logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव एवं ताहीर अंसारी, मानवेन्द्र प्रताप देव ने हाथी से प्रभावित इलाकों में बांटे टार्च एवं पटाखे

8 hrs ago
user_Ashish Kumar
Ashish Kumar
प्रेस रिपोर्ट धुरकी, गढ़वा, झारखंड•
8 hrs ago

भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव एवं ताहीर अंसारी, मानवेन्द्र प्रताप देव ने हाथी से प्रभावित इलाकों में बांटे टार्च एवं पटाखे

More news from झारखंड and nearby areas
  • भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव एवं ताहीर अंसारी, मानवेन्द्र प्रताप देव ने हाथी से प्रभावित इलाकों में बांटे टार्च एवं पटाखे
    2
    भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव एवं ताहीर अंसारी, मानवेन्द्र प्रताप देव ने हाथी से प्रभावित इलाकों में बांटे टार्च एवं पटाखे
    user_Ashish Kumar
    Ashish Kumar
    प्रेस रिपोर्ट धुरकी, गढ़वा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • चिनियां में जंगली हाथियों का आतंक, धान की फसल रौंदी; कई गांव रेड अलर्ट पर चिनियां मुख्यालय क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार सुबह हाथियों का झुंड सेमराटांड़ जंगल के पास मुख्य सड़क के किनारे देखा गया। इसके बाद वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाते हुए चिनियां वन क्षेत्र के कई गांवों को रेड अलर्ट जोन में रखा है। इनमें बेता, चपकली, विलायती खैर समेत अन्य गांव शामिल हैं। इसी दौरान हाथियों का झुंड गांव के यादव टोला तक पहुंच गया और उदय यादव, विनोद यादव सहित अन्य किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। फसल नष्ट होने से किसानों को भारी नुकसान की चिंता सताने लगी है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथियों के झुंड के नजदीक न जाएं, उन्हें छेड़ने या भगाने का प्रयास न करें और रात के समय विशेष सतर्कता बरतें। विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
    1
    चिनियां में जंगली हाथियों का आतंक, धान की फसल रौंदी; कई गांव रेड अलर्ट पर
चिनियां मुख्यालय क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार सुबह हाथियों का झुंड सेमराटांड़ जंगल के पास मुख्य सड़क के किनारे देखा गया। इसके बाद वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाते हुए चिनियां वन क्षेत्र के कई गांवों को रेड अलर्ट जोन में रखा है। इनमें बेता, चपकली, विलायती खैर समेत अन्य गांव शामिल हैं।
इसी दौरान हाथियों का झुंड गांव के यादव टोला तक पहुंच गया और उदय यादव, विनोद यादव सहित अन्य किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। फसल नष्ट होने से किसानों को भारी नुकसान की चिंता सताने लगी है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथियों के झुंड के नजदीक न जाएं, उन्हें छेड़ने या भगाने का प्रयास न करें और रात के समय विशेष सतर्कता बरतें। विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
    user_Hemant Kumar.  (7294972353)
    Hemant Kumar. (7294972353)
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    1 hr ago
  • तेज़ रफ़्तार बोलेरो की टक्कर से 65 वर्षीय पैदल यात्री घायल, चालक फरार दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में सोमवार शाम करीब 7 बजे कादल चौराहा से आगे ब्रह्मदेव के घर के समीप रेणुकूट की ओर से दुद्धी की ओर आ रही एक तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने पैदल चल रहे 65 वर्षीय राजकुमार महतो पुत्र स्व. बाउल महतो निवासी कादल, को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन सहित चालक मौके से भाग निकला। टक्कर लगने के बाद राजकुमार महतो सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, घायल के दाएं हाथ में फ्रैक्चर की आशंका है और उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे रेफर किया जा सकता है।परिजनों ने बताया कि राजकुमार महतो अपने मझौली स्थित नए घर से पुराने घर कादल आ रहे थे और पैदल चल रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने यह भी बताया कि जहां यह घटना घटी है, वहीं कल रविवार भी एक सड़क हादसा हुआ था जिसमें दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई थी। रविवार को दोपहर बाद अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सूरज गोंड (25)निवासी कटौली और मनोज गोंड (24) निवासी मझौली ,की मौत हो गई थी।
    4
    तेज़ रफ़्तार बोलेरो की टक्कर से 65 वर्षीय पैदल यात्री घायल, चालक फरार
दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में सोमवार शाम करीब 7 बजे कादल चौराहा से आगे ब्रह्मदेव के घर के समीप रेणुकूट की ओर से दुद्धी की ओर आ रही एक तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने पैदल चल रहे 65 वर्षीय राजकुमार महतो पुत्र स्व. बाउल महतो निवासी कादल, को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन सहित चालक मौके से भाग निकला।
टक्कर लगने के बाद राजकुमार महतो सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार, घायल के दाएं हाथ में फ्रैक्चर की आशंका है और उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे रेफर किया जा सकता है।परिजनों ने बताया कि राजकुमार महतो अपने मझौली स्थित नए घर से पुराने घर कादल आ रहे थे और पैदल चल रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया।
परिजनों ने यह भी बताया कि जहां यह घटना घटी है, वहीं कल रविवार भी एक सड़क हादसा हुआ था जिसमें दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई थी। रविवार को दोपहर बाद अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सूरज गोंड (25)निवासी कटौली और मनोज गोंड (24) निवासी मझौली ,की मौत हो गई थी।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रेलवे पोल संख्या 48 के पास अंडरग्राउंड क्रॉसिंग की मांग, वर्षों से ज्ञापन के बावजूद समस्या जस की तस। हरनाकछार में रेलवे क्रॉसिंग की मांग तेज, हजारों ग्रामीणों की जिंदगी दांव पर। रेलवे पोल संख्या 48 के पास अंडरग्राउंड क्रॉसिंग की मांग, वर्षों से ज्ञापन के बावजूद समस्या जस की तस। विंढमगंज, सोनभद्र। ग्राम पंचायत हरनाकछार के ग्रामीणों ने रेलवे लाइन पार करने की गंभीर समस्या को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद की है। ग्राम पंचायत के लेटर पैड पर 21 सितंबर 2026 को रेल मंत्रालय, नई दिल्ली के नाम दिए गए पत्र में रेलवे पोल संख्या 48 के पास अंडरग्राउंड क्रॉसिंग बनाने की मांग की गई है। ग्राम पंचायत के पत्र के अनुसार, रेलवे लाइन दोहरीकरण के बाद हरनाकछार के ग्रामीणों, बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और पशुओं को रेलवे लाइन पार करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी क्षेत्र में किसी व्यक्ति के बीमार पड़ने या किसी आपात स्थिति में रेलवे लाइन पार करना बड़ी परेशानी बन जाता है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि हरनाकछार और आसपास के हजारों लोग रोजमर्रा की जरूरतों, विद्यालय, बाजार, पूजा-पाठ और अन्य कार्यों के लिए रेलवे लाइन पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था नहीं की गई तो किसी गंभीर हादसे की स्थिति पैदा हो सकती है। ग्राम पंचायत के पत्र में बताया गया है कि इस समस्या को लेकर कुछ वर्ष पहले तत्कालीन सांसद पकौड़ी लाल कोल को भी ग्राम पंचायत के लेटर पैड पर ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्राम प्रधान रीना देवी ने रेल मंत्रालय से मांग की है कि पोल संख्या 48 के पास अंडरग्राउंड क्रॉसिंग का निर्माण कराने के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन मिल सके। अब सवाल यह है कि रेलवे विभाग कब जागेगा और हरनाकछार के ग्रामीणों को सुरक्षित रास्ता कब मिलेगा? विंढमगंज सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद
    3
    रेलवे पोल संख्या 48 के पास अंडरग्राउंड क्रॉसिंग की मांग, वर्षों से ज्ञापन के बावजूद समस्या जस की तस।
हरनाकछार में रेलवे क्रॉसिंग की मांग तेज, हजारों ग्रामीणों की जिंदगी दांव पर।
रेलवे पोल संख्या 48 के पास अंडरग्राउंड क्रॉसिंग की मांग, वर्षों से ज्ञापन के बावजूद समस्या जस की तस।
विंढमगंज, सोनभद्र। ग्राम पंचायत हरनाकछार के ग्रामीणों ने रेलवे लाइन पार करने की गंभीर समस्या को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद की है। ग्राम पंचायत के लेटर पैड पर 21 सितंबर 2026 को रेल मंत्रालय, नई दिल्ली के नाम दिए गए पत्र में रेलवे पोल संख्या 48 के पास अंडरग्राउंड क्रॉसिंग बनाने की मांग की गई है।
ग्राम पंचायत के पत्र के अनुसार, रेलवे लाइन दोहरीकरण के बाद हरनाकछार के ग्रामीणों, बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और पशुओं को रेलवे लाइन पार करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी क्षेत्र में किसी व्यक्ति के बीमार पड़ने या किसी आपात स्थिति में रेलवे लाइन पार करना बड़ी परेशानी बन जाता है।
सबसे बड़ी चिंता यह है कि हरनाकछार और आसपास के हजारों लोग रोजमर्रा की जरूरतों, विद्यालय, बाजार, पूजा-पाठ और अन्य कार्यों के लिए रेलवे लाइन पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था नहीं की गई तो किसी गंभीर हादसे की स्थिति पैदा हो सकती है।
ग्राम पंचायत के पत्र में बताया गया है कि इस समस्या को लेकर कुछ वर्ष पहले तत्कालीन सांसद पकौड़ी लाल कोल को भी ग्राम पंचायत के लेटर पैड पर ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
ग्राम प्रधान रीना देवी ने रेल मंत्रालय से मांग की है कि पोल संख्या 48 के पास अंडरग्राउंड क्रॉसिंग का निर्माण कराने के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।
अब सवाल यह है कि रेलवे विभाग कब जागेगा और हरनाकछार के ग्रामीणों को सुरक्षित रास्ता कब मिलेगा?
विंढमगंज सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद
    user_Jitendr Prshad
    Jitendr Prshad
    Court reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • राधा अष्टमी पर विशेष आयोजन खाटू श्याम मंदिर रेणुकूट बरसाने से आया राधा रानी का छप्पन भोग का प्रसाद देखें वीडियो में अच्छा लगे वीडियो शेयर जरूर करें जो भी खाटू श्याम बाबा के भक्त है चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें
    1
    राधा अष्टमी पर विशेष आयोजन खाटू श्याम मंदिर रेणुकूट बरसाने से आया राधा रानी का छप्पन भोग का प्रसाद देखें वीडियो में अच्छा लगे वीडियो शेयर जरूर करें जो भी खाटू श्याम बाबा के भक्त है चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    12 hrs ago
  • जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार को झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद पर पदोन्नति के बाद विदाई समारोह आयोजित गढ़वा जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार के झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद पर पदोन्नति के बाद सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ जिले के बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने उपस्थित होकर उन्हें सम्मान एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गौतम कृष्ण सिन्हा उर्फ बुल्लू बाबू, शिव बाबू, धर्मेंद्र कुमार पाठक, प्रमोद सोनी, सौरभ, धरदुबे, अनुराग सिंह, अंकुर कुमार पाल, भानुगौढ़, उमाकांत सिन्हा, मुकेश सिन्हा सहित तमाम वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार के कार्यकाल को याद करते हुए उनके न्यायिक दायित्वों के निर्वहन और न्यायालय की कार्यप्रणाली में उनके योगदान की चर्चा की। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान न्यायिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न कार्यों में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विदाई समारोह में उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह का माहौल भावुक भी रहा। सभी ने कहा कि गढ़वा न्यायिक परिवार के लिए यह गौरव का अवसर है कि यहां से जुड़े न्यायिक अधिकारी को उच्च न्यायिक दायित्व मिला है।
    1
    जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार को झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद पर पदोन्नति के बाद विदाई समारोह आयोजित


गढ़वा जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार के झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद पर पदोन्नति के बाद सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ जिले के बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने उपस्थित होकर उन्हें सम्मान एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गौतम कृष्ण सिन्हा उर्फ बुल्लू बाबू, शिव बाबू, धर्मेंद्र कुमार पाठक, प्रमोद सोनी, सौरभ, धरदुबे, अनुराग सिंह, अंकुर कुमार पाल, भानुगौढ़, उमाकांत सिन्हा, मुकेश सिन्हा सहित तमाम वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।
समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार के कार्यकाल को याद करते हुए उनके न्यायिक दायित्वों के निर्वहन और न्यायालय की कार्यप्रणाली में उनके योगदान की चर्चा की। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान न्यायिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न कार्यों में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
विदाई समारोह में उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह का माहौल भावुक भी रहा। सभी ने कहा कि गढ़वा न्यायिक परिवार के लिए यह गौरव का अवसर है कि यहां से जुड़े न्यायिक अधिकारी को उच्च न्यायिक दायित्व मिला है।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    1 hr ago
  • एक छोटे पुत्र ने अपने बुजुर्ग पिता को जमीन के लिए हाथ, पैर, से खूब पीटा l जिस पिता ने अपने पुत्र को पाल पोस कर जावान किया, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग पिता की पिटाई का CCTV वीडियो उत्तर प्रदेश के बांदा ज़िले के कमासिन थाना क्षेत्र के ओझा नगर का वायरल हो रहा है। घटना की मुख्य बातें: जगह: ओझा नगर, कमासिन थाना क्षेत्र, बांदा ज़िला, उत्तर प्रदेश। कारण: शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह मारपीट ज़मीनी विवाद (land dispute) के चलते हुई थी। कार्रवाई: वीडियो सामने आने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई।
    1
    एक छोटे पुत्र ने अपने बुजुर्ग पिता को जमीन के लिए हाथ, पैर, से खूब पीटा l
जिस पिता ने अपने पुत्र को पाल पोस कर जावान किया, 
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग पिता की पिटाई का CCTV वीडियो उत्तर प्रदेश के बांदा ज़िले के कमासिन थाना क्षेत्र के ओझा नगर का वायरल हो रहा है।
घटना की मुख्य बातें:
जगह: ओझा नगर, कमासिन थाना क्षेत्र, बांदा ज़िला, उत्तर प्रदेश।
कारण: शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह मारपीट ज़मीनी विवाद (land dispute) के चलते हुई थी।
कार्रवाई: वीडियो सामने आने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई।
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Communications central गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • झाड़ू लगा रही महिला को कोबरा ने डसा, गंभीर हालत में भर्ती, वन विभाग ने पांच फीट के सांप का किया रेस्क्यू दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के बिडर गांव में सोमवार तड़के अपने घर में झाड़ू लगा रही एक महिला को कोबरा सांप ने डस लिया। घायल महिला का इलाज सीएचसी दुद्धी में चल रहा है। बीड़र गांव निवासी बद्री सिंह पटेल ने बताया कि सोमवार की तड़के उनकी 35 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी,आंगन में बने घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान लगभग पांच फीट लंबा कोबरा सांप घर में घुस आया और महिला के दाहिने पैर में डस लिया। घटना की जानकारी जब परिवार के अन्य सदस्यों को हुई तो उन्होंने बिना समय गंवाए महिला को निजी साधन से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। परिजनों ने तुरंत डायल 112 और वन विभाग की टीम को सूचित किया। मौके पर पहुंचे वन दरोगा सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने पांच फीट के कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर डब्बे में पैक किया और हाथीनाला के जंगल में छोड़ दिया। वन दरोगा सुरेंद्र कुमार ने कहा कि गर्मी और गंदगी के कारण सांप अक्सर आबादी की ओर आ जाते है, इसलिए घरों और नालियों में साफ-सफाई बनाए रखें। उन्होंने आगे कहा कि यदि घर में सांप दिखाई दे तो स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें और तुरंत वन विभाग या डायल 112 पर सूचना दें।
    4
    झाड़ू लगा रही महिला को कोबरा ने डसा, गंभीर हालत में भर्ती, वन विभाग ने पांच फीट के सांप का किया रेस्क्यू
दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के बिडर गांव में सोमवार तड़के अपने घर में झाड़ू लगा रही एक महिला को कोबरा सांप ने डस लिया। घायल महिला का इलाज सीएचसी दुद्धी में चल रहा है।
बीड़र गांव निवासी बद्री सिंह पटेल ने बताया कि सोमवार की तड़के उनकी 35 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी,आंगन में बने घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान लगभग पांच फीट लंबा कोबरा सांप घर में घुस आया और महिला के दाहिने पैर में डस लिया।
घटना की जानकारी जब परिवार के अन्य सदस्यों को हुई तो उन्होंने बिना समय गंवाए महिला को निजी साधन से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया।
परिजनों ने तुरंत डायल 112 और वन विभाग की टीम को सूचित किया। मौके पर पहुंचे वन दरोगा सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने पांच फीट के कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर डब्बे में पैक किया और हाथीनाला के जंगल में छोड़ दिया।
वन दरोगा सुरेंद्र कुमार ने कहा कि गर्मी और गंदगी के कारण सांप अक्सर आबादी की ओर आ जाते है, इसलिए घरों और नालियों में साफ-सफाई बनाए रखें।
उन्होंने आगे कहा कि यदि घर में सांप दिखाई दे तो स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें और तुरंत वन विभाग या डायल 112 पर सूचना दें।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.