Shuru
Apke Nagar Ki App…
उन्नाव फिर गरजी प्राधिकरण की JCB, सचिव मनोज सिंह का चला बुलडोजर *ब्रेकिंग न्यूज: उन्नाव* उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। सचिव/नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में आज हरदोई-सफीपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सैयद अब्बासपुर में 10 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग को JCB से ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि लगभग 1.5 करोड़ की जमीन पर बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी काटी जा रही थी। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सचिव मनोज कुमार सिंह ने सख्त चेतावनी दी है कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लाटिंग करने वाले किसी भी भू-माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई को लेकर सचिव को बेस्ट अफसर बताया और उनके काम की सराहना की।
Idrish 7tv समाचार (सच के साथ)
उन्नाव फिर गरजी प्राधिकरण की JCB, सचिव मनोज सिंह का चला बुलडोजर *ब्रेकिंग न्यूज: उन्नाव* उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। सचिव/नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में आज हरदोई-सफीपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सैयद अब्बासपुर में 10 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग को JCB से ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि लगभग 1.5 करोड़ की जमीन पर बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी काटी जा रही थी। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सचिव मनोज कुमार सिंह ने सख्त चेतावनी दी है कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लाटिंग करने वाले किसी भी भू-माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई को लेकर सचिव को बेस्ट अफसर बताया और उनके काम की सराहना की।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उन्नाव फिर गरजी प्राधिकरण की JCB, सचिव मनोज सिंह का चला बुलडोजर *ब्रेकिंग न्यूज: उन्नाव* उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। सचिव/नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में आज हरदोई-सफीपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सैयद अब्बासपुर में 10 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग को JCB से ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि लगभग 1.5 करोड़ की जमीन पर बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी काटी जा रही थी। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सचिव मनोज कुमार सिंह ने सख्त चेतावनी दी है कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लाटिंग करने वाले किसी भी भू-माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई को लेकर सचिव को बेस्ट अफसर बताया और उनके काम की सराहना की।2
- कानपुर लखनऊ हाईवे राजमार्ग पर कटरी क्षेत्र मै गाता संख्या 1164 का खेल अधिकारियों द्वारा सुपर स्कूल के सामने तौफीक अल्वी अवैध निर्माण कर रहा था जिसमें अधिकारियों द्वारा कार्य को रोक दिया गया लेकिन ड्रोन की मदद से मीडिया के सहयोग से अवगत कराना चाहते हैं शासन प्रशासन को चोरी छुपे तौफीक अल्वी देखें किस तरीके से धीरे-धीरे स्लिप डलवा रहा है... जबकि अधिकारियों द्वारा काम को रोक दिया गया था उम्मीद यह बताई जा रही है कल रविवार तक लगभग पूरी स्लिप पर जाएगी... सोशल मीडिया में वायरल तस्वीर और जानकारी के अनुसार अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच करें किसके परमिशन से यह कार्य हो रहा है1
- डीएम के आदेश पर UDA की बड़ी कार्रवाई, सैयद अब्बासपुर में बिना नक्शा पास प्लाटिंग ध्वस्त #उन्नाव में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, 10 बीघे जमीन कराई गई कब्जामुक्त। उन्नाव में डीएम घनश्याम मीना के आदेश पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। UDA सचिव मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में सदर तहसील क्षेत्र के सैयद अब्बासपुर में करीब 10 बीघे में की जा रही अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया। प्रशासन के अनुसार प्लाटिंग की अनुमानित कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपये थी। बिना विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराए प्लाटिंग की जा रही थी।1
- बड़ी राहत! ₹2,000 तक UPI भुगतान पर अब कोई बैंक चार्ज नहीं! नई दिल्ली: सरकार ने डिजिटल भुगतान करने वालों को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर कहा कि ₹2,000 तक के UPI ट्रांजैक्शन और RuPay डेबिट कार्ड से होने वाले भुगतान पर कोई बैंक चार्ज नहीं लगेगा। Payment and Settlement Systems Act के तहत जारी अधिसूचना में साफ किया गया कि कोई भी बैंक या सिस्टम प्रोवाइडर, सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से, भुगतान करने या प्राप्त करने वाले व्यक्ति पर कोई शुल्क नहीं लगा सकता। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले ही कहा था कि MDR चार्ज व्यापारियों पर लागू होता है, ग्राहकों पर नहीं। यह फैसला डिजिटल इंडिया को और मजबूत करेगा। #UPI #DigitalIndia #RuPay #BankCharges #nirmalasitharaman1
- Post by Ramakant1
- *उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हिरन नगर में करंट लगने से महिला की मौत*1
- AMU में छात्राओं का फूटा गुस्सा, घटिया खाने के विरोध में प्रदर्शन; मैनेजमेंट से धक्का-मुक्की AMU में छात्राओं का फूटा गुस्सा, घटिया खाने के विरोध में प्रदर्शन; मैनेजमेंट से धक्का-मुक्की अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर छात्राओं का आक्रोश सामने आया। छात्राओं ने मेस में परोसे जा रहे भोजन की कथित खराब गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में छात्राएं अपनी शिकायतों को लेकर कॉलेज परिसर में प्रदर्शन के लिए पहुंचीं। छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है और साफ-सफाई को लेकर भी गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। प्रदर्शन के दौरान कॉलेज प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों के साथ छात्राओं की तीखी बहस की स्थिति भी बनी। इसके बाद कथित तौर पर धक्का-मुक्की और हाथापाई तक की नौबत आ गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। अब सवाल यह है कि छात्राओं की शिकायतों पर विश्वविद्यालय प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और हॉस्टल मेस की व्यवस्था में सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। हालांकि, भोजन की गुणवत्ता और हाथापाई से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है।1
- ससुराल से घर लौट रहे भैंस व्यापारी अफसर अली को रास्ते में रोककर पीटने और ₹4,500 छीनने का आरोप। 📍 कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश पीड़ित के मुताबिक दबंगों ने कहा “इतना कमाते हो, दारू नहीं पिला सकते?” इसके बाद मारपीट शुरू कर दी और जेब में रखे पैसे छीन लिए। करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास का मामला। गरीब-मध्यम तबके का आदमी मेहनत से कमाए और दबंग रास्ते में रोककर लूट लें आखिर कानून का डर कहाँ है?1