सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवद्वार, घोरावल व शाहगंज में गूंजा सेवा और विकास का संदेश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवाकाल की उपलब्धियों पर आधारित नुक्कड़ नाटक ने लोगों को किया जागरूक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन-जन तक पहुंची प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों की सेवा, विकास और जनकल्याण की यात्रा* सोनभद्र। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा यात्रा एवं इस दौरान किए गए अभूतपूर्व कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन घोरावल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर किया गया। शिवद्वार, घोरावल एवं शाहगंज में आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश के विकास, जनकल्याण, गरीबों के उत्थान, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के अवसरों तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए परिवर्तन को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कलाकारों ने संवाद, अभिनय एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लंबे सेवाकाल की प्रमुख उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों की रूपरेखा लोगों के समक्ष रखी। प्रस्तुति के दौरान उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक नुक्कड़ नाटक को देखा और इसके माध्यम से विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश में हुए विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को जनसामान्य तक सरल और रोचक माध्यम से पहुंचाना रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने यह संदेश भी दिया कि जनसेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ किए गए कार्यों का प्रभाव समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचता है। शिवद्वार, घोरावल एवं शाहगंज में आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत की गई जानकारी को लोगों ने रुचि के साथ देखा और प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सेवाकाल में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।
सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवद्वार, घोरावल व शाहगंज में गूंजा सेवा और विकास का संदेश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवाकाल की उपलब्धियों पर आधारित नुक्कड़ नाटक ने लोगों को किया जागरूक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन-जन तक पहुंची प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों की सेवा, विकास और जनकल्याण की यात्रा* सोनभद्र। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा यात्रा एवं इस दौरान किए गए अभूतपूर्व कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन घोरावल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर किया गया। शिवद्वार, घोरावल एवं शाहगंज में आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम
से कलाकारों ने प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश के विकास, जनकल्याण, गरीबों के उत्थान, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के अवसरों तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए परिवर्तन को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कलाकारों ने संवाद, अभिनय एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लंबे सेवाकाल की प्रमुख उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों की रूपरेखा लोगों के समक्ष रखी। प्रस्तुति के दौरान उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक नुक्कड़ नाटक को देखा और इसके माध्यम से विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
जी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश में हुए विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को जनसामान्य तक सरल और रोचक माध्यम से पहुंचाना रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने यह संदेश भी दिया कि जनसेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ किए गए कार्यों का प्रभाव समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचता है। शिवद्वार, घोरावल एवं शाहगंज में आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत की गई जानकारी को लोगों ने रुचि के साथ देखा और प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सेवाकाल में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।
- 🚨 सोनभद्र | स्वच्छता की मिसाल 🧹 पंचमुखी महादेव मंदिर में डीएम चर्चित गौड़ ने करीब 45 मिनट स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। ♻️ 1,000 किलो प्लास्टिक एकत्र 💰 कबाड़ी से मिले ₹2,500 मंदिर को समर्पित 🗑️ मंदिर परिसर में 2 डस्टबिन स्थापित 🤝 अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने किया श्रमदान ‘स्वच्छता ही सेवा’ से ‘सेवा संकल्प’ तक—जनभागीदारी से स्वच्छ मंदिर का संदेश। #Sonbhadra #SwachhtaHiSeva #SevaSankalp #PanchmukhiMahadev1
- पंचमुखी महादेव मंदिर में गूंजी स्वच्छता की अलख, जिलाधिकारी ने स्वयं श्रमदान कर दिया जनभागीदारी का संदेश* *पंचमुखी महादेव मंदिर में गूंजी स्वच्छता की अलख, जिलाधिकारी ने स्वयं श्रमदान कर दिया जनभागीदारी का संदेश* *1000 किलो प्लास्टिक एकत्र, ₹2,500 मंदिर को समर्पित; स्वच्छता अभियान में उमड़ी जनभागीदारी* *‘स्वच्छता ही सेवा’ से ‘सेवा संकल्प’ तक—पंचमुखी महादेव मंदिर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने की पहल* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आज जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने विकास खंड राबर्ट्सगंज स्थित प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में पहुंचकर विशेष स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। जिलाधिकारी ने स्वयं श्रमदान करते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए जनभागीदारी का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान के दौरान जिलाधिकारी ने लगभग 45 मिनट तक स्वयं श्रमदान किया। उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीमती नमिता शरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने भी श्रमदान कर अभियान में सहभागिता की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक स्वच्छता अभियान में भाग लिया। अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र से लगभग 1000 किलोग्राम प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित किया गया। एकत्रित प्लास्टिक को मौके पर ही कबाड़ी को विक्रय किया गया, जिससे ₹2,500 की धनराशि प्राप्त हुई। जिलाधिकारी की पहल पर प्राप्त धनराशि को मंदिर के रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं के लिए मंदिर में ही दान कर दिया गया। स्वच्छता व्यवस्था को स्थायी रूप से बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा मंदिर परिसर में दो डस्टबिन भी स्थापित कराए गए, ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजन द्वारा कूड़े का उचित निस्तारण किया जा सके और मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में निरंतर सहयोग मिल सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा अपने आसपास के सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देना है। जब प्रशासन के साथ आमजन भी स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी स्वच्छ और सुंदर वातावरण का निर्माण संभव होगा। अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, स्थानीय कार्मिकों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।1
- झाड़ू लगा रही महिला को कोबरा ने डसा, गंभीर हालत में भर्ती, वन विभाग ने पांच फीट के सांप का किया रेस्क्यू दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के बिडर गांव में सोमवार तड़के अपने घर में झाड़ू लगा रही एक महिला को कोबरा सांप ने डस लिया। घायल महिला का इलाज सीएचसी दुद्धी में चल रहा है। बीड़र गांव निवासी बद्री सिंह पटेल ने बताया कि सोमवार की तड़के उनकी 35 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी,आंगन में बने घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान लगभग पांच फीट लंबा कोबरा सांप घर में घुस आया और महिला के दाहिने पैर में डस लिया। घटना की जानकारी जब परिवार के अन्य सदस्यों को हुई तो उन्होंने बिना समय गंवाए महिला को निजी साधन से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। परिजनों ने तुरंत डायल 112 और वन विभाग की टीम को सूचित किया। मौके पर पहुंचे वन दरोगा सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने पांच फीट के कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर डब्बे में पैक किया और हाथीनाला के जंगल में छोड़ दिया। वन दरोगा सुरेंद्र कुमार ने कहा कि गर्मी और गंदगी के कारण सांप अक्सर आबादी की ओर आ जाते है, इसलिए घरों और नालियों में साफ-सफाई बनाए रखें। उन्होंने आगे कहा कि यदि घर में सांप दिखाई दे तो स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें और तुरंत वन विभाग या डायल 112 पर सूचना दें।4
- राधा अष्टमी पर विशेष आयोजन खाटू श्याम मंदिर रेणुकूट बरसाने से आया राधा रानी का छप्पन भोग का प्रसाद देखें वीडियो में अच्छा लगे वीडियो शेयर जरूर करें जो भी खाटू श्याम बाबा के भक्त है चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें1
- सिंगरौली: भारत विकाश परिषद सिंगरौली इकाई विन्ध्यप्रांत द्वारा आयोजित कार्यक्रम मेरा राष्ट्र मेरी जिम्मेदारी को लेकर पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ का होटल सत्या में हुआ आगमन.1
- सिंगरौली के चर्चित कंचन ज्वेलर्स डकैती कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सिंगरौली पुलिस और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चौथे आरोपी सोनू उर्फ शाबिर अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर 15.33 ग्राम सोना और 3,500 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। साथ ही झारखंड में लूटी गई RONIN मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। बताया गया कि 17 सितंबर को जयंत स्थित कंचन ज्वेलर्स में हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की थी। मामले में अब तक चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि शमशाद अंसारी समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई के लिए सिंगरौली पुलिस की 10 टीमें अलग-अलग राज्यों में सक्रिय रहीं। सिंगरौली के चर्चित कंचन ज्वेलर्स डकैती कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सिंगरौली पुलिस और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चौथे आरोपी सोनू उर्फ शाबिर अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर 15.33 ग्राम सोना और 3,500 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। साथ ही झारखंड में लूटी गई RONIN मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। बताया गया कि 17 सितंबर को जयंत स्थित कंचन ज्वेलर्स में हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की थी। मामले में अब तक चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि शमशाद अंसारी समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई के लिए सिंगरौली पुलिस की 10 टीमें अलग-अलग राज्यों में सक्रिय रहीं।1
- 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र 🚨 ऑपरेशन शुद्धि में दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! हाथीनाला-दुद्धी मार्ग की रजखड़ घाटी में पलटे ट्रक से भूसी की आड़ में तस्करी की जा रही करीब ₹64 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद। 🔴 277 पेटियों व 100 बोरियों में 15,680 बोतलें 🔴 करीब 4,297 लीटर शराब बरामद 🔴 ट्रक व मोबाइल फोन भी कब्जे में 🔴 चालक समेत अन्य लोग मौके से फरार 🔴 BNS व आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज #Sonbhadra #Duddhi #OperationShuddhi #BreakingNews #शराब_तस्करी #पुलिस_कार्रवाई1
- सिंगरौली! के बैढ़न क्षेत्र अंतर्गत बलियरी राइस मिल के पीछे कथित अवैध उत्खनन की सूचना पर खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग के अधिकारी चौरसिया जी मौके पर मौजूद रहे। अब सवाल यह है कि जब्ती के बाद मामले में नियमानुसार कितनी आगे कार्रवाई होती है? या फिर मामला सिर्फ जब्ती तक सीमित रहकर रफा-दफा हो जाएगा? पूरे मामले में खनिज विभाग की अगली कार्रवाई पर नजर रहेगी। @हाइलाइट #ब्रेकिंगन्यूज़ #खनिजविभाग सिंगरौली! के बैढ़न क्षेत्र अंतर्गत बलियरी राइस मिल के पीछे कथित अवैध उत्खनन की सूचना पर खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग के अधिकारी चौरसिया जी मौके पर मौजूद रहे। अब सवाल यह है कि जब्ती के बाद मामले में नियमानुसार कितनी आगे कार्रवाई होती है? या फिर मामला सिर्फ जब्ती तक सीमित रहकर रफा-दफा हो जाएगा? पूरे मामले में खनिज विभाग की अगली कार्रवाई पर नजर रहेगी। @हाइलाइट #ब्रेकिंगन्यूज़ #खनिजविभाग1
- पिपरा कुरुद में शहीद दयाल पनिका शहादत दिवस पर कार्यक्रम, मनोज शाह ने किया संबोधित पिपरा कुरुद में शहीद दयाल पनिका शहादत दिवस पर कार्यक्रम, मनोज शाह ने किया संबोधित सिंगरौली। पिपरा कुरुद में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आदिवासी गौरव अमर शहीद दयाल पनिका की शहादत दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग मनोज शाह शामिल हुए। इस दौरान मनोज शाह ने कार्यक्रम में उपस्थित माताओं, बहनों और नौजवान साथियों को संबोधित किया। उन्होंने शहीद दयाल पनिका के योगदान और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अमर शहीद दयाल पनिका के बलिदान को स्मरण किया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।3