logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाटन पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान, पुलिसकर्मियों व ग्रामीण पुलिस ने मिलकर की साफ-सफाई पाटन (पलामू): पाटन पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय परिसर में रविवार को विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल के नेतृत्व में फटिक वीर जवानों ने कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। अंचल निरीक्षक सुरेश मंडल ने बताया कि बारिश के मौसम में कार्यालय परिसर के आसपास काफी झाड़ियां और घास उग गई थी। इसके कारण मच्छरों एवं विभिन्न प्रकार के कीड़े-मकौड़ों की संख्या भी बढ़ गई थी। अब बारिश का मौसम लगभग समाप्त होने के बाद परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। साफ-सफाई अभियान के दौरान जवानों ने कार्यालय परिसर के आसपास उगी झाड़ियों और अनावश्यक घास को हटाया तथा पूरे परिसर की सफाई की। खास बात यह रही कि पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल स्वयं भी जवानों के साथ साफ-सफाई अभियान में शामिल हुए और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के समापन के बाद पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल ने जवानों के कार्य से प्रभावित होकर सभी फटिक वीर जवानों को जलेबी खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। मिठाई मिलने के बाद जवानों में खुशी का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों और जवानों द्वारा चलाए गए इस स्वच्छता अभियान से कार्यालय परिसर न केवल साफ-सुथरा नजर आया, बल्कि पुलिसकर्मियों ने स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।मौके पर कई पुलिस जवान व पाटन अंचल के सभी पंचायत के ग्रामीण पुलिस(चौकीदार)मौजूद रहे!

12 hrs ago
user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
Ramashish Kumar Mo:-6202682271
पाटन, पलामू, झारखंड•
12 hrs ago

पाटन पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान, पुलिसकर्मियों व ग्रामीण पुलिस ने मिलकर की साफ-सफाई पाटन (पलामू): पाटन पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय परिसर में रविवार को विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल के नेतृत्व में फटिक वीर जवानों ने कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। अंचल निरीक्षक सुरेश मंडल ने बताया कि बारिश के मौसम में कार्यालय परिसर के आसपास काफी झाड़ियां और घास उग गई थी। इसके कारण मच्छरों एवं विभिन्न प्रकार के कीड़े-मकौड़ों की संख्या भी बढ़ गई थी। अब बारिश का मौसम लगभग समाप्त होने के बाद परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। साफ-सफाई अभियान के दौरान जवानों ने कार्यालय परिसर के आसपास उगी झाड़ियों और अनावश्यक घास को हटाया तथा पूरे परिसर की सफाई की। खास बात यह रही कि पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल स्वयं भी जवानों के साथ साफ-सफाई अभियान में शामिल हुए और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के समापन के बाद पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल ने जवानों के कार्य से प्रभावित होकर सभी फटिक वीर जवानों को जलेबी खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। मिठाई मिलने के बाद जवानों में खुशी का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों और जवानों द्वारा चलाए गए इस स्वच्छता अभियान से कार्यालय परिसर न केवल साफ-सुथरा नजर आया, बल्कि पुलिसकर्मियों ने स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।मौके पर कई पुलिस जवान व पाटन अंचल के सभी पंचायत के ग्रामीण पुलिस(चौकीदार)मौजूद रहे!

More news from झारखंड and nearby areas
  • पाटन पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान, पुलिसकर्मियों व ग्रामीण पुलिस ने मिलकर की साफ-सफाई पाटन (पलामू): पाटन पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय परिसर में रविवार को विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल के नेतृत्व में फटिक वीर जवानों ने कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। अंचल निरीक्षक सुरेश मंडल ने बताया कि बारिश के मौसम में कार्यालय परिसर के आसपास काफी झाड़ियां और घास उग गई थी। इसके कारण मच्छरों एवं विभिन्न प्रकार के कीड़े-मकौड़ों की संख्या भी बढ़ गई थी। अब बारिश का मौसम लगभग समाप्त होने के बाद परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। साफ-सफाई अभियान के दौरान जवानों ने कार्यालय परिसर के आसपास उगी झाड़ियों और अनावश्यक घास को हटाया तथा पूरे परिसर की सफाई की। खास बात यह रही कि पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल स्वयं भी जवानों के साथ साफ-सफाई अभियान में शामिल हुए और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के समापन के बाद पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल ने जवानों के कार्य से प्रभावित होकर सभी फटिक वीर जवानों को जलेबी खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। मिठाई मिलने के बाद जवानों में खुशी का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों और जवानों द्वारा चलाए गए इस स्वच्छता अभियान से कार्यालय परिसर न केवल साफ-सुथरा नजर आया, बल्कि पुलिसकर्मियों ने स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।मौके पर कई पुलिस जवान व पाटन अंचल के सभी पंचायत के ग्रामीण पुलिस(चौकीदार)मौजूद रहे!
    1
    पाटन पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान, पुलिसकर्मियों व ग्रामीण पुलिस ने मिलकर की साफ-सफाई
पाटन (पलामू): पाटन पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय परिसर में रविवार को विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल के नेतृत्व में फटिक वीर जवानों ने कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की।
अंचल निरीक्षक सुरेश मंडल ने बताया कि बारिश के मौसम में कार्यालय परिसर के आसपास काफी झाड़ियां और घास उग गई थी। इसके कारण मच्छरों एवं विभिन्न प्रकार के कीड़े-मकौड़ों की संख्या भी बढ़ गई थी। अब बारिश का मौसम लगभग समाप्त होने के बाद परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया।
साफ-सफाई अभियान के दौरान जवानों ने कार्यालय परिसर के आसपास उगी झाड़ियों और अनावश्यक घास को हटाया तथा पूरे परिसर की सफाई की। खास बात यह रही कि पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल स्वयं भी जवानों के साथ साफ-सफाई अभियान में शामिल हुए और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान के समापन के बाद पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल ने जवानों के कार्य से प्रभावित होकर सभी फटिक वीर जवानों को जलेबी खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। मिठाई मिलने के बाद जवानों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
पुलिस अधिकारियों और जवानों द्वारा चलाए गए इस स्वच्छता अभियान से कार्यालय परिसर न केवल साफ-सुथरा नजर आया, बल्कि पुलिसकर्मियों ने स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।मौके पर कई पुलिस जवान व पाटन अंचल के सभी पंचायत के ग्रामीण पुलिस(चौकीदार)मौजूद रहे!
    user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    12 hrs ago
  • पूर्व सो दीपक वर्मा पहुंचे पलामू। कायस्थ सम्मेलन में हुआ भव्य स्वागत।पूर्व SP दीपक वर्मा पहुंचे पलामू। कायस्थ सम्मेलन में हुआ भव्य स्वागत। #latestnewspalamu #latestnewsjharkhand #PalamuPolice #डाल्टनगंज #कायस्थसमाज #sppalamu #ipsdeepakwarma #palamu #झारखण्ड #पलामू पलामू जिला के पूर्व SP दीपक वर्मा पहुंचे डाल्टनगंज।
    1
    पूर्व सो दीपक वर्मा पहुंचे पलामू। कायस्थ सम्मेलन में हुआ भव्य स्वागत।पूर्व SP दीपक वर्मा  पहुंचे पलामू।
कायस्थ सम्मेलन में हुआ भव्य स्वागत।
#latestnewspalamu #latestnewsjharkhand #PalamuPolice #डाल्टनगंज #कायस्थसमाज #sppalamu #ipsdeepakwarma #palamu #झारखण्ड #पलामू

पलामू जिला के पूर्व SP दीपक वर्मा पहुंचे डाल्टनगंज।
    user_JHARKHAND BULLETIN
    JHARKHAND BULLETIN
    पत्रकार मेदिनीनगर (डाल्टनगंज), पलामू, झारखंड•
    11 hrs ago
  • झारखंड में नया मुखिया बनकर सरकार की पैसा लूटें l कागज़पर योजना को दिखाकर पैशाकिए गमन l झारखंड में सरकारी योजनाओं (जैसे 15वें वित्त आयोग, प्रधानमंत्री आवास योजना या विकास कार्यों) के फंड से अवैध रूप से पैसा निकालने या वित्तीय हेराफेरी करने वाले मुखिया के खिलाफ झारखंड सरकार और जिला प्रशासन झारखंड पंचायत राज अधिनियम, 2001 के तहत सख्त प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई करती है। [1, 2] ऐसी शिकायतों या जांच में दोषी पाए जाने पर निम्नलिखित कदम उठाए जाते हैं: 1. वित्तीय अधिकार छीनना ( suspension of Financial Powers) भ्रष्टाचार या धन के दुरुपयोग की प्राथमिक पुष्टि होने पर जिला प्रशासन सबसे पहले मुखिया के सभी वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सस्पेंड (जब्त) कर देता है। इसके बाद पंचायत के विकास कार्यों को जारी रखने के लिए ये अधिकार उप-मुखिया (Deputy Mukhiya) या किसी अन्य अधिकृत समिति को सौंप दिए जाते हैं। [1, 2] 2. पद से हटाना (Removal from Post) झारखंड पंचायत राज अधिनियम, 2001 की धारा 64 और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत, पद के दुरुपयोग और सरकारी धन की हेराफेरी के गंभीर मामलों में सरकार दोषी मुखिया को पद से बर्खास्त (Dismiss) कर सकती है। [1, 2] 3. एफआईआर (FIR) और जेल की कार्रवाई अवैध निकासी सीधे तौर पर एक आपराधिक धोखाधड़ी (Fraud) है। इसलिए जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी मुखिया और उनके सहयोगियों (जैसे पंचायत सेवक या बिचौलिए) के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाती है। इसके तहत धोखाधड़ी, सरकारी पैसे के गबन और जालसाजी की धाराओं में न्यायिक हिरासत या जेल भेजने की कानूनी कार्रवाई होती है। [1, 2] 4. अवैध पैसे की वसूली (Recovery of Embezzled Amount) मुखिया द्वारा जो भी सरकारी राशि अवैध रूप से निकाली गई है, उसकी रिकवरी (वसूली) की प्रक्रिया शुरू की जाती है। यदि दोषी व्यक्ति पैसे नहीं लौटाता है, तो उसकी निजी संपत्ति की नीलामी या जब्ती (Certificate Case) के जरिए सरकारी धन की भरपाई की जाती है। 5. भविष्य में चुनाव लड़ने पर रोक यदि भ्रष्टाचार के आरोपों में मुखिया को कोर्ट से सजा होती है या प्रशासनिक स्तर पर गंभीर कदाचार (Misconduct) का दोषी पाया जाता है, तो उन्हें भविष्य में पंचायत चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
    1
    झारखंड में नया मुखिया बनकर सरकार की पैसा लूटें l कागज़पर योजना को दिखाकर पैशाकिए गमन l
झारखंड में सरकारी योजनाओं (जैसे 15वें वित्त आयोग, प्रधानमंत्री आवास योजना या विकास कार्यों) के फंड से अवैध रूप से पैसा निकालने या वित्तीय हेराफेरी करने वाले मुखिया के खिलाफ झारखंड सरकार और जिला प्रशासन झारखंड पंचायत राज अधिनियम, 2001 के तहत सख्त प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई करती है। [1, 2]
ऐसी शिकायतों या जांच में दोषी पाए जाने पर निम्नलिखित कदम उठाए जाते हैं:
1. वित्तीय अधिकार छीनना ( suspension of Financial Powers)
भ्रष्टाचार या धन के दुरुपयोग की प्राथमिक पुष्टि होने पर जिला प्रशासन सबसे पहले मुखिया के सभी वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सस्पेंड (जब्त) कर देता है। इसके बाद पंचायत के विकास कार्यों को जारी रखने के लिए ये अधिकार उप-मुखिया (Deputy Mukhiya) या किसी अन्य अधिकृत समिति को सौंप दिए जाते हैं। [1, 2]
2. पद से हटाना (Removal from Post)
झारखंड पंचायत राज अधिनियम, 2001 की धारा 64 और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत, पद के दुरुपयोग और सरकारी धन की हेराफेरी के गंभीर मामलों में सरकार दोषी मुखिया को पद से बर्खास्त (Dismiss) कर सकती है। [1, 2]
3. एफआईआर (FIR) और जेल की कार्रवाई
अवैध निकासी सीधे तौर पर एक आपराधिक धोखाधड़ी (Fraud) है। इसलिए जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी मुखिया और उनके सहयोगियों (जैसे पंचायत सेवक या बिचौलिए) के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाती है। इसके तहत धोखाधड़ी, सरकारी पैसे के गबन और जालसाजी की धाराओं में न्यायिक हिरासत या जेल भेजने की कानूनी कार्रवाई होती है। [1, 2]
4. अवैध पैसे की वसूली (Recovery of Embezzled Amount)
मुखिया द्वारा जो भी सरकारी राशि अवैध रूप से निकाली गई है, उसकी रिकवरी (वसूली) की प्रक्रिया शुरू की जाती है। यदि दोषी व्यक्ति पैसे नहीं लौटाता है, तो उसकी निजी संपत्ति की नीलामी या जब्ती (Certificate Case) के जरिए सरकारी धन की भरपाई की जाती है।
5. भविष्य में चुनाव लड़ने पर रोक
यदि भ्रष्टाचार के आरोपों में मुखिया को कोर्ट से सजा होती है या प्रशासनिक स्तर पर गंभीर कदाचार (Misconduct) का दोषी पाया जाता है, तो उन्हें भविष्य में पंचायत चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Communications central गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    21 hrs ago
  • रंका सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस पर निकली भव्य प्रभात फेरी, गूंजा ‘अघोरा नाम परोमंत्रम’ का उद्घोष रंका। सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार की सुबह रंका सर्वेश्वरी समूह शाखा की ओर से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह करीब 5:30 बजे गाजे-बाजे और पूरे हर्षोल्लास के साथ प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सर्वेश्वरी समूह से जुड़े श्रद्धालु एवं सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रभात फेरी रंका स्थित सर्वेश्वरी समूह शाखा से प्रारंभ होकर रंका रघुनाथ अखाड़ा, रंका खरडीहा तथा रंका अनुमंडल परिसर क्षेत्र से होते हुए पुनः सर्वेश्वरी समूह शाखा पहुंची, जहां प्रभात फेरी का समापन किया गया। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा ‘अघोरा नाम परोमंत्रम’ का सामूहिक उद्घोष किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सर्वेश्वरी समूह के सेवा, साधना एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को भी याद किया। सुबह के समय निकली प्रभात फेरी को देखने के लिए रास्ते में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्वेश्वरी शाखा के महामंत्री मोरध्वज प्रसाद सिंह, प्रचारक मंत्री गौरव कुमार सिंह, रेवती रमन सिंह, रोहिणी रमन सिंह, अजय सिंह, मुन्ना सिंह, मनोज कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    रंका सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस पर निकली भव्य प्रभात फेरी, गूंजा ‘अघोरा नाम परोमंत्रम’ का उद्घोष


रंका। सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार की सुबह रंका सर्वेश्वरी समूह शाखा की ओर से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह करीब 5:30 बजे गाजे-बाजे और पूरे हर्षोल्लास के साथ प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सर्वेश्वरी समूह से जुड़े श्रद्धालु एवं सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
प्रभात फेरी रंका स्थित सर्वेश्वरी समूह शाखा से प्रारंभ होकर रंका रघुनाथ अखाड़ा, रंका खरडीहा तथा रंका अनुमंडल परिसर क्षेत्र से होते हुए पुनः सर्वेश्वरी समूह शाखा पहुंची, जहां प्रभात फेरी का समापन किया गया। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा ‘अघोरा नाम परोमंत्रम’ का सामूहिक उद्घोष किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सर्वेश्वरी समूह के सेवा, साधना एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को भी याद किया। सुबह के समय निकली प्रभात फेरी को देखने के लिए रास्ते में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सर्वेश्वरी शाखा के महामंत्री मोरध्वज प्रसाद सिंह, प्रचारक मंत्री गौरव कुमार सिंह, रेवती रमन सिंह, रोहिणी रमन सिंह, अजय सिंह, मुन्ना सिंह, मनोज कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    51 min ago
  • भीम आर्मी भारत एकता मिशन का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर रांची के डोरंडा स्थित प्रेस क्लब में आयोजित की गई तथा आरक्षण बचाओ आंदोलन के लिए 24 सितंबर को नई दिल्ली चलने का आह्वान किया झारखंड रांची:- भीम आर्मी भारत एकता मिशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश राम के अध्यक्षता में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संगठन विस्तार और संगठन मजबूत करने के उद्देश्यों से राजधानी रांची के डोरंडा स्थित प्रेस क्लब में एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया इस आयोजन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री कमल सिंह वालिया उपस्थित रहे तथा उन्होंने वर्तमान स्थिति ,आगामी कार्यक्रम और संगठन के विस्तार एवं मजबूती तथा भविष्य के रणनीति के संबंध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के झारखंड प्रदेश से आए हुए 12 जिला के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष ,पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी को एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश दिया | माननीय कमल सिंह वालिया जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 24 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के जंतर मंतर मैदान में में होने वाले आरक्षण बचाओ आंदोलन की जानकारी दी तथा तथा उन्होंने भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को नई दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया जबकि उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में सुपड़ा साफ होने जा रहा है BJP सरकार का, सुपड़ा साफ होने जा रहा है उन तानाशाही गुंडो का जिन्होंने उत्तर प्रदेश और पूरे देश में आतंक मचाए रखा है| उत्तर प्रदेश और पूरे देश के आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है और एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद को अपना नेता मान लिया है| आप देखना है इस बार उत्तर प्रदेश में एक बड़ा परिवर्तन आजाद समाज पार्टी और एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के रूप में होगा तथा उन्होंने कहा की आजाद समाज पार्टी का दरवाजा सभी के लिए खुला है शिवाय बीजेपी के जो चाहते हैं बीजेपी का सूपडा साफ हो, जो इस देश में समानता,भाईचारा, बेरोजगारी ,शिक्षा और स्वास्थ्य का बात नहीं करना चाहते | जो चाहते हैं कि इस बार सत्ता परिवर्तन हो उनके लिए आजाद समाज पार्टी का दरवाजा खुला है|
    1
    भीम आर्मी भारत एकता मिशन का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर रांची के डोरंडा स्थित  प्रेस क्लब में आयोजित की गई तथा आरक्षण बचाओ आंदोलन के लिए 24 सितंबर को नई दिल्ली चलने का आह्वान किया
झारखंड रांची:- भीम आर्मी भारत एकता मिशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश राम के अध्यक्षता में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संगठन विस्तार और संगठन मजबूत करने के उद्देश्यों से राजधानी रांची के डोरंडा स्थित  प्रेस क्लब में एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया इस आयोजन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री कमल सिंह वालिया उपस्थित रहे तथा उन्होंने वर्तमान स्थिति ,आगामी कार्यक्रम  और संगठन के विस्तार एवं मजबूती तथा भविष्य के रणनीति के संबंध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के झारखंड प्रदेश  से आए हुए 12 जिला के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष ,पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी को एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश दिया | माननीय कमल सिंह वालिया जी ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 24 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के जंतर मंतर मैदान में में होने वाले आरक्षण बचाओ आंदोलन की जानकारी दी तथा तथा उन्होंने भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को नई दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया जबकि उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में   सुपड़ा साफ होने जा रहा है BJP सरकार का, सुपड़ा साफ होने जा रहा है उन तानाशाही गुंडो का जिन्होंने उत्तर प्रदेश और पूरे देश में आतंक मचाए रखा है| उत्तर प्रदेश और पूरे देश के आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है और एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद को अपना नेता मान लिया है| आप देखना है इस बार उत्तर प्रदेश में एक बड़ा परिवर्तन आजाद समाज पार्टी और एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के रूप में होगा तथा उन्होंने कहा की आजाद समाज पार्टी का दरवाजा सभी के लिए खुला है शिवाय बीजेपी के जो चाहते हैं  बीजेपी का सूपडा साफ हो, जो इस देश में समानता,भाईचारा, बेरोजगारी ,शिक्षा और स्वास्थ्य का बात नहीं करना चाहते | जो चाहते हैं कि इस बार सत्ता परिवर्तन हो उनके लिए आजाद समाज पार्टी का दरवाजा खुला है|
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
  • औरंगाबाद पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह के दो शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार; 1 देशी पिस्टल बरामद, 70 मामलों का हुआ खुलासा। औरंगाबाद पुलिस ने अन्तर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेन स्नैचिंग और पैसा छिनतई गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कोढ़ा गिरोह के दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 1 देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 2 मास्टर चाभी, 1 रिंच, 1 चोरी की मोटरसाइकिल और 1 मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों में लगभग 70 कांड दर्ज हैं। औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले कुछ दिनों से औरंगाबाद शहर में लगातार चेन स्नैचिंग की घटनाएं हो रही थीं। अकेले नगर थाना क्षेत्र में 7 चेन स्नैचिंग की वारदातें हुई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने SDPO सदर-01 के नेतृत्व में एक विशेष SIT का गठन किया था। SIT ने CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की तो पता चला कि सभी वारदातों के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है। इसी क्रम में आज चेन और पैसा छिनतई करने आए दोनों बदमाशों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। *गिरफ्तार अपराधियों की पहचान -* 1. नयनांशु उर्फ अभय कुमार, पिता- रौबिन यादव, साकिन- नायाटोला जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार। 2. हैरान कुमार, पिता- गोपाल यादव, साकिन- नायाटोला जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उनके द्वारा औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, किशनगंज, मुंगेर सहित बिहार के कई जिलों तथा झारखंड के गोड्डा, हजारीबाग, दुमका सहित अन्य जिलों में चेन और पैसा छिनतई की दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी औरंगाबाद पुलिस ने इनके ठिकाने से नगर थाना क्षेत्र में छीनी गई 4 सोने की चेन बरामद की थी। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी के बाद शहर में चेन छिनतई की घटनाओं में काफी कमी आएगी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, नगर थाना औरंगाबाद की टीम एवं जिला आसूचना इकाई औरंगाबाद शामिल थी। बाईट औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा
    1
    औरंगाबाद पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह के दो शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार; 1 देशी पिस्टल बरामद, 70 मामलों का हुआ खुलासा।
औरंगाबाद पुलिस ने अन्तर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेन स्नैचिंग और पैसा छिनतई गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कोढ़ा गिरोह के दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 1 देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 2 मास्टर चाभी, 1 रिंच, 1 चोरी की मोटरसाइकिल और 1 मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों में लगभग 70 कांड दर्ज हैं।
औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले कुछ दिनों से औरंगाबाद शहर में लगातार चेन स्नैचिंग की घटनाएं हो रही थीं। अकेले नगर थाना क्षेत्र में 7 चेन स्नैचिंग की वारदातें हुई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने SDPO सदर-01 के नेतृत्व में एक विशेष SIT का गठन किया था।
SIT ने CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की तो पता चला कि सभी वारदातों के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है। इसी क्रम में आज  चेन और पैसा छिनतई करने आए दोनों बदमाशों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
*गिरफ्तार अपराधियों की पहचान -*
1.  नयनांशु उर्फ अभय कुमार, पिता- रौबिन यादव, साकिन- नायाटोला जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार।
2.  हैरान कुमार, पिता- गोपाल यादव, साकिन- नायाटोला जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार।
पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उनके द्वारा औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, किशनगंज, मुंगेर सहित बिहार के कई जिलों तथा झारखंड के गोड्डा, हजारीबाग, दुमका सहित अन्य जिलों में चेन और पैसा छिनतई की दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया गया है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी औरंगाबाद पुलिस ने इनके ठिकाने से नगर थाना क्षेत्र में छीनी गई 4 सोने की चेन बरामद की थी। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी के बाद शहर में चेन छिनतई की घटनाओं में काफी कमी आएगी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, नगर थाना औरंगाबाद की टीम एवं जिला आसूचना इकाई औरंगाबाद शामिल थी।
बाईट 
औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा
    user_Md safe Alam Guddu
    Md safe Alam Guddu
    पत्रकार औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    12 hrs ago
  • गणेश नगर मनिका के छात्रों से कथित अवैध वसूली के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित नामांकन व पंजीयन शुल्क में निर्धारित राशि से अधिक वसूली की शिकायत पर डीईओ की कार्रवाई, प्रधानाध्यापक ने बताया राजनीतिक साजिश मदनपुर प्रखंड के पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणेश नगर मनिका के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह को छात्र-छात्राओं से नामांकन, पंजीयन एवं आवेदन शुल्क के नाम पर निर्धारित राशि से अधिक वसूली के आरोप में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विजय कुमार सिंह विशिष्ट शिक्षक के रूप में विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मदनपुर को प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं से सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने का आरोप लगाया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय में छात्र-छात्राओं से पूछताछ की गई। बीईओ संजीव कुमार सिंह के अनुसार, जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी को कार्रवाई की अनुशंसा भेजी गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा था। विभाग के अनुसार निर्धारित समय में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने के कारण आरोपों को प्रथम दृष्टया प्रमाणित मानते हुए उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के अधीन कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी), मदनपुर निर्धारित किया गया है। विभागीय जांच के संचालन पदाधिकारी के रूप में कार्यक्रम पदाधिकारी अमृतेश आर्यन औरंगाबाद तथा उपस्थापन पदाधिकारी के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मदनपुर को प्राधिकृत किया गया है। वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें रविवार तक न तो कोई स्पष्टीकरण पत्र मिला है और न ही निलंबन पत्र की जानकारी दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विरुद्ध राजनीतिक साजिश के तहत कार्रवाई की जा रही है और लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। अब विभागीय जांच में सामने आने वाले तथ्यों से स्पष्ट होगा कि छात्र-छात्राओं से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने के आरोपों में कितनी सच्चाई है। मामले को लेकर विद्यालय एवं शिक्षा विभाग में चर्चा तेज है। #Bharatcrimelivenews #मदनपुर #औरंगाबाद #शिक्षा_विभाग #विद्यालय #प्रधानाध्यापक #निलंबन #छात्र #शिक्षा_विभाग_कार्रवाई
    1
    गणेश नगर मनिका के छात्रों से कथित अवैध वसूली के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित
नामांकन व पंजीयन शुल्क में निर्धारित राशि से अधिक वसूली की शिकायत पर डीईओ की कार्रवाई, प्रधानाध्यापक ने बताया राजनीतिक साजिश
मदनपुर प्रखंड के पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणेश नगर मनिका के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह को छात्र-छात्राओं से नामांकन, पंजीयन एवं आवेदन शुल्क के नाम पर निर्धारित राशि से अधिक वसूली के आरोप में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विजय कुमार सिंह विशिष्ट शिक्षक के रूप में विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे।
बताया गया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मदनपुर को प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं से सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने का आरोप लगाया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय में छात्र-छात्राओं से पूछताछ की गई। बीईओ संजीव कुमार सिंह के अनुसार, जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी को कार्रवाई की अनुशंसा भेजी गई।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा था। विभाग के अनुसार निर्धारित समय में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने के कारण आरोपों को प्रथम दृष्टया प्रमाणित मानते हुए उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के अधीन कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी), मदनपुर निर्धारित किया गया है।
विभागीय जांच के संचालन पदाधिकारी के रूप में कार्यक्रम पदाधिकारी अमृतेश आर्यन औरंगाबाद तथा उपस्थापन पदाधिकारी के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मदनपुर को प्राधिकृत किया गया है।
वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें रविवार तक न तो कोई स्पष्टीकरण पत्र मिला है और न ही निलंबन पत्र की जानकारी दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विरुद्ध राजनीतिक साजिश के तहत कार्रवाई की जा रही है और लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
अब विभागीय जांच में सामने आने वाले तथ्यों से स्पष्ट होगा कि छात्र-छात्राओं से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने के आरोपों में कितनी सच्चाई है। मामले को लेकर विद्यालय एवं शिक्षा विभाग में चर्चा तेज है।
#Bharatcrimelivenews #मदनपुर #औरंगाबाद #शिक्षा_विभाग #विद्यालय #प्रधानाध्यापक #निलंबन #छात्र #शिक्षा_विभाग_कार्रवाई
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    14 hrs ago
  • मनिका,लातेहार:-करम पर्व के पूर्व मे बाबा चमरू उरांव लुरकुड़िया स्कूल के प्रांगण में दिनांक 19 सितंबर दिन शनिवार को एक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया| बाबा चमरू उरांव लुरकुडिया स्कूल में कुडुख भाषा एवं संस्कृति के साथ अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कराई जाती है | यह स्कूल मनिका से पांकी जाने वाली मुख्य सड़क के जुंगुर में स्थित है , यहां नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ आवासीय सुविधा भी मुहैया कराई जाती है| आप अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य को संवारने के लिए इस विद्यालय मे नामांकन करा सकते हैं, विद्यालय में नामांकन जारी है ,नामांकन कराने के लिए विद्यालय के संचालक श्री संजय उरांव से संपर्क कर सकते हैं इनका मोबाइल नंबर 9801600347 है| विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस आयोजन के मुख्य अतिथि जुंगुर पंचायत के मुखिया श्री देवेंद्र कुजूर एवं विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्ति BDO श्री सुखलाल उरांव जबकि प्रमुख विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी शह पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री मुनेश्वर उरांव एवं सरयू प्रखंड के जिला परिषद सदस्य श्री बुद्धेश्वर उरांव उपस्थित रहे
    1
    मनिका,लातेहार:-करम पर्व के पूर्व मे बाबा चमरू उरांव लुरकुड़िया स्कूल के प्रांगण में दिनांक 19 सितंबर दिन शनिवार को एक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया|  बाबा चमरू उरांव लुरकुडिया  स्कूल में  कुडुख भाषा एवं संस्कृति के साथ अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कराई जाती है | यह स्कूल मनिका से पांकी जाने वाली मुख्य सड़क के जुंगुर में स्थित है , यहां नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ आवासीय सुविधा भी मुहैया कराई जाती है| आप अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य को संवारने के लिए इस विद्यालय मे नामांकन करा सकते हैं, विद्यालय में नामांकन जारी है ,नामांकन कराने के लिए विद्यालय के संचालक श्री संजय उरांव से संपर्क कर सकते हैं इनका मोबाइल नंबर 9801600347 है| विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस आयोजन के मुख्य अतिथि जुंगुर पंचायत के मुखिया श्री देवेंद्र कुजूर एवं विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्ति BDO श्री सुखलाल उरांव जबकि प्रमुख विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी शह पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री मुनेश्वर उरांव एवं सरयू प्रखंड के जिला परिषद सदस्य श्री बुद्धेश्वर उरांव उपस्थित रहे
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.