सेक्टर अध्यक्ष सुरेश देहाती, त्रिभुवन भारती, जगदंबा भारती, ऐनुल सिद्दीकी, संजय डीजे, लग्न उरांव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महंगाई से गरीब जनता परेशान, बसपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान महंगाई से गरीब जनता परेशान, कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान विंढमगंज/सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह पंचायत भवन में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर एवं बूथ कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी मिर्जापुर रामविचार गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ें तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। वहीं जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र सेकरार अहमद ने कहा कि महंगाई की मार से गरीब जनता परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष दुद्धी संदीप भारती, जोन प्रभारी राजकुमार भारती, यूथ नेता यथार्थ जायसवाल, सेक्टर अध्यक्ष सुरेश देहाती, त्रिभुवन भारती, जगदंबा भारती, ऐनुल सिद्दीकी, संजय डीजे, लग्न उरांव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- महंगाई से गरीब जनता परेशान, बसपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान महंगाई से गरीब जनता परेशान, कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान विंढमगंज/सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह पंचायत भवन में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर एवं बूथ कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी मिर्जापुर रामविचार गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ें तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। वहीं जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र सेकरार अहमद ने कहा कि महंगाई की मार से गरीब जनता परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष दुद्धी संदीप भारती, जोन प्रभारी राजकुमार भारती, यूथ नेता यथार्थ जायसवाल, सेक्टर अध्यक्ष सुरेश देहाती, त्रिभुवन भारती, जगदंबा भारती, ऐनुल सिद्दीकी, संजय डीजे, लग्न उरांव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बहुत ही दुखद तस्वीर - उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ में बड़ा रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 बकरियों की मौत, तीन महिलाओं की बाल-बाल बची जान। गाँव में अक्सर लोग पटरियों पर ही चलते हैं जिससे बड़े हादसे होते हैं बहुत ही दुखद तस्वीर - उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ में बड़ा रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 बकरियों की मौत, तीन महिलाओं की बाल-बाल बची जान। गाँव में अक्सर लोग पटरियों पर ही चलते हैं जिससे बड़े हादसे होते हैं1
- ओबरा में पुलिस प्रशासन का फ्लैग मार्च, सघन चेकिंग अभियान। ओबरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, सघन चेकिंग अभियान। ओबरा (सोनभद्र)। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बुधवार को फ्लैग मार्च और सघन चेकिंग अभियान चलाया। डिग्री कॉलेज चौराहे से हनुमान मंदिर तक सीओ प्रभात राय एवं थाना प्रभारी नागेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पैदल फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की जांच की। बिना हेलमेट वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग तथा काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।1
- दुद्धी में धूमधाम से मनाया गया गणेशोत्सव, शिवाजी तालाब में प्रतिमाएं विसर्जित दुद्धी (सोनभद्र)।कस्बे में आयोजित दो दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का समापन आज बुधवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं के भव्य विसर्जन के साथ हुआ। कस्बे के वार्ड नंबर एक प्राचीन हनुमान मंदिर और पंचदेव मंदिर में स्थापित गणेश भगवान की प्रतिमाओं को भव्य झांकी और डीजे की गूंज के साथ नगर भ्रमण कराया गया। ढोल तड़ासे और डीजे के साथ निकला यह जुलूस लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। बस स्टैंड, संकटमोचन मंदिर तिराहा,अमवार मोड़ सहित नगर भ्रमण के बाद जुलूस देर रात लगभग 9 बजे स्थानीय शिवाजी तालाब पहुंचा।जहां स्थानीय विद्वान पंडित देवेंद्र मिश्रा द्वारा विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति की प्रतिमाओं को जल में विसर्जित किया गया। सुरक्षा के लिहाज से सीओ विनय प्रभारक साहनी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आया। कस्बे में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बा इंचार्ज श्यामजी सिंह अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ जुलूस में मुस्तैद रहे।3
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की उपस्थिति नहीं होने से मरीजों की जान भगवान भरोसे। प्रखंड मुख्यालय चिनियां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की उपस्थिति नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बहुत बड़ी समस्या हो रही है। आए दिन देखा जा रहा है कि लगातार मरीजों को रेफर किया जा रहा है लेकिन इलाज नहीं किया जा रहा है। जब नॉर्मल इलाज के लिए भी अगर मरीज को सदर में रेफर किया जाए तो फिर सवाल उठता ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था और सिस्टम पर आखिर इसका भुक्तभोगी कौन होगा ग्रामीण जनता जानना चाह रही है।1
- झाड़ियों में मिली लावारिस नवजात बच्ची, सीएचसी दुद्धी में इलाज के बाद चाइल्ड केयर टीम को सौंपी गई दुद्धी(सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में आज बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब गुप्ता मोड़ के पास सोनार बस्ती में विपत गौड़ के खेत की झाड़ियों से एक नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण रामदास गौड़ ने जब झाड़ियों में जाकर देखा तो वहां एक नवजात बच्ची बिना कपड़ों के पड़ी रो रही थी। रामदास ने तुरंत इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही गांव के प्रधान बृजेश कुशवाहा मौके पर पहुंचे और डायल 112 पुलिस व 108 एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। सीएचसी की चिकित्सक डॉ. मुस्कान ने बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद बताया कि नवजात पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित है। पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के बाद चाइल्ड केयर सोनभद्र की रेस्क्यू टीम सीएचसी दुद्धी पहुंची। टीम में शामिल सीएचएल केसवर्कर सीमा शर्मा, वरिष्ठ सहायक राजेश सिंह और सुपरवाइजर सत्यम चौरसिया ने चिकित्सकीय परीक्षण और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्ची को अपनी देखरेख में ले लिया।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ऐसा माना जा रहा है कि किसी ने नवजात शिशु को जन्म देने के बाद लोक लाज के चलते झाड़ियां में फेंक दिया।4
- ब्रेकिंग: सोनभद्र शादी के नाम पर युवक से 1.60 लाख रुपये की जबरन वसूली के मामले में वांछित महिला गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार शादी की रस्म के बाद डराने-धमकाने और जान से मारने की धमकी देकर रकम मांगी गई। हिन्दुआरी चौकी के पास पुल से मधू पाण्डेय गिरफ्तार, कब्जे से ₹6,920 नकद व कीपैड मोबाइल बरामद। रायपुर थाने में BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज। DM Sonbhadra SP Sonbhadra1
- पूर्णिया के संसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने बिहार में बाढ़ आने के कारण अपने तरफ से कुछ राशन और पैसा देते हुए देख रहे है1