logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राज्य के वित्तीय अधिकारों और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए जेएमएम का ज्ञापन, एमएमडीआर संशोधन बिल वापस लेने की मांग चैनपुर (गुमला):झारखंड मुक्ति मोर्चा चैनपुर प्रखंड समिति के तत्वावधान में आज केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम, 2026 के विरोध में प्रखंड परिसर में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति महोदया के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी दिनेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन सौंपने के बाद पत्र को पढ़कर सुनाते हुए प्रखंड अध्यक्ष पोलिकार्प खलखो ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एम एम डी आर एक्ट में जोड़ी गई धारा 9डी के माध्यम से राज्यों के संवैधानिक और खनिज अधिकारों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे झारखंड जैसे खनिज समृद्ध राज्य की वित्तीय स्वायत्तता और संघीय व्यवस्था पर सीधा असर पड़ेगा। सकील खान ने कहा कि उन्होंने जोर देकर कहा, "झारखंड को केवल संसाधन उपलब्ध कराने वाला राज्य बनाकर नहीं रखा जा सकता। यहाँ के खनिजों से सबसे पहले स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए, विस्थापितों का अधिकार सुरक्षित होना चाहिए और पर्यावरण की रक्षा होनी चाहिए।"प्रखंड अध्यक्ष पोलिकार्प खलखो, जिला संयुक्त सचिव शकील खान, महिला मोर्चा की क्लिस्ता बरवा, सरवन यादव, उस्मान खान, बिशप कुजूर, रोकी बड़ा, मो. अख्तर खान सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने संयुक्त रूप से ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को सौंपा। कार्यक्रम का संचालन और समन्वय जिला संयुक्त सचिव शकील खान द्वारा किया गया। ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांगें सर्वोच्च न्यायालय की नौ सदस्यीय संविधान पीठ के निर्णय के अनुसार राज्यों के खनन कराधान अधिकारों को अक्षुण्ण रखा जाए।झारखंड के लगभग ₹1.36 लाख करोड़ के लंबित खनन बकाये का शीघ्र भुगतान कराया जाए।राज्यों के संवैधानिक एवं वित्तीय अधिकारों को प्रभावित करने वाली धारा 9D की समीक्षा की जाए।खनन प्रभावित आदिवासी-मूलवासी समाज, विस्थापितों और पर्यावरण सुरक्षा को खनिज नीति के केंद्र में रखा जाए प्रमुख मांगे है।

13 hrs ago
user_Sunderam Keshri
Sunderam Keshri
चैनपुर, गुमला, झारखंड•
13 hrs ago

राज्य के वित्तीय अधिकारों और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए जेएमएम का ज्ञापन, एमएमडीआर संशोधन बिल वापस लेने की मांग चैनपुर (गुमला):झारखंड मुक्ति मोर्चा चैनपुर प्रखंड समिति के तत्वावधान में आज केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम, 2026 के विरोध में प्रखंड परिसर में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति महोदया के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी दिनेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन सौंपने के बाद पत्र को पढ़कर सुनाते हुए प्रखंड अध्यक्ष

पोलिकार्प खलखो ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एम एम डी आर एक्ट में जोड़ी गई धारा 9डी के माध्यम से राज्यों के संवैधानिक और खनिज अधिकारों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे झारखंड जैसे खनिज समृद्ध राज्य की वित्तीय स्वायत्तता और संघीय व्यवस्था पर सीधा असर पड़ेगा। सकील खान ने कहा कि उन्होंने जोर देकर कहा, "झारखंड को केवल संसाधन उपलब्ध कराने वाला राज्य बनाकर नहीं रखा जा सकता। यहाँ के खनिजों से

सबसे पहले स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए, विस्थापितों का अधिकार सुरक्षित होना चाहिए और पर्यावरण की रक्षा होनी चाहिए।"प्रखंड अध्यक्ष पोलिकार्प खलखो, जिला संयुक्त सचिव शकील खान, महिला मोर्चा की क्लिस्ता बरवा, सरवन यादव, उस्मान खान, बिशप कुजूर, रोकी बड़ा, मो. अख्तर खान सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने संयुक्त रूप से ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को सौंपा। कार्यक्रम का संचालन और समन्वय जिला संयुक्त सचिव शकील खान

द्वारा किया गया। ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांगें सर्वोच्च न्यायालय की नौ सदस्यीय संविधान पीठ के निर्णय के अनुसार राज्यों के खनन कराधान अधिकारों को अक्षुण्ण रखा जाए।झारखंड के लगभग ₹1.36 लाख करोड़ के लंबित खनन बकाये का शीघ्र भुगतान कराया जाए।राज्यों के संवैधानिक एवं वित्तीय अधिकारों को प्रभावित करने वाली धारा 9D की समीक्षा की जाए।खनन प्रभावित आदिवासी-मूलवासी समाज, विस्थापितों और पर्यावरण सुरक्षा को खनिज नीति के केंद्र में रखा जाए प्रमुख मांगे है।

More news from Latehar and nearby areas
  • लातेहार स्टेशन नवरंग चौक फुटबॉल टूर्नामेंट 25 सितम्बर से शुरू होगी ।
    1
    लातेहार स्टेशन नवरंग चौक फुटबॉल टूर्नामेंट 25 सितम्बर से शुरू होगी ।
    user_Ashish Chandravanshi
    Ashish Chandravanshi
    Local News Reporter Latehar•
    11 hrs ago
  • आरपीएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर आरपीएफ के जवानों ने रविवार की सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया रक्तदान। इस दौरान आरपीएफ के कुल पांच जवानों ने स्वेक्षा से अपना रक्तदान ब्लड बैंक लातेहार को दिया है। उक्त कार्यक्रम आरपीएफ कार्यालय चंदवा में रविवार को आयोजित किया गया था। इस मौके पर ब्लड बैंक लातेहार के कर्मी भी उपस्थित थे।
    1
    आरपीएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर आरपीएफ के जवानों ने रविवार की सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया रक्तदान।
इस दौरान आरपीएफ के कुल पांच जवानों ने स्वेक्षा से अपना रक्तदान ब्लड बैंक लातेहार को दिया है। उक्त कार्यक्रम आरपीएफ कार्यालय चंदवा में रविवार को आयोजित किया गया था। इस मौके पर ब्लड बैंक लातेहार के कर्मी भी उपस्थित थे।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    12 hrs ago
  • भीम आर्मी भारत एकता मिशन का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर रांची के डोरंडा स्थित प्रेस क्लब में आयोजित की गई तथा आरक्षण बचाओ आंदोलन के लिए 24 सितंबर को नई दिल्ली चलने का आह्वान किया झारखंड रांची:- भीम आर्मी भारत एकता मिशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश राम के अध्यक्षता में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संगठन विस्तार और संगठन मजबूत करने के उद्देश्यों से राजधानी रांची के डोरंडा स्थित प्रेस क्लब में एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया इस आयोजन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री कमल सिंह वालिया उपस्थित रहे तथा उन्होंने वर्तमान स्थिति ,आगामी कार्यक्रम और संगठन के विस्तार एवं मजबूती तथा भविष्य के रणनीति के संबंध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के झारखंड प्रदेश से आए हुए 12 जिला के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष ,पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी को एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश दिया | माननीय कमल सिंह वालिया जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 24 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के जंतर मंतर मैदान में में होने वाले आरक्षण बचाओ आंदोलन की जानकारी दी तथा तथा उन्होंने भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को नई दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया जबकि उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में सुपड़ा साफ होने जा रहा है BJP सरकार का, सुपड़ा साफ होने जा रहा है उन तानाशाही गुंडो का जिन्होंने उत्तर प्रदेश और पूरे देश में आतंक मचाए रखा है| उत्तर प्रदेश और पूरे देश के आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है और एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद को अपना नेता मान लिया है| आप देखना है इस बार उत्तर प्रदेश में एक बड़ा परिवर्तन आजाद समाज पार्टी और एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के रूप में होगा तथा उन्होंने कहा की आजाद समाज पार्टी का दरवाजा सभी के लिए खुला है शिवाय बीजेपी के जो चाहते हैं बीजेपी का सूपडा साफ हो, जो इस देश में समानता,भाईचारा, बेरोजगारी ,शिक्षा और स्वास्थ्य का बात नहीं करना चाहते | जो चाहते हैं कि इस बार सत्ता परिवर्तन हो उनके लिए आजाद समाज पार्टी का दरवाजा खुला है|
    1
    भीम आर्मी भारत एकता मिशन का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर रांची के डोरंडा स्थित  प्रेस क्लब में आयोजित की गई तथा आरक्षण बचाओ आंदोलन के लिए 24 सितंबर को नई दिल्ली चलने का आह्वान किया
झारखंड रांची:- भीम आर्मी भारत एकता मिशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश राम के अध्यक्षता में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संगठन विस्तार और संगठन मजबूत करने के उद्देश्यों से राजधानी रांची के डोरंडा स्थित  प्रेस क्लब में एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया इस आयोजन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री कमल सिंह वालिया उपस्थित रहे तथा उन्होंने वर्तमान स्थिति ,आगामी कार्यक्रम  और संगठन के विस्तार एवं मजबूती तथा भविष्य के रणनीति के संबंध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के झारखंड प्रदेश  से आए हुए 12 जिला के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष ,पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी को एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश दिया | माननीय कमल सिंह वालिया जी ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 24 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के जंतर मंतर मैदान में में होने वाले आरक्षण बचाओ आंदोलन की जानकारी दी तथा तथा उन्होंने भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को नई दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया जबकि उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में   सुपड़ा साफ होने जा रहा है BJP सरकार का, सुपड़ा साफ होने जा रहा है उन तानाशाही गुंडो का जिन्होंने उत्तर प्रदेश और पूरे देश में आतंक मचाए रखा है| उत्तर प्रदेश और पूरे देश के आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है और एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद को अपना नेता मान लिया है| आप देखना है इस बार उत्तर प्रदेश में एक बड़ा परिवर्तन आजाद समाज पार्टी और एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के रूप में होगा तथा उन्होंने कहा की आजाद समाज पार्टी का दरवाजा सभी के लिए खुला है शिवाय बीजेपी के जो चाहते हैं  बीजेपी का सूपडा साफ हो, जो इस देश में समानता,भाईचारा, बेरोजगारी ,शिक्षा और स्वास्थ्य का बात नहीं करना चाहते | जो चाहते हैं कि इस बार सत्ता परिवर्तन हो उनके लिए आजाद समाज पार्टी का दरवाजा खुला है|
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
  • जंगल में अवैध साल लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, महिंद्रा वाहन जब्त पलगी के जंगल में अवैध साल लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, महिंद्रा वीरो वाहन जब्त बलरामपुर। वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पलगी (त्रिकुण्डा) के जंगल से अवैध रूप से साल की लकड़ी का परिवहन करते एक महिंद्रा वाहन को जब्त किया है। वाहन से साल प्रजाति के 5 लट्ठे बरामद किए गए, जिनकी कुल मात्रा 2.299 घन मीटर और अनुमानित कीमत 1,71,448 रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई 20 सितंबर 2026 को वनमंडलाधिकारी बलरामपुर आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन, उपवनमंडलाधिकारी बलरामपुर अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन तथा वनपरिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज डॉ. दिलरुबा ए. बानो के नेतृत्व में की गई। खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन वन विभाग के अनुसार, आरोपी ने वाहन चालक को यह कहकर जंगल में बुलाया था कि वाहन में खीरा लोड करना है। इसके बाद वाहन को सर्किल बगरा के बीट पलगी स्थित कक्ष क्रमांक 794 के घने जंगल में ले जाया गया। वहां खीरे की जगह अवैध रूप से काटी गई साल की इमारती लकड़ी वाहन में लोड की जा रही थी। इसी दौरान एक मुखबिर ने वाहन में अवैध लकड़ी लोड किए जाने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वनपरिक्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। आरोपी मौके से फरार, वाहन जब्त वन विभाग की टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि टीम ने जंगल के भीतर ही अवैध परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे महिंद्रा वीरो वाहन क्रमांक UP64 CT/3581 को जब्त कर लिया। वाहन में लोड साल प्रजाति के 5 नग लट्ठे भी विधिवत जब्त किए गए। मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20954/16, दिनांक 20 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। वन विभाग के मुताबिक जब्त लकड़ी की कीमत 1 लाख 71 हजार 448 रुपये है। विभिन्न वन कानूनों के तहत कार्रवाई वन विभाग ने मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(क), छत्तीसगढ़ वन उपज एवं व्यापार (विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 5(1) तथा छत्तीसगढ़ वनोपज अभिवहन नियम 2001 के नियम 22(1) के तहत कार्रवाई की है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में जंगलों की सुरक्षा और अवैध कटाई एवं लकड़ी तस्करी पर रोक लगाने के लिए निगरानी और सख्त की गई है। अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर आगे भी इसी तरह त्वरित कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में ये अधिकारी-कर्मचारी रहे शामिल जप्ती और कार्रवाई के दौरान उपवनक्षेत्रपाल मतिन अहमद अंसारी, वनपाल दयाशंकर सिंह, वनपाल विजय वर्मन, वनरक्षक कृष्ण कुमार पैकरा, वनरक्षक नरेश कुमार, वनरक्षक राजनाथ सिंह, वनरक्षक अनेश्वर राजवाडे एवं अनुराग तिवारी मौके पर मौजूद रहे और नियमानुसार कार्रवाई की।
    4
    जंगल में अवैध साल लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, महिंद्रा  वाहन जब्त
पलगी के जंगल में अवैध साल लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, महिंद्रा वीरो वाहन जब्त
बलरामपुर। वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पलगी (त्रिकुण्डा) के जंगल से अवैध रूप से साल की लकड़ी का परिवहन करते एक महिंद्रा वाहन को जब्त किया है। वाहन से साल प्रजाति के 5 लट्ठे बरामद किए गए, जिनकी कुल मात्रा 2.299 घन मीटर और अनुमानित कीमत 1,71,448 रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई 20 सितंबर 2026 को वनमंडलाधिकारी बलरामपुर आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन, उपवनमंडलाधिकारी बलरामपुर अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन तथा वनपरिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज डॉ. दिलरुबा ए. बानो के नेतृत्व में की गई।
खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन
वन विभाग के अनुसार, आरोपी ने वाहन चालक को यह कहकर जंगल में बुलाया था कि वाहन में खीरा लोड करना है। इसके बाद वाहन को सर्किल बगरा के बीट पलगी स्थित कक्ष क्रमांक 794 के घने जंगल में ले जाया गया। वहां खीरे की जगह अवैध रूप से काटी गई साल की इमारती लकड़ी वाहन में लोड की जा रही थी।
इसी दौरान एक मुखबिर ने वाहन में अवैध लकड़ी लोड किए जाने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वनपरिक्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
आरोपी मौके से फरार, वाहन जब्त
वन विभाग की टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि टीम ने जंगल के भीतर ही अवैध परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे महिंद्रा वीरो वाहन क्रमांक UP64 CT/3581 को जब्त कर लिया। वाहन में लोड साल प्रजाति के 5 नग लट्ठे भी विधिवत जब्त किए गए।
मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20954/16, दिनांक 20 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। वन विभाग के मुताबिक जब्त लकड़ी की कीमत 1 लाख 71 हजार 448 रुपये है।
विभिन्न वन कानूनों के तहत कार्रवाई
वन विभाग ने मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(क), छत्तीसगढ़ वन उपज एवं व्यापार (विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 5(1) तथा छत्तीसगढ़ वनोपज अभिवहन नियम 2001 के नियम 22(1) के तहत कार्रवाई की है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में जंगलों की सुरक्षा और अवैध कटाई एवं लकड़ी तस्करी पर रोक लगाने के लिए निगरानी और सख्त की गई है। अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर आगे भी इसी तरह त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में ये अधिकारी-कर्मचारी रहे शामिल
जप्ती और कार्रवाई के दौरान उपवनक्षेत्रपाल मतिन अहमद अंसारी, वनपाल दयाशंकर सिंह, वनपाल विजय वर्मन, वनरक्षक कृष्ण कुमार पैकरा, वनरक्षक नरेश कुमार, वनरक्षक राजनाथ सिंह, वनरक्षक अनेश्वर राजवाडे एवं अनुराग तिवारी मौके पर मौजूद रहे और नियमानुसार कार्रवाई की।
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • अभाव में भी मेहनत और लगन न छोड़ें विद्यार्थी - विधायक सुदीप गुडि़या। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर, मुरहू का स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया एवं खूंटी एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि विद्यार्थियों को अभाव और कठिन परिस्थितियों में भी अपने परिश्रम को कम नहीं करना चाहिए। मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा ने कहा कि शिक्षा का असली उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता या डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे और आलस्य से दूर रहने तथा अनुशासन के साथ अध्ययन करने की सलाह दी। सक्सेस कोचिंग सेंटर के निदेशक एवं शिक्षक सकलदीप भगत ने कहा कि अनुशासन, नियमित अध्ययन और निरंतर परिश्रम ही विद्यार्थी को उसकी मंजिल तक पहुंचाने के प्रमुख आधार हैं। समारोह में प्रखंड प्रमुख एलिस ओड़ेया, मुरहू थाना प्रभारी नोवल गॉडविन केरकेट्टा, जिला परिषद सदस्य दयामनी बारला, मुरहू मुखिया ज्योति ढोढराय, एलएन प्लस टू हाई स्कूल के प्राचार्य प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. डी.एन तिवारी, बिरसा कॉलेज के प्रो. राजकुमार गुप्ता, शिक्षक प्रकाश टूटी, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अजय कुमार, डोगेंद्र मुंडू, विमला जामुदा, बबलू खान, राइफल क्लब खूंटी के सचिव अनुज कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र नाथ तिवारी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल नृत्य के लिए काविया खान तथा सामूहिक नृत्य के लिए जेपी एवं ग्रुप और फ्रीदा एवं ग्रुप को पुरस्कृत किया गया। संस्थान की शिक्षिकाएं अंजली कुमारी एवं अंजू कुमारी सहित शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे। इस अवसर पर संस्थान की मैट्रिक टॉपर जिया कुमारी को भी सम्मानित किया गया।
    1
    अभाव में भी मेहनत और लगन न छोड़ें विद्यार्थी - विधायक सुदीप गुडि़या।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर, मुरहू का स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया एवं खूंटी एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि विद्यार्थियों को अभाव और कठिन परिस्थितियों में भी अपने परिश्रम को कम नहीं करना चाहिए। मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है।
एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा ने कहा कि शिक्षा का असली उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता या डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे और आलस्य से दूर रहने तथा अनुशासन के साथ अध्ययन करने की सलाह दी।
सक्सेस कोचिंग सेंटर के निदेशक एवं शिक्षक सकलदीप भगत ने कहा कि अनुशासन, नियमित अध्ययन और निरंतर परिश्रम ही विद्यार्थी को उसकी मंजिल तक पहुंचाने के प्रमुख आधार हैं। 
समारोह में प्रखंड प्रमुख एलिस ओड़ेया, मुरहू थाना प्रभारी नोवल गॉडविन केरकेट्टा, जिला परिषद सदस्य दयामनी बारला, मुरहू मुखिया ज्योति ढोढराय, एलएन प्लस टू हाई स्कूल के प्राचार्य प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. डी.एन तिवारी, बिरसा कॉलेज के प्रो. राजकुमार गुप्ता, शिक्षक प्रकाश टूटी, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अजय कुमार, डोगेंद्र मुंडू, विमला जामुदा, बबलू खान, राइफल क्लब खूंटी के सचिव अनुज कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र नाथ तिवारी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल नृत्य के लिए काविया खान तथा सामूहिक नृत्य के लिए जेपी एवं ग्रुप और फ्रीदा एवं ग्रुप को पुरस्कृत किया गया। संस्थान की शिक्षिकाएं अंजली कुमारी एवं अंजू कुमारी सहित शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे। इस अवसर पर संस्थान की मैट्रिक टॉपर जिया कुमारी को भी सम्मानित किया गया।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    12 hrs ago
  • 6 एकड़ 44 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद.? #shorts #shortvideo #viralvideo #jameen #adivasi #news
    1
    6 एकड़ 44 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद.? #shorts #shortvideo #viralvideo #jameen #adivasi #news
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    21 hrs ago
  • ड्रोन सर्वे को लेकर ग्रामीणों ने रेशमी मैटेलिक कंपनी के कर्मियों का विरोध किया रविवार की दोपहर 1:00 बजे चंदवा प्रखंड के चितरपुर ग्राम में । उत्पन्न विवाद की सूचना पर चंदवा थाना पुलिस के पदाधिकारी एवं जवान मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझकर मामले को शांत कराया उत्पन्न विवाद पर ग्रामीणों का कहना था कि कंपनी पहले ग्राम सभा कर ग्राम सभा की अनुमति ले ले उसके बाद सर्वे कराए।
    1
    ड्रोन सर्वे को लेकर ग्रामीणों ने रेशमी मैटेलिक कंपनी के कर्मियों का विरोध किया रविवार की दोपहर 1:00 बजे चंदवा प्रखंड के चितरपुर ग्राम में ।
उत्पन्न विवाद की सूचना पर चंदवा थाना पुलिस के पदाधिकारी एवं जवान मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझकर मामले को शांत कराया उत्पन्न विवाद पर ग्रामीणों का कहना था कि कंपनी पहले ग्राम सभा कर ग्राम सभा की अनुमति ले ले उसके बाद सर्वे कराए।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    12 hrs ago
  • मनिका,लातेहार:-करम पर्व के पूर्व मे बाबा चमरू उरांव लुरकुड़िया स्कूल के प्रांगण में दिनांक 19 सितंबर दिन शनिवार को एक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया| बाबा चमरू उरांव लुरकुडिया स्कूल में कुडुख भाषा एवं संस्कृति के साथ अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कराई जाती है | यह स्कूल मनिका से पांकी जाने वाली मुख्य सड़क के जुंगुर में स्थित है , यहां नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ आवासीय सुविधा भी मुहैया कराई जाती है| आप अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य को संवारने के लिए इस विद्यालय मे नामांकन करा सकते हैं, विद्यालय में नामांकन जारी है ,नामांकन कराने के लिए विद्यालय के संचालक श्री संजय उरांव से संपर्क कर सकते हैं इनका मोबाइल नंबर 9801600347 है| विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस आयोजन के मुख्य अतिथि जुंगुर पंचायत के मुखिया श्री देवेंद्र कुजूर एवं विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्ति BDO श्री सुखलाल उरांव जबकि प्रमुख विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी शह पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री मुनेश्वर उरांव एवं सरयू प्रखंड के जिला परिषद सदस्य श्री बुद्धेश्वर उरांव उपस्थित रहे
    1
    मनिका,लातेहार:-करम पर्व के पूर्व मे बाबा चमरू उरांव लुरकुड़िया स्कूल के प्रांगण में दिनांक 19 सितंबर दिन शनिवार को एक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया|  बाबा चमरू उरांव लुरकुडिया  स्कूल में  कुडुख भाषा एवं संस्कृति के साथ अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कराई जाती है | यह स्कूल मनिका से पांकी जाने वाली मुख्य सड़क के जुंगुर में स्थित है , यहां नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ आवासीय सुविधा भी मुहैया कराई जाती है| आप अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य को संवारने के लिए इस विद्यालय मे नामांकन करा सकते हैं, विद्यालय में नामांकन जारी है ,नामांकन कराने के लिए विद्यालय के संचालक श्री संजय उरांव से संपर्क कर सकते हैं इनका मोबाइल नंबर 9801600347 है| विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस आयोजन के मुख्य अतिथि जुंगुर पंचायत के मुखिया श्री देवेंद्र कुजूर एवं विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्ति BDO श्री सुखलाल उरांव जबकि प्रमुख विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी शह पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री मुनेश्वर उरांव एवं सरयू प्रखंड के जिला परिषद सदस्य श्री बुद्धेश्वर उरांव उपस्थित रहे
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    9 hrs ago
  • हरदोई में सास बोली- दामाद ने मेरी बेटी की नाक काटी, देवर के साथ रहने पर हुआ था विवाद उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी कस्बा (मुंशीगंज) का है। यहाँ एक दंपती के बीच हुए खूनी विवाद में दोनों पक्षों की तरफ से सांडी थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई है। जहाँ एक तरफ पीड़िता की मां ने दामाद पर चाकू से बेटी की नाक काटने का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी तरफ दामाद की मां (सास) ने बहू पर बेटे के नाजुक अंग (गुप्तांग) को दांत से काटकर घायल करने का गंभीर आरोप लगाया है।इस पारिवारिक विवाद और पुलिस कार्रवाई की पूरी जानकारी इस प्रकार है:विवाद की मुख्य वजह: सांडी थाना क्षेत्र के मुंशीगंज निवासी दीपक (कार चालक) की शादी करीब 10 साल पहले साधना से हुई थी और उनकी तीन बेटियां हैं। पुलिस और ससुराल पक्ष के अनुसार, पारिवारिक कलह के कारण साधना पिछले करीब 6 महीने से पति को छोड़कर अपने चचेरे देवर और प्रेमी (सूरज) के साथ रह रही थी। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    1
    हरदोई में सास बोली- दामाद ने मेरी बेटी की नाक काटी, देवर के साथ रहने पर हुआ था विवाद उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी कस्बा (मुंशीगंज) का है। यहाँ एक दंपती के बीच हुए खूनी विवाद में दोनों पक्षों की तरफ से सांडी थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई है। जहाँ एक तरफ पीड़िता की मां ने दामाद पर चाकू से बेटी की नाक काटने का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी तरफ दामाद की मां (सास) ने बहू पर बेटे के नाजुक अंग (गुप्तांग) को दांत से काटकर घायल करने का गंभीर आरोप लगाया है।इस पारिवारिक विवाद और पुलिस कार्रवाई की पूरी जानकारी इस प्रकार है:विवाद की मुख्य वजह: सांडी थाना क्षेत्र के मुंशीगंज निवासी दीपक (कार चालक) की शादी करीब 10 साल पहले साधना से हुई थी और उनकी तीन बेटियां हैं। पुलिस और ससुराल पक्ष के अनुसार, पारिवारिक कलह के कारण साधना पिछले करीब 6 महीने से पति को छोड़कर अपने चचेरे देवर और प्रेमी (सूरज) के साथ रह रही थी।
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Balrampur, Chhattisgarh•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.