logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंडरिया में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के निर्माण में ताहिर अंसारी ने दिया सहयोग* लोकेशन गढ़वा सांवददाता एमडी ओस्ताज रज़ा *पंडरिया में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के निर्माण में ताहिर अंसारी ने दिया सहयोग* *गढ़वा*। भवनाथपुर प्रखंड अंतर्गत पंडरिया पंचायत के ग्राम पंडरिया टोला बेलपहाड़ी में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के निर्माण कार्य में युवा समाजसेवी एवं पंडरिया पंचायत मुखिया प्रत्याशी ताहिर अंसारी ने सहयोग राशि दान कर अपना योगदान दिया। आगामी दशहरा पर्व को देखते हुए मंदिर निर्माण कार्य को गति देने के उद्देश्य से उन्होंने यह सहयोग किया। इस अवसर पर ताहिर अंसारी ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने मंदिर निर्माण समिति को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। उनके सहयोग पर मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने आभार जताया। मौके पर संतोष गुप्ता, नागेंद्र पाल, विजय साह, लालेश्वर साह, गौतम पाल सहित मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार गुप्ता, सचिव दिनेश पाल, कोषाध्यक्ष मणि पाल, सूचना मंत्री विपिन कुमार गुप्ता, व्यवस्थापक परमानंद गुप्ता, मीडिया प्रभारी लवकुश पाल, मिथलेश पाल, मदन गुप्ता एवं विवेक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी दशहरा पर्व को लेकर मंदिर परिसर में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

2 hrs ago
user_MD Ostaj Raza
MD Ostaj Raza
भवनथपुर, गढ़वा, झारखंड•
2 hrs ago

पंडरिया में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के निर्माण में ताहिर अंसारी ने दिया सहयोग* लोकेशन गढ़वा सांवददाता एमडी ओस्ताज रज़ा *पंडरिया में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के निर्माण में ताहिर अंसारी ने दिया सहयोग* *गढ़वा*। भवनाथपुर प्रखंड अंतर्गत पंडरिया पंचायत के ग्राम पंडरिया टोला बेलपहाड़ी में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के निर्माण कार्य में युवा समाजसेवी एवं पंडरिया पंचायत मुखिया प्रत्याशी ताहिर अंसारी ने सहयोग राशि दान कर अपना योगदान दिया। आगामी दशहरा पर्व को देखते हुए मंदिर निर्माण कार्य को गति देने के उद्देश्य से उन्होंने यह सहयोग किया। इस अवसर पर ताहिर अंसारी ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने मंदिर निर्माण समिति को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। उनके सहयोग पर मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने आभार जताया। मौके पर संतोष गुप्ता, नागेंद्र पाल, विजय साह, लालेश्वर साह, गौतम पाल सहित मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार गुप्ता, सचिव दिनेश पाल, कोषाध्यक्ष मणि पाल, सूचना मंत्री विपिन कुमार गुप्ता, व्यवस्थापक परमानंद गुप्ता, मीडिया प्रभारी लवकुश पाल, मिथलेश पाल, मदन गुप्ता एवं विवेक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी दशहरा पर्व को लेकर मंदिर परिसर में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भूसी की बोरियों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही शराब से लदा ट्रक पलटा,रजखड़ घाट पर बिखरीं शराब की बोतलें, पुलिस ने 277 पेटियों में 15,680 बोतलें की बरामद दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र में एनएच 39 स्थित दुद्धी-हाथीनाला मार्ग के रजखड़ घाट पर शनिवार की रात करीब ढाई बजे धान की भूसी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में धान की भूसी की बोरियों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप का खुलासा हुआ। शराब बिहार और झारखंड ले जाए जाने की आशंका जताई जा रही है। ट्रक पलटने के बाद भूसी हटने से शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। बोतलों को उठाने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए शराब की पूरी खेप कब्जे में ले ली। सीओ विनय प्रभारक साहनी के अनुसार,घटना के सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह अपने टीम के साथ पहुंचे ।ट्रक के भीतर धान की भूसी की बोरियों के बीच अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही थी। मौके से कुल 277 पेटियों और 100 बोरियों में रखी 15,680 बोतलें बरामद की गईं, जिनमें करीब 4,297 लीटर शराब है। बरामद अवैध शराब और ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 64 लाख रुपये आंकी गई है। दुर्घटना के कारण एनएच-39 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने जेसीबी की मदद से पलटे ट्रक को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक और शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच की जा रही है।
    4
    भूसी की बोरियों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही शराब से लदा ट्रक पलटा,रजखड़ घाट पर बिखरीं शराब की बोतलें, पुलिस ने 277 पेटियों में 15,680 बोतलें की बरामद
दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र में एनएच 39 स्थित दुद्धी-हाथीनाला मार्ग के रजखड़ घाट पर शनिवार की रात करीब ढाई बजे धान की भूसी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में धान की भूसी की बोरियों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप का खुलासा हुआ। शराब बिहार और झारखंड ले जाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
ट्रक पलटने के बाद भूसी हटने से शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। बोतलों को उठाने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए शराब की पूरी खेप कब्जे में ले ली।
सीओ विनय प्रभारक साहनी के अनुसार,घटना के सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह अपने टीम के साथ पहुंचे ।ट्रक के भीतर धान की भूसी की बोरियों के बीच अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही थी। मौके से कुल 277 पेटियों और 100 बोरियों में रखी 15,680 बोतलें बरामद की गईं, जिनमें करीब 4,297 लीटर शराब है। बरामद अवैध शराब और ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 64 लाख रुपये आंकी गई है।
दुर्घटना के कारण एनएच-39 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने जेसीबी की मदद से पलटे ट्रक को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक और शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच की जा रही है।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • फूल व्यवसाय संघ रंका, गढ़वा-पलामू की बैठक में छत्तीसगढ़ से फूल नहीं मंगाने का निर्णय, नियम उल्लंघन पर लगेगा 21000 का जुर्माना रंका। फूल व्यवसाय संघ रंका, गढ़वा एवं पलामू के व्यवसायियों की ओर से रविवार को डालटनगंज स्थित शिवम होटल में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में फूल व्यवसाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में व्यवसायियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ से आने वाले कुछ फूलों की गुणवत्ता खराब एवं गंदगीयुक्त होने के कारण व्यवसायियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए फूल व्यवसाय संघ ने आपसी सहमति से कुछ महत्वपूर्ण नियम बनाए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि फिलहाल छत्तीसगढ़ से फूल नहीं मंगाया जाएगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर फूल उपलब्ध कराने वाले लोगों के साथ भी बैठक आयोजित कर फूल की गुणवत्ता, कीमत और आपूर्ति को लेकर लिखित रूप से निर्णय लिया जाएगा। संघ के सदस्यों ने कहा कि व्यवसाय में पारदर्शिता और अच्छी गुणवत्ता बनाए रखना सभी व्यवसायियों की जिम्मेदारी है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संघ द्वारा बनाए गए नियमों का उल्लंघन कर यदि कोई व्यवसायी छत्तीसगढ़ से फूल मंगाता है या प्रतिबंधित माल की खरीद करता है, तो उस पर 21000 का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यवसायी द्वारा मंगाए गए फूल खराब होने, माल उतर जाने या किसी अन्य प्रकार की क्षति होने पर उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यवसायी की होगी। संघ किसी प्रकार की क्षति की जिम्मेदारी नहीं लेगा। बैठक में फूल व्यवसाय से जुड़े विकास मालाकार, विशाल मंगलम, दीपक मालाकार, प्रकाश मालाकार, सुरेंद्र मालाकार, राजेंद्र मालाकार, मंद्र मालाकार, अनुज मालाकार एवं करण कुमार मालाकार सहित अन्य व्यवसायी उपस्थित रहे। व्यवसायियों ने संघ के नियमों का पालन करते हुए आपसी समन्वय से फूल व्यवसाय को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर सहमति जताई।
    1
    फूल व्यवसाय संघ रंका, गढ़वा-पलामू की बैठक में छत्तीसगढ़ से फूल नहीं मंगाने का निर्णय, नियम उल्लंघन पर लगेगा 21000 का जुर्माना


रंका। फूल व्यवसाय संघ रंका, गढ़वा एवं पलामू के व्यवसायियों की ओर से रविवार को डालटनगंज स्थित शिवम होटल में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में फूल व्यवसाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में व्यवसायियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ से आने वाले कुछ फूलों की गुणवत्ता खराब एवं गंदगीयुक्त होने के कारण व्यवसायियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए फूल व्यवसाय संघ ने आपसी सहमति से कुछ महत्वपूर्ण नियम बनाए हैं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि फिलहाल छत्तीसगढ़ से फूल नहीं मंगाया जाएगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर फूल उपलब्ध कराने वाले लोगों के साथ भी बैठक आयोजित कर फूल की गुणवत्ता, कीमत और आपूर्ति को लेकर लिखित रूप से निर्णय लिया जाएगा। संघ के सदस्यों ने कहा कि व्यवसाय में पारदर्शिता और अच्छी गुणवत्ता बनाए रखना सभी व्यवसायियों की जिम्मेदारी है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संघ द्वारा बनाए गए नियमों का उल्लंघन कर यदि कोई व्यवसायी छत्तीसगढ़ से फूल मंगाता है या प्रतिबंधित माल की खरीद करता है, तो उस पर 21000 का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यवसायी द्वारा मंगाए गए फूल खराब होने, माल उतर जाने या किसी अन्य प्रकार की क्षति होने पर उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यवसायी की होगी। संघ किसी प्रकार की क्षति की जिम्मेदारी नहीं लेगा।
बैठक में फूल व्यवसाय से जुड़े विकास मालाकार, विशाल मंगलम, दीपक मालाकार, प्रकाश मालाकार, सुरेंद्र मालाकार, राजेंद्र मालाकार, मंद्र मालाकार, अनुज मालाकार एवं करण कुमार मालाकार सहित अन्य व्यवसायी उपस्थित रहे। व्यवसायियों ने संघ के नियमों का पालन करते हुए आपसी समन्वय से फूल व्यवसाय को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर सहमति जताई।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • शिवसागर स्टेशन रोड में BLC क्लास कोचिंग का भव्य उद्घाटन शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल, छात्र-छात्राओं को बेहतर मार्गदर्शन देने का लिया गया संकल्प शिवसागर (रोहतास)। रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत शिवसागर स्टेशन रोड में BLC क्लास कोचिंग सेंटर का विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेनारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं आजाद समाज पार्टी के अमित पासवान उपस्थित रहे। उनके साथ चेनारी प्रखंड उप प्रमुख विकास कुमार, पंचायत समिति सदस्य जफर अली, जिला पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू शाह, ग्राम पंचायत डिहरिया के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सह लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू शर्मा तथा समाजसेवी राम पुकार पांडेय उर्फ मां बाबा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने BLC क्लास कोचिंग के संचालकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ऐसे शैक्षणिक संस्थानों से विद्यार्थियों को अपने घर के आसपास ही बेहतर तैयारी करने का अवसर मिल सकता है। कोचिंग के संचालक प्रकाश कुमार एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मनजीत कुमार पासवान ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना और उनकी पढ़ाई को मजबूत आधार देना है। विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाई कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर कोचिंग के सहयोगी टाइगर पासवान, मुलायम सिंह यादव, जितेश कुमार, सोनू कुमार एवं पवन कुमार शिवसागर स्टेशन रोड में BLC क्लास कोचिंग का भव्य उद्घाटन शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल, छात्र-छात्राओं को बेहतर मार्गदर्शन देने का लिया गया संकल्प शिवसागर (रोहतास)। रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत शिवसागर स्टेशन रोड में BLC क्लास कोचिंग सेंटर का विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेनारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं आजाद समाज पार्टी के अमित पासवान उपस्थित रहे। उनके साथ चेनारी प्रखंड उप प्रमुख विकास कुमार, पंचायत समिति सदस्य जफर अली, जिला पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू शाह, ग्राम पंचायत डिहरिया के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सह लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू शर्मा तथा समाजसेवी राम पुकार पांडेय उर्फ मां बाबा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने BLC क्लास कोचिंग के संचालकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ऐसे शैक्षणिक संस्थानों से विद्यार्थियों को अपने घर के आसपास ही बेहतर तैयारी करने का अवसर मिल सकता है। कोचिंग के संचालक प्रकाश कुमार एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मनजीत कुमार पासवान ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना और उनकी पढ़ाई को मजबूत आधार देना है। विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाई कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर कोचिंग के सहयोगी टाइगर पासवान, मुलायम सिंह यादव, जितेश कुमार, सोनू कुमार एवं पवन कुमार समेत अन्य शिक्षक एवं सहयोगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह को लेकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने BLC क्लास कोचिंग के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की पहल उपयोगी साबित हो सकती है। समारोह के अंत में संस्थान की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया।
    1
    शिवसागर स्टेशन रोड में BLC क्लास कोचिंग का भव्य उद्घाटन

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल, छात्र-छात्राओं को बेहतर मार्गदर्शन देने का लिया गया संकल्प

शिवसागर (रोहतास)। रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत शिवसागर स्टेशन रोड में BLC क्लास कोचिंग सेंटर का विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेनारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं आजाद समाज पार्टी के अमित पासवान उपस्थित रहे। उनके साथ चेनारी प्रखंड उप प्रमुख विकास कुमार, पंचायत समिति सदस्य जफर अली, जिला पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू शाह, ग्राम पंचायत डिहरिया के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सह लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू शर्मा तथा समाजसेवी राम पुकार पांडेय उर्फ मां बाबा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने BLC क्लास कोचिंग के संचालकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ऐसे शैक्षणिक संस्थानों से विद्यार्थियों को अपने घर के आसपास ही बेहतर तैयारी करने का अवसर मिल सकता है।

कोचिंग के संचालक प्रकाश कुमार एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मनजीत कुमार पासवान ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना और उनकी पढ़ाई को मजबूत आधार देना है। विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाई कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इस अवसर पर कोचिंग के सहयोगी टाइगर पासवान, मुलायम सिंह यादव, जितेश कुमार, सोनू कुमार एवं पवन कुमार 


शिवसागर स्टेशन रोड में BLC क्लास कोचिंग का भव्य उद्घाटन
शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल, छात्र-छात्राओं को बेहतर मार्गदर्शन देने का लिया गया संकल्प
शिवसागर (रोहतास)। रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत शिवसागर स्टेशन रोड में BLC क्लास कोचिंग सेंटर का विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेनारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं आजाद समाज पार्टी के अमित पासवान उपस्थित रहे। उनके साथ चेनारी प्रखंड उप प्रमुख विकास कुमार, पंचायत समिति सदस्य जफर अली, जिला पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू शाह, ग्राम पंचायत डिहरिया के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सह लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू शर्मा तथा समाजसेवी राम पुकार पांडेय उर्फ मां बाबा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने BLC क्लास कोचिंग के संचालकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ऐसे शैक्षणिक संस्थानों से विद्यार्थियों को अपने घर के आसपास ही बेहतर तैयारी करने का अवसर मिल सकता है।
कोचिंग के संचालक प्रकाश कुमार एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मनजीत कुमार पासवान ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना और उनकी पढ़ाई को मजबूत आधार देना है। विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाई कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
इस अवसर पर कोचिंग के सहयोगी टाइगर पासवान, मुलायम सिंह यादव, जितेश कुमार, सोनू कुमार एवं पवन कुमार समेत अन्य शिक्षक एवं सहयोगी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह को लेकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने BLC क्लास कोचिंग के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की पहल उपयोगी साबित हो सकती है।
समारोह के अंत में संस्थान की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया।
    user_राष्ट्र नमन प्रेस
    राष्ट्र नमन प्रेस
    Local Politician चेनारी, रोहतास, बिहार•
    2 hrs ago
  • पूर्व सो दीपक वर्मा पहुंचे पलामू। कायस्थ सम्मेलन में हुआ भव्य स्वागत।पूर्व SP दीपक वर्मा पहुंचे पलामू। कायस्थ सम्मेलन में हुआ भव्य स्वागत। #latestnewspalamu #latestnewsjharkhand #PalamuPolice #डाल्टनगंज #कायस्थसमाज #sppalamu #ipsdeepakwarma #palamu #झारखण्ड #पलामू पलामू जिला के पूर्व SP दीपक वर्मा पहुंचे डाल्टनगंज।
    1
    पूर्व सो दीपक वर्मा पहुंचे पलामू। कायस्थ सम्मेलन में हुआ भव्य स्वागत।पूर्व SP दीपक वर्मा  पहुंचे पलामू।
कायस्थ सम्मेलन में हुआ भव्य स्वागत।
#latestnewspalamu #latestnewsjharkhand #PalamuPolice #डाल्टनगंज #कायस्थसमाज #sppalamu #ipsdeepakwarma #palamu #झारखण्ड #पलामू

पलामू जिला के पूर्व SP दीपक वर्मा पहुंचे डाल्टनगंज।
    user_JHARKHAND BULLETIN
    JHARKHAND BULLETIN
    पत्रकार मेदिनीनगर (डाल्टनगंज), पलामू, झारखंड•
    15 hrs ago
  • पाटन पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान, पुलिसकर्मियों व ग्रामीण पुलिस ने मिलकर की साफ-सफाई पाटन (पलामू): पाटन पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय परिसर में रविवार को विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल के नेतृत्व में फटिक वीर जवानों ने कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। अंचल निरीक्षक सुरेश मंडल ने बताया कि बारिश के मौसम में कार्यालय परिसर के आसपास काफी झाड़ियां और घास उग गई थी। इसके कारण मच्छरों एवं विभिन्न प्रकार के कीड़े-मकौड़ों की संख्या भी बढ़ गई थी। अब बारिश का मौसम लगभग समाप्त होने के बाद परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। साफ-सफाई अभियान के दौरान जवानों ने कार्यालय परिसर के आसपास उगी झाड़ियों और अनावश्यक घास को हटाया तथा पूरे परिसर की सफाई की। खास बात यह रही कि पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल स्वयं भी जवानों के साथ साफ-सफाई अभियान में शामिल हुए और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के समापन के बाद पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल ने जवानों के कार्य से प्रभावित होकर सभी फटिक वीर जवानों को जलेबी खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। मिठाई मिलने के बाद जवानों में खुशी का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों और जवानों द्वारा चलाए गए इस स्वच्छता अभियान से कार्यालय परिसर न केवल साफ-सुथरा नजर आया, बल्कि पुलिसकर्मियों ने स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।मौके पर कई पुलिस जवान व पाटन अंचल के सभी पंचायत के ग्रामीण पुलिस(चौकीदार)मौजूद रहे!
    1
    पाटन पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान, पुलिसकर्मियों व ग्रामीण पुलिस ने मिलकर की साफ-सफाई
पाटन (पलामू): पाटन पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय परिसर में रविवार को विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल के नेतृत्व में फटिक वीर जवानों ने कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की।
अंचल निरीक्षक सुरेश मंडल ने बताया कि बारिश के मौसम में कार्यालय परिसर के आसपास काफी झाड़ियां और घास उग गई थी। इसके कारण मच्छरों एवं विभिन्न प्रकार के कीड़े-मकौड़ों की संख्या भी बढ़ गई थी। अब बारिश का मौसम लगभग समाप्त होने के बाद परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया।
साफ-सफाई अभियान के दौरान जवानों ने कार्यालय परिसर के आसपास उगी झाड़ियों और अनावश्यक घास को हटाया तथा पूरे परिसर की सफाई की। खास बात यह रही कि पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल स्वयं भी जवानों के साथ साफ-सफाई अभियान में शामिल हुए और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान के समापन के बाद पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल ने जवानों के कार्य से प्रभावित होकर सभी फटिक वीर जवानों को जलेबी खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। मिठाई मिलने के बाद जवानों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
पुलिस अधिकारियों और जवानों द्वारा चलाए गए इस स्वच्छता अभियान से कार्यालय परिसर न केवल साफ-सुथरा नजर आया, बल्कि पुलिसकर्मियों ने स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।मौके पर कई पुलिस जवान व पाटन अंचल के सभी पंचायत के ग्रामीण पुलिस(चौकीदार)मौजूद रहे!
    user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    16 hrs ago
  • सोनभद्र थाना रावटसगंज पुलिस एवं एस ओ जी टीम को मिली बड़ी सफलता फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्क्रेप लदे ट्रक को कब्जे में लेकर मिर्जापुर ले जाकर स्क्रैप बेचने एवं ट्रक कटवाने की घटना का सफल अनावरण किया गया है तीन अभिव्यक्त गिरफ्तार रुपया 5 लाख नगद करीब रुपया 15 लाख कीमत के ट्रक के काटे कल पुर्जे चार मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया है पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकार नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रावटसगंज श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह एसओजी प्रभारी श्री रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में थाना रावर्टसगंज गंज पुलिस एवं एस ओ जी टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है थाना रावटसगंज पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्क्रैप लदे ट्रक को कब्जे में लेकर मिर्जापुर ले जाकर स्क्रैप बचने एवं ट्रक को कटवाने की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है ।
    2
    सोनभद्र थाना रावटसगंज पुलिस एवं एस ओ जी टीम को मिली बड़ी सफलता
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्क्रेप लदे  ट्रक को कब्जे में लेकर मिर्जापुर ले जाकर स्क्रैप बेचने एवं ट्रक कटवाने की घटना का सफल अनावरण किया गया है तीन  अभिव्यक्त गिरफ्तार रुपया 5 लाख नगद करीब रुपया 15 लाख कीमत के ट्रक के काटे कल पुर्जे चार मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया है पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकार नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रावटसगंज श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह एसओजी प्रभारी श्री रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में थाना रावर्टसगंज गंज पुलिस एवं एस ओ जी टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है थाना रावटसगंज  पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्क्रैप लदे ट्रक को कब्जे में लेकर मिर्जापुर ले जाकर स्क्रैप बचने एवं ट्रक को कटवाने की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है ।
    user_Rajendra Tyagi
    Rajendra Tyagi
    Farmer रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रोहतास जिले से गुजरा 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक, करीब 200 टन वजनी शुगर मिल रोहतास जिले से गुजरा 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक, करीब 200 टन वजनी शुगर मिल वेसल को ओडिशा से बलरामपुर ले जाया जा रहा है।
    1
    रोहतास जिले से गुजरा 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक, करीब 200 टन वजनी शुगर मिल 
रोहतास जिले से गुजरा 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक, करीब 200 टन वजनी शुगर मिल वेसल को ओडिशा से बलरामपुर ले जाया जा रहा है।
    user_राष्ट्र नमन प्रेस
    राष्ट्र नमन प्रेस
    Local Politician चेनारी, रोहतास, बिहार•
    13 hrs ago
  • बंदी छोड़ सतगुरु रामपाल जी भगवान की जय हो परमात्मा दया करना मालिक इस नादानपर यह अनजाने में ही सही पर बहुत बड़ी भूल कर रही है परमात्मा इसका अंजाम सोच सोच कर दया आती है की जीव को कैसे काल ने अपने जाल में फंसा रखा है
    1
    बंदी छोड़ सतगुरु रामपाल जी भगवान की जय हो परमात्मा दया करना मालिक इस नादानपर यह अनजाने में ही सही पर बहुत बड़ी भूल कर रही है परमात्मा इसका अंजाम सोच सोच कर दया आती है की जीव को कैसे काल ने अपने जाल में फंसा रखा है
    user_VIKESH DAS
    VIKESH DAS
    Farmer भभुआ, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    33 min ago
  • कुदरा में स्कॉर्पियो से 32 पेटी विदेशी शराब और बीयर बरामद, चालक गिरफ्तार कुदरा कैमूर:- जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में दिल्ली टू कोलकाता एनएच 19 पर मद्य निषेध विभाग और कुदरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो से शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर सकरी स्थित भारत गैस एजेंसी के सामने वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 32 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। मोहनिया चेक पोस्ट प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि टोल टैक्स पर सघन जांच के दौरान चालक बैरियर तोड़कर भागने लगा था, जिसके बाद कुदरा पुलिस की मदद से स्कॉर्पियो को पकड़ा गया। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और तस्करी के नेटवर्क की जांच की जा रही है। बाइट मोहनिया चेक पोस्ट प्रभारी संतोष श्रीवास्तव
    2
    कुदरा में स्कॉर्पियो से 32 पेटी विदेशी शराब और बीयर बरामद, चालक गिरफ्तार
कुदरा कैमूर:- जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में दिल्ली टू कोलकाता एनएच 19 पर मद्य निषेध विभाग और कुदरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो से शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर सकरी स्थित भारत गैस एजेंसी के सामने वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 32 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई।
मोहनिया चेक पोस्ट प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि टोल टैक्स पर सघन जांच के दौरान चालक बैरियर तोड़कर भागने लगा था, जिसके बाद कुदरा पुलिस की मदद से स्कॉर्पियो को पकड़ा गया। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और तस्करी के नेटवर्क की जांच की जा रही है।
बाइट मोहनिया चेक पोस्ट प्रभारी संतोष श्रीवास्तव
    user_Vinod kumar singh
    Vinod kumar singh
    Local News Reporter Mohania, Kaimur (Bhabua)•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.