Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार बोर्ड मैट्रिक में दीपांशु राज जिला में आठवां स्थान प्राप्त किया नगर परिषद गोगरी जमालपुर अंतर्गत वार्ड नंबर 4 गढ़मोहनी निवासी उदय शर्मा व ऊषा देवी के पुत्र दीपांशु राज बिहार बोर्ड में 470 अंक प्राप्त किया। वार्ड पार्षद श्रीमती वंदना देवी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आकर्षण राज सहित ग्राम वासियों ने दी बधाई ✍️🎉
Abhay Kumar Press
बिहार बोर्ड मैट्रिक में दीपांशु राज जिला में आठवां स्थान प्राप्त किया नगर परिषद गोगरी जमालपुर अंतर्गत वार्ड नंबर 4 गढ़मोहनी निवासी उदय शर्मा व ऊषा देवी के पुत्र दीपांशु राज बिहार बोर्ड में 470 अंक प्राप्त किया। वार्ड पार्षद श्रीमती वंदना देवी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आकर्षण राज सहित ग्राम वासियों ने दी बधाई ✍️🎉
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार बोर्ड मैट्रिक में दीपांशु राज जिला में आठवां स्थान प्राप्त किया नगर परिषद गोगरी जमालपुर अंतर्गत वार्ड नंबर 4 गढ़मोहनी निवासी उदय शर्मा व ऊषा देवी के पुत्र दीपांशु राज बिहार बोर्ड में 470 अंक प्राप्त किया। वार्ड पार्षद श्रीमती वंदना देवी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आकर्षण राज सहित ग्राम वासियों ने दी बधाई ✍️🎉1
- गोगरी जमालपुर में मंगलवार की देर रात करीब दस बजे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के आगमन पर एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मंत्री के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्हें फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस अवसर पर स्थानीय नेता आलोक गुप्ता सहित एनडीए के कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी अपेक्षाएं भी व्यक्त कीं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से रखा। इनमें सड़क, बिजली, पानी, नाली निर्माण, पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन सहित अन्य जनसमस्याएं शामिल रहीं। मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की बात कही। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आश्वासन दिया कि गोगरी जमालपुर क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और पंचायत स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास में सहयोग की उम्मीद जताई।1
- जमालपुर टाली आगजनी कांड का खुलासा: अफवाह निकली झूठी, कचरा जलाने से लगी थी आग sdpo सदर1
- launa me kisi ko pani nhi mil rha hai1
- Post by Amit Kumar Mandal1
- Post by किरण देव यादव1
- भागलपुर जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। जहां प्राथमिक विद्यालय गंगोता मैदान में मध्यान भोजन (मिड-डे मील) खाने के बाद 15 स्कूली बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक, भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों ने पेट दर्द, सिर दर्द और उल्टी की शिकायत शिक्षकों से शुरू कर दी. देखते ही देखते कई बच्चे स्कूल परिसर में ही बेहोश होने लगे. स्थिति बिगड़ते देख स्कूल प्रशासन ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई गई और करीब 15 बच्चों को भागलपुर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया । जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार, कुछ बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य की स्थिति पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है. इस पूरे मामले में बच्चों ने भी चौंकाने वाला खुलासा किया है. छात्रों का कहना है कि मध्यान भोजन में अजीब तरह की बदबू आ रही थी, लेकिन भूख के कारण उन्होंने खाना खा लिया. इसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई।1
- पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पसराहा थाने की समीप एनएच 31 पर मंगलवार और बुधवार की अर्धरात्रि करीब एक बजे के समीप ट्रक और पिकअप की सीधी टक्कर में पिकअप के उप चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिकअप और ट्रक का चालक घायल बताया जा रहा है। मृतक की पहचान पूर्णिया जिला अंतर्गत डोभाय छोटाय टोला निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि पिकअप में पुर्णिया से खीरा लोड कर पटना ले जा रहे थे। इसी क्रम में पसराहा थाने के समीप रात में यह हादसा हुआ। इस घटना में पिकअप का चालक भी घायल है। इधर घटना के बाद पसराहा थाना पुलिस ने सभी को उठाकर पहले गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पिकअप के उप चालक सचिन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक और पिकअप के चालक के परिजन बुधवार की सुबह नौ बजे गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पिकअप के घायल चालक को इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया है। वहीं ट्रक के ड्राइवर को सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। पुलिस के दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।1