Shuru
Apke Nagar Ki App…
मारपीट के मामले में तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, भेजा न्यायालय बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेलामकन गांव में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई आवश्यक विधिक प्रक्रिया के तहत की गई। थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बेलामकन निवासी तीरथ राम यादव (पुत्र ननकऊ यादव), अहिबरन यादव (पुत्र गंगाराम यादव) और बालक राम यादव (पुत्र तीरथ राम यादव) शामिल हैं। पुलिस टीम ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम में उप निरीक्षक राम आधार यादव, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और नेयाज अहमद शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया।
Anurag Sharma
मारपीट के मामले में तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, भेजा न्यायालय बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेलामकन गांव में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई आवश्यक विधिक प्रक्रिया के तहत की गई। थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बेलामकन निवासी तीरथ राम यादव (पुत्र ननकऊ यादव), अहिबरन यादव (पुत्र गंगाराम यादव) और बालक राम यादव (पुत्र तीरथ राम यादव) शामिल हैं। पुलिस टीम ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम में उप निरीक्षक राम आधार यादव, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और नेयाज अहमद शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया।
- Harish Kumar GautamMihinpurwa Motipur, Bahraichpolice aise log ko pakdati hai na jo bechare lachar Garib dukhiya bus unko sabit permission chahie police walon Ko ghanta kya yah report lagati police jhutha report lagati Hai3 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- समाजवादी पार्टी PDA के कार्यकर्ता हजरतगंज चौराहे पर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार बलात्कार जैसी घटनाओं को लेकर किया प्रदर्शन राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहा अटल चौक पर समाजवादी पार्टी पढ़ा के कार्यकर्ता महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार बलात्कार जैसी घटनाएं उत्तर प्रदेश में हो रही है सपा पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग है कि जिस प्रकार पूरे उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है महिलाओं के ऊपर बेटियों के ऊपर तमाम घटनाएं घट रही हैं सपा लगातार आवाज उठा रही है जिसको लेकर के आज प्रदर्शन किया गया स्थिति को देखते हुए काफी संख्या में प्रशासन मौजूद था सपा पार्टी के कार्यकर्ताओं को तत्काल गिरफ्तार करके इको गार्डन भेजा गया है1
- लखीमपुर खीरी में मुंडन कार्यक्रम बना मातम, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत, कई गंभीर लखीमपुर खीरी में मुंडन कार्यक्रम1
- Post by Harish Kumar Gautam1
- बहराइच। सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप, खाना बनाते समय लगी भीषण आग पयागपुर के कोड बाजार इलाके में गैस लीक से अचानक भड़की आग, मचा अफरा-तफरी पत्नी के खाना बनाते समय सिलेंडर ने पकड़ी आग, घर में मचा चीख-पुकार आग बुझाने दौड़ा युवक हिमांशु सैनी, कोशिश के दौरान गंभीर रूप से झुलसा परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, घायल को तुरंत CHC ले जाया गया हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल किया रेफर, इलाज जारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू, सुरक्षा उपायों की दी सलाह।2
- श्रीनगर बहराइच में शिव सती मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 5 दिन तक लगातार चलता रहा और कल सभी मूर्ति को स्थापित कर दिया गया और उनकी प्राण प्रतिष्ठा कर दी गई आज भंडारा का कार्यक्रम रखा गया था इसमें सभी लोग को आने के लिए निमंत्रित किया गया था क्योंकि यह भगवान का प्रसाद है3
- डीजल एवं पेट्रोल आपूर्ति से सम्बन्धित समस्या का शीघ्र होगा समाधान: डीएम बहराइच। विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी व बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के साथ ऑयल कम्पनियों के विक्रय अधिकारीगण, डीजल एवं पेट्रोल पम्प के प्रबन्धक/प्रोपराईटर के साथ आयोजित बैठक में जनपद में संचालित पम्पों पर डीजल एवं पेट्रोल की उपलब्धता एवं सुव्यवस्थित ढंग से वितरण सुनिश्चित किये जाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान विधायक श्री त्रिपाठी द्वारा सुझाव दिया गया कि जनपद में स्थापित समस्त डीजल/ पेट्रोल पम्पों पर एक साथ तेल उपलब्ध कराया जाये ताकि उपभोक्ता एक पम्प से दूसरे पम्प पर न जायें अथवा तेल की मांग में तेजी न आये। इस सम्बन्ध में ऑयल कम्पनी के विक्रय अधिकारियों द्वारा बताया गया कि तेल के ट्रांसपोर्ट हेतु वाहनों की कमी रहती है जिस कारण समस्त पम्पों पर एक साथ तेल उपलब्ध कराये जाने में कठिनाई होगी। विधायक श्री त्रिपाठी ने ऑयल कम्पनियों को सुझाव दिया कि ट्रांसपोर्ट वाहनों को बढ़ाया जाय ताकि एक समय में अधिक से अधिक पम्पों पर तेल की उपलब्धता सुनिश्चित हो। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा निर्देशित किया गया कि डीजल/पेट्रोल पम्पों का एक क्लस्टर बनाया जाये एवं उसी के अनुसार समस्त पम्पों पर एक साथ डीजल एवं पेट्रोल का वितरण कराया जाये। डीजल एवं पेट्रोल पम्पों के प्रबन्धकों/प्रोपराईटरों द्वारा यह मांग की गयी कि छुट्टी के दिनों में भी डिपो खोला जाये एवं जनपद को तेल की आपूर्ति की जाये ताकि छुट्टी के अगले दिन पम्प पर तेल की कमी न हो। पम्पों द्वारा उपभोक्ताओं को तेल की आपूर्ति हेतु निर्धारित किये गये समय का कड़ाई से अनुपालन कराया जाये। पम्पधारकों द्वारा यह भी सुझाव दिया गया कि पम्प के खुलने व बन्द होने के समय उपभोक्ताओं की काफी भीड़ रहती है, जिसके दृष्टिगत समय से पुलिस बल की उपलब्धता करायी जाये ताकि सेल्समैन सुरक्षित रूप से डीजल/पेट्रोल का वितरण कर सकें। डीएम श्री त्रिपाठी ने बैठक के माध्यम से जनपदवासियों से अपील की कि पेट्रोलियम पदार्थों के उदाम बढ़ने सम्बन्धी अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्हांेंने नागरिकों को सुझाव दिया है कि पेट्रोलियम पदार्थों का भण्डारण कदापि न करें। क्योंकि ऐसा करने से आपके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही मामलों में 10 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। डीएम ने कहा कि आमदिनों से अधिक मात्रा में जनपद में पेट्रोलियम पदार्थाें की आपूर्ति प्राप्त हो रही है। डीएम ने लोगों से कहा कि अपनी आवश्यकतानुसार ही खरीद करें डीज़ल एवं पेट्रोल की आपूर्ति से सम्बन्धित समस्या शीघ्र ही समाप्त हो जायेगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि तेल की कालाबाजारी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ऐसे लोगों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करने के साथ-साथ अवैध कालाबाजारी हेतु राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रा.सु.का.) के तहत कार्यवाही भी की जा सकती है।2
- बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के मक्कापुरवा के पास गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रिक्शा सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवपुर पहुंचाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में आशीष कुमार निवासी कमहरिया, माया देवी निवासी बरूही टेपरी और मुजम्मिल निवासी ताजपुर टेड़िया शामिल हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नलिन राजा ने बताया कि तीनों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि स्थानीय लोग ई-रिक्शा की तेज रफ्तार को वजह बता रहे हैं। पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच में जुटी है।3
- आज सती शिव मंदिर में आज 8:00 बजे आरती प्रारंभ हुई नया मंदिर में स्थापित सभी देवताओं की आरती की गई यह सूर्य नगर बक्शीपुर के नाम से जाना जाता है इसमें सभी लगभग महत्वपूर्ण देवताओं की मूर्ति स्थापित की गई है और सभी लोग पूजा अर्चना के लिए आ सकते हैं और ईश्वर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं1
- 35 चालान वाली कार ने सड़क पर मचाया आतंक, बाल-बाल बचा बाइक सवार एक्सपायर कागजात और बिना पीयूसी के बहराइच की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहा वाहन, पुलिस बेखबर1