logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सुरक्षा का एहसास दिलाने वाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। थाना बदोसराय क्षेत्र के ग्राम मरकामऊ निवासी बाबू पुत्र मजीद ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत तिवारी, कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। बाबू का कहना है कि पुलिस ने उनके बेटे अबूसालिम को अवैध रूप से फंसाकर मुकदमे में नामजद किया है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, अबूसालिम मुंबई में होटल में काम करता है और छुट्टी पर घर आया हुआ था। आरोप है कि 23 मई 2026 की शाम करीब छह बजे उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत तिवारी, कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार और दो अन्य पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और अबूसालिम को थाने के पीछे ले गए। शिकायतकर्ता का दावा है कि वहां पुलिसकर्मियों ने 50 हजार रुपये की मांग की। रकम देने में असमर्थता जताने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पुलिसकर्मियों ने अपने पास मौजूद एक चाकू जमीन पर गिराकर अबूसालिम से उसे उठाने को कहा और उसका वीडियो बना लिया। इसी आधार पर अबूसालिम के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 117/2026, धारा 25/4 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया गया। बाबू ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पुत्र के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को समाप्त करने और कथित रूप से षड्यंत्र रचने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल बदोसराय ने बताया कि उन्हें इस विषय में कोई जानकारी नहीं है।

4 hrs ago
user_Mueed Abdul
Mueed Abdul
Newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सुरक्षा का एहसास दिलाने वाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। थाना बदोसराय क्षेत्र के ग्राम मरकामऊ निवासी बाबू पुत्र मजीद ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत तिवारी, कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। बाबू का कहना है कि पुलिस ने उनके बेटे अबूसालिम को अवैध रूप से फंसाकर मुकदमे में नामजद किया है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, अबूसालिम मुंबई में होटल में काम करता है और छुट्टी पर घर आया हुआ था। आरोप है कि 23 मई 2026 की शाम करीब छह बजे उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत तिवारी, कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार और दो अन्य पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और अबूसालिम को थाने के पीछे ले गए। शिकायतकर्ता का दावा है कि वहां पुलिसकर्मियों ने 50 हजार रुपये की मांग की। रकम देने में असमर्थता जताने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पुलिसकर्मियों ने अपने पास मौजूद एक चाकू जमीन पर गिराकर अबूसालिम से उसे उठाने को कहा और उसका वीडियो बना लिया। इसी आधार पर अबूसालिम के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 117/2026, धारा 25/4 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया गया। बाबू ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पुत्र के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को समाप्त करने और कथित रूप से षड्यंत्र रचने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल बदोसराय ने बताया कि उन्हें इस विषय में कोई जानकारी नहीं है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार के पावन अवसर पर रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के कोटवा सड़क कस्बे में स्थित हाथौंधा रोड पर कौशल परिवार ने एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया, जिससे पूरे दिन भक्तों की भीड़ लगी रही। भंडारे का शुभारंभ भगवान श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए छोला-चावल और हलुए का प्रसाद वितरण देर तक चलता रहा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता प्रमोद तिवारी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूजा-अर्चना में भाग लिया, प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन समिति की सराहना की। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में राम कैलाश कौशल, अभिषेक कौशल, रामू कौशल, शिवम कौशल, विकास, आनंद, दीपक सहित कौशल परिवार और क्षेत्र के अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, जिससे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और सभी ने धार्मिक वातावरण में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
    1
    ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार के पावन अवसर पर रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के कोटवा सड़क कस्बे में स्थित हाथौंधा रोड पर कौशल परिवार ने एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया, जिससे पूरे दिन भक्तों की भीड़ लगी रही।

भंडारे का शुभारंभ भगवान श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए छोला-चावल और हलुए का प्रसाद वितरण देर तक चलता रहा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता प्रमोद तिवारी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूजा-अर्चना में भाग लिया, प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन समिति की सराहना की।

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में राम कैलाश कौशल, अभिषेक कौशल, रामू कौशल, शिवम कौशल, विकास, आनंद, दीपक सहित कौशल परिवार और क्षेत्र के अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, जिससे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और सभी ने धार्मिक वातावरण में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
    user_Anil Kumar Journalist
    Anil Kumar Journalist
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • पतंग पार्क स्थित दरिया वाली मस्जिद के सामने बुद्ध प्रतिमा पर चढ़ा युवक, पुलिस के समझाने के बावजूद नहीं उतर रहा नीचे* *लखनऊ ब्रेकिंग* *पतंग पार्क स्थित दरिया वाली मस्जिद के सामने बुद्ध प्रतिमा पर चढ़ा युवक, पुलिस के समझाने के बावजूद नहीं उतर रहा नीचे* *मौके पर मौजूद पुलिस लगातार युवक से नीचे आने की कर रही अपील, लेकिन युवक कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं* *आने जाने वाले लोगों की जुटी भीड़, थाना चौक क्षेत्र का मामला।*
    4
    पतंग पार्क स्थित दरिया वाली मस्जिद के सामने बुद्ध प्रतिमा पर चढ़ा युवक, पुलिस के समझाने के बावजूद नहीं उतर रहा नीचे* 
*लखनऊ ब्रेकिंग* 
*पतंग पार्क स्थित दरिया वाली मस्जिद के सामने बुद्ध प्रतिमा पर चढ़ा युवक, पुलिस के समझाने के बावजूद नहीं उतर रहा नीचे* 
*मौके पर मौजूद पुलिस लगातार युवक से नीचे आने की कर रही अपील, लेकिन युवक कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं* 
*आने जाने वाले लोगों की जुटी भीड़, थाना चौक क्षेत्र का मामला।*
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • जनपद बाराबंकी में एक पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर मजिस्ट्रेट प्रांगण में धरने पर बैठ गया है। परिवार का आरोप है कि घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला है और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई की गई है। यह मामला बाराबंकी जनपद के फतेहपुर तहसील के बड्डूपुर थाना क्षेत्र से संबंधित है। पीड़ित परिवार न्याय पाने के लिए लगातार गुहार लगा रहा है, लेकिन अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हुई है।
    1
    जनपद बाराबंकी में एक पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर मजिस्ट्रेट प्रांगण में धरने पर बैठ गया है। परिवार का आरोप है कि घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला है और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई की गई है।

यह मामला बाराबंकी जनपद के फतेहपुर तहसील के बड्डूपुर थाना क्षेत्र से संबंधित है। पीड़ित परिवार न्याय पाने के लिए लगातार गुहार लगा रहा है, लेकिन अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हुई है।
    user_User5037 Ranjeet Kumar Rawat
    User5037 Ranjeet Kumar Rawat
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुल्तानपुर के थाना शिवगढ़ क्षेत्र में 28 अप्रैल 2026 को हुए चर्चित जसवंत सिंह हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त प्रधान मान सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था, क्योंकि वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को ग्राम भिटौरा निवासी जसवंत सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह की हत्या हुई थी, जिसमें प्रधान मान सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। घटना के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था, और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर, थाना शिवगढ़ पुलिस ने शंभूगंज चौराहे पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री ऋतिक कपूर ने बताया कि वांछित इनामी अभियुक्त की यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता है, और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।
    1
    सुल्तानपुर के थाना शिवगढ़ क्षेत्र में 28 अप्रैल 2026 को हुए चर्चित जसवंत सिंह हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त प्रधान मान सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था, क्योंकि वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था।

पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को ग्राम भिटौरा निवासी जसवंत सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह की हत्या हुई थी, जिसमें प्रधान मान सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। घटना के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था, और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर, थाना शिवगढ़ पुलिस ने शंभूगंज चौराहे पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री ऋतिक कपूर ने बताया कि वांछित इनामी अभियुक्त की यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता है, और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा उस वक्त टल गया, जब दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही चार पहिया वाहनों से लदी एक मालगाड़ी के एक कोच में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे डिब्बे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कोच में लदी गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे, आरपीएफ, जीआरपी और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर, जिस कोच में आग लगी थी उसे ट्रेन से अलग कर दिया गया, जिसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। कई दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा उस वक्त टल गया, जब दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही चार पहिया वाहनों से लदी एक मालगाड़ी के एक कोच में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे डिब्बे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कोच में लदी गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे, आरपीएफ, जीआरपी और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर, जिस कोच में आग लगी थी उसे ट्रेन से अलग कर दिया गया, जिसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। कई दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया।

इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
    user_JANTA DARPAN
    JANTA DARPAN
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला ने अपने ही रिश्तेदारों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने और जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, यह पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। आरोप है कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद आरोपितों ने पीड़िता और उसके परिवार को धमकियां भी दी हैं। पुलिस ने इस मामले की शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की गहनता से जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला ने अपने ही रिश्तेदारों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने और जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार, यह पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। आरोप है कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद आरोपितों ने पीड़िता और उसके परिवार को धमकियां भी दी हैं।

पुलिस ने इस मामले की शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की गहनता से जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_JANTA DARPAN
    JANTA DARPAN
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बाराबंकी जनपद के जैदपुर थाना वन रेंज हरख क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोठिया गांव में प्रतिबंधित गूलर के पाँच पेड़ काटकर नष्ट कर दिए गए हैं।
    1
    बाराबंकी जनपद के जैदपुर थाना वन रेंज हरख क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोठिया गांव में प्रतिबंधित गूलर के पाँच पेड़ काटकर नष्ट कर दिए गए हैं।
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सुल्तानपुर में आबकारी आयुक्त के आदेश पर चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत, जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 रण विजय सिंह और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 नेहा श्रीवास्तव की टीम ने 17 जून को कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लीपुर और धनपतगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मायंग में छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान, टीम ने 45 लीटर अवैध कच्ची शराब और लगभग 750 किलोग्राम लहन बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस संबंध में 4 अभियोग पंजीकृत किए गए और 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान, टीम ने क्षेत्र में संचालित आबकारी दुकानों का भी निरीक्षण किया, जहां संचित स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया और गुप्त रूप से दुकानों पर 'टेस्ट परचेज' भी कराया गया। इसके अतिरिक्त, कबाड़ियों की दुकानों और ईंट के भट्टों की गहनता से चेकिंग की गई। टीम ने ग्रामवासियों को अवैध शराब से होने वाली हानियों के बारे में जागरूक भी किया। इस टीम में प्रधान आबकारी सिपाही साकेत राय, विष्णु प्रकाश दीक्षित और आबकारी सिपाही मोहम्मद इरफान, सूबेदार यादव, अभिनव सिंह शामिल थे। आबकारी निरीक्षक रण विजय सिंह और नेहा श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से अवैध शराब के कारोबारियों को चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध मदिरा के कारोबार से जुड़े लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि अवैध अड्डों से निर्मित शराब का सेवन शरीर पर दुष्प्रभाव डाल सकता है और जानलेवा भी साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और यदि कोई अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा है, तो उसकी जानकारी संबंधित विभाग को देने का आग्रह किया, जिसमें पहचान गुप्त रखने का आश्वासन दिया गया।
    1
    सुल्तानपुर में आबकारी आयुक्त के आदेश पर चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत, जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 रण विजय सिंह और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 नेहा श्रीवास्तव की टीम ने 17 जून को कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लीपुर और धनपतगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मायंग में छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान, टीम ने 45 लीटर अवैध कच्ची शराब और लगभग 750 किलोग्राम लहन बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस संबंध में 4 अभियोग पंजीकृत किए गए और 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी के दौरान, टीम ने क्षेत्र में संचालित आबकारी दुकानों का भी निरीक्षण किया, जहां संचित स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया और गुप्त रूप से दुकानों पर 'टेस्ट परचेज' भी कराया गया। इसके अतिरिक्त, कबाड़ियों की दुकानों और ईंट के भट्टों की गहनता से चेकिंग की गई। टीम ने ग्रामवासियों को अवैध शराब से होने वाली हानियों के बारे में जागरूक भी किया। इस टीम में प्रधान आबकारी सिपाही साकेत राय, विष्णु प्रकाश दीक्षित और आबकारी सिपाही मोहम्मद इरफान, सूबेदार यादव, अभिनव सिंह शामिल थे।

आबकारी निरीक्षक रण विजय सिंह और नेहा श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से अवैध शराब के कारोबारियों को चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध मदिरा के कारोबार से जुड़े लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि अवैध अड्डों से निर्मित शराब का सेवन शरीर पर दुष्प्रभाव डाल सकता है और जानलेवा भी साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और यदि कोई अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा है, तो उसकी जानकारी संबंधित विभाग को देने का आग्रह किया, जिसमें पहचान गुप्त रखने का आश्वासन दिया गया।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    2 hrs ago
  • लखनऊ के बीकेटी स्थित देवरी रुखारा गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुजुर्ग राम प्रसाद पर उनके बेटे अमित और बहू राधा ने ईंट, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राम प्रसाद के पुत्र अजय कुमार रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी अमित और राधा ने जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू किया। विवाद बढ़ने पर दोनों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और वे खून से लथपथ हो गए। घटना के बाद घायल बुजुर्ग को परिजन शिकायत लेकर बीकेटी थाने पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि थाने में उन्हें तत्काल इलाज के लिए भेजने के बजाय इंतजार करने को कहा गया। इस पर परिजन घायल को लेकर अस्पताल गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    2
    लखनऊ के बीकेटी स्थित देवरी रुखारा गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुजुर्ग राम प्रसाद पर उनके बेटे अमित और बहू राधा ने ईंट, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

राम प्रसाद के पुत्र अजय कुमार रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी अमित और राधा ने जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू किया। विवाद बढ़ने पर दोनों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और वे खून से लथपथ हो गए।

घटना के बाद घायल बुजुर्ग को परिजन शिकायत लेकर बीकेटी थाने पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि थाने में उन्हें तत्काल इलाज के लिए भेजने के बजाय इंतजार करने को कहा गया। इस पर परिजन घायल को लेकर अस्पताल गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Vishal singh
    Vishal singh
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.