शराब ठेके के सामने बियर पीने के दौरान हुआ झगड़ा,एक-दूसरे पर फोड़ी बियर की खाली बोतल शराब ठेके के सामने बियर पीने के दौरान हुआ झगड़ा,एक-दूसरे पर फोड़ी बियर की खाली बोतल बहरोड़ शहर के मुख्य चौराहा पर बुधवार देर शाम करीब छह बजे दो युवक शराब ठेके के सामने बैठ कर बियर पी रहे थे।इसी दौरान दोनो के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई।जिसके बाद दोनों युवकों ने आपस में ही एक-दूसरे के सिर व छाती पर बियर की खाली बोतलें फोड़ दी।दोनों को आपस में बीयर की खाली बोतलों के साथ झगड़ता देख कर आसपास के दुकानदारो व राहगीरों ने बीच-बचाव किया और उन्हें ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ पर दोनों घायलों का ईलाज चल रहा है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँची।पुलिस ने बताया कि बूढ़वाल गांव निवासी अजय व रवि कुमार मुख्य चौराहा पर फ्लाइओवर के निचे शराब ठेके के सामने बियर का सेवन कर रहे थे।इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और उन्होंने एक-दूसरे के सिर में बीयर की बोतल फोड़ दी।इस घटना में रवि कुमार के छाती व पेट में बीयर की बोतल के कांच घुस गए।जिससे उसका खून निकलने लगा।घायल का जिला अस्पताल बहरोड़ में चल रहा है।वहीं पुलिस मामले को लेकर दोनो युवकों से पूछताछ करने में लगी हुई है। फ़ोटो जिला अस्पताल में भर्ती घायल रवि कुमार

- राजस्थान के पावटा में ACB ने पटवारी प्रमोद सामरिया को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने पैतृक जमीन के बंटवारे की रिपोर्ट के लिए 1 लाख रुपये मांगे थे, जिसमें यह पहली किस्त थी। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।1
- महेंद्रगढ़ के अटेली उप-जिले के धनुंदा गांव में नालियों का गंदा पानी गलियों और घरों के बाहर जमा हो गया है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। लंबे समय से निकासी की समस्या के कारण गंदगी और बदबू फैल रही है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।1
- चौतरफा समस्याओं से घिरे टैक्सी ड्राइवर्स,सहयोगी स्टॉफ ने समाधान की उठाई जोरदार मांग#ViralNews #TrendingNow #YouTubeNews #NewsUpdate #TodayNews #MustWatch1
- रेवाड़ी में एक पत्नी ने अपने पति पर हमला किया। हैरानी की बात यह है कि वह खुद थाने पहुंची और पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।1
- हरियाणा के मुख्यमंत्री गुरुग्राम के औचक दौरे पर शहर में फैली गंदगी देखकर भड़क गए। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए।1
- भिवाड़ी SP ने हफ्ता वसूली करने वालों के खिलाफ एक बड़ी मुहिम छेड़ दी है। आलमपुर क्षेत्र में इन अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस एक्शन मोड में आ गई है।1
- अलवर के जागुवास गांव में हुई ग्राम सभा में चारागाह भूमि पर अवैध कब्ज़े और संदिग्ध गतिविधियों पर गंभीर सवाल उठे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ 'बंगाली परिवार' यहां अवैध रूप से रह रहे हैं और उन्होंने मजार भी बना ली है, जिस पर बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने और मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीतियों को बंद करने का फैसला भी लिया गया।3
- महेंद्रगढ़ के नारनौल में पुरानी कचहरी रोड पर एक पेड़ बिजली के तारों पर खतरनाक ढंग से लटका हुआ है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है या बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है। स्थानीय लोग बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई की अपील कर रहे हैं।1
- हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक नगर परिषद कर्मचारी ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर मकान हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।1