Shuru
Apke Nagar Ki App…
होल्डिंग टैक्स की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग, तारापुर नगर पंचायत में उमड़ी भीड़ होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 होने के कारण नगर पंचायत कार्यालय में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वर्ष 2021 से 2026 तक के पांच वर्षों का टैक्स एकमुश्त वसूले जाने से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।इस बीच वार्ड पार्षद रोमित राज ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी को आवेदन देकर अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक साथ पांच वर्षों का टैक्स जमा करना आम नागरिकों के लिए मुश्किल है, खासकर गरीब वर्ग के लिए।उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज लागू होने से लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। कई लोग अब भी टैक्स जमा नहीं कर पाए हैं। पार्षद ने सरकार से तिथि विस्तार कर आम जनता को राहत देने की अपील की है।
SUMIT KUMAR
होल्डिंग टैक्स की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग, तारापुर नगर पंचायत में उमड़ी भीड़ होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 होने के कारण नगर पंचायत कार्यालय में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वर्ष 2021 से 2026 तक के पांच वर्षों का टैक्स एकमुश्त वसूले जाने से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।इस बीच वार्ड पार्षद रोमित राज ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी को आवेदन देकर अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक साथ पांच वर्षों का टैक्स जमा करना आम नागरिकों के लिए मुश्किल है, खासकर गरीब वर्ग के लिए।उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज लागू होने से लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। कई लोग अब भी टैक्स जमा नहीं कर पाए हैं। पार्षद ने सरकार से तिथि विस्तार कर आम जनता को राहत देने की अपील की है।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by THE LIVE1
- हरपुर थाना क्षेत्र के मालचक गांव में हंगामा कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में कुछ युवकों द्वारा नशे की हालत में उत्पात मचाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही हरपुर थाना की पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी कि मालचक गांव में तीन युवक नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए एसआई भवानी सिंह को दल-बल के साथ भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मालचक निवासी सुबोध कुमार, सौरभ कुमार शर्मा और ओमकार कुमार को हिरासत में लिया। इसके बाद तीनों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई तथा चिकित्सीय परीक्षण के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने तीनों के शराब सेवन की पुष्टि की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार तीनों युवकों को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया है।1
- भागलपुर जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। जहां प्राथमिक विद्यालय गंगोता मैदान में मध्यान भोजन (मिड-डे मील) खाने के बाद 15 स्कूली बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक, भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों ने पेट दर्द, सिर दर्द और उल्टी की शिकायत शिक्षकों से शुरू कर दी. देखते ही देखते कई बच्चे स्कूल परिसर में ही बेहोश होने लगे. स्थिति बिगड़ते देख स्कूल प्रशासन ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई गई और करीब 15 बच्चों को भागलपुर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया । जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार, कुछ बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य की स्थिति पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है. इस पूरे मामले में बच्चों ने भी चौंकाने वाला खुलासा किया है. छात्रों का कहना है कि मध्यान भोजन में अजीब तरह की बदबू आ रही थी, लेकिन भूख के कारण उन्होंने खाना खा लिया. इसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई।1
- 10 घंटे बाद खत्म हुआ गुस्सा: मासूम की मौत पर भड़के ग्रामीणों का कुल्हाड़िया चौक जाम शाम 7 बजे हटाया गया 7 वर्षीय प्रिंस कुमार की दर्दनाक मौत के बाद उभरा जनाक्रोश मंगलवार को पूरे दिन सड़कों पर दिखा। पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सुबह से ही कुल्हाड़िया चौक को जाम कर दिया, जिससे अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।1
- यह एक बहुत अच्छा और उपयोगी कार्य है। लेमनग्रास का रोपण और प्राकृतिक खेती—दोनों मिलकर कई तरह के लाभ देते हैं। इसे विस्तार से समझिए: 🌿 1. स्वास्थ्य संबंधी फायदे लेमनग्रास एक औषधीय पौधा है। यह पाचन सुधारने में मदद करता है सर्दी-खांसी और बुखार में लाभकारी होता है शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक है इससे बनी चाय तनाव कम करती है 🌱 2. किसानों के लिए आर्थिक लाभ लेमनग्रास की खेती कम लागत में होती है इससे तेल (Essential Oil) निकलता है, जिसकी बाजार में अच्छी कीमत मिलती है एक बार लगाने के बाद कई साल तक उत्पादन मिलता है छोटे किसानों के लिए अतिरिक्त आय का अच्छा साधन 🌍 3. प्राकृतिक खेती को बढ़ावा इसमें रासायनिक खाद और कीटनाशकों की जरूरत कम होती है मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है पर्यावरण प्रदूषण कम होता है जैविक खेती को बढ़ावा मिलता है 🐝 4. कीट नियंत्रण में मदद लेमनग्रास की खुशबू से कई हानिकारक कीट दूर रहते हैं इससे अन्य फसलों की भी सुरक्षा होती है 🌾 5. कम पानी में अच्छी पैदावार यह पौधा कम पानी में भी आसानी से उग जाता है सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए भी उपयुक्त 👥 6. प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर ऐसे प्रशिक्षण से लोगों को नई तकनीक सीखने को मिलती है ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ते हैं समूह में काम करने से सहयोग और सीखने की भावना बढ़ती है 👉 निष्कर्ष: लेमनग्रास का रोपण न सिर्फ स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि यह किसानों की आय बढ़ाने और प्राकृतिक खेती को मजबूत करने का एक बेहतरीन माध्यम भी है।2
- Post by N.k.choudhary1
- बिहार बांका -जिले के बाराहाट प्रखंड के कैतपुरा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग, शादी और धोखे की कहानी ने कोर्ट गेट पर बड़ा मोड़ ले लिया। पीड़िता रानी कुमारी ने अपने प्रेमी छोटू यादव को बांका कोर्ट गेट के पास पकड़ लिया और सीधे थाना ले गई। बताया जा रहा है कि शादी से पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन रानी की शादी कुशवाहा गांव में दिनेश कुमार से कर दी गई। शादी के बाद भी प्रेमी का आना-जाना जारी रहा, जिससे विवाद बढ़ा और रानी को मायके भेज दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद प्रेमी उसे बहला-फुसलाकर हैदराबाद ले गया, जहां वह गर्भवती हो गई और फिर जबरन उसका अबॉर्शन करा दिया गया। मामला पहले से ही कोर्ट में चल रहा था और आरोपी बेल पर था। जैसे ही रानी को जानकारी मिली कि वह कोर्ट आ रहा है, उसने मौके पर ही पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बांका से बिकाश शर्मा की रिपोर्ट1
- Post by THE LIVE1