Shuru
Apke Nagar Ki App…
नैनी में अनियंत्रित बस सड़क के किनारे फुटपाथ पर बने दुकानों में घुसी, दुकानदार समेत तीन घायल नैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित सरगम तिराहे के समीप शुक्रवार रात करीब 10: बजे एक अनुबंधित बस ओवरटेक के प्रयास में सड़क के किनारे (फुटपाथ) पर स्थित दुकानों को रौंदा। दो दुकानदार घायल। एक दुकानदार का पैर फैक्चर। जबकि एक जख्मी। नैनी के ददरी तालुका, छिवकी के रहने वाले रवि केसरवानी और लव कुश केसरवानी जलेबी दुकान चलाते हैं। बस की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए।
Umesh chandra patrkar
नैनी में अनियंत्रित बस सड़क के किनारे फुटपाथ पर बने दुकानों में घुसी, दुकानदार समेत तीन घायल नैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित सरगम तिराहे के समीप शुक्रवार रात करीब 10: बजे एक अनुबंधित बस ओवरटेक के प्रयास में सड़क के किनारे (फुटपाथ) पर स्थित दुकानों को रौंदा। दो दुकानदार घायल। एक दुकानदार का पैर फैक्चर। जबकि एक जख्मी। नैनी के ददरी तालुका, छिवकी के रहने वाले रवि केसरवानी और लव कुश केसरवानी जलेबी दुकान चलाते हैं। बस की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सिरसा बाजार में सराफा की दुकान में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी मेजा ,प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा चौकी अंतर्गत सिरसा बाजार में आधी रात को चोरों ने स्व. दुर्गा प्रसाद सेठ "छोटे सेठ" की सराफा दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार छोटे सेठ ने सुबह 10 बजे जब दुकान खोली तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा देखकर होश उड़ गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह दुकान सिरसा पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद चोरों ने बड़ी आसानी से घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही दुकानदार ने सिरसा चौकी में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। स्थानीय व्यापारियों ने बाजार में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल मेजा पुलिस जांच में जुटी।1
- गुमराह लोगों को सही राह दिखाना कठिन होता है, लेकिन हमें ही कठिन कार्य करना है। देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा। आप भी आगे बढ़े यही मेरा सपना है। मैं आपके लिए जीता हूँ। आपके उज्जवल भविष्य के लिए खपता हूँ। आइए हम मिलकर के देश को आगे बढ़ाएँ। गुमराह लोगों को सही राह दिखाना कठिन होता है, लेकिन हमें ही कठिन कार्य करना है। देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा। आप भी आगे बढ़े यही मेरा सपना है। मैं आपके लिए जीता हूँ। आपके उज्जवल भविष्य के लिए खपता हूँ। आइए हम मिलकर के देश को आगे बढ़ाएँ।1
- रोजगार कार्यालय बना कुत्तों अड्डा।रोजगार कार्यालय में सो रहे कुत्ते कोई कर्मचारी मौजूद नहीं। प्रयागराज। प्रयागराज रोजगार कार्यालय में सो रहे कुत्ते कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है । ऐसा प्रतीत होता है कि यहां पर कुत्तों का कब्जा है जो वीडियो में नजर आ रहा है।इस वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कोई भी कर्मचारी अथवा सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं है। रोजगार कार्यालय की बिगड़ती हुई व्यवस्था और लापरवाही की एक ताजा तस्वीर सामने आई है।1
- बारा तहसील परिसर में समाधान दिवस में डीएम-डीसीपी ने सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश बारा तहसील परिसर में समाधान दिवस में डीएम-डीसीपी ने सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश1
- बारा तहसील के अन्तर्गत पेट्रोल पंपों पर घट तौली व मिलावट का कारोबार जोरों पर फूल रहा इनके द्वारा लोगों के जेबो पर डाला जा रहा ढाका 150लीटर मे मात्र 300दिया जा रहा प्रयागराज, बारा तहसील क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर मिलावट और कम माप की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों और किसानों का आरोप है कि यहां 150 लीटर डीजल/पेट्रोल लेने पर 300 मात्र दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खासकर खेती-किसानी के सीजन में ट्रैक्टर और ट्यूबवेल के लिए तेल लेने आए किसानों के साथ यह धांधली हो रही है। 5-10 लीटर में छोटी कटौती समझ नहीं आती, लेकिन बड़े पैमाने पर 150 लीटर में 300 मात्र दिया जा रहा सीधे जेब पर डाका है।लोगों का आरोप कम माप मीटर में गड़बड़ी कर कम तेल दिया जा रहा है मिलावट की आशंका तेल की क्वालिटी में भी फर्क महसूस हो रहा है, जिससे इंजन में दिक्कत आ रही है शिकायत पर अनसुनी कई बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती किसानों ने कहा महंगाई की मार पहले से है, ऊपर से पेट्रोल पंप वाले भी लूट रहे हैं। प्रशासन जांच करे और दोषियों पर कार्रवाई हो। प्रशासन से मांग स्थानीय लोगों ने बारा एसडीएम और आपूर्ति विभाग से मांग की है कि पेट्रोल पंप पर औचक जांच कराई जाए। माप तौल विभाग की टीम से मीटर और तेल की जांच होनी चाहिए। दोषी पाए जाने पर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाए। इस मामले में पेट्रोल पंप प्रबंधन का पक्ष नहीं मिल सका है। क्षेत्र में जांच की मांग तेज हो गई है।1
- श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धाम में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का होगा आयोजन मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के भटोती स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धर्मार्थ न्यास (चैरिटेबल ट्रस्ट) की ओर से नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पिछले 13 वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत 19 अगस्त 2026 को मंडप प्रवेश एवं पूजन के साथ होगी। इसके बाद 20 अगस्त 2026 से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। 26 अगस्त को कथा का समापन होगा, जबकि 27 अगस्त को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कथा का आयोजन होगा। इस अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक श्री 108 श्री महंथ बृज बिहारी दास जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। वहीं, आयोजन की पूरी व्यवस्था श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धर्मार्थ न्यास की ओर से की जा रही है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलता है। जिसमें उपस्थित राजेश खन्ना,सुरेश,आकाश गुप्ता,पियुश गौतम, मोनू पटेल,सोनू पटेल ग्राम प्रधान समुन्दर आदि मौजूद रहे।1
- *प्रयागराज - गुमशुदा युवक की हत्या की घटना का सफल अनावरण कर थाना सोरांव व एस०ओ०जी०/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त शिवम राय पुत्र राजीव निवासी दुबरा जगदीशपुर कसारी थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को किया गिरफ्तार,कब्जे/निशांदेही से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 हथौड़ा व 02 सिम कार्ड बरामद* *प्रयागराज - गुमशुदा युवक की हत्या की घटना का सफल अनावरण कर थाना सोरांव व एस०ओ०जी०/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त शिवम राय पुत्र राजीव निवासी दुबरा जगदीशपुर कसारी थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को किया गिरफ्तार,कब्जे/निशांदेही से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 हथौड़ा व 02 सिम कार्ड बरामद*1