खाने से आ रही थी बदबू, भागलपुर में मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी बच्चों की तबीयत, होने लगे बेहोश भागलपुर जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। जहां प्राथमिक विद्यालय गंगोता मैदान में मध्यान भोजन (मिड-डे मील) खाने के बाद 15 स्कूली बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक, भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों ने पेट दर्द, सिर दर्द और उल्टी की शिकायत शिक्षकों से शुरू कर दी. देखते ही देखते कई बच्चे स्कूल परिसर में ही बेहोश होने लगे. स्थिति बिगड़ते देख स्कूल प्रशासन ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई गई और करीब 15 बच्चों को भागलपुर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया । जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार, कुछ बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य की स्थिति पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है. इस पूरे मामले में बच्चों ने भी चौंकाने वाला खुलासा किया है. छात्रों का कहना है कि मध्यान भोजन में अजीब तरह की बदबू आ रही थी, लेकिन भूख के कारण उन्होंने खाना खा लिया. इसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई।
खाने से आ रही थी बदबू, भागलपुर में मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी बच्चों की तबीयत, होने लगे बेहोश भागलपुर जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। जहां प्राथमिक विद्यालय गंगोता मैदान में मध्यान भोजन (मिड-डे मील) खाने के बाद 15 स्कूली बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक, भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों ने पेट दर्द, सिर दर्द और उल्टी की शिकायत शिक्षकों से शुरू कर दी. देखते ही देखते कई बच्चे स्कूल परिसर में ही बेहोश होने लगे. स्थिति बिगड़ते देख स्कूल प्रशासन ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई गई और करीब 15 बच्चों को भागलपुर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया । जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार, कुछ बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य की स्थिति पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है. इस पूरे मामले में बच्चों ने भी चौंकाने वाला खुलासा किया है. छात्रों का कहना है कि मध्यान भोजन में अजीब तरह की बदबू आ रही थी, लेकिन भूख के कारण उन्होंने खाना खा लिया. इसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई।
- भागलपुर जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। जहां प्राथमिक विद्यालय गंगोता मैदान में मध्यान भोजन (मिड-डे मील) खाने के बाद 15 स्कूली बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक, भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों ने पेट दर्द, सिर दर्द और उल्टी की शिकायत शिक्षकों से शुरू कर दी. देखते ही देखते कई बच्चे स्कूल परिसर में ही बेहोश होने लगे. स्थिति बिगड़ते देख स्कूल प्रशासन ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई गई और करीब 15 बच्चों को भागलपुर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया । जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार, कुछ बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य की स्थिति पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है. इस पूरे मामले में बच्चों ने भी चौंकाने वाला खुलासा किया है. छात्रों का कहना है कि मध्यान भोजन में अजीब तरह की बदबू आ रही थी, लेकिन भूख के कारण उन्होंने खाना खा लिया. इसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई।1
- Post by THE LIVE1
- हरपुर थाना क्षेत्र के मालचक गांव में हंगामा कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में कुछ युवकों द्वारा नशे की हालत में उत्पात मचाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही हरपुर थाना की पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी कि मालचक गांव में तीन युवक नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए एसआई भवानी सिंह को दल-बल के साथ भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मालचक निवासी सुबोध कुमार, सौरभ कुमार शर्मा और ओमकार कुमार को हिरासत में लिया। इसके बाद तीनों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई तथा चिकित्सीय परीक्षण के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने तीनों के शराब सेवन की पुष्टि की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार तीनों युवकों को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया है।1
- मिड-डे मील बना ‘जहर’! स्कूल का खाना खाते ही 15 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मचा हड़कंप "मासूमों की जान से खिलवाड़: खट्टा छोला खाने से 15 बच्चे बीमार भागलपुर शहर के हबीबपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहजंगी गंगोटा मैदान स्थित प्राथमिक विद्यालय में आज उस वक्त कोहराम मच गया, जब मिड-डे मील (MDM) खाने के बाद एक साथ 15 बच्चों की तबीयत खराब हो गई। बच्चों को आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने शिक्षा विभाग और भोजन आपूर्ति करने वाली संस्था की भारी लापरवाही को उजागर कर दिया है। अस्पताल में भर्ती बच्चों ने बताया कि आज स्कूल में खाने के लिए छोले-चावल दिए गए थे। बच्चों के मुताबिक, छोले का स्वाद बहुत अजीब और खट्टा था। मासूमों को अंदाजा नहीं था कि यह खाना उनके लिए मुसीबत बन जाएगा। भूख के कारण बच्चों ने खाना तो खा लिया, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें तेज पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने लगे। देखते ही देखते एक-एक कर 15 बच्चों की हालत नाजुक हो गई। घटना की सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जब बच्चों को तड़पती हालत में अस्पताल लाया गया, तो वहां स्कूल का कोई भी शिक्षक या प्रधानाचार्य मौजूद नहीं था। बच्चों को बेसहारा देख परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है। सूचना मिलते ही हबीबपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए बच्चों के बेहतर इलाज में जुट गई। जानकारी के अनुसार, जिले के स्कूलों में आज से ही एक एनजीओ (NGO) के माध्यम से मिड-डे मील वितरण की नई शुरुआत की गई थी। हालांकि यह खाना अन्य स्कूलों में भी भेजा गया था, लेकिन शाहजंगी विद्यालय में ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने से भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि क्या भोजन बासी था या उसे बनाने में लापरवाही बरती गई। जिला शिक्षा विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि भोजन के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे और यदि एनजीओ या स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई चूक पाई जाती है, तो उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- बिहार बोर्ड मैट्रिक में दीपांशु राज जिला में आठवां स्थान प्राप्त किया नगर परिषद गोगरी जमालपुर अंतर्गत वार्ड नंबर 4 गढ़मोहनी निवासी उदय शर्मा व ऊषा देवी के पुत्र दीपांशु राज बिहार बोर्ड में 470 अंक प्राप्त किया। वार्ड पार्षद श्रीमती वंदना देवी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आकर्षण राज सहित ग्राम वासियों ने दी बधाई ✍️🎉1
- 10 घंटे बाद खत्म हुआ गुस्सा: मासूम की मौत पर भड़के ग्रामीणों का कुल्हाड़िया चौक जाम शाम 7 बजे हटाया गया 7 वर्षीय प्रिंस कुमार की दर्दनाक मौत के बाद उभरा जनाक्रोश मंगलवार को पूरे दिन सड़कों पर दिखा। पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सुबह से ही कुल्हाड़िया चौक को जाम कर दिया, जिससे अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।1
- गोगरी जमालपुर में मंगलवार की देर रात करीब दस बजे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के आगमन पर एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मंत्री के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्हें फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस अवसर पर स्थानीय नेता आलोक गुप्ता सहित एनडीए के कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी अपेक्षाएं भी व्यक्त कीं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से रखा। इनमें सड़क, बिजली, पानी, नाली निर्माण, पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन सहित अन्य जनसमस्याएं शामिल रहीं। मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की बात कही। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आश्वासन दिया कि गोगरी जमालपुर क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और पंचायत स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास में सहयोग की उम्मीद जताई।1
- Post by THE LIVE1