Shuru
Apke Nagar Ki App…
गरीबों को बालू नहीं सरकारी आवास के लिए.? #shorts #viralvideo #sarkari #school #news
AAM JANATA
गरीबों को बालू नहीं सरकारी आवास के लिए.? #shorts #viralvideo #sarkari #school #news
More news from झारखंड and nearby areas
- ड्रोन सर्वे को लेकर ग्रामीणों ने रेशमी मैटेलिक कंपनी के कर्मियों का विरोध किया रविवार की दोपहर 1:00 बजे चंदवा प्रखंड के चितरपुर ग्राम में । उत्पन्न विवाद की सूचना पर चंदवा थाना पुलिस के पदाधिकारी एवं जवान मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझकर मामले को शांत कराया उत्पन्न विवाद पर ग्रामीणों का कहना था कि कंपनी पहले ग्राम सभा कर ग्राम सभा की अनुमति ले ले उसके बाद सर्वे कराए।1
- राशन कार्ड के नियम बदले, अब 6 दस्तावेज के बिना आवेदन नहीं होगा पूरा हर सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र जरूरी, अलग-अलग मोबाइल नंबर से होगा OTP सत्यापन झारखंड में राशन कार्ड बनवाने, परिवार के नए सदस्य का नाम जोड़ने और पुराने कार्ड में सुधार कराने वालों के लिए जरूरी खबर है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया को और सख्त कर दिया है। अब पोर्टल पर जरूरी दस्तावेज अपलोड किए बिना आवेदन आगे नहीं बढ़ेगा। आवेदक को घर की फोटो, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते की जानकारी और पासपोर्ट साइज फोटो सहित छह जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। हर सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र जरूरी राशन कार्ड में शामिल प्रत्येक सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा। जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होने पर मैट्रिक प्रमाण पत्र मान्य किया जाएगा। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों के अलग-अलग मोबाइल नंबर पर OTP भेजकर सत्यापन किया जाएगा। e-KYC के बाद होगा भौतिक सत्यापन आवेदन से पहले संबंधित PDS डीलर के यहां e-KYC कराना जरूरी होगा। इसके बाद विभाग की ओर से घर और जमा किए गए दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही राशन कार्ड जारी किया जाएगा। इस बदलाव के बाद नए आवेदकों के साथ पुराने राशन कार्डधारकों के लिए भी परिवार के सदस्यों, मोबाइल नंबर और दस्तावेजों की जानकारी अपडेट रखना जरूरी हो गया है।1
- dono ladka ladki pakde Jaane per dono ko shadi Karva Dete Hain Gaon wale ne1
- भीम आर्मी भारत एकता मिशन का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर रांची के डोरंडा स्थित प्रेस क्लब में आयोजित की गई तथा आरक्षण बचाओ आंदोलन के लिए 24 सितंबर को नई दिल्ली चलने का आह्वान किया झारखंड रांची:- भीम आर्मी भारत एकता मिशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश राम के अध्यक्षता में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संगठन विस्तार और संगठन मजबूत करने के उद्देश्यों से राजधानी रांची के डोरंडा स्थित प्रेस क्लब में एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया इस आयोजन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री कमल सिंह वालिया उपस्थित रहे तथा उन्होंने वर्तमान स्थिति ,आगामी कार्यक्रम और संगठन के विस्तार एवं मजबूती तथा भविष्य के रणनीति के संबंध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के झारखंड प्रदेश से आए हुए 12 जिला के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष ,पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी को एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश दिया | माननीय कमल सिंह वालिया जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 24 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के जंतर मंतर मैदान में में होने वाले आरक्षण बचाओ आंदोलन की जानकारी दी तथा तथा उन्होंने भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को नई दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया जबकि उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में सुपड़ा साफ होने जा रहा है BJP सरकार का, सुपड़ा साफ होने जा रहा है उन तानाशाही गुंडो का जिन्होंने उत्तर प्रदेश और पूरे देश में आतंक मचाए रखा है| उत्तर प्रदेश और पूरे देश के आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है और एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद को अपना नेता मान लिया है| आप देखना है इस बार उत्तर प्रदेश में एक बड़ा परिवर्तन आजाद समाज पार्टी और एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के रूप में होगा तथा उन्होंने कहा की आजाद समाज पार्टी का दरवाजा सभी के लिए खुला है शिवाय बीजेपी के जो चाहते हैं बीजेपी का सूपडा साफ हो, जो इस देश में समानता,भाईचारा, बेरोजगारी ,शिक्षा और स्वास्थ्य का बात नहीं करना चाहते | जो चाहते हैं कि इस बार सत्ता परिवर्तन हो उनके लिए आजाद समाज पार्टी का दरवाजा खुला है|1
- अभाव में भी मेहनत और लगन न छोड़ें विद्यार्थी - विधायक सुदीप गुडि़या। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर, मुरहू का स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया एवं खूंटी एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि विद्यार्थियों को अभाव और कठिन परिस्थितियों में भी अपने परिश्रम को कम नहीं करना चाहिए। मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा ने कहा कि शिक्षा का असली उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता या डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे और आलस्य से दूर रहने तथा अनुशासन के साथ अध्ययन करने की सलाह दी। सक्सेस कोचिंग सेंटर के निदेशक एवं शिक्षक सकलदीप भगत ने कहा कि अनुशासन, नियमित अध्ययन और निरंतर परिश्रम ही विद्यार्थी को उसकी मंजिल तक पहुंचाने के प्रमुख आधार हैं। समारोह में प्रखंड प्रमुख एलिस ओड़ेया, मुरहू थाना प्रभारी नोवल गॉडविन केरकेट्टा, जिला परिषद सदस्य दयामनी बारला, मुरहू मुखिया ज्योति ढोढराय, एलएन प्लस टू हाई स्कूल के प्राचार्य प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. डी.एन तिवारी, बिरसा कॉलेज के प्रो. राजकुमार गुप्ता, शिक्षक प्रकाश टूटी, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अजय कुमार, डोगेंद्र मुंडू, विमला जामुदा, बबलू खान, राइफल क्लब खूंटी के सचिव अनुज कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र नाथ तिवारी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल नृत्य के लिए काविया खान तथा सामूहिक नृत्य के लिए जेपी एवं ग्रुप और फ्रीदा एवं ग्रुप को पुरस्कृत किया गया। संस्थान की शिक्षिकाएं अंजली कुमारी एवं अंजू कुमारी सहित शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे। इस अवसर पर संस्थान की मैट्रिक टॉपर जिया कुमारी को भी सम्मानित किया गया।1
- राज्य के वित्तीय अधिकारों और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए जेएमएम का ज्ञापन, एमएमडीआर संशोधन बिल वापस लेने की मांग चैनपुर (गुमला):झारखंड मुक्ति मोर्चा चैनपुर प्रखंड समिति के तत्वावधान में आज केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम, 2026 के विरोध में प्रखंड परिसर में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति महोदया के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी दिनेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन सौंपने के बाद पत्र को पढ़कर सुनाते हुए प्रखंड अध्यक्ष पोलिकार्प खलखो ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एम एम डी आर एक्ट में जोड़ी गई धारा 9डी के माध्यम से राज्यों के संवैधानिक और खनिज अधिकारों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे झारखंड जैसे खनिज समृद्ध राज्य की वित्तीय स्वायत्तता और संघीय व्यवस्था पर सीधा असर पड़ेगा। सकील खान ने कहा कि उन्होंने जोर देकर कहा, "झारखंड को केवल संसाधन उपलब्ध कराने वाला राज्य बनाकर नहीं रखा जा सकता। यहाँ के खनिजों से सबसे पहले स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए, विस्थापितों का अधिकार सुरक्षित होना चाहिए और पर्यावरण की रक्षा होनी चाहिए।"प्रखंड अध्यक्ष पोलिकार्प खलखो, जिला संयुक्त सचिव शकील खान, महिला मोर्चा की क्लिस्ता बरवा, सरवन यादव, उस्मान खान, बिशप कुजूर, रोकी बड़ा, मो. अख्तर खान सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने संयुक्त रूप से ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को सौंपा। कार्यक्रम का संचालन और समन्वय जिला संयुक्त सचिव शकील खान द्वारा किया गया। ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांगें सर्वोच्च न्यायालय की नौ सदस्यीय संविधान पीठ के निर्णय के अनुसार राज्यों के खनन कराधान अधिकारों को अक्षुण्ण रखा जाए।झारखंड के लगभग ₹1.36 लाख करोड़ के लंबित खनन बकाये का शीघ्र भुगतान कराया जाए।राज्यों के संवैधानिक एवं वित्तीय अधिकारों को प्रभावित करने वाली धारा 9D की समीक्षा की जाए।खनन प्रभावित आदिवासी-मूलवासी समाज, विस्थापितों और पर्यावरण सुरक्षा को खनिज नीति के केंद्र में रखा जाए प्रमुख मांगे है।4
- 6एकड़ 44 डिसमिल जमीन पर कब्जे की कोशिश?गुंडों के सहारे जमीन हड़पने का आरोप! #jameen #lohardaga #new1
- दुर्गा पूजा मनाए जाने को लेकर दुर्गा बारी महुआडार में रविवार की सुबह 11:00 बजे हुई हिंदू महासभा की बैठक। आयोजित बैठक की अध्यक्षता मनोज जायसवाल ने किया। वहीं आयोजित बैठक में हिंदू महासभा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। आयोजित बैठक में आगामी दुर्गा पूजा पूरी श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया जाने का निर्णय हिंदू महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने लिया।1
- मनिका,लातेहार:-करम पर्व के पूर्व मे बाबा चमरू उरांव लुरकुड़िया स्कूल के प्रांगण में दिनांक 19 सितंबर दिन शनिवार को एक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया| बाबा चमरू उरांव लुरकुडिया स्कूल में कुडुख भाषा एवं संस्कृति के साथ अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कराई जाती है | यह स्कूल मनिका से पांकी जाने वाली मुख्य सड़क के जुंगुर में स्थित है , यहां नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ आवासीय सुविधा भी मुहैया कराई जाती है| आप अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य को संवारने के लिए इस विद्यालय मे नामांकन करा सकते हैं, विद्यालय में नामांकन जारी है ,नामांकन कराने के लिए विद्यालय के संचालक श्री संजय उरांव से संपर्क कर सकते हैं इनका मोबाइल नंबर 9801600347 है| विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस आयोजन के मुख्य अतिथि जुंगुर पंचायत के मुखिया श्री देवेंद्र कुजूर एवं विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्ति BDO श्री सुखलाल उरांव जबकि प्रमुख विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी शह पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री मुनेश्वर उरांव एवं सरयू प्रखंड के जिला परिषद सदस्य श्री बुद्धेश्वर उरांव उपस्थित रहे1