logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसडीएम ने किया शासकीय अस्पताल और नवनिर्मित भवन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश एसडीएम ने किया शासकीय अस्पताल और नवनिर्मित भवन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश सोहागपुर। शुक्रवार को एसडीएम प्रियंका भल्लावी ने अनुभाग अंतर्गत नव निर्मित शासकीय अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से प्रसूति वार्ड का जायजा लेकर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जांच की। एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को समय पर उपचार, स्वच्छ वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए प्रसूता महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

2 hrs ago
user_सोहागपुर न्यूज़
सोहागपुर न्यूज़
Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

एसडीएम ने किया शासकीय अस्पताल और नवनिर्मित भवन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश एसडीएम ने किया शासकीय अस्पताल और नवनिर्मित भवन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश सोहागपुर। शुक्रवार को एसडीएम प्रियंका भल्लावी ने अनुभाग अंतर्गत नव निर्मित शासकीय अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से प्रसूति वार्ड का जायजा लेकर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जांच की। एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को समय पर उपचार, स्वच्छ वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए प्रसूता महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सोहागपुर (नर्मदापुरम)-अंबेडकर वार्ड निवासी जाने माने किन्नर गुरु मरहूम हाजी हनीफ सा.(घनश्याम मामू) की अवसान तिथि 29 तारीख को प्रतिमाह उनकी पुण्य स्मृति में आपके उत्तराधिकारी (वारसान) वर्तमान किन्नर गुरु हाजी सलमा जी एवं मुख्य शिष्या रागिनी जॉन द्वारा जरूरतमंद बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को भोजन कराए जाते हैं। घनश्याम मामू की पुण्य स्मृति में आज भी जरूरतमंद लोगों को स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। समिति वर्तमान किन्नर गुरु हाजी सलमा जी एवं मुख्य शिष्या रागिनी जॉन का हृदय से आभार व्यक्त करती है। ईश्वर स्वर्गीय घनश्याम मामू को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
    1
    सोहागपुर (नर्मदापुरम)-अंबेडकर वार्ड निवासी जाने माने किन्नर गुरु मरहूम हाजी हनीफ सा.(घनश्याम मामू) की अवसान तिथि 29 तारीख को प्रतिमाह उनकी पुण्य स्मृति में आपके उत्तराधिकारी (वारसान) वर्तमान किन्नर गुरु हाजी सलमा जी एवं मुख्य शिष्या रागिनी जॉन द्वारा जरूरतमंद बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को भोजन कराए जाते हैं।
घनश्याम मामू की पुण्य स्मृति में आज भी जरूरतमंद लोगों को स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।
समिति वर्तमान किन्नर गुरु हाजी सलमा जी एवं मुख्य शिष्या रागिनी जॉन का हृदय से आभार व्यक्त करती है। 
ईश्वर स्वर्गीय घनश्याम मामू को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पिपरिया के समीप ग्राम सुरेला कलां में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। तेज आंधी के बीच रात करीब 1 बजे घर में सो रहे 33 वर्षीय युवक को जहरीले सर्प या कीड़े ने काट लिया। परिजनों को सही जानकारी न होने के कारण वे तत्काल उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक करने वाले स्थानीय पंडा के पास ले गए। रातभर हालत बिगड़ती रही, लेकिन उचित चिकित्सा न मिलने से स्थिति गंभीर हो गई। सुबह लगभग 9 बजे युवक को शासकीय अस्पताल पिपरिया लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन काफी देर हो जाने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। बीएमओ डॉ. ऋचा कटकवार ने आज शाम 5 बजे बताया कि सर्पदंश जैसे मामलों में समय पर सही इलाज बेहद जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास और झाड़-फूंक के कारण कई बार मरीज की जान चली जाती है। यदि पीड़ित को तुरंत अस्पताल लाया जाए, तो अधिकांश मामलों में उसकी जान बचाई जा सकती है।
    1
    पिपरिया के समीप ग्राम सुरेला कलां में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। तेज आंधी के बीच रात करीब 1 बजे घर में सो रहे 33 वर्षीय युवक को जहरीले सर्प या कीड़े ने काट लिया। परिजनों को सही जानकारी न होने के कारण वे तत्काल उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक करने वाले स्थानीय पंडा के पास ले गए। रातभर हालत बिगड़ती रही, लेकिन उचित चिकित्सा न मिलने से स्थिति गंभीर हो गई।
सुबह लगभग 9 बजे युवक को शासकीय अस्पताल पिपरिया लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन काफी देर हो जाने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।
बीएमओ डॉ. ऋचा कटकवार ने आज शाम 5 बजे बताया कि सर्पदंश जैसे मामलों में समय पर सही इलाज बेहद जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास और झाड़-फूंक के कारण कई बार मरीज की जान चली जाती है। यदि पीड़ित को तुरंत अस्पताल लाया जाए, तो अधिकांश मामलों में उसकी जान बचाई जा सकती है।
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ग्वालियर में देर रात सड़कों पर उतरे ऊर्जा मंत्री, वार्ड 09 में घर-घर पहुंचकर सुनी जनता की समस्याएं ग्वालियर। जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर अलग अंदाज में नजर आए। देर रात उन्होंने शहर के वार्ड क्रमांक 09 स्थित किला गेट क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने सड़क, सीवर, विद्युत और पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। “आपका सेवक, आपके द्वार” अभियान के तहत मंत्री तोमर स्वयं घर-घर पहुंचे और आम नागरिकों से सीधे संवाद किया।
    1
    ग्वालियर में देर रात सड़कों पर उतरे ऊर्जा मंत्री, वार्ड 09 में घर-घर पहुंचकर सुनी जनता की समस्याएं
ग्वालियर। जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर अलग अंदाज में नजर आए। देर रात उन्होंने शहर के वार्ड क्रमांक 09 स्थित किला गेट क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने सड़क, सीवर, विद्युत और पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
“आपका सेवक, आपके द्वार” अभियान के तहत मंत्री तोमर स्वयं घर-घर पहुंचे और आम नागरिकों से सीधे संवाद किया।
    user_मीडिया लाइन
    मीडिया लाइन
    सैखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • “हंसी-खुशी का घर… और अचानक खाली आंगन — बुधनी की एक मार्मिक, मगर अजीब कहानी” स्टोरी: बुधनी के वार्ड क्रमांक 12 में रहने वाला एक छोटा सा परिवार, जो अब तक हंसी-खुशी और सादगी भरी जिंदगी का उदाहरण माना जाता था, अचानक एक ऐसी घटना का शिकार हो गया, जिसने पूरे मोहल्ले को हैरान भी किया और सोचने पर मजबूर भी। घर में सब कुछ सामान्य था — दो नन्हीं बच्चियों की किलकारियां, पति-पत्नी की रोजमर्रा की नोकझोंक, और जिंदगी अपनी रफ्तार से चल रही थी। लेकिन 27 अप्रैल की एक तारीख इस परिवार के लिए जैसे सब कुछ बदलकर ले आई। बताया जा रहा है कि दो बच्चियों की मां, करीब 15 साल के वैवाहिक जीवन के बाद, अपने ही एक 24 वर्षीय अविवाहित प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। जाते-जाते वह सिर्फ अपने कदमों के निशान ही नहीं छोड़ गई, बल्कि घर से चांदी का कारधोना, दो जोड़ी बिछुड़ी, मंगलसूत्र, सोने का पेंडल, पायल, अंगूठी, कपड़े और करीब 20 हजार रुपये भी साथ ले गई। अब इस कहानी में दर्द तो है ही, लेकिन एक अजीब सा विडंबनात्मक पहलू भी है — पति ठाकुर बरगले, जो इस घटना के बाद टूट चुके हैं, वे अपनी पत्नी को वापस बुलाने के लिए खुद का वीडियो जारी कर रहे हैं। वीडियो में उनकी आंखों में आंसू हैं, आवाज में दर्द है, लेकिन शब्दों में एक अजीब सी सादगी — “कुछ नहीं पूछूंगा… बस बच्चियों के लिए वापस आ जाओ…” यह सुनकर जहां दिल पसीज जाता है, वहीं हालात की विडंबना पर हल्की सी मुस्कान भी आ जाती है — मानो जीवन कभी-कभी फिल्मों से भी ज्यादा उलझी हुई पटकथा लिख देता है। इधर, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद भी मामला उलझा हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस युवक के साथ महिला गई है, उसका मोबाइल नंबर चालू है, लेकिन लोकेशन अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पति अपनी दोनों बच्चियों को साथ लेकर कभी थाने के चक्कर लगा रहा है, तो कभी आसपास के इलाकों में खोजबीन कर रहा है। मोहल्ले में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं — कोई इसे प्यार की कहानी बता रहा है, तो कोई जिम्मेदारियों से भागने का नाम दे रहा है। लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा सवाल उन दो मासूम बच्चियों की आंखों में हैं, जो शायद अब भी अपनी मां के लौटने का इंतजार कर रही हैं। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि रिश्तों की डोर कितनी नाजुक होती है — और जब यह टूटती है, तो सिर्फ दो लोग नहीं, पूरा परिवार बिखर जाता है। (समापन लाइन): बुधनी की यह कहानी सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि उन अनकहे सवालों का आईना है, जिनका जवाब शायद वक्त ही दे पाएगा।
    1
    “हंसी-खुशी का घर… और अचानक खाली आंगन — बुधनी की एक मार्मिक, मगर अजीब कहानी”
स्टोरी:
बुधनी के वार्ड क्रमांक 12 में रहने वाला एक छोटा सा परिवार, जो अब तक हंसी-खुशी और सादगी भरी जिंदगी का उदाहरण माना जाता था, अचानक एक ऐसी घटना का शिकार हो गया, जिसने पूरे मोहल्ले को हैरान भी किया और सोचने पर मजबूर भी।
घर में सब कुछ सामान्य था — दो नन्हीं बच्चियों की किलकारियां, पति-पत्नी की रोजमर्रा की नोकझोंक, और जिंदगी अपनी रफ्तार से चल रही थी। लेकिन 27 अप्रैल की एक तारीख इस परिवार के लिए जैसे सब कुछ बदलकर ले आई।
बताया जा रहा है कि दो बच्चियों की मां, करीब 15 साल के वैवाहिक जीवन के बाद, अपने ही एक 24 वर्षीय अविवाहित प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। जाते-जाते वह सिर्फ अपने कदमों के निशान ही नहीं छोड़ गई, बल्कि घर से चांदी का कारधोना, दो जोड़ी बिछुड़ी, मंगलसूत्र, सोने का पेंडल, पायल, अंगूठी, कपड़े और करीब 20 हजार रुपये भी साथ ले गई।
अब इस कहानी में दर्द तो है ही, लेकिन एक अजीब सा विडंबनात्मक पहलू भी है — पति ठाकुर बरगले, जो इस घटना के बाद टूट चुके हैं, वे अपनी पत्नी को वापस बुलाने के लिए खुद का वीडियो जारी कर रहे हैं। वीडियो में उनकी आंखों में आंसू हैं, आवाज में दर्द है, लेकिन शब्दों में एक अजीब सी सादगी —
“कुछ नहीं पूछूंगा… बस बच्चियों के लिए वापस आ जाओ…”
यह सुनकर जहां दिल पसीज जाता है, वहीं हालात की विडंबना पर हल्की सी मुस्कान भी आ जाती है — मानो जीवन कभी-कभी फिल्मों से भी ज्यादा उलझी हुई पटकथा लिख देता है।
इधर, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद भी मामला उलझा हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस युवक के साथ महिला गई है, उसका मोबाइल नंबर चालू है, लेकिन लोकेशन अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पति अपनी दोनों बच्चियों को साथ लेकर कभी थाने के चक्कर लगा रहा है, तो कभी आसपास के इलाकों में खोजबीन कर रहा है।
मोहल्ले में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं — कोई इसे प्यार की कहानी बता रहा है, तो कोई जिम्मेदारियों से भागने का नाम दे रहा है। लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा सवाल उन दो मासूम बच्चियों की आंखों में हैं, जो शायद अब भी अपनी मां के लौटने का इंतजार कर रही हैं।
यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि रिश्तों की डोर कितनी नाजुक होती है — और जब यह टूटती है, तो सिर्फ दो लोग नहीं, पूरा परिवार बिखर जाता है।
(समापन लाइन):
बुधनी की यह कहानी सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि उन अनकहे सवालों का आईना है, जिनका जवाब शायद वक्त ही दे पाएगा।
    user_Kamlesh Panchal
    Kamlesh Panchal
    बंसल न्यूज चैनल रिपोर्टर बुधनी Budni, Sehore•
    10 hrs ago
  • बैतूल घोड़ाडोंगरी में मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह में बड़ा हादसा या लापरवाही डीजे में डीजे वाली गाड़ी ने दुल्हों को रौंदा
    1
    बैतूल घोड़ाडोंगरी  में मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह में बड़ा हादसा या लापरवाही डीजे में डीजे वाली गाड़ी ने दुल्हों को रौंदा
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *घटना का विवरण :* पुलिस अधीक्षक रायसेन *श्री आशुतोष गुप्ता* द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री कमलेश कुमार खरपुसे* के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी औबेदुल्लागंज *श्रीमती शीला सुराणा* के नेतृत्व में थाना प्रभारी औबेदुल्लागंज निरीक्षक बी.पी. सिंह द्वारा थाना स्टाफ की टीम गठित कर कार्यवाही की गई। दौराने कस्बा भ्रमण मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा हंसराज ढाबा के आगे हाईवे रोड एनएच-46 (भोपाल से नर्मदापुरम लेन) के किनारे पहुंचकर टोलनाका बिसनखेड़ा की ओर से आ रही एक ज्यूपिटर स्कूटी को रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान स्कूटी के पैरदान एवं डिक्की में रखे झोलों से अवैध देशी शराब (प्लेन मदिरा) के कुल 320 नग सीलबंद क्वार्टर (कुल मात्रा 57.6 लीटर), कीमत लगभग 25,600/- रुपये प्राप्त हुए। उक्त अवैध शराब एवं स्कूटी क्रमांक MP05ZJ0299 (कीमत लगभग 50,000/- रुपये) को विधिवत जप्त कर आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। *जप्त मशरूका :* *320 नग देशी शराब* (प्लेन) क्वार्टर (57.6 लीटर) कीमती लगभग 25,600/- रुपये *एक ज्यूपिटर स्कूटी MP05ZJ0299* (कीमत लगभग 50,000/- रुपये) *कार्यवाही :* आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बी.पी. सिंह, सउनि राजेश सिंह भदौरिया, प्रआर धनराज यादव, आरक्षक ऋषभ यादव एवं आरक्षक राजू चौहान की सराहनीय भूमिका रही।
    2
    *घटना का विवरण :*
पुलिस अधीक्षक रायसेन *श्री आशुतोष गुप्ता* द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री कमलेश कुमार खरपुसे* के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी औबेदुल्लागंज *श्रीमती शीला सुराणा* के नेतृत्व में थाना प्रभारी औबेदुल्लागंज निरीक्षक बी.पी. सिंह द्वारा थाना स्टाफ की टीम गठित कर कार्यवाही की गई।
दौराने कस्बा भ्रमण मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा हंसराज ढाबा के आगे हाईवे रोड एनएच-46 (भोपाल से नर्मदापुरम लेन) के किनारे पहुंचकर टोलनाका बिसनखेड़ा की ओर से आ रही एक ज्यूपिटर स्कूटी को रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान स्कूटी के पैरदान एवं डिक्की में रखे झोलों से अवैध देशी शराब (प्लेन मदिरा) के कुल 320 नग सीलबंद क्वार्टर (कुल मात्रा 57.6 लीटर), कीमत लगभग 25,600/- रुपये प्राप्त हुए।
उक्त अवैध शराब एवं स्कूटी क्रमांक MP05ZJ0299 (कीमत लगभग 50,000/- रुपये) को विधिवत जप्त कर आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
*जप्त मशरूका :*
*320 नग देशी शराब* (प्लेन) क्वार्टर (57.6 लीटर)
कीमती लगभग 25,600/- रुपये
*एक ज्यूपिटर स्कूटी MP05ZJ0299* (कीमत लगभग 50,000/- रुपये)
*कार्यवाही :*
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*सराहनीय भूमिका :*
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बी.पी. सिंह, सउनि राजेश सिंह भदौरिया, प्रआर धनराज यादव, आरक्षक ऋषभ यादव एवं आरक्षक राजू चौहान की सराहनीय भूमिका रही।
    user_भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by AMLA NEWS
    1
    Post by AMLA NEWS
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बैतूल, 01 मई 2026। शहर में चल रहे आईपीएल सट्टे पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर की गई, जिसमें सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए सख्ती बरती जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। दिनांक 30 अप्रैल को आरोपी शेख सरफराज उर्फ रिंकू शिकारी (28 वर्ष), निवासी ठाकुर मोहल्ला शाहपुर को आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस के मैच पर “क्रिकेट गुरु” एप के जरिए सट्टा संचालित कर रहा था। जांच में सामने आया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर अप्रैल माह से लगातार आईपीएल मैचों पर हार-जीत का दांव लगा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक वनप्लस मोबाइल, सट्टे के हिसाब की पर्चियां, एक पेन और नगद 3500 रुपये जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट की धारा 4(क) एवं 49 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के अन्य साथियों पंकज पटेल, पंकू नाई, ललित रघुवंशी सहित अन्य की तलाश तेज कर दी है। इस कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक बसंत अहके, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, शिव कुमार तथा आरक्षक नितिन चौहान और अनिल डेहरिया की भूमिका सराहनीय रही। 👉 पुलिस का कहना है कि आईपीएल सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों पर आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    2
    बैतूल, 01 मई 2026। शहर में चल रहे आईपीएल सट्टे पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर की गई, जिसमें सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए सख्ती बरती जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। दिनांक 30 अप्रैल को आरोपी शेख सरफराज उर्फ रिंकू शिकारी (28 वर्ष), निवासी ठाकुर मोहल्ला शाहपुर को आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस के मैच पर “क्रिकेट गुरु” एप के जरिए सट्टा संचालित कर रहा था। जांच में सामने आया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर अप्रैल माह से लगातार आईपीएल मैचों पर हार-जीत का दांव लगा रहा था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक वनप्लस मोबाइल, सट्टे के हिसाब की पर्चियां, एक पेन और नगद 3500 रुपये जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट की धारा 4(क) एवं 49 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी के अन्य साथियों पंकज पटेल, पंकू नाई, ललित रघुवंशी सहित अन्य की तलाश तेज कर दी है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक बसंत अहके, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, शिव कुमार तथा आरक्षक नितिन चौहान और अनिल डेहरिया की भूमिका सराहनीय रही।
👉 पुलिस का कहना है कि आईपीएल सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों पर आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ​जो गौहरगंज थाने में दर्ज दहेज प्रताड़ना के मामले में जेल में बंद थी। जानकारी के अनुसार, महिला ने बैरक के भीतर अपनी साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। ​इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार को रायसेन जिला अस्पताल के सामने सांची मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंचे एसडीएम मनीष शर्मा ने परिजनों को समझाते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
    1
    ​जो गौहरगंज थाने में दर्ज दहेज प्रताड़ना के मामले में जेल में बंद थी। जानकारी के अनुसार, महिला ने बैरक के भीतर अपनी साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी।
​इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार को रायसेन जिला अस्पताल के सामने सांची मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंचे एसडीएम मनीष शर्मा ने परिजनों को समझाते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.