QR कोड के जरिए ठगी का नया पैंतरा पलिया में CSC संचालक से 25 हजार की धोखाधड़ी पलिया-खीरी, 11 मार्च: ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नाम पर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। पलिया तहसील क्षेत्र में एक शातिर युवक ने जन सेवा केंद्र (CSC) संचालक को झांसे में लेकर 25 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। हालांकि लोगों की सतर्कता से आरोपी मौके से भाग नहीं सका और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पलिया क्षेत्र के ग्राम पट्टी पतवारा निवासी जनसेवा केंद्र संचालक अर्पित कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक अज्ञात युवक उनकी दुकान पर आया। उसने अपने खाते में 25 हजार रुपये ट्रांसफर कराने की बात कहते हुए एक क्यूआर कोड दिखाया। संचालक ने बताए गए क्यूआर कोड पर जैसे ही 25 हजार रुपये ट्रांसफर किए, युवक पैसे देने के बजाय बहाने बनाने लगा। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी दुकान से निकलकर अपनी गाड़ी पर बैठकर भागने लगा। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पलिया पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पीड़ित अर्पित कुमार ने बताया कि घटना को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें उनके 25 हजार रुपये वापस नहीं मिले। उनका कहना है कि आरोपी पहले भी कई लोगों को इसी तरह ठगी का शिकार बना चुका है। क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है। प्रदेश सरकार जहां अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति की बात करती है, वहीं इस तरह के मामलों से लोगों में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित को उसका पैसा कब तक वापस मिलता है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है, आरोपी ठक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

- पलिया-खीरी, 11 मार्च: ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नाम पर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। पलिया तहसील क्षेत्र में एक शातिर युवक ने जन सेवा केंद्र (CSC) संचालक को झांसे में लेकर 25 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। हालांकि लोगों की सतर्कता से आरोपी मौके से भाग नहीं सका और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पलिया क्षेत्र के ग्राम पट्टी पतवारा निवासी जनसेवा केंद्र संचालक अर्पित कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक अज्ञात युवक उनकी दुकान पर आया। उसने अपने खाते में 25 हजार रुपये ट्रांसफर कराने की बात कहते हुए एक क्यूआर कोड दिखाया। संचालक ने बताए गए क्यूआर कोड पर जैसे ही 25 हजार रुपये ट्रांसफर किए, युवक पैसे देने के बजाय बहाने बनाने लगा। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी दुकान से निकलकर अपनी गाड़ी पर बैठकर भागने लगा। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पलिया पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पीड़ित अर्पित कुमार ने बताया कि घटना को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें उनके 25 हजार रुपये वापस नहीं मिले। उनका कहना है कि आरोपी पहले भी कई लोगों को इसी तरह ठगी का शिकार बना चुका है। क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है। प्रदेश सरकार जहां अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति की बात करती है, वहीं इस तरह के मामलों से लोगों में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित को उसका पैसा कब तक वापस मिलता है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है, आरोपी ठक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- खीरी टाउन में भारत एजेंसी पर गैस की किल्लत,बुकिंग नम्बर भी बन्द ये उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती का है लोग सिलेंडर लेकर लाइन लगाने के लिए टूट पड़े हैं यूपी के श्रावस्ती जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए घंटो लाईन में खड़े रहने के कारण महिला हुई बेहोश मार गोरखपुर में LPG सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े लड़कों के बीच तगड़ा मार हो गया1
- Post by अमित कुमार2
- लखीमपुर खीरी। नो स्मोकिंग डे के अवसर पर सीएमओ कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम व हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने अधिकारियों व कर्मचारियों को तंबाकू का सेवन न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि भारत में तंबाकू सेवन से हर साल लगभग 13 लाख लोगों की मौत होती है और युवाओं में इसकी लत तेजी से बढ़ रही है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा, डॉ. धनीराम, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. पूनम समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।1
- पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में आज दिनांक 11.03.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 182/2026 धारा 65(1) बीएनएस व 4(2) पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सुहेब अली पुत्र रोज अली निवासी मोहनपुरवा थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।1
- Post by Anuj1
- मार....मार....मार गोरखपुर में LPG सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े लड़कों के बीच तगड़ा मार हो गया1
- अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। आज बुधवार को पलिया पुलिस क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौराम पुलिस टीम ने नगर के मोहल्ला माहिगिरान द्वितीय निवासी सदाकत अली पुत्र शराफत अली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के पास से 4.45 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सरोज, उपनिरीक्षक आदित्य कुमार, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, कांस्टेबल अनुज कुमार एवं कांस्टेबल अमन राय शामिल रहे। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे इस अभियान के बाद भी पलिया क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।1