Shuru
Apke Nagar Ki App…
आरपीएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर आरपीएफ के जवानों ने रविवार की सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया रक्तदान। इस दौरान आरपीएफ के कुल पांच जवानों ने स्वेक्षा से अपना रक्तदान ब्लड बैंक लातेहार को दिया है। उक्त कार्यक्रम आरपीएफ कार्यालय चंदवा में रविवार को आयोजित किया गया था। इस मौके पर ब्लड बैंक लातेहार के कर्मी भी उपस्थित थे।
Manoj dutt dev
आरपीएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर आरपीएफ के जवानों ने रविवार की सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया रक्तदान। इस दौरान आरपीएफ के कुल पांच जवानों ने स्वेक्षा से अपना रक्तदान ब्लड बैंक लातेहार को दिया है। उक्त कार्यक्रम आरपीएफ कार्यालय चंदवा में रविवार को आयोजित किया गया था। इस मौके पर ब्लड बैंक लातेहार के कर्मी भी उपस्थित थे।
More news from झारखंड and nearby areas
- मनिका,लातेहार:-करम पर्व के पूर्व मे बाबा चमरू उरांव लुरकुड़िया स्कूल के प्रांगण में दिनांक 19 सितंबर दिन शनिवार को एक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया| बाबा चमरू उरांव लुरकुडिया स्कूल में कुडुख भाषा एवं संस्कृति के साथ अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कराई जाती है | यह स्कूल मनिका से पांकी जाने वाली मुख्य सड़क के जुंगुर में स्थित है , यहां नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ आवासीय सुविधा भी मुहैया कराई जाती है| आप अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य को संवारने के लिए इस विद्यालय मे नामांकन करा सकते हैं, विद्यालय में नामांकन जारी है ,नामांकन कराने के लिए विद्यालय के संचालक श्री संजय उरांव से संपर्क कर सकते हैं इनका मोबाइल नंबर 9801600347 है| विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस आयोजन के मुख्य अतिथि जुंगुर पंचायत के मुखिया श्री देवेंद्र कुजूर एवं विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्ति BDO श्री सुखलाल उरांव जबकि प्रमुख विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी शह पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री मुनेश्वर उरांव एवं सरयू प्रखंड के जिला परिषद सदस्य श्री बुद्धेश्वर उरांव उपस्थित रहे1
- गरीबों को बालू नहीं सरकारी आवास के लिए.? #shorts #viralvideo #sarkari #school #news1
- आर्यन संघ ने निकाली गणेश विसर्जन की भव्य शोभायात्रा अनुपम संदेश / जोनसन लकड़ा / महुआडांड़ [लातेहार] : आर्यन संघ महुआडांड़ की ओर से रविवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर शास्त्री चौक, बस पड़ाव, यात्री पड़ाव, कार्मेल चौक, बिरसा मुंडा चौक, डाल्टेनगंज रोड होते हुए पार्वती रेस्ट हाउस, कटहल मोड़ और रामपुर पहुंची। यहां रामपुर नदी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से उत्साह बढ़ाते नजर आए। विसर्जन जुलूस को लेकर थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न हुआ।2
- पाटन पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान, पुलिसकर्मियों व ग्रामीण पुलिस ने मिलकर की साफ-सफाई पाटन (पलामू): पाटन पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय परिसर में रविवार को विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल के नेतृत्व में फटिक वीर जवानों ने कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। अंचल निरीक्षक सुरेश मंडल ने बताया कि बारिश के मौसम में कार्यालय परिसर के आसपास काफी झाड़ियां और घास उग गई थी। इसके कारण मच्छरों एवं विभिन्न प्रकार के कीड़े-मकौड़ों की संख्या भी बढ़ गई थी। अब बारिश का मौसम लगभग समाप्त होने के बाद परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। साफ-सफाई अभियान के दौरान जवानों ने कार्यालय परिसर के आसपास उगी झाड़ियों और अनावश्यक घास को हटाया तथा पूरे परिसर की सफाई की। खास बात यह रही कि पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल स्वयं भी जवानों के साथ साफ-सफाई अभियान में शामिल हुए और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के समापन के बाद पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल ने जवानों के कार्य से प्रभावित होकर सभी फटिक वीर जवानों को जलेबी खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। मिठाई मिलने के बाद जवानों में खुशी का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों और जवानों द्वारा चलाए गए इस स्वच्छता अभियान से कार्यालय परिसर न केवल साफ-सुथरा नजर आया, बल्कि पुलिसकर्मियों ने स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।मौके पर कई पुलिस जवान व पाटन अंचल के सभी पंचायत के ग्रामीण पुलिस(चौकीदार)मौजूद रहे!1
- छारदा में तेली समाज के द्वारा मनाया गया करम महोत्सव करम महोत्सव में केंद्रीय, प्रदेश समिति समेत पांच जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। सिसई प्रखंड के छारदा पंचायत अंतर्गत छारदा गांव के बड़का बगीचा मैदान स्कूल टोली में रविवार को छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज गुमला, प्रखंड इकाई सिसई के तत्वावधान में करम महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष उदासन नाग, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहु, किशोर साहु, जिला अध्यक्ष कलिंदर साहु, महिला अध्यक्ष अंजना साहु, प्रखंड अध्यक्ष सुधेश्वरी साहु, हीरा साहु, रामकुमार साहु, युवा अध्यक्ष कौशल साहु, कृष्णा साहु, राजेश साहु, बंटी साहु, समेत गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, रांची और खूंटी जिले के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में समाज के महिला पुरुष और बच्चें शामिल हुए।1
- Aaj kandhari chauk mein akhada ke pass Sandhya manaya ja Raha Sandhya Karma se pahle manaya ja raha hai Aaj kandari chauk mein Karma ka Sandhya manaya ja raha hai ki gai thi Sundar raho1
- दुर्गा पूजा मनाए जाने को लेकर दुर्गा बारी महुआडार में रविवार की सुबह 11:00 बजे हुई हिंदू महासभा की बैठक। आयोजित बैठक की अध्यक्षता मनोज जायसवाल ने किया। वहीं आयोजित बैठक में हिंदू महासभा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। आयोजित बैठक में आगामी दुर्गा पूजा पूरी श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया जाने का निर्णय हिंदू महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने लिया।1
- 6 एकड़ 44 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद.? #shorts #shortvideo #viralvideo #jameen #adivasi #news1
- राशन कार्ड के नियम बदले, अब 6 दस्तावेज के बिना आवेदन नहीं होगा पूरा हर सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र जरूरी, अलग-अलग मोबाइल नंबर से होगा OTP सत्यापन झारखंड में राशन कार्ड बनवाने, परिवार के नए सदस्य का नाम जोड़ने और पुराने कार्ड में सुधार कराने वालों के लिए जरूरी खबर है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया को और सख्त कर दिया है। अब पोर्टल पर जरूरी दस्तावेज अपलोड किए बिना आवेदन आगे नहीं बढ़ेगा। आवेदक को घर की फोटो, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते की जानकारी और पासपोर्ट साइज फोटो सहित छह जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। हर सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र जरूरी राशन कार्ड में शामिल प्रत्येक सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा। जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होने पर मैट्रिक प्रमाण पत्र मान्य किया जाएगा। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों के अलग-अलग मोबाइल नंबर पर OTP भेजकर सत्यापन किया जाएगा। e-KYC के बाद होगा भौतिक सत्यापन आवेदन से पहले संबंधित PDS डीलर के यहां e-KYC कराना जरूरी होगा। इसके बाद विभाग की ओर से घर और जमा किए गए दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही राशन कार्ड जारी किया जाएगा। इस बदलाव के बाद नए आवेदकों के साथ पुराने राशन कार्डधारकों के लिए भी परिवार के सदस्यों, मोबाइल नंबर और दस्तावेजों की जानकारी अपडेट रखना जरूरी हो गया है।1