अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, तीन गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के मक्कापुरवा के पास गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रिक्शा सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवपुर पहुंचाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में आशीष कुमार निवासी कमहरिया, माया देवी निवासी बरूही टेपरी और मुजम्मिल निवासी ताजपुर टेड़िया शामिल हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नलिन राजा ने बताया कि तीनों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि स्थानीय लोग ई-रिक्शा की तेज रफ्तार को वजह बता रहे हैं। पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच में जुटी है।
अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, तीन गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के मक्कापुरवा के पास गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रिक्शा सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की
मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवपुर पहुंचाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में आशीष कुमार निवासी कमहरिया, माया देवी निवासी बरूही टेपरी और मुजम्मिल निवासी ताजपुर टेड़िया शामिल हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ.
नलिन राजा ने बताया कि तीनों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि स्थानीय लोग ई-रिक्शा की तेज रफ्तार को वजह बता रहे हैं। पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच में जुटी है।
- बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेलामकन गांव में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई आवश्यक विधिक प्रक्रिया के तहत की गई। थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बेलामकन निवासी तीरथ राम यादव (पुत्र ननकऊ यादव), अहिबरन यादव (पुत्र गंगाराम यादव) और बालक राम यादव (पुत्र तीरथ राम यादव) शामिल हैं। पुलिस टीम ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम में उप निरीक्षक राम आधार यादव, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और नेयाज अहमद शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया।2
- समाजवादी पार्टी PDA के कार्यकर्ता हजरतगंज चौराहे पर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार बलात्कार जैसी घटनाओं को लेकर किया प्रदर्शन राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहा अटल चौक पर समाजवादी पार्टी पढ़ा के कार्यकर्ता महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार बलात्कार जैसी घटनाएं उत्तर प्रदेश में हो रही है सपा पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग है कि जिस प्रकार पूरे उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है महिलाओं के ऊपर बेटियों के ऊपर तमाम घटनाएं घट रही हैं सपा लगातार आवाज उठा रही है जिसको लेकर के आज प्रदर्शन किया गया स्थिति को देखते हुए काफी संख्या में प्रशासन मौजूद था सपा पार्टी के कार्यकर्ताओं को तत्काल गिरफ्तार करके इको गार्डन भेजा गया है1
- नानपारा जनपद बहराइच मे लगी भीड़ पेट्रोल के लिए आप देख सकते ही2
- ramdin Gaon Mirzapur Tilak Thana navabganj jila Bahraich mein vidhansabha matera yah hal hai naliyon ka Uttar Pradesh UP1
- कृपया में पेट्रोल देने के लिए प्रतिबंध जिला अधिकारी श्रावस्ती द्वारा लगाया गया था किंतु बंजारन पूर्व पेट्रोल पंप पर जिला अधिकारी के आदेश का दर्जा उड़ते हुए डिब्बा में बोतल में पेट्रोल देते हुए दिख रहे हैं भाई सवाल लोग धूप में लाइन लगाए खड़े हुए किंतु यहां पर दिव्या हुआ बोतल पेट्रोल दिया जा रहा है इससे लगता है कि श्रावस्ती के अधिकारी भ्रष्ट1
- अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप1
- Post by आशीष मिश्र बहराइच1
- बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के नकहुआ गांव में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे बल्ब चोरी के विवाद को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नकहुआ गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र मनोहर ने बताया कि उसके घर के पास विद्युत पोल पर लगा बल्ब करीब दो माह पूर्व गिर गया था। इसी को लेकर पड़ोसी उस पर बल्ब चोरी का आरोप लगा रहे थे। जब राकेश ने इसका विरोध किया तो पड़ोसी आक्रोशित हो गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में राकेश कुमार के हाथ और उंगलियों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवपुर भेजा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नलिन राजा ने बताया कि घायल की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।2