तेज़ रफ़्तार बोलेरो की टक्कर से 65 वर्षीय पैदल यात्री घायल, चालक फरार दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में सोमवार शाम करीब 7 बजे कादल चौराहा से आगे ब्रह्मदेव के घर के समीप रेणुकूट की ओर से दुद्धी की ओर आ रही एक तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने पैदल चल रहे 65 वर्षीय राजकुमार महतो पुत्र स्व. बाउल महतो निवासी कादल, को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन सहित चालक मौके से भाग निकला। टक्कर लगने के बाद राजकुमार महतो सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, घायल के दाएं हाथ में फ्रैक्चर की आशंका है और उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे रेफर किया जा सकता है।परिजनों ने बताया कि राजकुमार महतो अपने मझौली स्थित नए घर से पुराने घर कादल आ रहे थे और पैदल चल रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने यह भी बताया कि जहां यह घटना घटी है, वहीं कल रविवार भी एक सड़क हादसा हुआ था जिसमें दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई थी। रविवार को दोपहर बाद अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सूरज गोंड (25)निवासी कटौली और मनोज गोंड (24) निवासी मझौली ,की मौत हो गई थी।
तेज़ रफ़्तार बोलेरो की टक्कर से 65 वर्षीय पैदल यात्री घायल, चालक फरार दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में सोमवार शाम करीब 7 बजे कादल चौराहा से आगे ब्रह्मदेव के घर के समीप रेणुकूट की ओर से दुद्धी की ओर आ रही एक तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने पैदल चल रहे 65 वर्षीय राजकुमार महतो पुत्र स्व. बाउल महतो निवासी कादल,
को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन सहित चालक मौके से भाग निकला। टक्कर लगने के बाद राजकुमार महतो सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, घायल के
दाएं हाथ में फ्रैक्चर की आशंका है और उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे रेफर किया जा सकता है।परिजनों ने बताया कि राजकुमार महतो अपने मझौली स्थित नए घर से पुराने घर कादल आ रहे थे और पैदल चल रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों
ने यह भी बताया कि जहां यह घटना घटी है, वहीं कल रविवार भी एक सड़क हादसा हुआ था जिसमें दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई थी। रविवार को दोपहर बाद अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सूरज गोंड (25)निवासी कटौली और मनोज गोंड (24) निवासी मझौली ,की मौत हो गई थी।
- पंचमुखी महादेव मंदिर में गूंजी स्वच्छता की अलख, जिलाधिकारी ने स्वयं श्रमदान कर दिया जनभागीदारी का संदेश 000 किलो प्लास्टिक एकत्र, ₹2,500 मंदिर को समर्पित; स्वच्छता अभियान में उमड़ी जनभागीदारी स्वच्छता ही सेवा’ से ‘सेवा संकल्प’ तक पंचमुखी महादेव मंदिर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने की पहल* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आज जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने विकास खंड राबर्ट्सगंज स्थित प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में पहुंचकर विशेष स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। जिलाधिकारी ने स्वयं श्रमदान करते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए जनभागीदारी का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान के दौरान जिलाधिकारी ने लगभग 45 मिनट तक स्वयं श्रमदान किया। उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीमती नमिता शरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने भी श्रमदान कर अभियान में सहभागिता की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक स्वच्छता अभियान में भाग लिया। अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र से लगभग 1000 किलोग्राम प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित किया गया। एकत्रित प्लास्टिक को मौके पर ही कबाड़ी को विक्रय किया गया, जिससे ₹2,500 की धनराशि प्राप्त हुई। जिलाधिकारी की पहल पर प्राप्त धनराशि को मंदिर के रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं के लिए मंदिर में ही दान कर दिया गया। स्वच्छता व्यवस्था को स्थायी रूप से बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा मंदिर परिसर में दो डस्टबिन भी स्थापित कराए गए, ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजन द्वारा कूड़े का उचित निस्तारण किया जा सके और मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में निरंतर सहयोग मिल सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा अपने आसपास के सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देना है। जब प्रशासन के साथ आमजन भी स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी स्वच्छ और सुंदर वातावरण का निर्माण संभव होगा। अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, स्थानीय कार्मिकों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।3
- 🚨 सोनभद्र | स्वच्छता की मिसाल 🧹 पंचमुखी महादेव मंदिर में डीएम चर्चित गौड़ ने करीब 45 मिनट स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। ♻️ 1,000 किलो प्लास्टिक एकत्र 💰 कबाड़ी से मिले ₹2,500 मंदिर को समर्पित 🗑️ मंदिर परिसर में 2 डस्टबिन स्थापित 🤝 अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने किया श्रमदान ‘स्वच्छता ही सेवा’ से ‘सेवा संकल्प’ तक—जनभागीदारी से स्वच्छ मंदिर का संदेश। #Sonbhadra #SwachhtaHiSeva #SevaSankalp #PanchmukhiMahadev1
- पंडरिया में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के निर्माण में ताहिर अंसारी ने दिया सहयोग* लोकेशन गढ़वा सांवददाता एमडी ओस्ताज रज़ा *पंडरिया में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के निर्माण में ताहिर अंसारी ने दिया सहयोग* *गढ़वा*। भवनाथपुर प्रखंड अंतर्गत पंडरिया पंचायत के ग्राम पंडरिया टोला बेलपहाड़ी में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के निर्माण कार्य में युवा समाजसेवी एवं पंडरिया पंचायत मुखिया प्रत्याशी ताहिर अंसारी ने सहयोग राशि दान कर अपना योगदान दिया। आगामी दशहरा पर्व को देखते हुए मंदिर निर्माण कार्य को गति देने के उद्देश्य से उन्होंने यह सहयोग किया। इस अवसर पर ताहिर अंसारी ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने मंदिर निर्माण समिति को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। उनके सहयोग पर मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने आभार जताया। मौके पर संतोष गुप्ता, नागेंद्र पाल, विजय साह, लालेश्वर साह, गौतम पाल सहित मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार गुप्ता, सचिव दिनेश पाल, कोषाध्यक्ष मणि पाल, सूचना मंत्री विपिन कुमार गुप्ता, व्यवस्थापक परमानंद गुप्ता, मीडिया प्रभारी लवकुश पाल, मिथलेश पाल, मदन गुप्ता एवं विवेक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी दशहरा पर्व को लेकर मंदिर परिसर में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।1
- चिनियां में जंगली हाथियों का आतंक, धान की फसल रौंदी; कई गांव रेड अलर्ट पर चिनियां मुख्यालय क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार सुबह हाथियों का झुंड सेमराटांड़ जंगल के पास मुख्य सड़क के किनारे देखा गया। इसके बाद वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाते हुए चिनियां वन क्षेत्र के कई गांवों को रेड अलर्ट जोन में रखा है। इनमें बेता, चपकली, विलायती खैर समेत अन्य गांव शामिल हैं। इसी दौरान हाथियों का झुंड गांव के यादव टोला तक पहुंच गया और उदय यादव, विनोद यादव सहित अन्य किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। फसल नष्ट होने से किसानों को भारी नुकसान की चिंता सताने लगी है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथियों के झुंड के नजदीक न जाएं, उन्हें छेड़ने या भगाने का प्रयास न करें और रात के समय विशेष सतर्कता बरतें। विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।1
- एक छोटे पुत्र ने अपने बुजुर्ग पिता को जमीन के लिए हाथ, पैर, से खूब पीटा l जिस पिता ने अपने पुत्र को पाल पोस कर जावान किया, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग पिता की पिटाई का CCTV वीडियो उत्तर प्रदेश के बांदा ज़िले के कमासिन थाना क्षेत्र के ओझा नगर का वायरल हो रहा है। घटना की मुख्य बातें: जगह: ओझा नगर, कमासिन थाना क्षेत्र, बांदा ज़िला, उत्तर प्रदेश। कारण: शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह मारपीट ज़मीनी विवाद (land dispute) के चलते हुई थी। कार्रवाई: वीडियो सामने आने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई।1
- सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एवं आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अर्जुन दास केसरी जी को अंगवस्त्र, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अर्जुन दास केसरी जी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में तथा देश के प्रधानमंत्री के रूप में अनेक अविस्मरणीय कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। पूर्व जिला अध्यक्ष श्री धर्मवीर तिवारी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में समाज, साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मनीषियों को सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. अर्जुन दास केसरी जी ने लोककला, लोकसंस्कृति, साहित्य, जनजातीय जीवन, शिवम, पुरातत्व एवं धरोहर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगभग 60 पुस्तकों का लेखन किया है। शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उन्हें अनेक राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा भी उन्हें तीन बार सम्मानित किया जा चुका है। पत्रकारिता के क्षेत्र में ‘लोकवार्ता’ शोध पत्रिका के माध्यम से भी उन्होंने समाज और साहित्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। डॉ. केसरी जी का अनुभव, ज्ञान और साहित्यिक योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे मनीषियों का सम्मान करना हमारी समृद्ध सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान प्रकट करना है। इस अवसर पर अरविंद पांडे जी, मनीष अग्रहरि जी, विनोद सोनी जी, मुकेश सोनी जी सहित अन्य गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र 🚨 ऑपरेशन शुद्धि में दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! हाथीनाला-दुद्धी मार्ग की रजखड़ घाटी में पलटे ट्रक से भूसी की आड़ में तस्करी की जा रही करीब ₹64 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद। 🔴 277 पेटियों व 100 बोरियों में 15,680 बोतलें 🔴 करीब 4,297 लीटर शराब बरामद 🔴 ट्रक व मोबाइल फोन भी कब्जे में 🔴 चालक समेत अन्य लोग मौके से फरार 🔴 BNS व आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज #Sonbhadra #Duddhi #OperationShuddhi #BreakingNews #शराब_तस्करी #पुलिस_कार्रवाई1
- 22 septamber को चंडीगढ़ में लगेगा iphone का लंगर l और 1 रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं है l बस फेसबुक ग्रुप में देखें, लाइक, शेयार, पोस्ट करे लॉटरी में 100लोगो को चुन कर iphone 🎁 उपहार दिया जाएगा l1
- पंचमुखी महादेव मंदिर में गूंजी स्वच्छता की अलख, जिलाधिकारी ने स्वयं श्रमदान कर दिया जनभागीदारी का संदेश* *पंचमुखी महादेव मंदिर में गूंजी स्वच्छता की अलख, जिलाधिकारी ने स्वयं श्रमदान कर दिया जनभागीदारी का संदेश* *1000 किलो प्लास्टिक एकत्र, ₹2,500 मंदिर को समर्पित; स्वच्छता अभियान में उमड़ी जनभागीदारी* *‘स्वच्छता ही सेवा’ से ‘सेवा संकल्प’ तक—पंचमुखी महादेव मंदिर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने की पहल* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आज जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने विकास खंड राबर्ट्सगंज स्थित प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में पहुंचकर विशेष स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। जिलाधिकारी ने स्वयं श्रमदान करते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए जनभागीदारी का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान के दौरान जिलाधिकारी ने लगभग 45 मिनट तक स्वयं श्रमदान किया। उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीमती नमिता शरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने भी श्रमदान कर अभियान में सहभागिता की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक स्वच्छता अभियान में भाग लिया। अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र से लगभग 1000 किलोग्राम प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित किया गया। एकत्रित प्लास्टिक को मौके पर ही कबाड़ी को विक्रय किया गया, जिससे ₹2,500 की धनराशि प्राप्त हुई। जिलाधिकारी की पहल पर प्राप्त धनराशि को मंदिर के रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं के लिए मंदिर में ही दान कर दिया गया। स्वच्छता व्यवस्था को स्थायी रूप से बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा मंदिर परिसर में दो डस्टबिन भी स्थापित कराए गए, ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजन द्वारा कूड़े का उचित निस्तारण किया जा सके और मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में निरंतर सहयोग मिल सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा अपने आसपास के सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देना है। जब प्रशासन के साथ आमजन भी स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी स्वच्छ और सुंदर वातावरण का निर्माण संभव होगा। अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, स्थानीय कार्मिकों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।1