विधानसभा में गूंजा भीलवाड़ा के उद्योग व खेल विकास का मुद्दा विधायक कोठारी ने रखे कई अहम सुझाव भीलवाड़ा 19 फरवरी ।राजस्थान विधानसभा में युवा मामले एवं खेल और उद्योग पर चर्चा के दौरान भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने प्रदेश और विशेष रूप से भीलवाड़ा के औद्योगिक व खेल विकास से जुड़े सभी प्रमुख मुद्दों को विस्तार से रखा। उन्होंने अध्यक्ष महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वैश्विक युग में उद्योगों का महत्व अत्यंत बढ़ गया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब ट्रंप सरकार द्वारा भारतीय उद्योगों पर टैरिफ का दबाव बनाया गया, तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रभावी रणनीति से भारत ने अपने हित सुरक्षित किए। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था और समृद्धि का आधार उद्योग व व्यापार हैं। इसी सोच के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा “राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट” आयोजित कर 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए गए, जिनमें से 8 लाख करोड़ रुपये के एमओयू धरातल पर लागू हो रहे हैं। दिसंबर 2025 में आयोजित प्रवासी राजस्थानी दिवस को भी उन्होंने प्रदेश के विकास में सहभागिता बढ़ाने की सराहनीय पहल बताया। विधायक कोठारी ने रिप्स-2024, एमएसएमई पॉलिसी, ओडीओपी नीति, स्टार्टअप पॉलिसी, टेक्सटाइल एवं अपैरल नीति और रीको एक्ट में संशोधन सहित अनेक नीतिगत सुधारों का उल्लेख किया। “एक आवेदन, एक डिजिटल ट्रैक” और सिंगल विंडो सिस्टम को उद्योगों के लिए राहतकारी बताया। रिप्स-2024 में सेवा क्षेत्र को जोड़ने, टेक्सटाइल उद्योग को पेरोल सब्सिडी, कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग को थ्रस्ट सेक्टर में शामिल करने तथा संभाग मुख्यालयों पर प्लग एंड प्ले सुविधा विकसित करने के निर्णयों का स्वागत किया। भीलवाड़ा को टेक्सटाइल सिटी और राजस्थान का मैनचेस्टर बताते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की जीडीपी में तीसरे स्थान पर है। यहां 1 लाख लोग प्रत्यक्ष और 1.5 लाख लोग अप्रत्यक्ष रूप से कपड़ा उद्योग से जुड़े हैं तथा डेनिम उत्पादन में देश में दूसरा स्थान है। उन्होंने बिजली दरों में कमी, सोलर सीमा बढ़ाने, ट्रांसमिशन चार्ज समाप्त करने, पुरानी इकाइयों में सोलर सब्सिडी की 25% विस्तार शर्त हटाने, भीलवाड़ा टेक्सटाइल पार्क को पीएम-मित्र मेगा पार्क में शामिल करने, सिरेमिक जोन की स्थापना, रामसेतु लिंक परियोजना से जोड़ने, स्टेट ग्राउंड वाटर बोर्ड गठन, विशेष औद्योगिक पुलिस स्टेशन स्थापना, रिप्स सब्सिडी का त्रैमासिक भुगतान, भूमि कन्वर्जन सीमा 6 लाख वर्ग मीटर करने और टेक्सटाइल व माइनिंग के पृथक हब बनाने की मांग रखी। विधायक अशोक कुमार कोठारी ने खेलों पर बोलते हुए उन्होंने खेल मंत्री राज्य वर्धन सिंह राठौड़ के एथेंस ओलंपिक रजत पदक का उल्लेख करते हुए मिशन ओलंपिक की सराहना की। उन्होंने भीलवाड़ा के खिलाड़ियों सुरेन्द्र कटारिया (अर्जुन पुरस्कार 1973), अभिजीत गुप्ता (अर्जुन पुरस्कार 2013) और अश्विनी विश्नोई की उपलब्धियों का जिक्र भी किया। उन्होंने कोचों की कमी दूर करने, जिला स्तर पर स्टेडियम निर्माण, राज्य में ‘साई’ जैसी संस्था बनाने, स्थानीय निकायों के माध्यम से संचालन व्यवस्था और सी एस आर मद से उद्योगों को खेलों में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया। अंत में उन्होंने कहा कि उद्योग बढ़ेंगे तो रोजगार बढ़ेगा और रोजगार बढ़ेगा तो प्रदेश निरंतर उन्नति करेगा।

- विधायक कोठारी ने रखे कई अहम सुझाव भीलवाड़ा 19 फरवरी ।राजस्थान विधानसभा में युवा मामले एवं खेल और उद्योग पर चर्चा के दौरान भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने प्रदेश और विशेष रूप से भीलवाड़ा के औद्योगिक व खेल विकास से जुड़े सभी प्रमुख मुद्दों को विस्तार से रखा। उन्होंने अध्यक्ष महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वैश्विक युग में उद्योगों का महत्व अत्यंत बढ़ गया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब ट्रंप सरकार द्वारा भारतीय उद्योगों पर टैरिफ का दबाव बनाया गया, तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रभावी रणनीति से भारत ने अपने हित सुरक्षित किए। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था और समृद्धि का आधार उद्योग व व्यापार हैं। इसी सोच के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा “राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट” आयोजित कर 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए गए, जिनमें से 8 लाख करोड़ रुपये के एमओयू धरातल पर लागू हो रहे हैं। दिसंबर 2025 में आयोजित प्रवासी राजस्थानी दिवस को भी उन्होंने प्रदेश के विकास में सहभागिता बढ़ाने की सराहनीय पहल बताया। विधायक कोठारी ने रिप्स-2024, एमएसएमई पॉलिसी, ओडीओपी नीति, स्टार्टअप पॉलिसी, टेक्सटाइल एवं अपैरल नीति और रीको एक्ट में संशोधन सहित अनेक नीतिगत सुधारों का उल्लेख किया। “एक आवेदन, एक डिजिटल ट्रैक” और सिंगल विंडो सिस्टम को उद्योगों के लिए राहतकारी बताया। रिप्स-2024 में सेवा क्षेत्र को जोड़ने, टेक्सटाइल उद्योग को पेरोल सब्सिडी, कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग को थ्रस्ट सेक्टर में शामिल करने तथा संभाग मुख्यालयों पर प्लग एंड प्ले सुविधा विकसित करने के निर्णयों का स्वागत किया। भीलवाड़ा को टेक्सटाइल सिटी और राजस्थान का मैनचेस्टर बताते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की जीडीपी में तीसरे स्थान पर है। यहां 1 लाख लोग प्रत्यक्ष और 1.5 लाख लोग अप्रत्यक्ष रूप से कपड़ा उद्योग से जुड़े हैं तथा डेनिम उत्पादन में देश में दूसरा स्थान है। उन्होंने बिजली दरों में कमी, सोलर सीमा बढ़ाने, ट्रांसमिशन चार्ज समाप्त करने, पुरानी इकाइयों में सोलर सब्सिडी की 25% विस्तार शर्त हटाने, भीलवाड़ा टेक्सटाइल पार्क को पीएम-मित्र मेगा पार्क में शामिल करने, सिरेमिक जोन की स्थापना, रामसेतु लिंक परियोजना से जोड़ने, स्टेट ग्राउंड वाटर बोर्ड गठन, विशेष औद्योगिक पुलिस स्टेशन स्थापना, रिप्स सब्सिडी का त्रैमासिक भुगतान, भूमि कन्वर्जन सीमा 6 लाख वर्ग मीटर करने और टेक्सटाइल व माइनिंग के पृथक हब बनाने की मांग रखी। विधायक अशोक कुमार कोठारी ने खेलों पर बोलते हुए उन्होंने खेल मंत्री राज्य वर्धन सिंह राठौड़ के एथेंस ओलंपिक रजत पदक का उल्लेख करते हुए मिशन ओलंपिक की सराहना की। उन्होंने भीलवाड़ा के खिलाड़ियों सुरेन्द्र कटारिया (अर्जुन पुरस्कार 1973), अभिजीत गुप्ता (अर्जुन पुरस्कार 2013) और अश्विनी विश्नोई की उपलब्धियों का जिक्र भी किया। उन्होंने कोचों की कमी दूर करने, जिला स्तर पर स्टेडियम निर्माण, राज्य में ‘साई’ जैसी संस्था बनाने, स्थानीय निकायों के माध्यम से संचालन व्यवस्था और सी एस आर मद से उद्योगों को खेलों में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया। अंत में उन्होंने कहा कि उद्योग बढ़ेंगे तो रोजगार बढ़ेगा और रोजगार बढ़ेगा तो प्रदेश निरंतर उन्नति करेगा।1
- भीलवाड़ा शहर में अरिहंत हॉस्पिटल के समीप हुए सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक के हाथ पर ‘दिनेश’ नाम गुदा हुआ है, जिससे पहचान में मदद मिलने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस आसपास के थानों में सूचना भेजकर, अस्पताल व क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।1
- वन विभाग द्वारा अरनिया घोड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना (RFBDP) के तहत उपवन संरक्षक श्री मारिया साइन ए. के निर्देश में ग्राम अरनिया घोड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में लगभग 70 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वन विभाग के रेंजर नरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को विभाग की गतिविधियों के बारे में बताया । कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक राधेश्याम कुमावत ने RFBDP के बारे में बताया कि यह राजस्थान वन विभाग की एक अग्रणी परियोजना है जिसे AFD (Agence Française de Développement) द्वारा वित्त पोषित किया गया है। यह परियोजना पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में चल रही है और इसका उद्देश्य है – पारिस्थितिक तंत्रों का पुनरुद्धार, जैव विविधता की रक्षा, और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर वनों का सतत और सहभागी प्रबंधन। कार्यक्रम के दौरान गाँव-वासियों को नुक्कड़ नाटक संस्था अजमेरू कला मंडल, अजमेर के कलाकारों ने वन संरक्षण, जल संरक्षण, महिलाओं की भागीदारी, वन्य जीव संरक्षण आदि गतिविधियों का महत्व नाच गान और खुली चर्चा के माध्यम से बताया। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के कर्मचारी थानमल परिहार क्षत्रिय वन अधिकारी, आबिद खान वनपाल, खुशवंत सिंह वनपाल, हेमा कुमारी माली वनरक्षक, फील्ड स्टाफ शैतान लाल मीणा, त्रिलोक मीणा एवं जागरूक ग्रामीण आदि उपस्थित रहे l1
- असावरी से धनवाड़ा सड़क चौराया कोटडी भीलवाड़ा राजस्थान1
- Sri laksmipati Thakur ji Maharaj aapki Jay ho Jay ho 🌷🌷🙏🏻🙏🏽🙏🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷1
- Post by Yashpal Singh1
- Post by Hello Rajputana3
- उदलियास | उदलियास में मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। तेज अंधड़, मेघ गर्जना और झमाझम बारिश के साथ कुछ देर तक छोटे बेर के आकार के ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासकर गेहूं सरसों की फसल प्रभावित होने से किसान मायूस नजर आए। उदलियास सहित कई गांवों में मौसम का मिजाज बदला। शिव सिंह सोलंकी ने बताया कि उदलियास में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। शाम करीब पांच बजे अचानक काली घटाएं छा गई और छह बजे के आसपास मेघ गर्जना व आकाशीय बिजली की चमक के साथ तेज अंधड़ और झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कुछ देर तक छोटे बेर के आकार के ओले भी गिरे। तेज अंधड़ के चलते क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। अचानक हुई बारिश से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली, वहीं खेतों सरसों की कटाई कर रहे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं। कटाई के दौरान हुई बारिश से फसल खराब होने की आशंका है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसान सरकार से मुआवजा दिलवाने की मांग की l3