logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झाड़ू लगा रही महिला को कोबरा ने डसा, गंभीर हालत में भर्ती, वन विभाग ने पांच फीट के सांप का किया रेस्क्यू दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के बिडर गांव में सोमवार तड़के अपने घर में झाड़ू लगा रही एक महिला को कोबरा सांप ने डस लिया। घायल महिला का इलाज सीएचसी दुद्धी में चल रहा है। बीड़र गांव निवासी बद्री सिंह पटेल ने बताया कि सोमवार की तड़के उनकी 35 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी,आंगन में बने घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान लगभग पांच फीट लंबा कोबरा सांप घर में घुस आया और महिला के दाहिने पैर में डस लिया। घटना की जानकारी जब परिवार के अन्य सदस्यों को हुई तो उन्होंने बिना समय गंवाए महिला को निजी साधन से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। परिजनों ने तुरंत डायल 112 और वन विभाग की टीम को सूचित किया। मौके पर पहुंचे वन दरोगा सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने पांच फीट के कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर डब्बे में पैक किया और हाथीनाला के जंगल में छोड़ दिया। वन दरोगा सुरेंद्र कुमार ने कहा कि गर्मी और गंदगी के कारण सांप अक्सर आबादी की ओर आ जाते है, इसलिए घरों और नालियों में साफ-सफाई बनाए रखें। उन्होंने आगे कहा कि यदि घर में सांप दिखाई दे तो स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें और तुरंत वन विभाग या डायल 112 पर सूचना दें।

5 hrs ago
user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
विवेक कुमार चन्द्रवंशी
Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
975aebd2-625f-4f26-8990-301bf9fd56d1

झाड़ू लगा रही महिला को कोबरा ने डसा, गंभीर हालत में भर्ती, वन विभाग ने पांच फीट के सांप का किया रेस्क्यू दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के बिडर गांव में सोमवार तड़के अपने घर में झाड़ू लगा रही एक महिला को कोबरा सांप ने डस लिया। घायल महिला का इलाज सीएचसी दुद्धी में चल रहा है। बीड़र गांव निवासी बद्री सिंह

d28a024f-96a2-4da8-b887-86c62e0b28e2

पटेल ने बताया कि सोमवार की तड़के उनकी 35 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी,आंगन में बने घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान लगभग पांच फीट लंबा कोबरा सांप घर में घुस आया और महिला के दाहिने पैर में डस लिया। घटना की जानकारी जब परिवार के अन्य सदस्यों को हुई तो उन्होंने बिना समय गंवाए महिला को निजी

साधन से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। परिजनों ने तुरंत डायल 112 और वन विभाग की टीम को सूचित किया। मौके पर पहुंचे वन दरोगा सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने पांच फीट के कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर डब्बे में पैक किया और हाथीनाला

के जंगल में छोड़ दिया। वन दरोगा सुरेंद्र कुमार ने कहा कि गर्मी और गंदगी के कारण सांप अक्सर आबादी की ओर आ जाते है, इसलिए घरों और नालियों में साफ-सफाई बनाए रखें। उन्होंने आगे कहा कि यदि घर में सांप दिखाई दे तो स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें और तुरंत वन विभाग या डायल 112 पर सूचना दें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • तेज़ रफ़्तार बोलेरो की टक्कर से 65 वर्षीय पैदल यात्री घायल, चालक फरार दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में सोमवार शाम करीब 7 बजे कादल चौराहा से आगे ब्रह्मदेव के घर के समीप रेणुकूट की ओर से दुद्धी की ओर आ रही एक तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने पैदल चल रहे 65 वर्षीय राजकुमार महतो पुत्र स्व. बाउल महतो निवासी कादल, को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन सहित चालक मौके से भाग निकला। टक्कर लगने के बाद राजकुमार महतो सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, घायल के दाएं हाथ में फ्रैक्चर की आशंका है और उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे रेफर किया जा सकता है।परिजनों ने बताया कि राजकुमार महतो अपने मझौली स्थित नए घर से पुराने घर कादल आ रहे थे और पैदल चल रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने यह भी बताया कि जहां यह घटना घटी है, वहीं कल रविवार भी एक सड़क हादसा हुआ था जिसमें दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई थी। रविवार को दोपहर बाद अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सूरज गोंड (25)निवासी कटौली और मनोज गोंड (24) निवासी मझौली ,की मौत हो गई थी।
    4
    तेज़ रफ़्तार बोलेरो की टक्कर से 65 वर्षीय पैदल यात्री घायल, चालक फरार
दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में सोमवार शाम करीब 7 बजे कादल चौराहा से आगे ब्रह्मदेव के घर के समीप रेणुकूट की ओर से दुद्धी की ओर आ रही एक तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने पैदल चल रहे 65 वर्षीय राजकुमार महतो पुत्र स्व. बाउल महतो निवासी कादल, को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन सहित चालक मौके से भाग निकला।
टक्कर लगने के बाद राजकुमार महतो सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार, घायल के दाएं हाथ में फ्रैक्चर की आशंका है और उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे रेफर किया जा सकता है।परिजनों ने बताया कि राजकुमार महतो अपने मझौली स्थित नए घर से पुराने घर कादल आ रहे थे और पैदल चल रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया।
परिजनों ने यह भी बताया कि जहां यह घटना घटी है, वहीं कल रविवार भी एक सड़क हादसा हुआ था जिसमें दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई थी। रविवार को दोपहर बाद अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सूरज गोंड (25)निवासी कटौली और मनोज गोंड (24) निवासी मझौली ,की मौत हो गई थी।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रेलवे पोल संख्या 48 के पास अंडरग्राउंड क्रॉसिंग की मांग, वर्षों से ज्ञापन के बावजूद समस्या जस की तस। हरनाकछार में रेलवे क्रॉसिंग की मांग तेज, हजारों ग्रामीणों की जिंदगी दांव पर। रेलवे पोल संख्या 48 के पास अंडरग्राउंड क्रॉसिंग की मांग, वर्षों से ज्ञापन के बावजूद समस्या जस की तस। विंढमगंज, सोनभद्र। ग्राम पंचायत हरनाकछार के ग्रामीणों ने रेलवे लाइन पार करने की गंभीर समस्या को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद की है। ग्राम पंचायत के लेटर पैड पर 21 सितंबर 2026 को रेल मंत्रालय, नई दिल्ली के नाम दिए गए पत्र में रेलवे पोल संख्या 48 के पास अंडरग्राउंड क्रॉसिंग बनाने की मांग की गई है। ग्राम पंचायत के पत्र के अनुसार, रेलवे लाइन दोहरीकरण के बाद हरनाकछार के ग्रामीणों, बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और पशुओं को रेलवे लाइन पार करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी क्षेत्र में किसी व्यक्ति के बीमार पड़ने या किसी आपात स्थिति में रेलवे लाइन पार करना बड़ी परेशानी बन जाता है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि हरनाकछार और आसपास के हजारों लोग रोजमर्रा की जरूरतों, विद्यालय, बाजार, पूजा-पाठ और अन्य कार्यों के लिए रेलवे लाइन पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था नहीं की गई तो किसी गंभीर हादसे की स्थिति पैदा हो सकती है। ग्राम पंचायत के पत्र में बताया गया है कि इस समस्या को लेकर कुछ वर्ष पहले तत्कालीन सांसद पकौड़ी लाल कोल को भी ग्राम पंचायत के लेटर पैड पर ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्राम प्रधान रीना देवी ने रेल मंत्रालय से मांग की है कि पोल संख्या 48 के पास अंडरग्राउंड क्रॉसिंग का निर्माण कराने के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन मिल सके। अब सवाल यह है कि रेलवे विभाग कब जागेगा और हरनाकछार के ग्रामीणों को सुरक्षित रास्ता कब मिलेगा? विंढमगंज सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद
    3
    रेलवे पोल संख्या 48 के पास अंडरग्राउंड क्रॉसिंग की मांग, वर्षों से ज्ञापन के बावजूद समस्या जस की तस।
हरनाकछार में रेलवे क्रॉसिंग की मांग तेज, हजारों ग्रामीणों की जिंदगी दांव पर।
रेलवे पोल संख्या 48 के पास अंडरग्राउंड क्रॉसिंग की मांग, वर्षों से ज्ञापन के बावजूद समस्या जस की तस।
विंढमगंज, सोनभद्र। ग्राम पंचायत हरनाकछार के ग्रामीणों ने रेलवे लाइन पार करने की गंभीर समस्या को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद की है। ग्राम पंचायत के लेटर पैड पर 21 सितंबर 2026 को रेल मंत्रालय, नई दिल्ली के नाम दिए गए पत्र में रेलवे पोल संख्या 48 के पास अंडरग्राउंड क्रॉसिंग बनाने की मांग की गई है।
ग्राम पंचायत के पत्र के अनुसार, रेलवे लाइन दोहरीकरण के बाद हरनाकछार के ग्रामीणों, बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और पशुओं को रेलवे लाइन पार करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी क्षेत्र में किसी व्यक्ति के बीमार पड़ने या किसी आपात स्थिति में रेलवे लाइन पार करना बड़ी परेशानी बन जाता है।
सबसे बड़ी चिंता यह है कि हरनाकछार और आसपास के हजारों लोग रोजमर्रा की जरूरतों, विद्यालय, बाजार, पूजा-पाठ और अन्य कार्यों के लिए रेलवे लाइन पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था नहीं की गई तो किसी गंभीर हादसे की स्थिति पैदा हो सकती है।
ग्राम पंचायत के पत्र में बताया गया है कि इस समस्या को लेकर कुछ वर्ष पहले तत्कालीन सांसद पकौड़ी लाल कोल को भी ग्राम पंचायत के लेटर पैड पर ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
ग्राम प्रधान रीना देवी ने रेल मंत्रालय से मांग की है कि पोल संख्या 48 के पास अंडरग्राउंड क्रॉसिंग का निर्माण कराने के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।
अब सवाल यह है कि रेलवे विभाग कब जागेगा और हरनाकछार के ग्रामीणों को सुरक्षित रास्ता कब मिलेगा?
विंढमगंज सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद
    user_Jitendr Prshad
    Jitendr Prshad
    Court reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • राधा अष्टमी पर विशेष आयोजन खाटू श्याम मंदिर रेणुकूट बरसाने से आया राधा रानी का छप्पन भोग का प्रसाद देखें वीडियो में अच्छा लगे वीडियो शेयर जरूर करें जो भी खाटू श्याम बाबा के भक्त है चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें
    1
    राधा अष्टमी पर विशेष आयोजन खाटू श्याम मंदिर रेणुकूट बरसाने से आया राधा रानी का छप्पन भोग का प्रसाद देखें वीडियो में अच्छा लगे वीडियो शेयर जरूर करें जो भी खाटू श्याम बाबा के भक्त है चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    12 hrs ago
  • भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव एवं ताहीर अंसारी, मानवेन्द्र प्रताप देव ने हाथी से प्रभावित इलाकों में बांटे टार्च एवं पटाखे
    2
    भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव एवं ताहीर अंसारी, मानवेन्द्र प्रताप देव ने हाथी से प्रभावित इलाकों में बांटे टार्च एवं पटाखे
    user_Ashish Kumar
    Ashish Kumar
    प्रेस रिपोर्ट धुरकी, गढ़वा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवद्वार, घोरावल व शाहगंज में गूंजा सेवा और विकास का संदेश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवाकाल की उपलब्धियों पर आधारित नुक्कड़ नाटक ने लोगों को किया जागरूक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन-जन तक पहुंची प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों की सेवा, विकास और जनकल्याण की यात्रा* सोनभद्र। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा यात्रा एवं इस दौरान किए गए अभूतपूर्व कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन घोरावल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर किया गया। शिवद्वार, घोरावल एवं शाहगंज में आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश के विकास, जनकल्याण, गरीबों के उत्थान, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के अवसरों तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए परिवर्तन को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कलाकारों ने संवाद, अभिनय एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लंबे सेवाकाल की प्रमुख उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों की रूपरेखा लोगों के समक्ष रखी। प्रस्तुति के दौरान उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक नुक्कड़ नाटक को देखा और इसके माध्यम से विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश में हुए विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को जनसामान्य तक सरल और रोचक माध्यम से पहुंचाना रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने यह संदेश भी दिया कि जनसेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ किए गए कार्यों का प्रभाव समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचता है। शिवद्वार, घोरावल एवं शाहगंज में आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत की गई जानकारी को लोगों ने रुचि के साथ देखा और प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सेवाकाल में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।
    3
    सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवद्वार, घोरावल व शाहगंज में गूंजा सेवा और विकास का संदेश
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवाकाल की उपलब्धियों पर आधारित नुक्कड़ नाटक ने लोगों को किया जागरूक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन-जन तक पहुंची प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों की सेवा, विकास और जनकल्याण की यात्रा*
सोनभद्र। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा यात्रा एवं इस दौरान किए गए अभूतपूर्व कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन घोरावल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर किया गया। शिवद्वार, घोरावल एवं शाहगंज में आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश के विकास, जनकल्याण, गरीबों के उत्थान, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के अवसरों तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए परिवर्तन को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
नुक्कड़ नाटक देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कलाकारों ने संवाद, अभिनय एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लंबे सेवाकाल की प्रमुख उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों की रूपरेखा लोगों के समक्ष रखी। प्रस्तुति के दौरान उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक नुक्कड़ नाटक को देखा और इसके माध्यम से विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश में हुए विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को जनसामान्य तक सरल और रोचक माध्यम से पहुंचाना रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने यह संदेश भी दिया कि जनसेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ किए गए कार्यों का प्रभाव समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचता है।
शिवद्वार, घोरावल एवं शाहगंज में आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत की गई जानकारी को लोगों ने रुचि के साथ देखा और प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सेवाकाल में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र 🚨 #ऑपरेशन_शुद्धि के तहत दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई। रजखड़ घाटी में पलटे ट्रक से ₹64 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद। 🍾 277 पेटियों में 15,680 बोतलें 🚛 भूसी की आड़ में हो रही थी तस्करी 📦 करीब 4,297 लीटर शराब बरामद 📱 मोबाइल फोन भी मिला ट्रक चालक समेत अन्य लोगों की तलाश जारी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू की। #Sonbhadra #Duddhi #OperationShuddhi #BreakingNews
    1
    🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र 🚨

#ऑपरेशन_शुद्धि के तहत दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई। रजखड़ घाटी में पलटे ट्रक से ₹64 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।

🍾 277 पेटियों में 15,680 बोतलें
🚛 भूसी की आड़ में हो रही थी तस्करी
📦 करीब 4,297 लीटर शराब बरामद
📱 मोबाइल फोन भी मिला

ट्रक चालक समेत अन्य लोगों की तलाश जारी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू की।

#Sonbhadra #Duddhi #OperationShuddhi #BreakingNews
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पंचमुखी महादेव मंदिर में गूंजी स्वच्छता की अलख, जिलाधिकारी ने किया श्रमदान सोनभद्र। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने विकासखंड राबर्ट्सगंज स्थित प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। जिलाधिकारी ने स्वयं करीब 45 मिनट तक श्रमदान करते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।अभियान में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीमती नमिता शरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी श्रमदान किया।स्वच्छता अभियान के दौरान मंदिर परिसर और आसपास से करीब 1000 किलोग्राम प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र किया गया। एकत्रित प्लास्टिक को मौके पर ही कबाड़ी को बेचने से ₹2,500 की धनराशि प्राप्त हुई। जिलाधिकारी की पहल पर यह धनराशि मंदिर के रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं के लिए मंदिर में ही समर्पित कर दी गई।स्वच्छता व्यवस्था को स्थायी बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर में दो डस्टबिन भी स्थापित कराए गए। जिलाधिकारी ने आमजन से प्लास्टिक और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।उन्होंने कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता जरूरी है। ‘स्वच्छता ही सेवा’ का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देना है। प्रशासन के साथ आमजन की सहभागिता से ही स्वच्छ और सुंदर वातावरण का निर्माण संभव है।अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय कार्मिक एवं बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
    1
    पंचमुखी महादेव मंदिर में गूंजी स्वच्छता की अलख, जिलाधिकारी ने किया श्रमदान
सोनभद्र। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने विकासखंड राबर्ट्सगंज स्थित प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। जिलाधिकारी ने स्वयं करीब 45 मिनट तक श्रमदान करते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।अभियान में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीमती नमिता शरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी श्रमदान किया।स्वच्छता अभियान के दौरान मंदिर परिसर और आसपास से करीब 1000 किलोग्राम प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र किया गया। एकत्रित प्लास्टिक को मौके पर ही कबाड़ी को बेचने से ₹2,500 की धनराशि प्राप्त हुई। जिलाधिकारी की पहल पर यह धनराशि मंदिर के रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं के लिए मंदिर में ही समर्पित कर दी गई।स्वच्छता व्यवस्था को स्थायी बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर में दो डस्टबिन भी स्थापित कराए गए। जिलाधिकारी ने आमजन से प्लास्टिक और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।उन्होंने कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता जरूरी है। ‘स्वच्छता ही सेवा’ का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देना है। प्रशासन के साथ आमजन की सहभागिता से ही स्वच्छ और सुंदर वातावरण का निर्माण संभव है।अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय कार्मिक एवं बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Credit reporting agency ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झाड़ू लगा रही महिला को कोबरा ने डसा, गंभीर हालत में भर्ती, वन विभाग ने पांच फीट के सांप का किया रेस्क्यू दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के बिडर गांव में सोमवार तड़के अपने घर में झाड़ू लगा रही एक महिला को कोबरा सांप ने डस लिया। घायल महिला का इलाज सीएचसी दुद्धी में चल रहा है। बीड़र गांव निवासी बद्री सिंह पटेल ने बताया कि सोमवार की तड़के उनकी 35 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी,आंगन में बने घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान लगभग पांच फीट लंबा कोबरा सांप घर में घुस आया और महिला के दाहिने पैर में डस लिया। घटना की जानकारी जब परिवार के अन्य सदस्यों को हुई तो उन्होंने बिना समय गंवाए महिला को निजी साधन से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। परिजनों ने तुरंत डायल 112 और वन विभाग की टीम को सूचित किया। मौके पर पहुंचे वन दरोगा सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने पांच फीट के कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर डब्बे में पैक किया और हाथीनाला के जंगल में छोड़ दिया। वन दरोगा सुरेंद्र कुमार ने कहा कि गर्मी और गंदगी के कारण सांप अक्सर आबादी की ओर आ जाते है, इसलिए घरों और नालियों में साफ-सफाई बनाए रखें। उन्होंने आगे कहा कि यदि घर में सांप दिखाई दे तो स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें और तुरंत वन विभाग या डायल 112 पर सूचना दें।
    4
    झाड़ू लगा रही महिला को कोबरा ने डसा, गंभीर हालत में भर्ती, वन विभाग ने पांच फीट के सांप का किया रेस्क्यू
दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के बिडर गांव में सोमवार तड़के अपने घर में झाड़ू लगा रही एक महिला को कोबरा सांप ने डस लिया। घायल महिला का इलाज सीएचसी दुद्धी में चल रहा है।
बीड़र गांव निवासी बद्री सिंह पटेल ने बताया कि सोमवार की तड़के उनकी 35 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी,आंगन में बने घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान लगभग पांच फीट लंबा कोबरा सांप घर में घुस आया और महिला के दाहिने पैर में डस लिया।
घटना की जानकारी जब परिवार के अन्य सदस्यों को हुई तो उन्होंने बिना समय गंवाए महिला को निजी साधन से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया।
परिजनों ने तुरंत डायल 112 और वन विभाग की टीम को सूचित किया। मौके पर पहुंचे वन दरोगा सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने पांच फीट के कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर डब्बे में पैक किया और हाथीनाला के जंगल में छोड़ दिया।
वन दरोगा सुरेंद्र कुमार ने कहा कि गर्मी और गंदगी के कारण सांप अक्सर आबादी की ओर आ जाते है, इसलिए घरों और नालियों में साफ-सफाई बनाए रखें।
उन्होंने आगे कहा कि यदि घर में सांप दिखाई दे तो स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें और तुरंत वन विभाग या डायल 112 पर सूचना दें।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.