बिरसिंहपुर पाली में निकली भव्य कांवर यात्रा, 4 से 5 हजार शिवभक्त हुए शामिल लोकेशन : उमरिया, बिरसिंहपुर पाली रिपोर्टर : श्याम गुप्ता उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में आज आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां विशाल कांवर यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 4 से 5 हजार शिवभक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भव्य कांवर यात्रा मां बिरासनी मंदिर से प्रारंभ होकर पचलेश्वर धाम तक पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा 12 शिवलिंगों का जलाभिषेक किया गया। रास्ते भर जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा कांवरियों का स्वागत किया गया। कांवर यात्रा के दौरान विशाल भंडारे एवं शिव भजनों का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से नगर गूंज उठा। यात्रा में शामिल शिवभक्तों ने बिरासनी सेवा समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, पेयजल, स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। पूरी कांवर यात्रा के दौरान शासन-प्रशासन का भी सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके चलते यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन वर्षों से लगातार इस भव्य कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ हजारों शिवभक्त यात्रा में शामिल हुए। यह भव्य आयोजन श्री श्री 1008 श्री भगत गिरी बच्चू महाराज जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
बिरसिंहपुर पाली में निकली भव्य कांवर यात्रा, 4 से 5 हजार शिवभक्त हुए शामिल लोकेशन : उमरिया, बिरसिंहपुर पाली रिपोर्टर : श्याम गुप्ता उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में आज आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां विशाल कांवर यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 4 से 5 हजार शिवभक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भव्य कांवर यात्रा मां बिरासनी मंदिर
से प्रारंभ होकर पचलेश्वर धाम तक पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा 12 शिवलिंगों का जलाभिषेक किया गया। रास्ते भर जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा कांवरियों का स्वागत किया गया। कांवर यात्रा के दौरान विशाल भंडारे एवं शिव भजनों का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों
से नगर गूंज उठा। यात्रा में शामिल शिवभक्तों ने बिरासनी सेवा समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, पेयजल, स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। पूरी कांवर यात्रा के दौरान शासन-प्रशासन का भी सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके चलते यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन वर्षों से
लगातार इस भव्य कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ हजारों शिवभक्त यात्रा में शामिल हुए। यह भव्य आयोजन श्री श्री 1008 श्री भगत गिरी बच्चू महाराज जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
- बिरसिंहपुर पाली में निकली भव्य कांवर यात्रा, 4 से 5 हजार शिवभक्त हुए शामिल लोकेशन : उमरिया, बिरसिंहपुर पाली रिपोर्टर : श्याम गुप्ता उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में आज आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां विशाल कांवर यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 4 से 5 हजार शिवभक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भव्य कांवर यात्रा मां बिरासनी मंदिर से प्रारंभ होकर पचलेश्वर धाम तक पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा 12 शिवलिंगों का जलाभिषेक किया गया। रास्ते भर जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा कांवरियों का स्वागत किया गया। कांवर यात्रा के दौरान विशाल भंडारे एवं शिव भजनों का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से नगर गूंज उठा। यात्रा में शामिल शिवभक्तों ने बिरासनी सेवा समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, पेयजल, स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। पूरी कांवर यात्रा के दौरान शासन-प्रशासन का भी सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके चलते यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन वर्षों से लगातार इस भव्य कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ हजारों शिवभक्त यात्रा में शामिल हुए। यह भव्य आयोजन श्री श्री 1008 श्री भगत गिरी बच्चू महाराज जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।4
- नाग पंचमी पर पाली में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब,आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा नाग पंचमी पर पाली में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब उमरिया तपस गुप्ता नाग पंचमी के पावन अवसर पर सोमवार को बिरसिंहपुर पाली में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। उमरिया जिले की सुप्रसिद्ध विशाल कावड़ यात्रा में करीब 5 हजार कावड़िए शामिल हुए। आदिशक्ति जगत जननी माँ बिरासिनी शक्तिपीठ से शुरू हुई यात्रा ग्राम बरबसपुर स्थित पंचलेश्वर धाम पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कावड़ यात्रा में बिरसिंहपुर पाली सहित आसपास के नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। श्रद्धालु स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर मैदान में एकत्रित हुए, जिसके बाद झिरिया कुंड से पवित्र जल भरकर माँ बिरासिनी मंदिर पहुंचे। यहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रा करते हुए पंचलेश्वर धाम बरबसपुर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ सहित 12 शिवलिंगों का जलाभिषेक किया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में माँ बिरासिनी सेवा समिति की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। समिति के पदाधिकारियों और सेवादारों ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संभाला। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बावजूद यात्रा का सुव्यवस्थित संचालन समिति के सेवाभाव और समर्पण को दर्शाता रहा। यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और धर्मप्रेमी लोगों द्वारा कावड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर जलपान और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई। स्वागत के दौरान शिवभक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया। यात्रा के समापन अवसर पर माँ बिरासिनी सेवा समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम ने आयोजन की रौनक बढ़ा दी। धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया। पूरी यात्रा के दौरान शासन-प्रशासन का सहयोग भी प्राप्त हुआ। सुरक्षा, यातायात और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों की टीमें सक्रिय रहीं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन वर्षों से लगातार आयोजित हो रही यह कावड़ यात्रा अब बिरसिंहपुर पाली के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल हो चुकी है। पूज्य श्री श्री 1008 श्री भगतगिरी (बच्चू महाराज) जी के सानिध्य में आयोजित इस यात्रा ने श्रद्धा के साथ सेवा, अनुशासन और सामाजिक एकता का संदेश दिया। क्षेत्रवासियों ने कावड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए माँ बिरासिनी सेवा समिति के पदाधिकारियों और सेवादारों के प्रयासों की सराहना की। समिति की मेहनत और सेवाभाव के चलते हजारों शिवभक्तों ने सुरक्षित एवं भक्तिमय वातावरण में यात्रा पूरी कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।4
- सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवम् शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की तृतीय बैठक मे सहभागिता की l1
- नागपंचमी पर मानपुर में सजा कुश्ती का अखाड़ा, पहलवानों के दांव-पेंच देखने उमड़ा जनसैलाब नागपंचमी पर मानपुर में सजा कुश्ती का अखाड़ा, पहलवानों के दांव-पेंच देखने उमड़ा जनसैलाब मानपुर। नागपंचमी के शुभ एवं पावन पर्व के अवसर पर मानपुर में भव्य कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पारंपरिक अखाड़े में क्षेत्रभर से पहुंचे पहलवानों ने अपने दमखम और शानदार दांव-पेंच से दर्शकों का रोमांच बढ़ा दिया। कुश्ती मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जैसे-जैसे मुकाबले आगे बढ़े, दर्शकों में उत्साह और रोमांच भी बढ़ता गया। पहलवानों के जोरदार दांव-पेंच और शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों एवं जयकारों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मंच पर मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने पहलवानों का उत्साह बढ़ाते हुए नागपंचमी पर्व की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। आयोजकों ने बताया कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल हमारी ग्रामीण संस्कृति और खेल विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है और युवा पीढ़ी भी भारतीय पारंपरिक खेलों से जुड़ती है। मानपुर में आयोजित इस कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। देर तक अखाड़े में पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले जारी रहे और दर्शकों की भीड़ कार्यक्रम का आनंद लेती रही।1
- उमरिया /नागपंचमी के शुभ पावन पर्व के उपलक्ष्य पर मानपुर में चल रहा शानदार कुश्ती कार्यक्रम भारी संख्या में दर्शकों के साथ मंचासीन विराजे जनप्रतिनिधि1
- उमरिया जिले में तेज बारिश का कहर, नदी-नालों में उफान से पुल-पुलिया टूटीं, कच्चे मकानों को भी नुकसान उमरिया जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के कई नदी-नालों में उफान आ गया है। पानी का बहाव तेज होने से कई जगहों पर नदी के पुल और पुलिया क्षतिग्रस्त होकर टूट गई हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हो गया है। वहीं, तेज बारिश के चलते कई कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचने की खबर सामने आ रही है। कुछ स्थानों पर मकानों के गिरने से लोगों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। कई रास्तों पर पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि तेज बारिश और उफनते नदी-नालों के बीच जोखिम लेकर आवागमन न करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।1
- _बारिश का कहर_पुल बहे,घर जमींदोज,खेतों में तबाही,किसानों की टूटी कमर_* _बारिश का कहर_पुल बहे,घर जमींदोज,खेतों में तबाही,किसानों की टूटी कमर_* उमरिया । जनपद मानपुर क्षेत्र में पिछले 24 से 48 घंटे से जारी तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।ग्राम कठार के छिंदहा टोला और गड़िया टोला में पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं,वहीं ग्राम बिजौरी के पिपरहा टोला में भी तेज बारिश के बहाव में पुल बह गया।ग्रामीणों के सामने अब आवागमन का संकट खड़ा हो गया है।आसमानी आफत यहीं नहीं थमी।लगातार बारिश के चलते कई कच्चे और कमजोर मकानों के धराशायी होने की खबर है।इसके अलावा अधिकांश पक्के मकान भी टपकने लगे है।कठार निवासी रविकांत पटेल का मकान भी बारिश की मार से जमींदोज हो गया,इसके अलावा क्षेत्र में कई अन्य घरों के गिरने की सूचना भी सामने आ रही है।सबसे ज्यादा मार अन्नदाता किसानों पर पड़ी है।खेतों में पानी और तेज बहाव के कारण कई जगह खेतों की मेड़ें पूरी तरह ध्वस्त हो गई हैं।मेड़ों के टूटने से खेतों की मिट्टी और फसल पानी के साथ बह गई,जिससे किसानों की महीनों की मेहनत पलभर में बर्बाद हो गई।जिस फसल को किसान अपने परिवार की उम्मीद और साल भर की रोजी-रोटी समझकर सींच रहा था,वही आज पानी के तेज बहाव में तबाही का मंजर बन गई है।बारिश किसानों के लिए राहत नहीं,आफत बनकर बरसी है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित गांवों का तत्काल सर्वे कराया जाए,क्षतिग्रस्त पुलों और मकानों का आकलन कर राहत एवं मुआवजा दिया जाए तथा आवागमन बहाल करने के लिए तत्काल ज़रूरी कदम उठाए जाएं।_2
- 💥*_पुल बहे,घर जमींदोज,खेतों में तबाही,किसानों की टूटी कमर उमरिया_जनपद मानपुर क्षेत्र में पिछले 24 से 48 घंटे से जारी तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।ग्राम कठार के छिंदहा टोला और गड़िया टोला में पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं,वहीं ग्राम बिजौरी के पिपरहा टोला में भी तेज बारिश के बहाव में पुल बह गया।ग्रामीणों के सामने अब आवागमन का संकट खड़ा हो गया है।आसमानी आफत यहीं नहीं थमी।लगातार बारिश के चलते कई कच्चे और कमजोर मकानों के धराशायी होने की खबर है।इसके अलावा अधिकांश पक्के मकान भी टपकने लगे है।कठार निवासी रविकांत पटेल का मकान भी बारिश की मार से जमींदोज हो गया,इसके अलावा क्षेत्र में कई अन्य घरों के गिरने की सूचना भी सामने आ रही है।सबसे ज्यादा मार अन्नदाता किसानों पर पड़ी है।खेतों में पानी और तेज बहाव के कारण कई जगह खेतों की मेड़ें पूरी तरह ध्वस्त हो गई हैं।मेड़ों के टूटने से खेतों की मिट्टी और फसल पानी के साथ बह गई,जिससे किसानों की महीनों की मेहनत पलभर में बर्बाद हो गई।जिस फसल को किसान अपने परिवार की उम्मीद और साल भर की रोजी-रोटी समझकर सींच रहा था,वही आज पानी के तेज बहाव में तबाही का मंजर बन गई है।बारिश किसानों के लिए राहत नहीं,आफत बनकर बरसी है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित गांवों का तत्काल सर्वे कराया जाए,क्षतिग्रस्त पुलों और मकानों का आकलन कर राहत एवं मुआवजा दिया जाए तथा आवागमन बहाल करने के लिए तत्काल ज़रूरी कदम उठाए जाएं।_2