logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5 hrs ago
user_अभिषेक सिंह परमार
अभिषेक सिंह परमार
लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
9ae1e595-9585-49da-bf6a-6e4084d3e916

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by खीरी न्यूज़ अपडेट
    1
    Post by खीरी न्यूज़ अपडेट
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Dayashankar Singh ने बताया कि Uttar Pradesh Government की कैबिनेट बैठक के बाद प्रदेश सरकार एक नई परिवहन नीति लेकर आई है। इस नीति के तहत जिले के हर गांव को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए रोजाना बस सेवा शुरू की जाएगी। परिवहन मंत्री ने बताया कि इस योजना के अनुसार जिला मुख्यालय से प्रतिदिन एक बस गांव तक भेजी जाएगी। यह बस रात में गांव में ही खड़ी रहेगी और अगले दिन सुबह वहीं से यात्रियों को लेकर ब्लॉक और तहसील होते हुए वापस जिला मुख्यालय पहुंचेगी। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी, खासकर पढ़ाई, इलाज और सरकारी कामकाज के लिए जिला मुख्यालय आने-जाने में आसानी होगी।
    1
    Dayashankar Singh ने बताया कि Uttar Pradesh Government की कैबिनेट बैठक के बाद प्रदेश सरकार एक नई परिवहन नीति लेकर आई है। इस नीति के तहत जिले के हर गांव को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए रोजाना बस सेवा शुरू की जाएगी।
परिवहन मंत्री ने बताया कि इस योजना के अनुसार जिला मुख्यालय से प्रतिदिन एक बस गांव तक भेजी जाएगी। यह बस रात में गांव में ही खड़ी रहेगी और अगले दिन सुबह वहीं से यात्रियों को लेकर ब्लॉक और तहसील होते हुए वापस जिला मुख्यालय पहुंचेगी।
सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी, खासकर पढ़ाई, इलाज और सरकारी कामकाज के लिए जिला मुख्यालय आने-जाने में आसानी होगी।
    user_असद जुनैद भारत नैशनल न्यूज
    असद जुनैद भारत नैशनल न्यूज
    Voice of people सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पलिया थानाध्यक्ष पलिया पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने पलिया‌ नगर के मोहल्ला सिंगहिया निवासी नीरज कुमार शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद एवं नेपाल के धनगढ़ी थाना कैलाली, बार्ड नम्बर आठ निवासी उमेश राना पुत्र रामपूरन को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से 26.80 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 27 हजार रुपये भारतीय, 2600 रुपये नेपाली, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाईकिल नम्बर यूपी 31 सीजे 4442 बरामद हुई है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गयी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामजीत यादव, उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सरोज, महिला उपनिरीक्षक निशा शुक्ला, हेड कांस्टेबल घनश्याम शर्मा, कांस्टेबल अनुज कुमार एवं कांस्टेबल अमन राय शामिल रहे।
    1
    अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पलिया थानाध्यक्ष पलिया पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने पलिया‌ नगर के मोहल्ला सिंगहिया निवासी नीरज कुमार शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद एवं नेपाल के धनगढ़ी थाना कैलाली, बार्ड नम्बर आठ निवासी उमेश राना पुत्र रामपूरन को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से 26.80 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 27 हजार रुपये भारतीय, 2600 रुपये नेपाली, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाईकिल नम्बर यूपी 31 सीजे 4442 बरामद हुई है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गयी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामजीत यादव, उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सरोज, महिला उपनिरीक्षक निशा शुक्ला, हेड कांस्टेबल घनश्याम शर्मा, कांस्टेबल अनुज कुमार एवं कांस्टेबल अमन राय शामिल रहे।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी :लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले युवक को थाना खीरी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक ने अपनी महिला मित्र के साथ संबंध छिपाने के लिए लूट की कहानी गढ़ी थी। आरोपी अनीश पुत्र विश्राम निवासी ग्राम हजरिया, थाना शारदानगर (उम्र करीब 23 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में उपनिरीक्षक जमील अहमद, उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार, कांस्टेबल पंकज निर्मल व कांस्टेबल नीलू कुमार शामिल रहे।
    1
    लखीमपुर खीरी :लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले युवक को थाना खीरी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक ने अपनी महिला मित्र के साथ संबंध छिपाने के लिए लूट की कहानी गढ़ी थी। आरोपी अनीश पुत्र विश्राम निवासी ग्राम हजरिया, थाना शारदानगर (उम्र करीब 23 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में उपनिरीक्षक जमील अहमद, उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार, कांस्टेबल पंकज निर्मल व कांस्टेबल नीलू कुमार शामिल रहे।
    user_Shahnawaz Gauri
    Shahnawaz Gauri
    पत्रकार लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सीतापुर के कमलापुर क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। करीब 17 वर्षों से बंद पड़ी कमलापुर शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की चीनी मिल अब दोबारा शुरू होने जा रही है। यह मिल साल 2009 से बंद पड़ी थी, जिससे क्षेत्र के हजारों गन्ना किसानों को अपनी फसल बेचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मिल का संचालन मेसर्स एन. आर. इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा, जिसने वर्ष 2017 में नीलामी के जरिए इस मिल को खरीदा था। हालांकि तकनीकी और लाइसेंस संबंधी अड़चनों के कारण अब तक मिल चालू नहीं हो सकी थी। अब भारत सरकार से आवश्यक लाइसेंस मिलने और मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मिल के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। पेराई सत्र 2025-26 के लिए ट्रायल रन कराने हेतु गन्ना आवंटन की मांग को गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश ने स्वीकार कर लिया है। जल्द ही मिल परिसर में गन्ने से लदी ट्रॉलियों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है। सबसे अहम बात यह है कि वर्ष 2006 से 2009 के बीच किसानों का जो गन्ना मूल्य बकाया था, उसके भुगतान पर भी सहमति बन गई है। मिल प्रबंधन ने लिखित रूप से बकाया भुगतान करने की बात कही है। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष समिति गठित की जाएगी, जो अभिलेखों की जांच कर भुगतान प्रक्रिया शुरू करेगी। मिल के दोबारा शुरू होने से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। अनुमान है कि इससे लगभग 500 लोगों को प्रत्यक्ष और 1500 से 2000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। साथ ही करीब 15 हजार गन्ना किसान सीधे तौर पर इससे लाभान्वित होंगे।
    1
    सीतापुर के कमलापुर क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। करीब 17 वर्षों से बंद पड़ी कमलापुर शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की चीनी मिल अब दोबारा शुरू होने जा रही है। यह मिल साल 2009 से बंद पड़ी थी, जिससे क्षेत्र के हजारों गन्ना किसानों को अपनी फसल बेचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
मिल का संचालन मेसर्स एन. आर. इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा, जिसने वर्ष 2017 में नीलामी के जरिए इस मिल को खरीदा था। हालांकि तकनीकी और लाइसेंस संबंधी अड़चनों के कारण अब तक मिल चालू नहीं हो सकी थी। अब भारत सरकार से आवश्यक लाइसेंस मिलने और मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मिल के संचालन का रास्ता साफ हो गया है।
पेराई सत्र 2025-26 के लिए ट्रायल रन कराने हेतु गन्ना आवंटन की मांग को गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश ने स्वीकार कर लिया है। जल्द ही मिल परिसर में गन्ने से लदी ट्रॉलियों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है।
सबसे अहम बात यह है कि वर्ष 2006 से 2009 के बीच किसानों का जो गन्ना मूल्य बकाया था, उसके भुगतान पर भी सहमति बन गई है। मिल प्रबंधन ने लिखित रूप से बकाया भुगतान करने की बात कही है। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष समिति गठित की जाएगी, जो अभिलेखों की जांच कर भुगतान प्रक्रिया शुरू करेगी।
मिल के दोबारा शुरू होने से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। अनुमान है कि इससे लगभग 500 लोगों को प्रत्यक्ष और 1500 से 2000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। साथ ही करीब 15 हजार गन्ना किसान सीधे तौर पर इससे लाभान्वित होंगे।
    user_Abhishek Maurya
    Abhishek Maurya
    Local News Reporter बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लखनऊ। यूपी कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद परिवहन मंत्री Dayashankar Singh ने नई परिवहन नीति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ऐसी पॉलिसी लेकर आई है जिसके तहत जिले के हर गांव को जिला मुख्यालय से बस सेवा से जोड़ा जाएगा। नई व्यवस्था के अनुसार जिला मुख्यालय से रोज एक बस गांव तक जाएगी। यह बस रात में गांव में ही खड़ी रहेगी और सुबह वहीं से यात्रियों को लेकर ब्लॉक और तहसील होते हुए फिर जिला मुख्यालय तक आएगी। मंत्री ने कहा कि इस योजना का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा देना है, ताकि उन्हें जिला मुख्यालय तक आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। पूरी बात सुनें – वीडियो में।
    1
    लखनऊ। यूपी कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद परिवहन मंत्री Dayashankar Singh ने नई परिवहन नीति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ऐसी पॉलिसी लेकर आई है जिसके तहत जिले के हर गांव को जिला मुख्यालय से बस सेवा से जोड़ा जाएगा।
नई व्यवस्था के अनुसार जिला मुख्यालय से रोज एक बस गांव तक जाएगी। यह बस रात में गांव में ही खड़ी रहेगी और सुबह वहीं से यात्रियों को लेकर ब्लॉक और तहसील होते हुए फिर जिला मुख्यालय तक आएगी।
मंत्री ने कहा कि इस योजना का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा देना है, ताकि उन्हें जिला मुख्यालय तक आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो।
पूरी बात सुनें – वीडियो में।
    user_Ajay shukla
    Ajay shukla
    Journalist Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    6 hrs ago
  • लखनऊ/ लखीमपुर खीरी, 10 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश का 'चीनी का कटोरा' कहा जाने वाला लखीमपुर खीरी न केवल अपनी प्राकृतिक संपदा के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसका राजनीतिक और ऐतिहासिक आधार भी उतना ही गहरा है। आज ही लॉन्च हुई वेबसाइट जनपद के इसी अनछुए पहलुओं को दुनिया के सामने ला रही है। बहुआयामी दल ने आज आधुनिक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के गौरवशाली अवसर पर तराई और अवध क्षेत्र की राजनीति को नई दिशा देने हेतु अपनी आधिकारिक सार्वजनिक वेबसाइट का लोकार्पण किया। यह वेबसाइट विशेष रूप से जनपद लखीमपुर खीरी की स्थानीय राजनीति, जन-समस्याओं और विकास की संभावनाओं पर केंद्रित है। वेबसाइट के शुभारंभ के दौरान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान डॉ. के. एम. आमिश जी ने कहा कि तराई-अवध का यह क्षेत्र राजनैतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है, किंतु यहाँ की स्थानीय आवाज़ को अक्सर डिजिटल मंचों पर वह स्थान नहीं मिल पाता जिसकी वह हकदार है। सावित्रीबाई फुले, जिन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को सशक्त किया, उनकी स्मृति में यह डिजिटल पहल जन-जन तक पहुँचने का एक माध्यम बनेगी। स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के मुख्य पदाधिकारियों ने कहा कि "बहुआयामी दल" समाज के हर वर्ग के उत्थान और देश के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और समानता ही वह आधार हैं, जिस पर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। आज लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक निर्णायक भूमिका निभाता है। यहाँ की राजनीतिक हलचल सीधे लखनऊ और दिल्ली के गलियारों तक पहुँचती है। पोर्टल पर वर्तमान नेताओं, राजनीतिक समीकरणों और विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा उपलब्ध है, जो जनता को जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। तराई का संघर्ष और मिनी पंजाब की प्रगतिशील राजनीतिक सोच का मिलन होता है। पार्टी का मानना है कि जिले की राजनीति को केवल नारों तक सीमित न रखकर उसे डेटा, शोध और तकनीक (Research Based Politics) से जोड़ा जाए। जैसा कि बहुआयामी राजनीतिक दल के माध्यम से लगातार शिक्षा तकनीकी एवं अनुसंधान के शोध कार्यों विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के माध्यम से देश की आर्थिक स्थिति आपको ध्यान में रखकर रणनीतियां हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी है वर्तमान दौर की तकनीक का लाभ उठाते हुए, कार्यकर्ताओं ने विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने की शपथ ली। ऑनलाइन कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से समर्थकों ने भाग लिया और पार्टी को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। "हमारा उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि खीरी की विरासत को सहेजना और उसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।" वेबसाइट की प्रमुख विशेषताएँ:वेबसाइट के माध्यम से तराई क्षेत्र के राजनीतिक मुद्दों के बारे में जानकारी, तराई क्षेत्र के महत्वपूर्ण राजनेताओं के बारे में जानकारी, तराई क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थान के बारे में जानकारी, बहुआयामी राजनीतिक दल पार्टी के गठन खीरी में ही क्यों के बारे में जानकारी,लखीमपुर जिले की आठों विधानसभाओं और दो लोकसभाओं की राजनीति की महत्वपूर्ण जानकारी ,घर बैठे ऑनलाइन निशुल्क सदस्यता लेने संबंधित मेंबरशिप फॉर्म की जानकारी,क्षेत्र के चुनावी समीकरणों और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत डेटा और लेख,जनपद की तहसीलवार समस्याओं और उनके समाधान हेतु सुझावों का डिजिटल संग्रह, स्थानीय निवासियों के लिए सीधे पार्टी से जुड़ने और अपनी शिकायतें या सुझाव साझा करने की सुविधा, डिजिटल और वेबसाइट के माध्यम से पार्टी अपनी सक्रियता बढ़ाएगी और डिजिटल सशक्तिकरण के जरिए तराई की राजनीति में पारदर्शिता लाने का प्रयास करेगी। इस महत्वपूर्ण वर्चुअल सभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. एम. आमिश जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमान अमित कुमार जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर इस्तियाक अली जी लेखक अधिवक्ता मोबीन गाजी जी, वैज्ञानिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बाकर अली जी शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष काजिम अली जी, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती रेशम जी आदि महत्वपूर्ण पदाधिकारी वर्चुअल उपस्थित रहे।
    1
    लखनऊ/ लखीमपुर खीरी, 10 मार्च 2026
उत्तर प्रदेश का 'चीनी का कटोरा' कहा जाने वाला लखीमपुर खीरी न केवल अपनी प्राकृतिक संपदा के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसका राजनीतिक और ऐतिहासिक आधार भी उतना ही गहरा है। आज ही लॉन्च हुई वेबसाइट जनपद के इसी अनछुए पहलुओं को दुनिया के सामने ला रही है। बहुआयामी दल ने आज आधुनिक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के गौरवशाली अवसर पर तराई और अवध क्षेत्र की राजनीति को नई दिशा देने हेतु अपनी आधिकारिक सार्वजनिक वेबसाइट का लोकार्पण किया। यह वेबसाइट विशेष रूप से जनपद लखीमपुर खीरी की स्थानीय राजनीति, जन-समस्याओं और विकास की संभावनाओं पर केंद्रित है। वेबसाइट के शुभारंभ के दौरान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान डॉ. के. एम. आमिश जी ने कहा कि तराई-अवध का यह क्षेत्र राजनैतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है, किंतु यहाँ की स्थानीय आवाज़ को अक्सर डिजिटल मंचों पर वह स्थान नहीं मिल पाता जिसकी वह हकदार है। सावित्रीबाई फुले, जिन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को सशक्त किया, उनकी स्मृति में यह डिजिटल पहल जन-जन तक पहुँचने का एक माध्यम बनेगी। स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के मुख्य पदाधिकारियों ने कहा कि "बहुआयामी दल" समाज के हर वर्ग के उत्थान और देश के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और समानता ही वह आधार हैं, जिस पर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।  आज लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक निर्णायक भूमिका निभाता है। यहाँ की राजनीतिक हलचल सीधे लखनऊ और दिल्ली के गलियारों तक पहुँचती है। पोर्टल पर वर्तमान नेताओं, राजनीतिक समीकरणों और विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा उपलब्ध है, जो जनता को जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। तराई का संघर्ष और मिनी पंजाब की प्रगतिशील राजनीतिक सोच का मिलन होता है। पार्टी का मानना है कि जिले की राजनीति को केवल नारों तक सीमित न रखकर उसे डेटा, शोध और तकनीक  (Research Based Politics) से जोड़ा जाए। जैसा कि बहुआयामी राजनीतिक दल के माध्यम से लगातार शिक्षा तकनीकी एवं अनुसंधान के शोध कार्यों विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के माध्यम से देश की आर्थिक स्थिति आपको ध्यान में रखकर रणनीतियां हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी है वर्तमान दौर की तकनीक का लाभ उठाते हुए, कार्यकर्ताओं ने विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने की शपथ ली। ऑनलाइन कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से समर्थकों ने भाग लिया और पार्टी को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। "हमारा उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि खीरी की विरासत को सहेजना और उसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।"
वेबसाइट की प्रमुख विशेषताएँ:वेबसाइट के माध्यम से तराई क्षेत्र के राजनीतिक मुद्दों के बारे में जानकारी, तराई क्षेत्र के महत्वपूर्ण राजनेताओं के बारे में जानकारी, तराई क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थान के बारे में जानकारी, बहुआयामी राजनीतिक दल पार्टी के गठन खीरी में ही क्यों के बारे में जानकारी,लखीमपुर जिले की आठों विधानसभाओं और दो लोकसभाओं की राजनीति की महत्वपूर्ण जानकारी ,घर बैठे ऑनलाइन निशुल्क सदस्यता लेने संबंधित मेंबरशिप फॉर्म की जानकारी,क्षेत्र के चुनावी समीकरणों और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत डेटा और लेख,जनपद की तहसीलवार समस्याओं और उनके समाधान हेतु सुझावों का डिजिटल संग्रह, स्थानीय निवासियों के लिए सीधे पार्टी से जुड़ने और अपनी शिकायतें या सुझाव साझा करने की सुविधा, डिजिटल और वेबसाइट के माध्यम से पार्टी अपनी सक्रियता बढ़ाएगी और डिजिटल सशक्तिकरण के जरिए तराई की राजनीति में पारदर्शिता लाने का प्रयास करेगी। इस महत्वपूर्ण वर्चुअल सभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. एम. आमिश जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमान अमित कुमार जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर इस्तियाक अली जी लेखक अधिवक्ता मोबीन गाजी जी, वैज्ञानिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बाकर अली जी शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष काजिम अली जी, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती रेशम जी आदि महत्वपूर्ण पदाधिकारी वर्चुअल उपस्थित रहे।
    user_धर्मेन्द्र कसौधन
    धर्मेन्द्र कसौधन
    Local News Reporter Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    6 hrs ago
  • सीतापुर जिले के प्राचीन तीर्थ नैमिषारण्य में सोमवार शाम धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की धर्म यात्रा उन्नाव और हरदोई की सीमाओं से होते हुए यहां पहुंची। उनके आगमन की सूचना पहले से ही श्रद्धालुओं को मिल चुकी थी, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग उनके दर्शन के लिए एकत्रित हुए। नैमिषारण्य पहुंचने पर व्यास आश्रम के युवराज रंजीत दीक्षित ने माल्यार्पण कर शंकराचार्य का स्वागत और सम्मान किया। इसके बाद धर्म यात्रा प्रसिद्ध ललिता देवी मंदिर पहुंची, जहां शंकराचार्य ने विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया। सायंकालीन बेला में शंकराचार्य चक्रतीर्थ पहुंचे, जो पौराणिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आरती में भाग लिया। आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शंकराचार्य के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए थे। चक्रतीर्थ में पूजा और आरती के बाद धर्म यात्रा परमार्थ धाम आश्रम पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने उनकी पादुका पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। हालांकि सूर्यास्त के बाद मौन धारण करने की परंपरा के चलते स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। धर्म यात्रा के दौरान नैमिषारण्य में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरा क्षेत्र धार्मिक आस्था से सराबोर नजर आया।
    1
    सीतापुर जिले के प्राचीन तीर्थ नैमिषारण्य में सोमवार शाम धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की धर्म यात्रा उन्नाव और हरदोई की सीमाओं से होते हुए यहां पहुंची। उनके आगमन की सूचना पहले से ही श्रद्धालुओं को मिल चुकी थी, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग उनके दर्शन के लिए एकत्रित हुए।
नैमिषारण्य पहुंचने पर व्यास आश्रम के युवराज रंजीत दीक्षित ने माल्यार्पण कर शंकराचार्य का स्वागत और सम्मान किया। इसके बाद धर्म यात्रा प्रसिद्ध ललिता देवी मंदिर पहुंची, जहां शंकराचार्य ने विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया।
सायंकालीन बेला में शंकराचार्य चक्रतीर्थ पहुंचे, जो पौराणिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आरती में भाग लिया। आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
शंकराचार्य के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए थे। चक्रतीर्थ में पूजा और आरती के बाद धर्म यात्रा परमार्थ धाम आश्रम पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने उनकी पादुका पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
हालांकि सूर्यास्त के बाद मौन धारण करने की परंपरा के चलते स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। धर्म यात्रा के दौरान नैमिषारण्य में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरा क्षेत्र धार्मिक आस्था से सराबोर नजर आया।
    user_Abhishek Maurya
    Abhishek Maurya
    Local News Reporter बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.