मनिका,लातेहार:-करम पर्व के पूर्व मे बाबा चमरू उरांव लुरकुड़िया स्कूल के प्रांगण में दिनांक 19 सितंबर दिन शनिवार को एक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया| बाबा चमरू उरांव लुरकुडिया स्कूल में कुडुख भाषा एवं संस्कृति के साथ अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कराई जाती है | यह स्कूल मनिका से पांकी जाने वाली मुख्य सड़क के जुंगुर में स्थित है , यहां नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ आवासीय सुविधा भी मुहैया कराई जाती है| आप अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य को संवारने के लिए इस विद्यालय मे नामांकन करा सकते हैं, विद्यालय में नामांकन जारी है ,नामांकन कराने के लिए विद्यालय के संचालक श्री संजय उरांव से संपर्क कर सकते हैं इनका मोबाइल नंबर 9801600347 है| विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस आयोजन के मुख्य अतिथि जुंगुर पंचायत के मुखिया श्री देवेंद्र कुजूर एवं विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्ति BDO श्री सुखलाल उरांव जबकि प्रमुख विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी शह पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री मुनेश्वर उरांव एवं सरयू प्रखंड के जिला परिषद सदस्य श्री बुद्धेश्वर उरांव उपस्थित रहे
मनिका,लातेहार:-करम पर्व के पूर्व मे बाबा चमरू उरांव लुरकुड़िया स्कूल के प्रांगण में दिनांक 19 सितंबर दिन शनिवार को एक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया| बाबा चमरू उरांव लुरकुडिया स्कूल में कुडुख भाषा एवं संस्कृति के साथ अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कराई जाती है | यह स्कूल मनिका से पांकी जाने वाली मुख्य सड़क के जुंगुर में स्थित है , यहां नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ आवासीय सुविधा भी मुहैया कराई जाती है| आप अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य को संवारने के लिए इस विद्यालय मे नामांकन करा सकते हैं, विद्यालय में नामांकन जारी है ,नामांकन कराने के लिए विद्यालय के संचालक श्री संजय उरांव से संपर्क कर सकते हैं इनका मोबाइल नंबर 9801600347 है| विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस आयोजन के मुख्य अतिथि जुंगुर पंचायत के मुखिया श्री देवेंद्र कुजूर एवं विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्ति BDO श्री सुखलाल उरांव जबकि प्रमुख विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी शह पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री मुनेश्वर उरांव एवं सरयू प्रखंड के जिला परिषद सदस्य श्री बुद्धेश्वर उरांव उपस्थित रहे
- भीम आर्मी भारत एकता मिशन का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर रांची के डोरंडा स्थित प्रेस क्लब में आयोजित की गई तथा आरक्षण बचाओ आंदोलन के लिए 24 सितंबर को नई दिल्ली चलने का आह्वान किया झारखंड रांची:- भीम आर्मी भारत एकता मिशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश राम के अध्यक्षता में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संगठन विस्तार और संगठन मजबूत करने के उद्देश्यों से राजधानी रांची के डोरंडा स्थित प्रेस क्लब में एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया इस आयोजन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री कमल सिंह वालिया उपस्थित रहे तथा उन्होंने वर्तमान स्थिति ,आगामी कार्यक्रम और संगठन के विस्तार एवं मजबूती तथा भविष्य के रणनीति के संबंध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के झारखंड प्रदेश से आए हुए 12 जिला के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष ,पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी को एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश दिया | माननीय कमल सिंह वालिया जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 24 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के जंतर मंतर मैदान में में होने वाले आरक्षण बचाओ आंदोलन की जानकारी दी तथा तथा उन्होंने भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को नई दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया जबकि उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में सुपड़ा साफ होने जा रहा है BJP सरकार का, सुपड़ा साफ होने जा रहा है उन तानाशाही गुंडो का जिन्होंने उत्तर प्रदेश और पूरे देश में आतंक मचाए रखा है| उत्तर प्रदेश और पूरे देश के आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है और एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद को अपना नेता मान लिया है| आप देखना है इस बार उत्तर प्रदेश में एक बड़ा परिवर्तन आजाद समाज पार्टी और एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के रूप में होगा तथा उन्होंने कहा की आजाद समाज पार्टी का दरवाजा सभी के लिए खुला है शिवाय बीजेपी के जो चाहते हैं बीजेपी का सूपडा साफ हो, जो इस देश में समानता,भाईचारा, बेरोजगारी ,शिक्षा और स्वास्थ्य का बात नहीं करना चाहते | जो चाहते हैं कि इस बार सत्ता परिवर्तन हो उनके लिए आजाद समाज पार्टी का दरवाजा खुला है|1
- लातेहार स्टेशन नवरंग चौक फुटबॉल टूर्नामेंट 25 सितम्बर से शुरू होगी ।1
- आरपीएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर आरपीएफ के जवानों ने रविवार की सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया रक्तदान। इस दौरान आरपीएफ के कुल पांच जवानों ने स्वेक्षा से अपना रक्तदान ब्लड बैंक लातेहार को दिया है। उक्त कार्यक्रम आरपीएफ कार्यालय चंदवा में रविवार को आयोजित किया गया था। इस मौके पर ब्लड बैंक लातेहार के कर्मी भी उपस्थित थे।1
- पूर्व सो दीपक वर्मा पहुंचे पलामू। कायस्थ सम्मेलन में हुआ भव्य स्वागत।पूर्व SP दीपक वर्मा पहुंचे पलामू। कायस्थ सम्मेलन में हुआ भव्य स्वागत। #latestnewspalamu #latestnewsjharkhand #PalamuPolice #डाल्टनगंज #कायस्थसमाज #sppalamu #ipsdeepakwarma #palamu #झारखण्ड #पलामू पलामू जिला के पूर्व SP दीपक वर्मा पहुंचे डाल्टनगंज।1
- पाटन पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान, पुलिसकर्मियों व ग्रामीण पुलिस ने मिलकर की साफ-सफाई पाटन (पलामू): पाटन पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय परिसर में रविवार को विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल के नेतृत्व में फटिक वीर जवानों ने कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। अंचल निरीक्षक सुरेश मंडल ने बताया कि बारिश के मौसम में कार्यालय परिसर के आसपास काफी झाड़ियां और घास उग गई थी। इसके कारण मच्छरों एवं विभिन्न प्रकार के कीड़े-मकौड़ों की संख्या भी बढ़ गई थी। अब बारिश का मौसम लगभग समाप्त होने के बाद परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। साफ-सफाई अभियान के दौरान जवानों ने कार्यालय परिसर के आसपास उगी झाड़ियों और अनावश्यक घास को हटाया तथा पूरे परिसर की सफाई की। खास बात यह रही कि पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल स्वयं भी जवानों के साथ साफ-सफाई अभियान में शामिल हुए और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के समापन के बाद पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल ने जवानों के कार्य से प्रभावित होकर सभी फटिक वीर जवानों को जलेबी खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। मिठाई मिलने के बाद जवानों में खुशी का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों और जवानों द्वारा चलाए गए इस स्वच्छता अभियान से कार्यालय परिसर न केवल साफ-सुथरा नजर आया, बल्कि पुलिसकर्मियों ने स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।मौके पर कई पुलिस जवान व पाटन अंचल के सभी पंचायत के ग्रामीण पुलिस(चौकीदार)मौजूद रहे!1
- संजीवनी हॉस्पिटल से कोई निराश होकर नहीं लौटता.?🏥🤔😱 #shorts #shortvideo #viralvideo #doctor #news1
- रंका सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस पर निकली भव्य प्रभात फेरी, गूंजा ‘अघोरा नाम परोमंत्रम’ का उद्घोष रंका। सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार की सुबह रंका सर्वेश्वरी समूह शाखा की ओर से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह करीब 5:30 बजे गाजे-बाजे और पूरे हर्षोल्लास के साथ प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सर्वेश्वरी समूह से जुड़े श्रद्धालु एवं सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रभात फेरी रंका स्थित सर्वेश्वरी समूह शाखा से प्रारंभ होकर रंका रघुनाथ अखाड़ा, रंका खरडीहा तथा रंका अनुमंडल परिसर क्षेत्र से होते हुए पुनः सर्वेश्वरी समूह शाखा पहुंची, जहां प्रभात फेरी का समापन किया गया। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा ‘अघोरा नाम परोमंत्रम’ का सामूहिक उद्घोष किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सर्वेश्वरी समूह के सेवा, साधना एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को भी याद किया। सुबह के समय निकली प्रभात फेरी को देखने के लिए रास्ते में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्वेश्वरी शाखा के महामंत्री मोरध्वज प्रसाद सिंह, प्रचारक मंत्री गौरव कुमार सिंह, रेवती रमन सिंह, रोहिणी रमन सिंह, अजय सिंह, मुन्ना सिंह, मनोज कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं सदस्य उपस्थित रहे।1
- मनिका,लातेहार:-करम पर्व के पूर्व मे बाबा चमरू उरांव लुरकुड़िया स्कूल के प्रांगण में दिनांक 19 सितंबर दिन शनिवार को एक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया| बाबा चमरू उरांव लुरकुडिया स्कूल में कुडुख भाषा एवं संस्कृति के साथ अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कराई जाती है | यह स्कूल मनिका से पांकी जाने वाली मुख्य सड़क के जुंगुर में स्थित है , यहां नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ आवासीय सुविधा भी मुहैया कराई जाती है| आप अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य को संवारने के लिए इस विद्यालय मे नामांकन करा सकते हैं, विद्यालय में नामांकन जारी है ,नामांकन कराने के लिए विद्यालय के संचालक श्री संजय उरांव से संपर्क कर सकते हैं इनका मोबाइल नंबर 9801600347 है| विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस आयोजन के मुख्य अतिथि जुंगुर पंचायत के मुखिया श्री देवेंद्र कुजूर एवं विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्ति BDO श्री सुखलाल उरांव जबकि प्रमुख विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी शह पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री मुनेश्वर उरांव एवं सरयू प्रखंड के जिला परिषद सदस्य श्री बुद्धेश्वर उरांव उपस्थित रहे1