logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

16 hrs ago
user_Hablu Pan shop
Hablu Pan shop
शंभूगंज, बांका, बिहार•
16 hrs ago
44593f12-939c-41aa-a0dd-15aa2262c2c5

More news from बिहार and nearby areas
  • होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 होने के कारण नगर पंचायत कार्यालय में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वर्ष 2021 से 2026 तक के पांच वर्षों का टैक्स एकमुश्त वसूले जाने से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।इस बीच वार्ड पार्षद रोमित राज ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी को आवेदन देकर अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक साथ पांच वर्षों का टैक्स जमा करना आम नागरिकों के लिए मुश्किल है, खासकर गरीब वर्ग के लिए।उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज लागू होने से लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। कई लोग अब भी टैक्स जमा नहीं कर पाए हैं। पार्षद ने सरकार से तिथि विस्तार कर आम जनता को राहत देने की अपील की है।
    1
    होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 होने के कारण नगर पंचायत कार्यालय में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वर्ष 2021 से 2026 तक के पांच वर्षों का टैक्स एकमुश्त वसूले जाने से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।इस बीच वार्ड पार्षद रोमित राज ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी को आवेदन देकर अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक साथ पांच वर्षों का टैक्स जमा करना आम नागरिकों के लिए मुश्किल है, खासकर गरीब वर्ग के लिए।उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज लागू होने से लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। कई लोग अब भी टैक्स जमा नहीं कर पाए हैं।
पार्षद ने सरकार से तिथि विस्तार कर आम जनता को राहत देने की अपील की है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    21 hrs ago
  • बिहार बांका- के बौंसी नगर पंचायत में मानव बल आपूर्ति को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। करोड़ों के बजट जैसी व्यवस्था, स्पष्ट टेंडर और एजेंसी तय होने के बावजूद जमीनी हालात ठीक इसके उलट नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जरूरत के मुकाबले काफी कम कर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे सफाई, कार्यालयी कार्य और होल्डिंग टैक्स संग्रहण तक प्रभावित हो रहा है। हाल ही में टैक्स जमा करने को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में हुए हंगामे ने इस मुद्दे को और गरमा दिया है। लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों की कमी से आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, पूर्व प्रत्याशी पूजा अग्रवाल ने भी इस पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली कुमारी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि फिलहाल 10 कर्मियों की तैनाती है और काम सुचारू रूप से चल रहा है। अब सवाल ये है कि आखिर सच्चाई क्या है…? क्या टेंडर के मुताबिक पूरी बहाली होगी या ऐसे ही चलेगी व्यवस्था? 📍 बांका से बिकाश शर्मा की रिपोर्ट
    1
    बिहार बांका- के बौंसी नगर पंचायत में मानव बल आपूर्ति को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। करोड़ों के बजट जैसी व्यवस्था, स्पष्ट टेंडर और एजेंसी तय होने के बावजूद जमीनी हालात ठीक इसके उलट नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जरूरत के मुकाबले काफी कम कर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे सफाई, कार्यालयी कार्य और होल्डिंग टैक्स संग्रहण तक प्रभावित हो रहा है।
हाल ही में टैक्स जमा करने को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में हुए हंगामे ने इस मुद्दे को और गरमा दिया है। लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों की कमी से आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, पूर्व प्रत्याशी पूजा अग्रवाल ने भी इस पर सवाल उठाए हैं।
हालांकि, कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली कुमारी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि फिलहाल 10 कर्मियों की तैनाती है और काम सुचारू रूप से चल रहा है।
अब सवाल ये है कि आखिर सच्चाई क्या है…? क्या टेंडर के मुताबिक पूरी बहाली होगी या ऐसे ही चलेगी व्यवस्था?
📍 बांका से बिकाश शर्मा की रिपोर्ट
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    18 hrs ago
  • भागलपुर के टाॅप टेन कुख्यात अपराधी को घोघा थाना क्षेत्र के मूंगेर मिर्जाचौकी फोरलेन लूटकांड मामले में भागलपुर पुलिस ने पटना के महावीर मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल किया है।भागलपुर सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार अपराधी छोटी मोहनपुर एकचारी निवासी सुनील मंडल के उपर तीन थानों में कई अपराधिक मामला दर्ज हैं।जो जिले के टाॅप टेन अपराधी श्रेणी में आते है।वहीं गिरफ्तार अपराधी पटना से सूरत भागने के फिराक में था। जहां तकनीकी आधार पर पुलिस ने पटना रेलवे स्टेशन महावीर मंदिर के समीप से मौका पाते ही गिरफ्तार कर लिया‌। वहीं लूटकांड घटना में शामिल सात अपराधीयों को इसके पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। जबकि संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    1
    भागलपुर के टाॅप टेन कुख्यात अपराधी को घोघा थाना क्षेत्र के मूंगेर मिर्जाचौकी फोरलेन लूटकांड मामले में भागलपुर पुलिस ने पटना के महावीर मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल किया है।भागलपुर सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार अपराधी छोटी मोहनपुर एकचारी निवासी सुनील मंडल के उपर तीन थानों में कई अपराधिक मामला दर्ज हैं।जो जिले के टाॅप टेन अपराधी श्रेणी में आते है।वहीं गिरफ्तार अपराधी पटना से सूरत भागने के फिराक में था। जहां तकनीकी आधार पर पुलिस ने पटना रेलवे स्टेशन महावीर मंदिर के समीप से मौका पाते ही गिरफ्तार कर लिया‌। वहीं लूटकांड घटना में शामिल सात अपराधीयों को इसके पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। जबकि संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor बांका, बांका, बिहार•
    19 hrs ago
  • उसरी में भूस्कार से भूसा निकालने के दौरान जहरीले सर्प ने डंसा, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद रेफर गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी में बुधवार की दोपहर भूस्कार से भूसा निकालने के दौरान एक जहरीले सर्प ने किसान को डंस लिया। जिसके बाद किसान के परिजनों द्वारा आनन फानन में इलाज के गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज के बाद बुधवार की दोपहर दो बजे गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। किसान की पहचान उसरी निवासी विष्णुदेव यादव के रूप में हुई है। इधर गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि किसान की हालत काफी गंभीर है। उसे 18 वाइल इंजेक्शन दिया गया। इसके बाद भी किसान की हालत चिंताजनक है। जिस कारण रेफर करना पड़ा है।
    1
    उसरी में भूस्कार से भूसा निकालने के दौरान जहरीले सर्प ने डंसा, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद रेफर
गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी में बुधवार की दोपहर भूस्कार से भूसा निकालने के दौरान एक जहरीले सर्प ने किसान को डंस लिया। जिसके बाद किसान के परिजनों द्वारा आनन फानन में इलाज के गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज के बाद बुधवार की दोपहर दो बजे गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। किसान की पहचान उसरी निवासी विष्णुदेव यादव के रूप में हुई है। इधर गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि किसान की हालत काफी गंभीर है। उसे 18 वाइल इंजेक्शन दिया गया। इसके बाद भी किसान की हालत चिंताजनक है। जिस कारण रेफर करना पड़ा है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
  • बिहार झारखंड में कानून व्यवस्था को खुलेआम चुनौती देने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
    1
    बिहार झारखंड में कानून व्यवस्था को खुलेआम चुनौती देने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    20 hrs ago
  • बिहार बांका -जिले के बाराहाट प्रखंड के कैतपुरा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग, शादी और धोखे की कहानी ने कोर्ट गेट पर बड़ा मोड़ ले लिया। पीड़िता रानी कुमारी ने अपने प्रेमी छोटू यादव को बांका कोर्ट गेट के पास पकड़ लिया और सीधे थाना ले गई। बताया जा रहा है कि शादी से पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन रानी की शादी कुशवाहा गांव में दिनेश कुमार से कर दी गई। शादी के बाद भी प्रेमी का आना-जाना जारी रहा, जिससे विवाद बढ़ा और रानी को मायके भेज दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद प्रेमी उसे बहला-फुसलाकर हैदराबाद ले गया, जहां वह गर्भवती हो गई और फिर जबरन उसका अबॉर्शन करा दिया गया। मामला पहले से ही कोर्ट में चल रहा था और आरोपी बेल पर था। जैसे ही रानी को जानकारी मिली कि वह कोर्ट आ रहा है, उसने मौके पर ही पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बांका से बिकाश शर्मा की रिपोर्ट
    1
    बिहार बांका -जिले के बाराहाट प्रखंड के कैतपुरा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग, शादी और धोखे की कहानी ने कोर्ट गेट पर बड़ा मोड़ ले लिया। पीड़िता रानी कुमारी ने अपने प्रेमी छोटू यादव को बांका कोर्ट गेट के पास पकड़ लिया और सीधे थाना ले गई।
बताया जा रहा है कि शादी से पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन रानी की शादी कुशवाहा गांव में दिनेश कुमार से कर दी गई। शादी के बाद भी प्रेमी का आना-जाना जारी रहा, जिससे विवाद बढ़ा और रानी को मायके भेज दिया गया।
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद प्रेमी उसे बहला-फुसलाकर हैदराबाद ले गया, जहां वह गर्भवती हो गई और फिर जबरन उसका अबॉर्शन करा दिया गया। मामला पहले से ही कोर्ट में चल रहा था और आरोपी बेल पर था। जैसे ही रानी को जानकारी मिली कि वह कोर्ट आ रहा है, उसने मौके पर ही पकड़ लिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बांका से बिकाश शर्मा की रिपोर्ट
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    19 hrs ago
  • -भागलपुर से एक बड़ी खबर जहां भागलपुर के एसडीएम कार्यालय में निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।भागलपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई सामने आई है, जहां प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। SDM कार्यालय में निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए दो कर्मियों को 70 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है ।पकड़े गए आरोपियों में लिपिक मयंक कुमार और स्टेनो प्रेम कुमार शामिल हैं।जानकारी के अनुसार, नाथनगर आपूर्ति कार्यालय में कार्यरत अभिजीत कुमार से सेवा संपुष्टि के नाम पर 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। पीड़ित की शिकायत पर पटना से निगरानी ब्यूरो की टीम, डीएसपी विद्यांचल प्रसाद के नेतृत्व में भागलपुर पहुंची और योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया।कार्रवाई के दौरान प्रेम कुमार ने रिश्वत की राशि मयंक कुमार को देने के लिए कहा। जैसे ही पैसे सौंपे गए, निगरानी टीम ने तुरंत दोनों को मौके पर से ही दबोच लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया। वहीं इस कार्रवाई के बाद सरकारी दफ्तरों में खलबली मच गई है। वहीं एसडीएम कार्यालय में इस तरह की गिरफ्तारी से सरकारी दफ्तरों में चल रहे भ्रष्टाचार पर सवाल खड़ा कर दिया गया है। जबकि गिरफ्तार स्टोनो प्रेम कुमार सृजन घोटाले का भी आरोपी है और सृजन घोटाले मामले में कुछ दिन जेल भी काट चुका है।
    1
    -भागलपुर से एक बड़ी खबर जहां भागलपुर के एसडीएम कार्यालय में निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।भागलपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई सामने आई है, जहां प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। SDM कार्यालय में निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए दो कर्मियों को 70 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है ।पकड़े गए आरोपियों में लिपिक मयंक कुमार और स्टेनो प्रेम कुमार शामिल हैं।जानकारी के अनुसार, नाथनगर आपूर्ति कार्यालय में कार्यरत अभिजीत कुमार से सेवा संपुष्टि के नाम पर 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। पीड़ित की शिकायत पर पटना से निगरानी ब्यूरो की टीम, डीएसपी विद्यांचल प्रसाद के नेतृत्व में भागलपुर पहुंची और योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया।कार्रवाई के दौरान प्रेम कुमार ने रिश्वत की राशि मयंक कुमार को देने के लिए कहा। जैसे ही पैसे सौंपे गए, निगरानी टीम ने तुरंत दोनों को मौके पर से ही दबोच लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया। वहीं इस कार्रवाई के बाद सरकारी दफ्तरों में खलबली मच गई है। वहीं एसडीएम कार्यालय में इस तरह की गिरफ्तारी से सरकारी दफ्तरों में चल रहे भ्रष्टाचार पर सवाल खड़ा कर दिया गया है। जबकि गिरफ्तार स्टोनो प्रेम कुमार सृजन घोटाले का भी आरोपी है और सृजन घोटाले मामले में कुछ दिन जेल भी काट चुका है।
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor बांका, बांका, बिहार•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.