logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रीवा के अमहिया थाने में तैनात प्रधान आरक्षक अच्छेलाल सिंह का थाने के भीतर नशे में ड्यूटी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में थाने के मुंशी खुद दो पौवा शराब पीने की बात कबूल करते हुए घंटों अभद्रता करते दिख रहे हैं। यह घटना पुलिस के 'नशे से दूरी' अभियान की पोल खोलते हुए खाकी को शर्मसार कर रही है। वायरल हो रहे वीडियो में नशे में धुत मुंशी खुद यह कहते सुने जा रहे हैं, "मैं पुलिस लाइन रीवा का गुंडा हूं" और "मेरा नाम मेजर लाठी है"। इसके साथ ही वे खुलेआम यह स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने दो पौआ यानी 6 पैक शराब ली हुई है।

12 hrs ago
user_Shiv Singh rajput dahiya journ
Shiv Singh rajput dahiya journ
Court reporter Amarpatan, Satna•
12 hrs ago

रीवा के अमहिया थाने में तैनात प्रधान आरक्षक अच्छेलाल सिंह का थाने के भीतर नशे में ड्यूटी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में थाने के मुंशी खुद दो पौवा शराब पीने की बात कबूल करते हुए घंटों अभद्रता करते दिख रहे हैं। यह घटना पुलिस के 'नशे से दूरी' अभियान की पोल खोलते हुए खाकी को शर्मसार कर रही है। वायरल हो रहे वीडियो में नशे में धुत मुंशी खुद यह कहते सुने जा रहे हैं, "मैं पुलिस लाइन रीवा का गुंडा हूं" और "मेरा नाम मेजर लाठी है"। इसके साथ ही वे खुलेआम यह स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने दो पौआ यानी 6 पैक शराब ली हुई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    1
    Post by खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के रीवा जिले स्थित अमहिया थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक (मुंशी) अच्छेलाल सिंह का नशे की हालत में ड्यूटी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थाने में शराब के नशे में धुत नजर आ रहे मुंशी खुद कैमरे के सामने शराब पीने की बात कबूल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने थाने के अंदर घंटों तक अजीब हरकतें कीं और वहां आए लोगों के साथ अभद्रता से बात की। एक तरफ जहां पुलिस विभाग द्वारा "नशे से दूरी है जरूरी" जैसे जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ महकमे के जिम्मेदार कर्मचारी ही थाने जैसे अनुशासित परिसर में इन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। कानून के रखवालों द्वारा की गई इस तरह की लापरवाही और नशेबाजी ने पुलिस विभाग की साख पर बट्टा लगा दिया है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद रीवा पुलिस के उच्च अधिकारी इस प्रधान आरक्षक पर क्या और कैसी कार्रवाई करते हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के रीवा जिले स्थित अमहिया थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक (मुंशी) अच्छेलाल सिंह का नशे की हालत में ड्यूटी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थाने में शराब के नशे में धुत नजर आ रहे मुंशी खुद कैमरे के सामने शराब पीने की बात कबूल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने थाने के अंदर घंटों तक अजीब हरकतें कीं और वहां आए लोगों के साथ अभद्रता से बात की।

एक तरफ जहां पुलिस विभाग द्वारा "नशे से दूरी है जरूरी" जैसे जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ महकमे के जिम्मेदार कर्मचारी ही थाने जैसे अनुशासित परिसर में इन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। कानून के रखवालों द्वारा की गई इस तरह की लापरवाही और नशेबाजी ने पुलिस विभाग की साख पर बट्टा लगा दिया है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद रीवा पुलिस के उच्च अधिकारी इस प्रधान आरक्षक पर क्या और कैसी कार्रवाई करते हैं।
    user_Unchehra news
    Unchehra news
    News Anchor उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सतना के बेला स्थित 'रीवा द ढाबा/फैमिली रेस्टोरेंट' में कई दिनों बाद अमरपाटन क्षेत्र की पूरी टीम एक मंच पर एक साथ नजर आई। गर्मा-गर्म सूप और चाय के दौर के बीच क्षेत्र की राजनीति, स्थानीय विकास और संगठन की मजबूती को लेकर नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच खुलकर चर्चा हुई। यह विशेष बैठक अमरपाटन सभापति श्री प्रजेश द्विवेदी 'दादा भाई' के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सतना के जिला मंत्री श्री संदीप वर्मा, श्री गोमती प्रसाद द्विवेदी, श्री हरिनाथ द्विवेदी, श्री राम प्रसाद साहू, युवा पत्रकार श्री कुमार ध्रुव राज सिंह, आईटी सेल प्रभारी श्री मनीष पाठक तथा समिति सचिव श्री सौरभ सेन सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नेताओं ने जोर देकर कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर पूरी टीम एकजुट है और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार काम किया जाएगा।
    4
    सतना के बेला स्थित 'रीवा द ढाबा/फैमिली रेस्टोरेंट' में कई दिनों बाद अमरपाटन क्षेत्र की पूरी टीम एक मंच पर एक साथ नजर आई। गर्मा-गर्म सूप और चाय के दौर के बीच क्षेत्र की राजनीति, स्थानीय विकास और संगठन की मजबूती को लेकर नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच खुलकर चर्चा हुई।

यह विशेष बैठक अमरपाटन सभापति श्री प्रजेश द्विवेदी 'दादा भाई' के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सतना के जिला मंत्री श्री संदीप वर्मा, श्री गोमती प्रसाद द्विवेदी, श्री हरिनाथ द्विवेदी, श्री राम प्रसाद साहू, युवा पत्रकार श्री कुमार ध्रुव राज सिंह, आईटी सेल प्रभारी श्री मनीष पाठक तथा समिति सचिव श्री सौरभ सेन सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नेताओं ने जोर देकर कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर पूरी टीम एकजुट है और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार काम किया जाएगा।
    user_राम प्रसाद साहू पत्रकार
    राम प्रसाद साहू पत्रकार
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सतना के वार्ड नंबर 22 उतैली में फ़ौज में कार्यरत सैनिक और उनके परिजनों द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर किया गया अतिक्रमण हटवा दिया गया है। यहाँ सैनिक और उनके परिवार के लोगों ने सार्वजनिक रास्ते में टीन शेड लगाकर अतिक्रमण कर रखा था, जिसे कार्रवाई करते हुए हटवाया गया।
    1
    सतना के वार्ड नंबर 22 उतैली में फ़ौज में कार्यरत सैनिक और उनके परिजनों द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर किया गया अतिक्रमण हटवा दिया गया है। यहाँ सैनिक और उनके परिवार के लोगों ने सार्वजनिक रास्ते में टीन शेड लगाकर अतिक्रमण कर रखा था, जिसे कार्रवाई करते हुए हटवाया गया।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journ
    Shiv Singh rajput dahiya journ
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    12 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बहुचर्चित अक्षया यादव हत्याकांड में करीब तीन साल बाद जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए चार प्रमुख आरोपियों को उम्रकैद (आजीवन कारावास) की सजा सुनाई है। अदालत को इस फैसले तक पहुँचाने में पुलिस की वैज्ञानिक जांच, व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), बरामद हथियार और 26 गवाहों की गवाही सबसे निर्णायक साबित हुई। यह वारदात 10 जुलाई 2023 की रात करीब 8 बजे की है, जब अक्षया यादव अपनी सहेली सोनाक्षी शर्मा के साथ कोचिंग से पढ़ाई पूरी कर स्कूटी से सिंधी कॉलोनी की ओर लौट रही थी। 'बेटी बचाओ चौराहे' के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेरकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। सीने और हाथ में गोली लगने से अक्षया की मौत हो गई, जबकि सोनाक्षी बाल-बाल बच गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी सुमित रावत एकतरफा प्यार में सोनाक्षी का पीछा करता था और असल में निशाना सोनाक्षी ही थी, लेकिन गलती से गोली अक्षया को लग गई। वारदात के तुरंत बाद आरोपी उपदेश रावत उर्फ मोंटी ने अपने साथी बाला सुरवे को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा था — "गलत लड़की को गोली लग गई।" इसी चैट और कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुँची। इस सनसनीखेज मामले में कुल 8 आरोपी शामिल थे, जिनमें से 4 नाबालिगों का ट्रायल फिलहाल किशोर न्याय बोर्ड में विचाराधीन है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमित रावत (जिस पर 2 हत्या सहित 6 मामले दर्ज हैं), हिस्ट्रीशीटर बाला सुरवे (27 मामले दर्ज), उपदेश रावत और साजिश में शामिल पृथ्वीराज चौहान को महाराष्ट्र, धौलपुर, दिल्ली, मुरैना और डबरा से गिरफ्तार किया था। न्यायालय के फैसले पर संतोष व्यक्त करते हुए सोनाक्षी की मां करुणा शर्मा ने कहा कि इस फैसले से 3 साल से डर और दहशत में जी रहे परिवार को राहत और न्याय मिला है।
    1
    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बहुचर्चित अक्षया यादव हत्याकांड में करीब तीन साल बाद जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए चार प्रमुख आरोपियों को उम्रकैद (आजीवन कारावास) की सजा सुनाई है। अदालत को इस फैसले तक पहुँचाने में पुलिस की वैज्ञानिक जांच, व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), बरामद हथियार और 26 गवाहों की गवाही सबसे निर्णायक साबित हुई।

यह वारदात 10 जुलाई 2023 की रात करीब 8 बजे की है, जब अक्षया यादव अपनी सहेली सोनाक्षी शर्मा के साथ कोचिंग से पढ़ाई पूरी कर स्कूटी से सिंधी कॉलोनी की ओर लौट रही थी। 'बेटी बचाओ चौराहे' के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेरकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। सीने और हाथ में गोली लगने से अक्षया की मौत हो गई, जबकि सोनाक्षी बाल-बाल बच गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी सुमित रावत एकतरफा प्यार में सोनाक्षी का पीछा करता था और असल में निशाना सोनाक्षी ही थी, लेकिन गलती से गोली अक्षया को लग गई। वारदात के तुरंत बाद आरोपी उपदेश रावत उर्फ मोंटी ने अपने साथी बाला सुरवे को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा था — "गलत लड़की को गोली लग गई।" इसी चैट और कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुँची।

इस सनसनीखेज मामले में कुल 8 आरोपी शामिल थे, जिनमें से 4 नाबालिगों का ट्रायल फिलहाल किशोर न्याय बोर्ड में विचाराधीन है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमित रावत (जिस पर 2 हत्या सहित 6 मामले दर्ज हैं), हिस्ट्रीशीटर बाला सुरवे (27 मामले दर्ज), उपदेश रावत और साजिश में शामिल पृथ्वीराज चौहान को महाराष्ट्र, धौलपुर, दिल्ली, मुरैना और डबरा से गिरफ्तार किया था। न्यायालय के फैसले पर संतोष व्यक्त करते हुए सोनाक्षी की मां करुणा शर्मा ने कहा कि इस फैसले से 3 साल से डर और दहशत में जी रहे परिवार को राहत और न्याय मिला है।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ललितपुर नंबर-2 में दहेज प्रताड़ना के कारण नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय सोनम तिवारी ने बीते 15 जुलाई को अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने के कारण इसकी जांच एसडीओपी अमरपाटन द्वारा की गई। जांच के दौरान मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही पति, सास, ससुर, जेठ और ननद दहेज की मांग को लेकर सोनम को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। परिजनों के अनुसार, मृतका के भाई की दुर्घटना में मौत के बाद मिले क्लेम की राशि में हिस्सा मांगने के लिए उस पर कई बार दबाव बनाया गया। मृतका के पिता ने तीन बार में एक-एक लाख रुपये भी दिए थे, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना जारी रही। मर्ग जांच के आधार पर ताला थाना में दहेज प्रतिषेध सहित अन्य अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने पति अतुलेश तिवारी, ससुर कमलेश्वर तिवारी, सास सुनीता तिवारी और ननद बबली मिश्रा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहीं, इस मामले का एक अन्य आरोपी जेठ निलेश तिवारी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
    2
    मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ललितपुर नंबर-2 में दहेज प्रताड़ना के कारण नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय सोनम तिवारी ने बीते 15 जुलाई को अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने के कारण इसकी जांच एसडीओपी अमरपाटन द्वारा की गई।

जांच के दौरान मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही पति, सास, ससुर, जेठ और ननद दहेज की मांग को लेकर सोनम को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। परिजनों के अनुसार, मृतका के भाई की दुर्घटना में मौत के बाद मिले क्लेम की राशि में हिस्सा मांगने के लिए उस पर कई बार दबाव बनाया गया। मृतका के पिता ने तीन बार में एक-एक लाख रुपये भी दिए थे, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना जारी रही।

मर्ग जांच के आधार पर ताला थाना में दहेज प्रतिषेध सहित अन्य अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने पति अतुलेश तिवारी, ससुर कमलेश्वर तिवारी, सास सुनीता तिवारी और ननद बबली मिश्रा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहीं, इस मामले का एक अन्य आरोपी जेठ निलेश तिवारी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
    user_वशीम शाह
    वशीम शाह
    Court reporter अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.