हरदोई,,, कासिमपुर थाना क्षेत्र के कंजौरा गांव में मचा हाहाकार, 12 वर्षीय इकरा और 10 वर्षीय फजल की गई जान *काल बनी सई नदी: स्कूल से लौटकर बस्ता रख नहाने गए एक ही परिवार के दो मासूम भाई-बहन की डूबने से मौत* *कासिमपुर थाना क्षेत्र के कंजौरा गांव में मचा हाहाकार, 12 वर्षीय इकरा और 10 वर्षीय फजल की गई जान* *परिजनों को बिना बताए नदी में उतरे थे बच्चे, 3 किमी दूर गोरिया पुल के पास मिला भाई का शव* *स्वतंत्र हित / संवाददाता मोहम्मद तसलीम* *कासिमपुर/संडीला (हरदोई)।जनपद* के थाना कासिमपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंजौरा में बुधवार को स्कूल से घर लौटे दो मासूम बच्चों के साथ एक बेहद दर्दनाक और बड़ा हादसा हो गया। स्कूल से वापस आने के बाद दोनों सगे भाई-बहन घर पर अपना *बस्ता (बैग) रखकर परिजनों को बिना बताए* पास ही बहने वाली सई नदी में नहाने चले गए। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से दोनों की डूबकर मौत हो गई। इस भीषण हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। *परिजनों को बिना बताए नहाने गए थे मासूम* प्राप्त जानकारी के अनुसार, कासिमपुर थाना क्षेत्र की मारड़ पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम कंजौरा निवासी मकबूल अली की 12 वर्षीय पुत्री इकरा और 10 वर्षीय पुत्र फजल बुधवार को रोज की तरह स्कूल गए थे। दोपहर में स्कूल से वापस लौटने के बाद दोनों बच्चों ने घर में अपना बस्ता रखा और किसी को बिना बताए सई नदी की तरफ चले गए। नदी में नहाने के दौरान पैर फिसलने या गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों बच्चे नदी के तेज बहाव में समा गए। *कंजौरा से 3 किलोमीटर दूर मिला भाई का शव* घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद मासूम बहन इकरा का शव तो मौके के पास ही नदी से बरामद हो गया, लेकिन भाई फजल पानी के तेज बहाव में बह गया। काफी खोजबीन के बाद फजल का शव घटनास्थल से करीब 2 से 3 किलोमीटर दूर गोरिया पुल के पास सई नदी से बाहर निकाला जा सका। *शवों को संडीला मोर्चरी भेजा, हर पहलू पर जांच जारी* हृदयविदारक हादसे की सूचना पर कासिमपुर थाना पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मासूमों के शवों को कब्जे में लेकर कानूनी पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस संडीला भेज दिया है। कासिमपुर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही और सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।
हरदोई,,, कासिमपुर थाना क्षेत्र के कंजौरा गांव में मचा हाहाकार, 12 वर्षीय इकरा और 10 वर्षीय फजल की गई जान *काल बनी सई नदी: स्कूल से लौटकर बस्ता रख नहाने गए एक ही परिवार के दो मासूम भाई-बहन की डूबने से मौत* *कासिमपुर थाना क्षेत्र के कंजौरा गांव में मचा हाहाकार, 12 वर्षीय इकरा और 10 वर्षीय फजल की गई जान* *परिजनों को बिना बताए नदी में उतरे थे बच्चे, 3 किमी दूर गोरिया पुल के पास मिला भाई का शव* *स्वतंत्र हित / संवाददाता मोहम्मद तसलीम* *कासिमपुर/संडीला (हरदोई)।जनपद* के थाना कासिमपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंजौरा में बुधवार को स्कूल से घर लौटे दो मासूम बच्चों के साथ एक बेहद दर्दनाक और बड़ा हादसा हो गया। स्कूल से वापस आने के बाद दोनों सगे भाई-बहन घर पर अपना *बस्ता (बैग) रखकर परिजनों को बिना बताए* पास ही बहने वाली सई नदी में नहाने चले गए। इसी
दौरान गहरे पानी में चले जाने से दोनों की डूबकर मौत हो गई। इस भीषण हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। *परिजनों को बिना बताए नहाने गए थे मासूम* प्राप्त जानकारी के अनुसार, कासिमपुर थाना क्षेत्र की मारड़ पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम कंजौरा निवासी मकबूल अली की 12 वर्षीय पुत्री इकरा और 10 वर्षीय पुत्र फजल बुधवार को रोज की तरह स्कूल गए थे। दोपहर में स्कूल से वापस लौटने के बाद दोनों बच्चों ने घर में अपना बस्ता रखा और किसी को बिना बताए सई नदी की तरफ चले गए। नदी में नहाने के दौरान पैर फिसलने या गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों बच्चे नदी के तेज बहाव में समा गए। *कंजौरा से 3 किलोमीटर दूर मिला भाई का शव* घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों
और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद मासूम बहन इकरा का शव तो मौके के पास ही नदी से बरामद हो गया, लेकिन भाई फजल पानी के तेज बहाव में बह गया। काफी खोजबीन के बाद फजल का शव घटनास्थल से करीब 2 से 3 किलोमीटर दूर गोरिया पुल के पास सई नदी से बाहर निकाला जा सका। *शवों को संडीला मोर्चरी भेजा, हर पहलू पर जांच जारी* हृदयविदारक हादसे की सूचना पर कासिमपुर थाना पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मासूमों के शवों को कब्जे में लेकर कानूनी पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस संडीला भेज दिया है। कासिमपुर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही और सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।
- कानपुर कृष्णा हॉस्पिटल पर अक्षय कुमार की गब्बर इस बैक पिक्चर वाला काम करने का आरोप । कानपुर कृष्णा हॉस्पिटल पर अक्षय कुमार की गब्बर इस बैक पिक्चर वाला काम करने का आरोप ।1
- उन्नाव फिर गरजी प्राधिकरण की JCB, सचिव मनोज सिंह का चला बुलडोजर *ब्रेकिंग न्यूज: उन्नाव* उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। सचिव/नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में आज हरदोई-सफीपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सैयद अब्बासपुर में 10 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग को JCB से ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि लगभग 1.5 करोड़ की जमीन पर बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी काटी जा रही थी। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सचिव मनोज कुमार सिंह ने सख्त चेतावनी दी है कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लाटिंग करने वाले किसी भी भू-माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई को लेकर सचिव को बेस्ट अफसर बताया और उनके काम की सराहना की।2
- अघोषित कटौती से परेशान जनता,विधायक सांगा नें दिया अधिकारी कों दी चेतावनी* कानपुर:-दिन-रात कों होने वाली अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों नें ज़ब सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपना विरोध दर्ज कराया तब हरकत में आये विधायक नें दक्षिणाँचल विद्युत विभाग क़े बड़े अधिकारी की फोन पर जमकर क्लास लगा दी।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हों रहा है।आपको बताते चले की बिठूर विधानसभा क़े विधायक अभिजीत सिंह सांगा क़े बिठूर आवास से महज 7.5 किमी दूर स्थित मंधना कस्बे में बिजली की अघोषित कटौती से परेशान होकर सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए सरकारी अधिकारियों और नेताओं पर तंज कसना शुरू किया तब विधायक सांगा नें मामले की गंभीरता कों समझते हुए बिजली विभाग क़े अधिकारियों से बात करते हुए कस्बे में हों रही अघोषित कटौती पर रोक लगाने कों कहा अगर अघोषित कटौती हुई तों कटौती क़े जिम्मेदार आप होंगे। विधायक अभिजीत सिंह सांगा का अधिकारी कों चेतावनी देते हुए वायरल वीडियो☝️☝️1
- BREAKING NEWS: कानपुर के मसवानपुर में सड़क पर रखे ट्रांसफार्मरों ने बढ़ाई आफत, BREAKING NEWS: कानपुर के मसवानपुर में सड़क पर रखे ट्रांसफार्मरों ने बढ़ाई आफत, मसवानपुर में लगा भीषण जाम कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम सब-स्टेशन अंतर्गत मसवानपुर इलाके में बिजली विभाग की लापरवाही राहगीरों और स्थानीय निवासियों पर भारी पड़ रही है। इलाके में ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद जब उसे बदलने का काम शुरू किया गया, तो मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम की स्थिति बन गई। घंटों लोग जाम में फंसे रहे और आवागमन पूरी तरह चरमरा गया। : स्थानीय लोगों के अनुसार, मुख्य मार्ग पर पहले से ही एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर आधी सड़क घेर कर रखा गया है, जिससे रास्ता बेहद संकरा हो चुका है। इलाके में जाम की यह समस्या सिर्फ आज की नहीं है; सड़क पर रखे ट्रांसफार्मरों के कारण यहां आए दिन यही स्थिति बनी रहती है। : एक ही जगह पर सड़क घेरकर दो-दो ट्रांसफार्मर लगाने की क्या मजबूरी है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के इस लचर प्रबंधन को लेकर भारी आक्रोश है। घंटों की मशक्कत के बाद भी सड़क पर यातायात सामान्य कराने में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। - अनूप कुमार निषाद, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़, कानपुर1
- बिठूर विधानसभा के हरबतपुर मे किसानो के हालत खराब, नाला नाली, साफ न होने पर किसानो की फसल डूब गई, वही संसद, विधायक को किसानो से कोई मतलब नही, विकास के नाम पर जनता को झूठे सहारे मिले, कल हो जायेगा, परसो, हो जायेगा, विकास, मदद केवल जाति देखकर, किया गया, इस बार विधायक कि कुर्सी..........? बिठूर विधानसभा के हरबतपुर मे किसानो के हालत खराब, नाला नाली, साफ न होने पर किसानो की फसल डूब गई, वही संसद, विधायक को किसानो से कोई मतलब नही, विकास के नाम पर जनता को झूठे सहारे मिले, कल हो जायेगा, परसो, हो जायेगा, विकास, मदद केवल जाति देखकर, किया गया, इस बार विधायक कि कुर्सी..........?1
- BREAKING NEWS: कानपुर के मसवानपुर में सड़क पर रखे ट्रांसफार्मरों ने बढ़ाई आफत BREAKING NEWS: कानपुर के मसवानपुर में सड़क पर रखे ट्रांसफार्मरों ने बढ़ाई आफत, मसवानपुर में लगा भीषण जाम कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम सब-स्टेशन अंतर्गत मसवानपुर इलाके में बिजली विभाग की लापरवाही राहगीरों और स्थानीय निवासियों पर भारी पड़ रही है। इलाके में ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद जब उसे बदलने का काम शुरू किया गया, तो मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम की स्थिति बन गई। घंटों लोग जाम में फंसे रहे और आवागमन पूरी तरह चरमरा गया। : स्थानीय लोगों के अनुसार, मुख्य मार्ग पर पहले से ही एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर आधी सड़क घेर कर रखा गया है, जिससे रास्ता बेहद संकरा हो चुका है। इलाके में जाम की यह समस्या सिर्फ आज की नहीं है; सड़क पर रखे ट्रांसफार्मरों के कारण यहां आए दिन यही स्थिति बनी रहती है। : एक ही जगह पर सड़क घेरकर दो-दो ट्रांसफार्मर लगाने की क्या मजबूरी है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के इस लचर प्रबंधन को लेकर भारी आक्रोश है। घंटों की मशक्कत के बाद भी सड़क पर यातायात सामान्य कराने में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। - अनूप कुमार निषाद, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़, कानपुर1
- उल्टी आरती करते दिखे सलमान खान, बहन ने टोका | Ganesh Visarjan 2026 आज बॉलीवुड से एक प्यारी और वायरल खबर आ रही है। गणपति विसर्जन के दिन एक्टर सलमान खान अपने भाई सोहेल खान के घर पहुंचे। वहां खान परिवार ने गणपति बप्पा की आरती की और विसर्जन किया। वीडियो में सलमान खान आरती की थाली लेकर बप्पा के सामने खड़े दिख रहे हैं। लेकिन उन्होंने थाली उल्टी दिशा में घुमाना शुरू कर दिया। इसी दौरान उनकी बहन अर्पिता खान ने गलती नोटिस की और तुरंत भाई को टोका। उन्होंने इशारे से सही दिशा बताई, जिसके बाद सलमान ने मुस्कुराते हुए गलती सुधार ली। इस मौके पर सलमान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी मौजूद थीं और उन्होंने भी आरती में हिस्सा लिया। परिवार के अन्य सदस्य और मेहमान भी वहां मौजूद थे। विसर्जन सोहेल खान के बिल्डिंग परिसर में ही एक बड़े पानी के टैंक में किया गया। भाई-बहन की ये क्यूट बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। आपको ये वीडियो कैसा लगा? कमेंट में जरूर बताएं। ऐसी और एंटरटेनमेंट न्यूज के लिए चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। Current Time News..1
- कानपुर नगर के घंटाघर चौराहे पर वाहन चालकों से कथित वसूली के आरोप सामने आए हैं। 🚨 बड़ी खबर | कानपुर घंटाघर पर वसूली के आरोप यूपी, कानपुर नगर के घंटाघर चौराहे पर वाहन चालकों से कथित वसूली के आरोप सामने आए हैं। गाड़ी चालक नवनीत केशरवानी ने लगाये 500 रुपए लेने का आरोप है कि गाड़ियां रोककर पहले चालान का डर दिखाया जाता है और इसके बाद उनसे पैसे लिए जाते हैं। घंटाघर जैसे व्यस्त चौराहे पर सामने आए इन आरोपों ने ट्रैफिक व्यवस्था और निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर वाहन चालकों को रोककर चालान के नाम पर क्या हो रहा है—यह जांच का विषय है। क्या जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर जांच करेंगे? देखना होगा कि इन आरोपों की सच्चाई क्या है और दोषी पाए जाने पर क्या कार्रवाई होती है।1