logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच,तीतरा खलीलपुर और बिरौरा के बीच रास्ते में दबंगों का कहर, बीच सड़क युवक को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में तीतरा खलीलपुर और बिरौरा के बीच रास्ते में दबंगों द्वारा एक युवक को बीच सड़क घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने गुरुवार सुबह 8 बजे पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर बाइक से बिरौरा स्थित अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान तीतरा खलीलपुर और बिरौरा के बीच रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी बाइक रोक ली। आरोप है कि आरोपियों ने युवक को घेर लिया और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में चंद्रशेखर को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और हमले में शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
2 hrs ago

कोंच,तीतरा खलीलपुर और बिरौरा के बीच रास्ते में दबंगों का कहर, बीच सड़क युवक को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में तीतरा खलीलपुर और बिरौरा के बीच रास्ते में दबंगों द्वारा एक युवक को बीच सड़क घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने गुरुवार सुबह 8 बजे पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर बाइक से बिरौरा स्थित अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान तीतरा खलीलपुर और बिरौरा के बीच रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी बाइक रोक ली। आरोप है कि आरोपियों ने युवक को घेर लिया और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में चंद्रशेखर को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और हमले में शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच में अचानक भरभराकर गिरी मंदिर की दीवार, मलबे में दबकर कार हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त बारिश बनी आफत: रामजानकी मंदिर की दीवार गिरने से कार क्षतिग्रस्त कोई जनहानि नही गाड़ी मालिक का पता नही चल सका
    1
    कोंच में अचानक भरभराकर गिरी मंदिर की दीवार, मलबे में दबकर कार हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त
बारिश बनी आफत: रामजानकी मंदिर की दीवार गिरने से कार क्षतिग्रस्त कोई जनहानि नही गाड़ी मालिक का पता नही चल सका
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    1 hr ago
  • ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब, कई चौराहों से गुजरा जुलूस उरई। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में बुधवार को उरई नगर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस जैसे-जैसे शहर के विभिन्न चौराहों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते गए। जुलूस में उमड़ी भीड़ से शहर के कई हिस्सों में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। जुलूस में शामिल लोगों ने पूरे उत्साह और अकीदत के साथ शिरकत की। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। नातिया कलाम और धार्मिक नारों से वातावरण गूंजता रहा। बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी जुलूस में भाग लिया। जुलूस में सजे हुए वाहनों और धार्मिक झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। नगर के विभिन्न चौराहों से होकर गुजरते जुलूस को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ दिखाई दी। कई स्थानों पर लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाएं कीं। पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का संदेश दिखाई दिया। जुलूस के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी रही, जिससे जुलूस को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जा सके। प्रमुख मार्गों पर भीड़ के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए गए। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और अमन, शांति तथा खुशहाली की दुआ की। जुलूस में उमड़ी भारी भीड़ ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। देर तक शहर में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
    1
    ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब, कई चौराहों से गुजरा जुलूस
उरई। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में बुधवार को उरई नगर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस जैसे-जैसे शहर के विभिन्न चौराहों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते गए। जुलूस में उमड़ी भीड़ से शहर के कई हिस्सों में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। जुलूस में शामिल लोगों ने पूरे उत्साह और अकीदत के साथ शिरकत की। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। नातिया कलाम और धार्मिक नारों से वातावरण गूंजता रहा। बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी जुलूस में भाग लिया। जुलूस में सजे हुए वाहनों और धार्मिक झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। नगर के विभिन्न चौराहों से होकर गुजरते जुलूस को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ दिखाई दी। कई स्थानों पर लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाएं कीं। पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का संदेश दिखाई दिया। जुलूस के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी रही, जिससे जुलूस को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जा सके। प्रमुख मार्गों पर भीड़ के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए गए। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और अमन, शांति तथा खुशहाली की दुआ की। जुलूस में उमड़ी भारी भीड़ ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। देर तक शहर में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • माधौगढ़-भिंड बस में महिला से टप्पेबाजी का आरोप, पैतृक गांव पहुंचने पर सामान गायब मिलने का दावा माधौगढ़। भिंड से माधौगढ़ क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव आ रही बस में एक महिला के साथ कथित टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। महिला ने माधौगढ़ कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस से न्याय और कार्रवाई की गुहार लगाई है। महिला के मुताबिक उसका पैतृक मकान कुरसेड़ा थाना माधौगढ़, जनपद जालौन में है, जबकि वर्तमान में वह भिंड, मध्य प्रदेश में रहती है। महिला का कहना है कि 22 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9 बजे वह भिंड से बस में सवार होकर अपने पैतृक गांव कुरसेड़ा के लिए रवाना हुई थी। उसने अपना बैग बस के अंदर ऊपर बने सामान रखने वाले स्टैंड पर रख दिया और सीट पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि रास्ते में दो युवक बस में सवार हुए और उसके बैग के आसपास हाथ लगाने के बाद पीछे की सीट पर जाकर बैठ गए। महिला जब माधौगढ़ में बस से उतरी और अपने गांव कुरसेड़ा पहुंची तो बैग रखकर सो गई। अगले दिन बैग खोलकर देखने पर कथित तौर पर उसमें रखा कुछ कीमती सामान गायब मिला। सामान गायब मिलने के बाद महिला ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बस संचालक से भी संपर्क कर मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया गया। महिला और उसके परिजन बाद में माधौगढ़ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। महिला के अनुसार सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या घटना की पुष्टि सामने नहीं आई है। ⚠️ जरूरी स्पष्टीकरण यह खबर महिला द्वारा पुलिस को बताए गए आरोपों और उसके बयान के आधार पर तैयार की गई है। हमारा चैनल इस मामले में टप्पेबाजी या किसी व्यक्ति की संलिप्तता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना होगा कि माधौगढ़ पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और महिला के सामान के संबंध में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
    1
    माधौगढ़-भिंड बस में महिला से टप्पेबाजी का आरोप, पैतृक गांव पहुंचने पर सामान गायब मिलने का दावा
माधौगढ़। भिंड से माधौगढ़ क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव आ रही बस में एक महिला के साथ कथित टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। महिला ने माधौगढ़ कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस से न्याय और कार्रवाई की गुहार लगाई है।
महिला के मुताबिक उसका पैतृक मकान कुरसेड़ा थाना माधौगढ़, जनपद जालौन में है, जबकि वर्तमान में वह भिंड, मध्य प्रदेश में रहती है। महिला का कहना है कि 22 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9 बजे वह भिंड से बस में सवार होकर अपने पैतृक गांव कुरसेड़ा के लिए रवाना हुई थी। उसने अपना बैग बस के अंदर ऊपर बने सामान रखने वाले स्टैंड पर रख दिया और सीट पर बैठ गई।
महिला का आरोप है कि रास्ते में दो युवक बस में सवार हुए और उसके बैग के आसपास हाथ लगाने के बाद पीछे की सीट पर जाकर बैठ गए। महिला जब माधौगढ़ में बस से उतरी और अपने गांव कुरसेड़ा पहुंची तो बैग रखकर सो गई। अगले दिन बैग खोलकर देखने पर कथित तौर पर उसमें रखा कुछ कीमती सामान गायब मिला।
सामान गायब मिलने के बाद महिला ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बस संचालक से भी संपर्क कर मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया गया। महिला और उसके परिजन बाद में माधौगढ़ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
महिला के अनुसार सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या घटना की पुष्टि सामने नहीं आई है।
⚠️ जरूरी स्पष्टीकरण
यह खबर महिला द्वारा पुलिस को बताए गए आरोपों और उसके बयान के आधार पर तैयार की गई है। हमारा चैनल इस मामले में टप्पेबाजी या किसी व्यक्ति की संलिप्तता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अब देखना होगा कि माधौगढ़ पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और महिला के सामान के संबंध में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_दविंदर सिंह जालौन
    दविंदर सिंह जालौन
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उरई में पूरी शान ओ शौकत के साथ निकला जुलूस ए मोहम्मदी
    1
    उरई में पूरी शान ओ शौकत के साथ निकला जुलूस ए मोहम्मदी
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🎤jalaun : आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक कच्चा रास्ता बना मुसीबत का जड़🖥️ 📌बारिश में ग्रामीणों कीचड़ से निकलने को है मजबूर 📌इस रास्ते से प्रतिदिन गुजरते है दर्जनों स्कूली बच्चे जालौन।विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक जाने वाला कच्चा रास्ता बारिश के मौसम में ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। बारिश होते ही रास्ते पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस रास्ते से प्रतिदिन ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। बारिश के दिनों में बच्चों को कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ता है। कई बार फिसलने का भी डर रहता है वहीं, यदि किसी ग्रामीण की तबीयत अचानक खराब हो जाए तो कच्चे और कीचड़युक्त रास्ते के कारण एंबुलेंस घर तक पहुंचने में भी परेशानी होती है। खास बात यह है कि इसी रास्ते पर आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी स्थित हैं। इसके बावजूद रास्ते की बदहाली की ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों द्वारा सड़क की नाप-जोख भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया।ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। रोजमर्रा के काम से लेकर बच्चों के स्कूल जाने तक लोगों को इसी रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक सड़क को शीघ्र पक्का कराया जाए, ताकि बरसात में होने वाली परेशानी से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को निजात मिल सके। ग्रामीण कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा, गुलठाई, चुन्ना, रामनरेश, महेश, आमिर, भूरे, सोहन,हिमांशु समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की है। रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    2
    🎤jalaun : आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक कच्चा रास्ता बना मुसीबत का जड़🖥️
📌बारिश में ग्रामीणों कीचड़ से निकलने को है मजबूर
📌इस रास्ते से प्रतिदिन गुजरते है दर्जनों स्कूली बच्चे
जालौन।विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक जाने वाला कच्चा रास्ता बारिश के मौसम में ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। बारिश होते ही रास्ते पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों के मुताबिक, इस रास्ते से प्रतिदिन ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। बारिश के दिनों में बच्चों को कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ता है। कई बार फिसलने का भी डर रहता है वहीं, यदि किसी ग्रामीण की तबीयत अचानक खराब हो जाए तो कच्चे और कीचड़युक्त रास्ते के कारण एंबुलेंस घर तक पहुंचने में भी परेशानी होती है।
खास बात यह है कि इसी रास्ते पर आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी स्थित हैं। इसके बावजूद रास्ते की बदहाली की ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों द्वारा सड़क की नाप-जोख भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया।ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। रोजमर्रा के काम से लेकर बच्चों के स्कूल जाने तक लोगों को इसी रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक सड़क को शीघ्र पक्का कराया जाए, ताकि बरसात में होने वाली परेशानी से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को निजात मिल सके।
ग्रामीण कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा, गुलठाई, चुन्ना, रामनरेश, महेश, आमिर, भूरे, सोहन,हिमांशु समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की है।
रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ का खौफनाक Video रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है। नेपाल में बाढ़ का खौफनाक Video रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है।
    1
    नेपाल में बाढ़ का खौफनाक Video 

रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है।
नेपाल में बाढ़ का खौफनाक Video 
रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है।
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कोंच,तीतरा खलीलपुर और बिरौरा के बीच रास्ते में दबंगों का कहर, बीच सड़क युवक को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में तीतरा खलीलपुर और बिरौरा के बीच रास्ते में दबंगों द्वारा एक युवक को बीच सड़क घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने गुरुवार सुबह 8 बजे पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर बाइक से बिरौरा स्थित अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान तीतरा खलीलपुर और बिरौरा के बीच रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी बाइक रोक ली। आरोप है कि आरोपियों ने युवक को घेर लिया और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में चंद्रशेखर को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और हमले में शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कोंच,तीतरा खलीलपुर और बिरौरा के बीच रास्ते में दबंगों का कहर, बीच सड़क युवक को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में तीतरा खलीलपुर और बिरौरा के बीच रास्ते में दबंगों द्वारा एक युवक को बीच सड़क घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने गुरुवार सुबह 8 बजे पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर बाइक से बिरौरा स्थित अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान तीतरा खलीलपुर और बिरौरा के बीच रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी बाइक रोक ली। आरोप है कि आरोपियों ने युवक को घेर लिया और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में चंद्रशेखर को गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस घटना के कारणों और हमले में शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    2 hrs ago
  • पावर प्लांट-पुल बहे; 133 भारतीय लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे
    1
    पावर प्लांट-पुल बहे; 133 भारतीय लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.