Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ 🔴 रास्ते के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पिता समेत तीन बेटे घायल लखनऊ के थाना गुडंबा क्षेत्र के आधार खेड़ा ग्राम में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। मारपीट के दौरान आधार खेड़ा निवासी रामचंद्र यादव और उनके तीन बेटे अंकुर यादव, अजय यादव और प्रियांशु यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े में चारों के सिर फूट गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
NATIONAL INDIA TV
लखनऊ 🔴 रास्ते के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पिता समेत तीन बेटे घायल लखनऊ के थाना गुडंबा क्षेत्र के आधार खेड़ा ग्राम में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। मारपीट के दौरान आधार खेड़ा निवासी रामचंद्र यादव और उनके तीन बेटे अंकुर यादव, अजय यादव और प्रियांशु यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े में चारों के सिर फूट गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जिसकी शिकायत थाना प्रभारी बीकेटी को लिखित एप्लीकेशन दिया गया 24 घंटा बीत जाने के बाद भी अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है जिससे परेसान होकर मैं पवन कुमार रावत अपने परिवार के साथ कल पुलिस कमिश्नर लखनऊ की कार्यालय पर धरने पर बैठूंगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन बीकेटीकी1
- लखनऊ के विकास नगर स्थित LDA स्टेडियम के निजी प्रबंधन में जाने के बाद फीस में भारी इजाफा किया गया है। लोगों का कहना है कि बढ़ोतरी 100% से 500% तक की गई है, जिससे आम वर्ग के लिए स्टेडियम पहुंच से दूर होता जा रहा है। वहीं आरोप है कि इतनी फीस बढ़ने के बावजूद सुविधाएं पहले जैसी ही हैं। पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- #भटनी थाना क्षेत्र में आग का कहर, गेहूं की फसल #जलकर खाक भटनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनापर सिगनी गांव में अचानक लगी आग से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन तेज हवा के चलते आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के कई खेत इसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद भी अभी आग पर काबू नहीं पाया । इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और किसान अपनी बची हुई फसल को लेकर चिंतित हैं।1
- *सरकारी ट्रामा सेंटर में वसूली का खेल! पैसे बिना नहीं इलाज, विरोध पर हाथापाई के आरोप* लखनऊ के जानकीपुरम ट्रामा सेंटर में इलाज के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। युवती कामिनी वर्मा का आरोप है कि प्लास्टर के लिए ₹600 और दोबारा जाने पर ₹700 वसूले गए। विरोध करने पर अभद्रता और भाई के साथ हाथापाई की गई। वहीं भाजपा बूथ अध्यक्ष पुष्पा तिवारी ने भी पोती के इलाज के लिए ₹800 वसूले जाने का आरोप लगाया है। सवाल: क्या सरकारी अस्पतालों में अब ‘कैश दो, इलाज लो’ का सिस्टम चल रहा है?1
- आप सभी को हनुमान जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई हो1
- Post by Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma1
- लखनऊ के थाना गुडंबा क्षेत्र के आधार खेड़ा ग्राम में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। मारपीट के दौरान आधार खेड़ा निवासी रामचंद्र यादव और उनके तीन बेटे अंकुर यादव, अजय यादव और प्रियांशु यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े में चारों के सिर फूट गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।1
- लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ‘हुक कैफ़े’ नाम का हुक्का बार, जिसे फरवरी में पुलिस द्वारा सील किया गया था, वह अब भी खुलेआम संचालित हो रहा है। आरोप है कि हुक्का बार संचालक पुलिस कार्रवाई को दरकिनार कर बेखौफ तरीके से कारोबार चला रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीलिंग के बावजूद लगातार संचालन प्रशासनिक लापरवाही या मिलीभगत की ओर इशारा करता है। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या सख्त कदम उठाता है।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* *सिपाही राहुल सिंह पर महिलाओं ने लगाया आरोप* *पीड़ित महिला ने बताया रात 12.30 बजे सिपाही राहुल सिंह नशे की हालत में घर में घुस गए और जबरन दो लोगों को उठाकर ले जा रहते जब महिला ने विरोध किया तो सिपाही ने उन्हें पीट दिया, जिससे उन्हें काफी गंभीर चोटें आई हैं।* *महिलाओं का आरोप है कि सिपाही ने गौकशी के मामले में अरशद और एहतशाम को उठाया था, लेकिन कुछ घंटे बाद छोड़ दिया गया।* *सुल्तानपुर के बन्धुआ कलाँ के हसनपुर चटिया मोहल्ला में हुई इस घटना पर स्थानीय महिलाओं में आक्रोश है।*1