Shuru
Apke Nagar Ki App…
आम आदमी अधिकार संगठन की पहल वौरना पंचायत में अध्यक्ष ने खुद संभाली सड़क मरम्मत की कमान आम आदमी अधिकार संगठन की पहल वौरना पंचायत में अध्यक्ष रूपेश कुमार क्रांतिकारी ने खुद संभाली सड़क मरम्मत की कमान जनता की समस्या अब होगी दूर
User6278
आम आदमी अधिकार संगठन की पहल वौरना पंचायत में अध्यक्ष ने खुद संभाली सड़क मरम्मत की कमान आम आदमी अधिकार संगठन की पहल वौरना पंचायत में अध्यक्ष रूपेश कुमार क्रांतिकारी ने खुद संभाली सड़क मरम्मत की कमान जनता की समस्या अब होगी दूर
More news from Dhanbad and nearby areas
- आम आदमी अधिकार संगठन की पहल वौरना पंचायत में अध्यक्ष ने खुद संभाली सड़क मरम्मत की कमान आम आदमी अधिकार संगठन की पहल वौरना पंचायत में अध्यक्ष रूपेश कुमार क्रांतिकारी ने खुद संभाली सड़क मरम्मत की कमान जनता की समस्या अब होगी दूर1
- गोगरी प्रखंड अंतर्गत रजिस्ट्री मोड़ दुर्गा मंदिर के प्रांगण में दिव्यांग जनों की बैठक आयोजित, लिए गए कई अहम निर्णय। गोगरी में दिव्यांगजनों की बैठक, रोजगार और अंत्योदय योजना पर हुई चर्चा गोगरी प्रखंड अंतर्गत गोगरी रजिस्ट्री मोड़ स्थित दुर्गा स्थान परिसर में रविवार को शाम चार बजे बताया एक दिव्यांगजनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान रोजगार उपलब्ध कराने से लेकर अंत्योदय योजना का लाभ दिलाने तक के मुद्दे उठाए गए। बैठक में दिव्यांगजनों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और योजनाओं पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक का उद्देश्य दिव्यांगजनों की समस्याओं को सामने लाना और उनके अधिकारों एवं सुविधाओं को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा।1
- वोट बचाओ देश बचाओ को लेकर 1 नवंबर को दिल्ली में विशाल रैली। प्रेस विज्ञप्ति रामलीला मैदान से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का होगा संकल्प — राजेश कुमार मिश्रा मुंगेर, 25 अक्टूबर 2026। मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि देश में लोकतंत्र, संविधान और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी निर्णायक संघर्ष कर रही है। इसी क्रम में 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में “वोट बचाओ, देश बचाओ” के तहत विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता लोकतंत्र की बुनियाद है। जनता के वोट के अधिकार से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर अपनी आवाज को और बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि “चलो दिल्ली” अभियान के तहत मुंगेर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक दिल्ली पहुंचेंगे और रामलीला मैदान की रैली में अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज कराएंगे। राजेश कुमार मिश्रा ने मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, प्रखंड एवं नगर कांग्रेस अध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों तथा कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर इस जनआंदोलन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष जनता के वोट, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संघर्ष है। लोकतंत्र में जनता का वोट ही सबसे बड़ी ताकत है और कांग्रेस पार्टी हर नागरिक के इस अधिकार की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। निरंजन झा, रामप्रवेश यादव, अशोक पासवान, अर्जुन प्रसाद सिंह, शशांक रंजन, राकेश कुमार मंडल, मनोज कुमार, दिनेश कुमार यादव, चंदन सिंह, बसंत सिंह, कमाल अहमद, बी क निराला, अखिलेश सिंह, शकील अहमद, संजय पोद्दार, सुशील कुमार झा, रूप कुमार यादव “वोट की रक्षा होगी, लोकतंत्र की रक्षा होगी और संविधान की रक्षा होगी।” राजेश कुमार मिश्रा जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, मुंगेर1
- पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा का आयोजन, 15 लाभुकों को मिला कबीर अंत्येष्टि योजना का चेक पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा का आयोजन, 15 लाभुकों को मिला कबीर अंत्येष्टि योजना का चेक मानसी / खगड़िया। पंचायत विकास दिवस खगड़िया 2026 के तहत ग्राम पंचायत राज बलहा के पंचायत कार्यालय स्थित सामुदायिक भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया राजेश भारती ने की। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। आज रविवार को ग्राम सभा के दौरान कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 15 लाभुकों के बीच तीन-तीन हजार रुपये का चेक वितरित किया गया। वहीं, वंशावली सहित अन्य समस्याओं को ग्रामीणों ने ग्राम सभा में रखा, जिनके निदान के लिए आवश्यक पहल की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना था। इस अवसर पर मानसी के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार भी उपस्थित रहे। मौके पर कार्यपालक सहायक विकास कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक संदीप कुमार, विकास मित्र शंभू कुमार, आवास सहायक राजू कुमार तथा वार्ड सदस्य अभय यादव, चंदन यादव, मंटू कुमार सिंह, निभा देवी, अंजली देवी, जूली देवी, गुड्डू साह और दयानंद रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे। मुखिया राजेश भारती ने कहा कि ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना पंचायत की प्राथमिकता है।1
- Post by News Bihar1
- मुख्य सड़क मार्ग निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से लोगों को आवागमन में होती है परेशानी सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के नादो से समदा चौक जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग निर्माण कार्य विगत कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की यह मुख्य सड़क मार्ग भपटिया चौक से कई गांवों को जोड़ते हुए समदा चौक के रास्ते सहरसा तक जाती है जिसका निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा चार साल पहले शुरुआत की गई थी जिसमें कहीं कहीं सड़क मार्ग निर्माण कार्य पूरा भी कर दिया गया है और कहीं कहीं बीच में छोड़ दिया गया है जिससे लोगों की परेशानी जस की तस बनी हुई है। संवेदक को कई बार कहा भी कहा गया मगर वो अनसुना कर दे रहे हैं और धीमी गति से निर्माण कार्य हो रहा है। ऐसे में अगर जिला के वरीय पदाधिकारी द्वारा किसी प्रकार का पहल नहीं किया जाता है तो लोगों की समस्या जस की तस बनी रहेगी और इस सड़क मार्ग से गुजरने में हमेशा वाहन चालक सहित अन्य राहगीर को हादसे की भय बनी रहेगी।1
- गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत से भदलय-गांव को जोड़ने वाली सड़क बाढ़ के कारण हुई क्षतिग्रस्त। भदलय गांव को जोड़ने वाली सड़क बाढ़ से क्षतिग्रस्त, जनप्रतिनिधियों ने नहीं ली सुध, समाजसेवी ने शुरू कराया सड़क की मरम्मत गोगरी प्रखंड अंतर्गत बौरना पंचायत से भदलय गांव को जोड़ने वाली सड़क बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त होकर जर्जर हो गई है। वार्ड संख्या दो स्थित पानी टंकी के पास सड़क टूट जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों के साथ कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, प्रलयकारी बाढ़ के बाद सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन अब तक किसी स्थानीय जनप्रतिनिधि या संबंधित पदाधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ऐसी स्थिति में बौरना पंचायत के समाजसेवी कार्यकर्ता रूपेश क्रांतिकारी ने पहल करते हुए अपने निजी खर्च से सड़क की मरम्मत शुरू कराई है। वे मिट्टी गिरवाकर मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सड़क को दुरुस्त कराने में जुटे हैं। रविवार की शाम चार बजे तक मरम्मत कार्य जारी था। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क टूटने से रोजाना आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। खासकर बाइक सवारों और अन्य राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | सुपौल, बिहार प्रेमी की हैवानियत! प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, इलाज के दौरान महिला की मौत 📍 सुपौल के लालमनपट्टी गांव स्थित नहर के पास की घटना सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोनों की दोस्ती 🚔 आरोपी संजीव साह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी घटनास्थल पर FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, जांच में जुटी पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ | सुपौल, बिहार प्रेमी की हैवानियत! प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, इलाज के दौरान महिला की मौत 📍 सुपौल के लालमनपट्टी गांव स्थित नहर के पास की घटना सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोनों की दोस्ती आरोपी संजीव साह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी घटनास्थल पर FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, जांच में जुटी पुलिस1