logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आर्यन संघ ने निकाली गणेश विसर्जन की भव्य शोभायात्रा अनुपम संदेश / जोनसन लकड़ा / महुआडांड़ [लातेहार] : आर्यन संघ महुआडांड़ की ओर से रविवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर शास्त्री चौक, बस पड़ाव, यात्री पड़ाव, कार्मेल चौक, बिरसा मुंडा चौक, डाल्टेनगंज रोड होते हुए पार्वती रेस्ट हाउस, कटहल मोड़ और रामपुर पहुंची। यहां रामपुर नदी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से उत्साह बढ़ाते नजर आए। विसर्जन जुलूस को लेकर थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

14 hrs ago
user_JONSON LAKRA
JONSON LAKRA
Local News Reporter महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
14 hrs ago

आर्यन संघ ने निकाली गणेश विसर्जन की भव्य शोभायात्रा अनुपम संदेश / जोनसन लकड़ा / महुआडांड़ [लातेहार] : आर्यन संघ महुआडांड़ की ओर से रविवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर शास्त्री चौक, बस पड़ाव, यात्री पड़ाव, कार्मेल चौक, बिरसा मुंडा चौक, डाल्टेनगंज रोड होते हुए पार्वती रेस्ट हाउस, कटहल मोड़ और रामपुर पहुंची। यहां रामपुर नदी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से उत्साह बढ़ाते नजर आए। विसर्जन जुलूस को लेकर थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

More news from झारखंड and nearby areas
  • आर्यन संघ ने निकाली गणेश विसर्जन की भव्य शोभायात्रा अनुपम संदेश / जोनसन लकड़ा / महुआडांड़ [लातेहार] : आर्यन संघ महुआडांड़ की ओर से रविवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर शास्त्री चौक, बस पड़ाव, यात्री पड़ाव, कार्मेल चौक, बिरसा मुंडा चौक, डाल्टेनगंज रोड होते हुए पार्वती रेस्ट हाउस, कटहल मोड़ और रामपुर पहुंची। यहां रामपुर नदी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से उत्साह बढ़ाते नजर आए। विसर्जन जुलूस को लेकर थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
    2
    आर्यन संघ ने निकाली गणेश विसर्जन की भव्य शोभायात्रा 

अनुपम संदेश / जोनसन लकड़ा / महुआडांड़ [लातेहार] :
आर्यन संघ महुआडांड़ की ओर से रविवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर शास्त्री चौक, बस पड़ाव, यात्री पड़ाव, कार्मेल चौक, बिरसा मुंडा चौक, डाल्टेनगंज रोड होते हुए पार्वती रेस्ट हाउस, कटहल मोड़ और रामपुर पहुंची। यहां रामपुर नदी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से उत्साह बढ़ाते नजर आए। विसर्जन जुलूस को लेकर थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
    user_JONSON LAKRA
    JONSON LAKRA
    Local News Reporter महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
    14 hrs ago
  • राज्य के वित्तीय अधिकारों और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए जेएमएम का ज्ञापन, एमएमडीआर संशोधन बिल वापस लेने की मांग चैनपुर (गुमला):झारखंड मुक्ति मोर्चा चैनपुर प्रखंड समिति के तत्वावधान में आज केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम, 2026 के विरोध में प्रखंड परिसर में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति महोदया के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी दिनेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन सौंपने के बाद पत्र को पढ़कर सुनाते हुए प्रखंड अध्यक्ष पोलिकार्प खलखो ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एम एम डी आर एक्ट में जोड़ी गई धारा 9डी के माध्यम से राज्यों के संवैधानिक और खनिज अधिकारों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे झारखंड जैसे खनिज समृद्ध राज्य की वित्तीय स्वायत्तता और संघीय व्यवस्था पर सीधा असर पड़ेगा। सकील खान ने कहा कि उन्होंने जोर देकर कहा, "झारखंड को केवल संसाधन उपलब्ध कराने वाला राज्य बनाकर नहीं रखा जा सकता। यहाँ के खनिजों से सबसे पहले स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए, विस्थापितों का अधिकार सुरक्षित होना चाहिए और पर्यावरण की रक्षा होनी चाहिए।"प्रखंड अध्यक्ष पोलिकार्प खलखो, जिला संयुक्त सचिव शकील खान, महिला मोर्चा की क्लिस्ता बरवा, सरवन यादव, उस्मान खान, बिशप कुजूर, रोकी बड़ा, मो. अख्तर खान सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने संयुक्त रूप से ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को सौंपा। कार्यक्रम का संचालन और समन्वय जिला संयुक्त सचिव शकील खान द्वारा किया गया। ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांगें सर्वोच्च न्यायालय की नौ सदस्यीय संविधान पीठ के निर्णय के अनुसार राज्यों के खनन कराधान अधिकारों को अक्षुण्ण रखा जाए।झारखंड के लगभग ₹1.36 लाख करोड़ के लंबित खनन बकाये का शीघ्र भुगतान कराया जाए।राज्यों के संवैधानिक एवं वित्तीय अधिकारों को प्रभावित करने वाली धारा 9D की समीक्षा की जाए।खनन प्रभावित आदिवासी-मूलवासी समाज, विस्थापितों और पर्यावरण सुरक्षा को खनिज नीति के केंद्र में रखा जाए प्रमुख मांगे है।
    4
    राज्य के वित्तीय अधिकारों और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए जेएमएम का ज्ञापन, एमएमडीआर संशोधन बिल वापस लेने की मांग
चैनपुर (गुमला):झारखंड मुक्ति मोर्चा चैनपुर प्रखंड समिति के तत्वावधान में आज केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम, 2026 के विरोध में प्रखंड परिसर में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति महोदया के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी दिनेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन सौंपने के बाद पत्र को पढ़कर सुनाते हुए प्रखंड अध्यक्ष पोलिकार्प खलखो ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एम एम डी आर एक्ट में जोड़ी गई धारा 9डी के माध्यम से राज्यों के संवैधानिक और खनिज अधिकारों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे झारखंड जैसे खनिज समृद्ध राज्य की वित्तीय स्वायत्तता और संघीय व्यवस्था पर सीधा असर पड़ेगा। सकील खान ने कहा कि उन्होंने जोर देकर कहा, "झारखंड को केवल संसाधन उपलब्ध कराने वाला राज्य बनाकर नहीं रखा जा सकता। यहाँ के खनिजों से सबसे पहले स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए, विस्थापितों का अधिकार सुरक्षित होना चाहिए और पर्यावरण की रक्षा होनी चाहिए।"प्रखंड अध्यक्ष पोलिकार्प खलखो, जिला संयुक्त सचिव शकील खान, महिला मोर्चा की क्लिस्ता बरवा, सरवन यादव, उस्मान खान, बिशप कुजूर, रोकी बड़ा, मो. अख्तर खान सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने संयुक्त रूप से ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को सौंपा।  कार्यक्रम का संचालन और समन्वय जिला संयुक्त सचिव शकील खान द्वारा किया गया। ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांगें सर्वोच्च न्यायालय की नौ सदस्यीय संविधान पीठ  के निर्णय के अनुसार राज्यों के खनन कराधान अधिकारों को अक्षुण्ण रखा जाए।झारखंड के लगभग ₹1.36 लाख करोड़ के लंबित खनन बकाये का शीघ्र भुगतान कराया जाए।राज्यों के संवैधानिक एवं वित्तीय अधिकारों को प्रभावित करने वाली धारा 9D की समीक्षा की जाए।खनन प्रभावित आदिवासी-मूलवासी समाज, विस्थापितों और पर्यावरण सुरक्षा को खनिज नीति के केंद्र में रखा जाए प्रमुख मांगे है।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    13 hrs ago
  • संजीवनी हॉस्पिटल से कोई निराश होकर नहीं लौटता.?🏥🤔😱 #shorts #shortvideo #viralvideo #doctor #news
    1
    संजीवनी हॉस्पिटल से कोई निराश होकर नहीं लौटता.?🏥🤔😱 #shorts #shortvideo #viralvideo #doctor #news
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    1 hr ago
  • भीम आर्मी भारत एकता मिशन का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर रांची के डोरंडा स्थित प्रेस क्लब में आयोजित की गई तथा आरक्षण बचाओ आंदोलन के लिए 24 सितंबर को नई दिल्ली चलने का आह्वान किया झारखंड रांची:- भीम आर्मी भारत एकता मिशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश राम के अध्यक्षता में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संगठन विस्तार और संगठन मजबूत करने के उद्देश्यों से राजधानी रांची के डोरंडा स्थित प्रेस क्लब में एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया इस आयोजन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री कमल सिंह वालिया उपस्थित रहे तथा उन्होंने वर्तमान स्थिति ,आगामी कार्यक्रम और संगठन के विस्तार एवं मजबूती तथा भविष्य के रणनीति के संबंध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के झारखंड प्रदेश से आए हुए 12 जिला के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष ,पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी को एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश दिया | माननीय कमल सिंह वालिया जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 24 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के जंतर मंतर मैदान में में होने वाले आरक्षण बचाओ आंदोलन की जानकारी दी तथा तथा उन्होंने भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को नई दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया जबकि उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में सुपड़ा साफ होने जा रहा है BJP सरकार का, सुपड़ा साफ होने जा रहा है उन तानाशाही गुंडो का जिन्होंने उत्तर प्रदेश और पूरे देश में आतंक मचाए रखा है| उत्तर प्रदेश और पूरे देश के आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है और एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद को अपना नेता मान लिया है| आप देखना है इस बार उत्तर प्रदेश में एक बड़ा परिवर्तन आजाद समाज पार्टी और एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के रूप में होगा तथा उन्होंने कहा की आजाद समाज पार्टी का दरवाजा सभी के लिए खुला है शिवाय बीजेपी के जो चाहते हैं बीजेपी का सूपडा साफ हो, जो इस देश में समानता,भाईचारा, बेरोजगारी ,शिक्षा और स्वास्थ्य का बात नहीं करना चाहते | जो चाहते हैं कि इस बार सत्ता परिवर्तन हो उनके लिए आजाद समाज पार्टी का दरवाजा खुला है|
    1
    भीम आर्मी भारत एकता मिशन का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर रांची के डोरंडा स्थित  प्रेस क्लब में आयोजित की गई तथा आरक्षण बचाओ आंदोलन के लिए 24 सितंबर को नई दिल्ली चलने का आह्वान किया
झारखंड रांची:- भीम आर्मी भारत एकता मिशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश राम के अध्यक्षता में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संगठन विस्तार और संगठन मजबूत करने के उद्देश्यों से राजधानी रांची के डोरंडा स्थित  प्रेस क्लब में एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया इस आयोजन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री कमल सिंह वालिया उपस्थित रहे तथा उन्होंने वर्तमान स्थिति ,आगामी कार्यक्रम  और संगठन के विस्तार एवं मजबूती तथा भविष्य के रणनीति के संबंध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के झारखंड प्रदेश  से आए हुए 12 जिला के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष ,पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी को एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश दिया | माननीय कमल सिंह वालिया जी ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 24 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के जंतर मंतर मैदान में में होने वाले आरक्षण बचाओ आंदोलन की जानकारी दी तथा तथा उन्होंने भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को नई दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया जबकि उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में   सुपड़ा साफ होने जा रहा है BJP सरकार का, सुपड़ा साफ होने जा रहा है उन तानाशाही गुंडो का जिन्होंने उत्तर प्रदेश और पूरे देश में आतंक मचाए रखा है| उत्तर प्रदेश और पूरे देश के आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है और एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद को अपना नेता मान लिया है| आप देखना है इस बार उत्तर प्रदेश में एक बड़ा परिवर्तन आजाद समाज पार्टी और एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के रूप में होगा तथा उन्होंने कहा की आजाद समाज पार्टी का दरवाजा सभी के लिए खुला है शिवाय बीजेपी के जो चाहते हैं  बीजेपी का सूपडा साफ हो, जो इस देश में समानता,भाईचारा, बेरोजगारी ,शिक्षा और स्वास्थ्य का बात नहीं करना चाहते | जो चाहते हैं कि इस बार सत्ता परिवर्तन हो उनके लिए आजाद समाज पार्टी का दरवाजा खुला है|
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    8 hrs ago
  • लातेहार स्टेशन नवरंग चौक फुटबॉल टूर्नामेंट 25 सितम्बर से शुरू होगी ।
    1
    लातेहार स्टेशन नवरंग चौक फुटबॉल टूर्नामेंट 25 सितम्बर से शुरू होगी ।
    user_Ashish Chandravanshi
    Ashish Chandravanshi
    Local News Reporter Latehar•
    12 hrs ago
  • आरपीएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर आरपीएफ के जवानों ने रविवार की सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया रक्तदान। इस दौरान आरपीएफ के कुल पांच जवानों ने स्वेक्षा से अपना रक्तदान ब्लड बैंक लातेहार को दिया है। उक्त कार्यक्रम आरपीएफ कार्यालय चंदवा में रविवार को आयोजित किया गया था। इस मौके पर ब्लड बैंक लातेहार के कर्मी भी उपस्थित थे।
    1
    आरपीएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर आरपीएफ के जवानों ने रविवार की सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया रक्तदान।
इस दौरान आरपीएफ के कुल पांच जवानों ने स्वेक्षा से अपना रक्तदान ब्लड बैंक लातेहार को दिया है। उक्त कार्यक्रम आरपीएफ कार्यालय चंदवा में रविवार को आयोजित किया गया था। इस मौके पर ब्लड बैंक लातेहार के कर्मी भी उपस्थित थे।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    12 hrs ago
  • जंगल में अवैध साल लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, महिंद्रा वाहन जब्त पलगी के जंगल में अवैध साल लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, महिंद्रा वीरो वाहन जब्त बलरामपुर। वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पलगी (त्रिकुण्डा) के जंगल से अवैध रूप से साल की लकड़ी का परिवहन करते एक महिंद्रा वाहन को जब्त किया है। वाहन से साल प्रजाति के 5 लट्ठे बरामद किए गए, जिनकी कुल मात्रा 2.299 घन मीटर और अनुमानित कीमत 1,71,448 रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई 20 सितंबर 2026 को वनमंडलाधिकारी बलरामपुर आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन, उपवनमंडलाधिकारी बलरामपुर अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन तथा वनपरिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज डॉ. दिलरुबा ए. बानो के नेतृत्व में की गई। खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन वन विभाग के अनुसार, आरोपी ने वाहन चालक को यह कहकर जंगल में बुलाया था कि वाहन में खीरा लोड करना है। इसके बाद वाहन को सर्किल बगरा के बीट पलगी स्थित कक्ष क्रमांक 794 के घने जंगल में ले जाया गया। वहां खीरे की जगह अवैध रूप से काटी गई साल की इमारती लकड़ी वाहन में लोड की जा रही थी। इसी दौरान एक मुखबिर ने वाहन में अवैध लकड़ी लोड किए जाने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वनपरिक्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। आरोपी मौके से फरार, वाहन जब्त वन विभाग की टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि टीम ने जंगल के भीतर ही अवैध परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे महिंद्रा वीरो वाहन क्रमांक UP64 CT/3581 को जब्त कर लिया। वाहन में लोड साल प्रजाति के 5 नग लट्ठे भी विधिवत जब्त किए गए। मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20954/16, दिनांक 20 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। वन विभाग के मुताबिक जब्त लकड़ी की कीमत 1 लाख 71 हजार 448 रुपये है। विभिन्न वन कानूनों के तहत कार्रवाई वन विभाग ने मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(क), छत्तीसगढ़ वन उपज एवं व्यापार (विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 5(1) तथा छत्तीसगढ़ वनोपज अभिवहन नियम 2001 के नियम 22(1) के तहत कार्रवाई की है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में जंगलों की सुरक्षा और अवैध कटाई एवं लकड़ी तस्करी पर रोक लगाने के लिए निगरानी और सख्त की गई है। अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर आगे भी इसी तरह त्वरित कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में ये अधिकारी-कर्मचारी रहे शामिल जप्ती और कार्रवाई के दौरान उपवनक्षेत्रपाल मतिन अहमद अंसारी, वनपाल दयाशंकर सिंह, वनपाल विजय वर्मन, वनरक्षक कृष्ण कुमार पैकरा, वनरक्षक नरेश कुमार, वनरक्षक राजनाथ सिंह, वनरक्षक अनेश्वर राजवाडे एवं अनुराग तिवारी मौके पर मौजूद रहे और नियमानुसार कार्रवाई की।
    4
    जंगल में अवैध साल लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, महिंद्रा  वाहन जब्त
पलगी के जंगल में अवैध साल लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, महिंद्रा वीरो वाहन जब्त
बलरामपुर। वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पलगी (त्रिकुण्डा) के जंगल से अवैध रूप से साल की लकड़ी का परिवहन करते एक महिंद्रा वाहन को जब्त किया है। वाहन से साल प्रजाति के 5 लट्ठे बरामद किए गए, जिनकी कुल मात्रा 2.299 घन मीटर और अनुमानित कीमत 1,71,448 रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई 20 सितंबर 2026 को वनमंडलाधिकारी बलरामपुर आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन, उपवनमंडलाधिकारी बलरामपुर अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन तथा वनपरिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज डॉ. दिलरुबा ए. बानो के नेतृत्व में की गई।
खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन
वन विभाग के अनुसार, आरोपी ने वाहन चालक को यह कहकर जंगल में बुलाया था कि वाहन में खीरा लोड करना है। इसके बाद वाहन को सर्किल बगरा के बीट पलगी स्थित कक्ष क्रमांक 794 के घने जंगल में ले जाया गया। वहां खीरे की जगह अवैध रूप से काटी गई साल की इमारती लकड़ी वाहन में लोड की जा रही थी।
इसी दौरान एक मुखबिर ने वाहन में अवैध लकड़ी लोड किए जाने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वनपरिक्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
आरोपी मौके से फरार, वाहन जब्त
वन विभाग की टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि टीम ने जंगल के भीतर ही अवैध परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे महिंद्रा वीरो वाहन क्रमांक UP64 CT/3581 को जब्त कर लिया। वाहन में लोड साल प्रजाति के 5 नग लट्ठे भी विधिवत जब्त किए गए।
मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20954/16, दिनांक 20 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। वन विभाग के मुताबिक जब्त लकड़ी की कीमत 1 लाख 71 हजार 448 रुपये है।
विभिन्न वन कानूनों के तहत कार्रवाई
वन विभाग ने मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(क), छत्तीसगढ़ वन उपज एवं व्यापार (विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 5(1) तथा छत्तीसगढ़ वनोपज अभिवहन नियम 2001 के नियम 22(1) के तहत कार्रवाई की है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में जंगलों की सुरक्षा और अवैध कटाई एवं लकड़ी तस्करी पर रोक लगाने के लिए निगरानी और सख्त की गई है। अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर आगे भी इसी तरह त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में ये अधिकारी-कर्मचारी रहे शामिल
जप्ती और कार्रवाई के दौरान उपवनक्षेत्रपाल मतिन अहमद अंसारी, वनपाल दयाशंकर सिंह, वनपाल विजय वर्मन, वनरक्षक कृष्ण कुमार पैकरा, वनरक्षक नरेश कुमार, वनरक्षक राजनाथ सिंह, वनरक्षक अनेश्वर राजवाडे एवं अनुराग तिवारी मौके पर मौजूद रहे और नियमानुसार कार्रवाई की।
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • मनिका,लातेहार:-करम पर्व के पूर्व मे बाबा चमरू उरांव लुरकुड़िया स्कूल के प्रांगण में दिनांक 19 सितंबर दिन शनिवार को एक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया| बाबा चमरू उरांव लुरकुडिया स्कूल में कुडुख भाषा एवं संस्कृति के साथ अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कराई जाती है | यह स्कूल मनिका से पांकी जाने वाली मुख्य सड़क के जुंगुर में स्थित है , यहां नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ आवासीय सुविधा भी मुहैया कराई जाती है| आप अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य को संवारने के लिए इस विद्यालय मे नामांकन करा सकते हैं, विद्यालय में नामांकन जारी है ,नामांकन कराने के लिए विद्यालय के संचालक श्री संजय उरांव से संपर्क कर सकते हैं इनका मोबाइल नंबर 9801600347 है| विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस आयोजन के मुख्य अतिथि जुंगुर पंचायत के मुखिया श्री देवेंद्र कुजूर एवं विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्ति BDO श्री सुखलाल उरांव जबकि प्रमुख विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी शह पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री मुनेश्वर उरांव एवं सरयू प्रखंड के जिला परिषद सदस्य श्री बुद्धेश्वर उरांव उपस्थित रहे
    1
    मनिका,लातेहार:-करम पर्व के पूर्व मे बाबा चमरू उरांव लुरकुड़िया स्कूल के प्रांगण में दिनांक 19 सितंबर दिन शनिवार को एक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया|  बाबा चमरू उरांव लुरकुडिया  स्कूल में  कुडुख भाषा एवं संस्कृति के साथ अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कराई जाती है | यह स्कूल मनिका से पांकी जाने वाली मुख्य सड़क के जुंगुर में स्थित है , यहां नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ आवासीय सुविधा भी मुहैया कराई जाती है| आप अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य को संवारने के लिए इस विद्यालय मे नामांकन करा सकते हैं, विद्यालय में नामांकन जारी है ,नामांकन कराने के लिए विद्यालय के संचालक श्री संजय उरांव से संपर्क कर सकते हैं इनका मोबाइल नंबर 9801600347 है| विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस आयोजन के मुख्य अतिथि जुंगुर पंचायत के मुखिया श्री देवेंद्र कुजूर एवं विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्ति BDO श्री सुखलाल उरांव जबकि प्रमुख विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी शह पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री मुनेश्वर उरांव एवं सरयू प्रखंड के जिला परिषद सदस्य श्री बुद्धेश्वर उरांव उपस्थित रहे
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.